Blog

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक में कृषि विशेषज्ञों, एफपीओ और प्रगतिशील किसानों से की बात

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक में कृषि विशेषज्ञों, एफपीओ और प्रगतिशील किसानों से की बात

    चंडीगढ़: हरियाणा के समग्र कृषि विकास, किसानों की आय बढ़ाने और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वीरवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में बजट-पूर्व परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों, प्रगतिशील किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन व ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े हितधारकों से बजट 2026-27 के लिए सुझाव लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जरूरतों और समस्याओं को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई जा रही हैं और आगामी बजट में कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली बजट-पूर्व बैठक में प्राप्त 161 सुझावों में से 99 को बजट 2025-26 में शामिल किया गया, जिसके आधार पर नकली बीज रोकथाम के लिए सख्त कानून, मंडियों का नवीनीकरण, बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत अनुदान वृद्धि और बागवानी मिशन के विस्तार जैसे अहम फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की संस्कृति और सभ्यता के संवाहक हैं।

    कृषि का भविष्य तकनीक और अनुसंधान से जुड़ा बताते हुए मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों से आधुनिक तकनीकों पर शोध को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए 9,296 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रावधान किया गया था और कृषि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से अगले 8–10 दिनों में सरकार के चैटबॉट के माध्यम से और सुझाव देने का आग्रह करते हुए कहा कि जिन सुझावों को बजट 2026-27 में शामिल किया जाएगा, उनके सुझावकर्ताओं को विधानसभा में बजट प्रस्तुति देखने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

    इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया, कृषि विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ राज नेहरू, वीरेंद्र बड़खालसा, मेयर परवीन पोपली सहित अन्य विभागों के अधिकारी और प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

     

  • Punjab News: निजी आवासीय सोसाइटियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: निजी आवासीय सोसाइटियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब सरकार ने निजी आवासीय सोसाइटियों को बड़ी राहत देते हुए रजिस्ट्रेशन पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी 8 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दी है। इस फैसले से हजारों सोसाइटी निवासियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह ने बताया कि यदि ऑरिजनल अलॉट्टी अपने प्लॉट या मकान की रजिस्ट्री कराता है, तो वह पूरी तरह नि:शुल्क (शून्य स्टाम्प ड्यूटी) रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

    उन्होंने बताया कि यह योजना 31 जनवरी तक लागू रहेगी, जिसके दौरान 1 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी पर रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकेगी। इसके बाद फरवरी महीने में 2 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी के साथ रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार का यह फैसला मिडल क्लास और निजी सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और इससे रियल एस्टेट क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।

  • Punjab News: महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, 14 साल पहले हुई थी शादी

    Punjab News: महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, 14 साल पहले हुई थी शादी

    तरनतारनः जिले में झंडेर में महिला ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला 2 बच्चों की मां थी और महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। मृतिका की पहचान 34 वर्षीय कुलबीर कौर के रूप में हुई है। वहीं महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों द्वारा पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पति सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का दामाद पर आरोप है कि वह बेटी को प्रताड़ित करता था। पिता निर्मल सिंह ने कहा कि शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्नी से मारपीट करने लगा था।

    इसके बाद उसकी 2 बेटियां हुईं तो झगड़ा और बढ़ गया। इस मामले में निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कुलबीर कौर की शादी 14 साल पहले मनताज सिंह से हुई थी। इसके बाद उनके 2 बच्चे भी हुए। शादी के कुछ समय तक उनके रिश्ते ठीक चले। पिता निर्मल सिंह के मुताबिक कुछ समय बाद पति-पत्नी में कलह होने लगी। पति मनताज कुलबीर कौर के साथ मारपीट करने लगा। इस वजह से वह काफी तनाव में रहने लगी थी। इसी वजह से उसने गुरुवार को कोई जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली।

    इस बारे में तरनतारन सदर थाने के जांच अधिकारी ASI हरप्रीत सिंह ने बताया कि शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतका के पिता निर्मल सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने मनताज सिंह, उसकी बहन परमजीत कौर और भाभी हरजिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है, इसकी भी जांच करवाई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • Punjab News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    वेब सीरीज देख दिया था वारदात को अंजाम

