Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • सांसद के पास काम की फरियाद लेकर पहुंचा बुजुर्ग, कंगना बोलीं- CM के काम मुझे क्यों बता रहे, वीडियो वायरल

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद कंगना रणौत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि कहा जा रहा हैकि यह वीडियो कुछ पुराना है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, कंगना कुछ दिन पहले कुल्लू जिला के बंजार दौरे पर थीं। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति क्षेत्र में स्थापित पार्वती परियोजना प्रभावितों की मांग कंगना के पास रखता है। वहीं सासंद कंगना कहती हैं कि मुख्यमंत्री के काम मुझे क्यों बताए जा रहे हैं, यह काम उन्हें बताएं।

    इस पर बुजुर्ग व्यक्ति कह रहे हैं कि आपके पास पावर है, आप बहुत कुछ कर सकते हैं, आप कानून बना सकते हैं, हम चाहते हैं कि आप प्रधानमंत्री से बात करें। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड बुजुर्ग को वहां से उठाने की कोशिश करता है, मगर सांसद कंगना उन्हें उठाने से इनकार कर देती है। 35 सेकेंड के इस वीडियो के आखिर में कंगना लोगों को आश्वासन देती नजर आ रही हैं कि वह मनोहर लाल खट्टर से बात करेंगी।

    गौरतलब है कि रैला पंचायत के पूर्व प्रधान प्रीतम चंद एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पिछले दिनों सांसद के सैंज घाटी दौरे के दौरान उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्या कंगना के समक्ष रखी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने गए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। रविवार को दोनों सराज के लंवाथाच जा रहे थे। उनके साथ अन्य लोग और कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से मलवा आने लगा।

     

  • Jalandhar News: Promix और OK Factory को लेकर हुआ विवाद, CP दफ्तर के बाहर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    Jalandhar News: Promix और OK Factory को लेकर हुआ विवाद, CP दफ्तर के बाहर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिशन दफ्तर के बाहर ओके फैक्टरी के कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। जहां फैक्टरी कर्मियों का कहना है कि प्रोमिक्स और ओके फैक्टरी को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका कोर्ट में केस भी लगा हुआ है। उनका कहना है कि ओके फैक्टरी को 6 सिंतबर तक खाली करने का समय दिया गया है। वहीं आरोप है कि ओके फैक्टरी को बाहर निकाल दिया गया है। जबकि दूसरी ओर प्रोमिक्स फैक्टरी संचालक का कहना हैकि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

    इस मामले को लकेर कोर्ट में केस चल रहा है। लेकिन ओके फैक्टरी के कर्मियों द्वारा मामले में दवाब बनाने के लिए आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।जिसके बाद घटना में बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar News: Gas Leak मामले में बंद पड़ी Ice Factory फिर हुई शुरु, इलाका निवासियों में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Gas Leak मामले में बंद पड़ी Ice Factory फिर हुई शुरु, इलाका निवासियों में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदां इलाके से सटे आनंद नगर में मार्च माह पहले एक आईस फैक्ट्री से गैस लीक होने की खबर सामने आई थी। इस घटना के बाद पुलिस और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल रूम के डिप्टी डायरेक्टर मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को इस जगह से शिफ्ट करने और फैक्ट्री से बची हुई गैस को सोखने के आदेश जारी कर दिए गए थे। वहीं पंजाब प्रदूषण कंट्रोल रूम के डिप्टी डायरेक्टर द्वारा फैक्ट्री को बंद करने के भी आदेश जारी कर दिए गए थे। हालांकि उस दौरान फैक्ट्री मालिक कुलदीप ने कहा था कि 2 सप्ताह से फैक्टरी बंद पड़ी है। उन्होंने कहा था कि प्रशासन की ओर से बिजली और पानी का कनेक्शन काटा हुआ है।

    वहीं आज फिर से फैक्टरी खुलने को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां बिजली विभाग की ओर से सप्लाई फिर से चालू कर दी गई है। उनका कहना है  कि 22 अगस्त तक फैक्टरी मालिक को मोहलत है और उसके बाद वह फैक्टरी को लेकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का कह रहे है। वहीं अधिकारी ने कहा कि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से उन्हें पत्र मिला था। वहीं उन्होंने कहा कि फैक्टरी की ओर पेंडिंग अमाउंट के कारण फैक्टरी का कनेक्शन काटा गया था।