    पटियालाः थाना घनौर की पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि यह निजी रंजिश दोस्ती के झगड़े से विवाद उत्पन्न हुआ था। क्योंकि मृतक उसी लड़की से बातचीत करने लगा था जो आरोपी की दोस्त थी। आरोपी ने कथित तौर पर नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज़ से प्रेरित होकर यह अपराध किया। इस संबंध में डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि मृतक अविक्रमजीत सिंह के माता-पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। लेकिन बाद में पुलिस को पता लगा कि अविक्रमजीत सिंह की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद उसकी लाश पटियाला के नज़दीक बसे पिंड चौरा की कॉलोनी पंचवटी के पास बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अविक्रमजीत सिंह के हत्या के आरोप में उसके चाचा सतनाम सिंह को भी गिरफ्तार कर अभियुक्तों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें कुछ दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
  • Gun Culture बढ़ाने वाले गानों पर बैन को लेकर पुलिस महानिदेशक का आया बयान, देखें वीडियो

    Gun Culture बढ़ाने वाले गानों पर बैन को लेकर पुलिस महानिदेशक का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा पुलिस के द्वारा गन कल्चर और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देने वाले 67 गानें पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से रिमूव और बैन किए गए हैं। इसको लेकर पुलिस महानिदेशक अजय सिंगला ने जानकारी दी है।

    उन्होंने बताया कि 2025 में हरियाणा पुलिस के आईटी विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 67 हिंसा और गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया है। यह गाने यूट्यूब, स्पॉटिफाई, अमेजॉन जिओ और गाान प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए हैं।

    यह गाने इसलिए भी हटाए गए क्योंकि यह नवयुवकों की अश्लीलता, अपराध, नशे और गन कल्चर को प्रेरित कर रहे थे। सोशल पुलिसिंग के अंतर्गत उनकी मॉनिटरिंग की गई है जो भी कंटेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डालता है उनको मॉनिटिर किया जा रहा है।

    ऐसे गाने Zen G युवाओं के दिमाग को इंफ्लुएंस करने का काम करते हैं। टेक्नोलॉजी भी ऐसी है जो दर्शकों को प्रभावित करती है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के द्वारा कुछ कॉमेडियन भी बैन किए गए थे जो अश्लील संस्कृति को बढ़ावा दे रहे थे। ऐसे गाने युवाओं में पॉपुलर भी हो गए थे।

    उन्होंने कहा कि – अपील करना चाहूंगा युवा जनता ऐसे इंफ्लुएंसर से प्रभावित न हो। इस तरह की बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जिसमें अपराध को ग्लोरिफाई करके दिखाया गया है। यह सिर्फ एंटरटेनमेंट के मकसद से है। उन्होंने कहा कि यह सभी चीजें इमेजिनरी हैं। रियल लाइफ में पुलिस के शिकंजे में अपराधी आ ही जाते हैं।

     

  • Punjab News: कार सवार चोरों ने तोड़ा दुकान का शटर, लाखों रूपये का सामान ले हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार चोरों ने तोड़ा दुकान का शटर, लाखों रूपये का सामान ले हुए फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। शहर में आये दिन लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। वहीं, एक चोरी का ताजा मामला सामने आया है। जहां, आज सुबह चोरों ने मुख्य बाजार में एक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान लेकर फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा रहा है कि चोर कार में सवार होकर आते हैं इसके बाद दुकान का शटर तोड़ते हैं। शटर तोड़ने के बाद दुकान में रखे सामान को लेकर फरार हो जाते हैं। ये घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है।

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस टीम को दे दी गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद आसपास के लोगों से मामले संबंधी पूछताछ कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। जिसके बाद सीसीटीवी को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • Punjab News: Sudhir Sweets पर फायरिंग करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Sudhir Sweets पर फायरिंग करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: सुधीर स्वीट्स की दुकान पर 12 जनवरी की सुबह फायरिंग करके आरोपी फरार हो गए थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि 12 जनवरी को सुबह 6:45 बजे 3 नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा फगवाड़ा में हुस्सैपुर रोड स्थित मिठाई की दुकान पर फायरिंग की थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में मामला दर्ज किया गया था।

    एसएसपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए और कपूरथला पुलिस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रुपिंदर सिंह उर्फ पिंदा पुत्र सुखबीर सिंह निवासी पिंड मेहरू थाना सतनामपुरा, सुखराज सिंह उर्फ सुखा पुत्र हरदीप सिंह निवासी गांव बीड़ पुआद थाना सदर फगवाड़ा, कमलप्रीत सिंह उर्फ पीता पुत्र अवतार सिंह निवासी संधवां थाना बहराम जिला शहीद भगत सिंह नगर और हरजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव खेड़ा थाना सतनामपुरा के रूप में हुई है।

    आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई वरना कार और एक हुंडई वेन्यू कार बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कपूरथला में 1, मुकंदपुर (शहीद भगत सिंह नगर जिले) में 1, बहराम (शहीद भगत सिंह नगर जिला) में 1 घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपने 2 अन्य साथी का नाम लिया है, जिन्हें मामले में नामजद कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से और भी सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है।

    एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के विदेश से तार जुड़े हुए है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के दौरान गाड़ियां पीछे खड़ी कर दी थी। जिसके बाद वह एक्टिवा पर सवार होकर आए। घटना के बाद आरोपी दोबारा से गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। आरोपियों ने अभी तक पैसों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, जल्द इस मामले में खुलासा किया जाएगा। आरोपियों में से एक आरोपी 2 साल पहले ही बेल पर बाहर आया था।

  • इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना से बच्चों के भविष्य को मिल रही नई उड़ान

    इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना से बच्चों के भविष्य को मिल रही नई उड़ान

    ऊना जिले में 2189 बच्चों को 2.61 करोड़ रुपये की मिली आर्थिक मदद

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी सामाजिक पहल बनकर उभरी है। यह योजना न केवल जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ रही है, बल्कि कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला रही है। ऊना जिले में इस योजना के तहत अब तक 2189 बच्चों को 2 करोड़ 61 लाख 48 हजार 722 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच से शुरू की गई यह योजना विशेष रूप से उन बच्चों के लिए संबल बनी है, जिनकी माताएं विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या निराश्रित हैं, अथवा जिनके माता-पिता 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता से पीड़ित हैं। सरकार ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान कर रही है, जिससे उनकी शिक्षा, पोषण और बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
    वहीं 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के वे विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और छात्रावास सुविधा से वंचित हैं, उन्हें 3000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है।

    क्या कहते हैं अधिकारी
    जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है, जहां बच्चों की पढ़ाई जारी रखना चुनौती बन गया था। उन्होंने बताया कि ऊना जिले के सभी विकासखंडों में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप योजना को जमीनी स्तर पर पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ लागू किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। योजना का वास्तविक प्रभाव लाभार्थी परिवारों के अनुभवों से स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

    लाभार्थी तन्मय, जो वर्तमान में ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं, बताते हैं कि पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई थी और उनकी पढ़ाई छूटने का डर सता रहा था। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना ने उन्हें नया हौसला दिया और आज वे आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रहे हैं।

    ऊना वार्ड नंबर-6 की पूजा पुरी बताती हैं कि पति के निधन के बाद दो बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो गया था, लेकिन छह माह में मिली 12 हजार रुपये की सहायता ने उन्हें बड़ा सहारा दिया। वहीं कोटला कलां की सरोज बाला और ऊना की रेणु देवी सहित अनेक महिलाओं ने इस योजना को अपने बच्चों के लिए संजीवनी बताते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री  का आभार व्यक्त किया है। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना आज न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम है, बल्कि यह बच्चों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार बन रही है।

  • भारतीय सेना दिवस पर सेना के शौर्य को नमन, भुट्टो ने गिनाईं भारत के ऐतिहासिक ऑपरेशनों की कहानियां

    भारतीय सेना दिवस पर सेना के शौर्य को नमन, भुट्टो ने गिनाईं भारत के ऐतिहासिक ऑपरेशनों की कहानियां

    सर्वहितकारी संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई,बोले लंबे समय तक समाजसेवा में अग्रणी रहना एक उदाहरण

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सेना दिवस के अवसर पर सुजानपुर में सर्व हितकारी संस्था के द्वारा भारतीय सेना दिवस कार्यक्रम में कुटलैहड़  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए सेना के कई ऐतिहासिक और सफल अभियानों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्था बही सर्व हितकारी संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था को बधाई भी दी गई तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

    भुट्टो ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि आपदा के समय भी सबसे पहले जनता की सहायता के लिए आगे आती है। उन्होंने कहा कि चाहे 1947, 1962, 1965, 1971 का युद्ध हो या फिर कारगिल विजय या फिर ऑपरेशन सिंदूर हर बार भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से विश्व को यह संदेश दिया है कि भारत की संप्रभुता और अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कार्रवाइयों ने दुश्मनों को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