    जिसको लेकर 17 जून को 3.87 लाख रुपए जमा करवाए थे। जिसके बाद फैक्टरी मालिक की ओर से आरसीओ करवाया गया, जिसके बाद फैक्टरी को टेंपरेरी कनेक्शन बहाल किया गया। इस फैक्टरी को 22 अगस्त तक मोहल्त मिली है। अधिकारी ने कहा कि वह इस दोनों चीजों को ध्यान में रखते हुए फैक्टरी के कनेक्शन को बहाल किया गया है। वहीं अन्य अधिकारी ने कहा कि वह प्रॉपर्टी टैक्स लेने के लिए रसीदे लेकर आया है। वहीं महिला अधिकारी ने कहाकि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम की ओर से टेंपरेरी लाइसेंस जारी हुआ है।

    जिसके बाद फैक्टरी मालिक ने बताया कि वह इंडस्ट्री एरिया में फैक्टरी को शिफ्ट कर लेगा। इस मामले को लेकर लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब गैस लीक हुई तो इलाका निवासियों में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान फैक्टरी को बंद कर दिया गया। लेकिन अब प्रशासन द्वारा इसे टेंपरेरी बहाल कर दिया गया है। इलाका निवासियों का कहना है कि अगर देर रात को दोबारा से गैस लीक हो जाती है और कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा।

    व्यक्ति ने कहा कि मार्च माह में डीसी ने खुद फैक्टरी को बंद करवाया था। इस दौरान डीसी द्वारा कमेटी बनाकर फैक्टरी की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए थे। व्यक्ति का कहना हैकि फैक्टरी की रिपोर्ट अभी तक इलाका निवासियों के पास नहीं है। व्यक्ति ने कहाकि अब महिला अधिकारी द्वारा इसे टेंपरेरी बहाल कर दिया गया है। वहीं फैक्टरी मालिक का कहना है कि उसके पास एसडीएम द्वारा फैक्टरी चलाने के आदेश है।

  • Mumbai News: ठाणे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के पास बने Skywalk पर लगी भयानक आग

    Mumbai News: ठाणे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के पास बने Skywalk पर लगी भयानक आग

    मुंबई: ठाणे में रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों के साथ लगते एक स्काईवॉक के पास सोमवार को आग लग गई जिससे आस-पास के यात्रियों में दहशत फैल गई। वहीं गुजरती ट्रेनों के पास घना धुआं और लपटें खतरनाक रुप से नजर आई। इससे दमकल विभाग और इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत ध्यान देना पड़ा। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें घटनास्थल से काला धुआं दिखता हुआ नजर आ रहा था दूसरी ओर वहीं ट्रेनें पटरियों पर चलती रही। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) की मानें तो आग से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई पर उस पर तुरंत काबू पा लिया गया।

    यह सुनिश्चित करने के लिए कि आग दोबारा न भड़के और वर्तमान में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई। वहीं ट्रेन सेवाएं बिना किसी व्यवधान के चलती रही हैं। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर भी रख रहे हैं और आग लगने के कारणों का पता करने की कोशिश कर रहे हैं। आग दोबारा न लग जाए यह सुनिश्चित करने के लिए फिलहाल अभी कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। खास बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं ट्रेन सेवाएं बिना किसी रुकावट के चल रही हैं। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाने की लिए भी जांच चल रही है।

     

     

  • CM आवास में Cabinet बैठक, मिल सकती है बेअदबी बिल को मंजूरी, देखें वीडियो

    CM आवास में Cabinet बैठक, मिल सकती है बेअदबी बिल को मंजूरी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः विधानसभा की कार्यवाही से पहले मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक रखी गई है। जिसमें कई मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता पहुंच रहे है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक खास होने वाली है। बैठक में बेअदबी बिल को मंजूरी मिल सकती है।

    अगर आज की बैठक में मंजूरी मिलती है तो आज ही विधानसभा में इस बिल को पेश किया जा सकता है। जिससे धर्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों पर शिंकजा कसने में मदद मिलेगी।

    फिलहाल पंजाब में बेअदबी करने वालों को सजा दिलाने के लिए कोई भी सख्त कानून नहीं बनाया गया है। अगर आज इसे मंजूरी मिलती है तो इस कानून से धार्मिक ग्रंथों और स्थलों की बेअदबी करने वालों को उम्रकैद की सजा हो सकती है। पंजाब में लंबे समय से बेअदबी कानून बनाने की मांग चल रही थी। बेअदबी के मामलों में विशेष अदालतें गठित की जा सकेंगी। इस बिल के बाद बेअदबी के दोषियों को पैरोल भी नहीं मिलेगी।

  • Jalandhar News: भार्गव कैंप में नौजवान की मौत को लेकर परिवार का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: भार्गव कैंप में नौजवान की मौत को लेकर परिवार का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में देर रात हुई खूनी झड़प में 21 वर्षीय वरुण नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर परिवार का बयान सामने आया है। जहां मंजीत सिंह उर्फ़ घुंगरी ने बताया कि उसके बेटों के साथ साले का बेटा किसी काम से जा रहे थे। 2 माह पहले बाइक की टक्कर को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि वह मामला खत्म हो गया था।