    पूर्व विधायक ने कहा कि आज का दिन हमें अपने वीर जवानों और शहीदों को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना के शौर्य से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का अनुशासन, एकता और कर्तव्यनिष्ठा हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है,कार्यक्रम के दौरान दविंदर कुमार भुट्टो ने बही सर्व हितकारी संस्था को 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था का लगातार 25 वर्षों तक समाजसेवा में अग्रणी बने रहना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

    यह कार्यक्रम न केवल भारतीय सेना के शौर्य को नमन करने का अवसर बना, बल्कि समाजसेवा में लगे संगठनों और व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त मंच साबित हुआ।

  • नर सेवा नरायण सेवा समिति की ओर से कबड्डी  स्टाऱ् साक्षी शर्मा  को किया सम्मानित

    नर सेवा नरायण सेवा समिति की ओर से कबड्डी स्टाऱ् साक्षी शर्मा को किया सम्मानित

    समिति ने साक्षी को हर संभव मद्द करने का भरोसा दिलाया

    बद्दी/सचिन बैंसल:  नर सेवा नरायण सेवा में कबड्डी के वर्ल्ड कप विजेता टीम की डिफेंडर साक्षी शर्मा का बद्दी मे भव्य स्वागत किया। समित ने साक्षी को हर संभव मद्द करने का भरोसा भी दिलाया। साक्षी शर्मा  ने वीरवार को बद्दी  साईं रोड पर  पूजा ट्रेडिंग कंपनी की ओर से  नर सेवा- नारायण सेवा समिति की ओर से लगाए गए लंगर का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उनके  कोच संजीव ठाकुर भी साथ रहे।  साक्षी ने कबड्ड़ी में विश्व में  भारत का नाम रोशन किया है।

    नर सेवा- नारायण सेवा समिति  बद्दी के मुख्य संरक्षक  देव व्रत यादव ने बताया कि  हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियाँ  कप्तान रितू नेगी, उपकप्तान पुष्पा राणा, डिफेंडर साक्षी शर्मा, निधि शर्मा, सुषमा शर्मा ने महिला कबड्डी में भारत का प्रतिनिधत्व किया और वर्ल्ड कप भारत के नाम किया।  साक्षी शर्मा और खेलो इंडिया केंद्र राजपुरा के कोच संजीव कुमार का नर सेवा- नारायण सेवा समिति  बद्दी  लंगर सेवा आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया और संस्था के मुख्य संयोजक राधा गोविन्द मंत्री ने खिलाडियों को हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया।  उन्होंने ने कहा की हिमाचल की बेटिया हर खेल में नाम कमा रही ।  हमीरपुर की बेटी आकांक्षा ने राष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में कांस्य  पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है  “नर सेवा-नारायण सेवा समिति  ने उनका भी स्वागत किया।  इस अवसर पर महिला कबड्डी राष्ट्रीय खिलाडी महक चंदेल भी उपस्थित रही।

    महिला कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता साक्षी  शर्मा ने  लंगर में सेवा दी। उन्होंने ऐसा करने वह गौरवान्वित महसूस कर रही है और वर्ल्ड कप लाने का पूरा श्रेय व वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी अपने कोच संजीव कुमार का आभार जताया। खेलो इंडिया केंद्र राजपुरा के कोच संजीव कुमार ने समिति की ओर से  किये गए स्वागत के लिए आभार जताया।  इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अपने अनुभव सांझा करते हुआ कहा की हमारे लिए सबसे पहले लड़कियों की सुरक्षा का मामला, अभिभावकों की सहजता बनाने और वर्ल्ड कप स्तर के खिलाडी तैयार करने के लिए बहुत सी चुनौतियां थी।  वर्तमान में इस केंद्र से 7 लड़किया और 1 युवा   मयंक सैनी का इंडिया कैंप में चयन हुआ है।  आने वाले समय में युवा भारत का प्रतिनिधित्व कर  सकता है।

    इस अवसर पर विनोद गर्ग, सोनू बंसल, राजेंदर शर्मा, हरप्रीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजय पटियाल, मस्त राम, अभिनव गुप्ता, सुभाष, बलविंदर, अमित, नेहा, परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, रंजीत  ठाकुर, निर्मल शम्मी, होटल ली मैरिएट के महाप्रबंधक उमादत्त एवं अन्य उपस्थित रहे।