    परिवार का आरोप है कि उक्त हमलावार नशा बेचने का काम करते है और नशे का सेवन भी करते है। देर रात घुंगरी के बेटे और साले का बेटा बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उक्त नौजवानों ने उन्हें घेरकर कैंची और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। परिवार ने भिंडी, ध्रुव सहित 4 से 5 अज्ञात व्यक्तियों ने नौजवानों पर हमला कर दिया।

    इस घटना में वरुण की मौत हो गई, जबकि विशाल और लोकेश घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मंजीत ने बताया कि देर रात 2 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते नौजवानों ने तीनों पर हमला किया। वरुण सहित मंजीत के दोनों बेटे पहलवानी करते है।

    पीड़ित ने बताया कि देर रात 10.30 से 11 बजे दोनों बेटे साले के बेटे वरुण को घर छोड़ने जा रहे थे, इस दौरान हमलावारों ने घटना को अंजाम दिया। मंजीत के अनुसार पहली घटना को लेकर लोगों में बैठकर मामला सुलझा लिया गया था, जिसके चलते पुलिस को शिकायत नहीं दी थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि दूसरे पक्ष के नौजवान पुरानी रंजिश लेकर बैठे हुए है।

    मंजीत ने बताया कि घायल बेटों को ओर्थोनोवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस खूनी झड़प को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं परिवार का कहना हैकि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

  • शादी के 7 साल बाद पति से अलग हुई बैडमिंटन प्लेयर Saina Nehwal, फैंस को खुद दी जानकारी

    शादी के 7 साल बाद पति से अलग हुई बैडमिंटन प्लेयर Saina Nehwal, फैंस को खुद दी जानकारी

    भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने बीती देर रात अपने से जुड़ी एक अहम जानकारी फैंस के साथ साझी की है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति और बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप ने अलग हो रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखते हुए कहा कि – बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि सायना नेहवाल ने 14 दिसंबर 2018 को कश्यप पारुपल्ली के साथ लव मैरिज की थी। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे हालांकि 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एक साथ ट्रेनिंग करते थे।

    हैदराबाद में की थी रिसेप्शन पार्टी

    साइना ने हैदराबाद में पी. कश्यप से उनके घर पर शादी की थी। इसमें सिर्फ परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने 16 दिसंबर 2018 को हैदराबाद के नोवोटेल होटल में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन पार्टी में खेल जगस से वी चामुंडेश्वरनाथ, किदांबी श्रीकांत, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा,सुधीर बाबू और सिनेमा इंडस्ट्री से नागार्जुन, रकुल प्रीत समेत कई मशहूर चेहरे शामिल हुए थे। साइना ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइनर नीले रंगे का वेलवेट लहंगा पहना था। वहीं कश्यप ने सिल्क की ब्लू शेरवानी पहनी हुई थी जिस पर हाथ से कारीगरी हुई। सब्यसाची ने उस दौरान खुद एक ट्वीट करके कपल के कपड़े से जुड़ी डिटेल्स शेयर की थी।

    वर्ल्ड नंबर 1 प्लेयर रह चुकी हैं साइना

    आपको बता दें कि साइना नेहवाल हरियाणा की रहने वाली हैं। वह ओलंपिक मैडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया था। वे 2015 में विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-1 प्लेयर भी रह चुकी हैं। साइना बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली पहली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। वो 3 ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। साइना ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

    2008 में जीता था बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन विश्व जूनियर चैपिंयनशिप

    साइना ने 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सुर्खियां बटौरी थी। उसी साल उन्होंने पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लिया। वह ओलंपिक क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली भी पहली भारतीय महिला बनी। उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की तत्कालीन वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी वांग चेन को हराया था लेकिन इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन युलियांती से हार गई। 2009 में साइना BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनी। साइना को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।
  • Punjab News: Restaurant के बाहर खड़ी महिला की सोने की चेन झपटकर युवक फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Restaurant के बाहर खड़ी महिला की सोने की चेन झपटकर युवक फरार, देखें CCTV

    मोहालीः चोरी और स्नेचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरों को पुलिस का किसी भी तरह का कोई डर या खौफ नहीं है। सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए लुटेरें वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। एक नया मामला खरड़ से सामने आया है। जहां एक युवक महिला की चेन छीनकर फरार हो गया।

    जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना सेक्टर-124 की है। सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि एक महिला अपने परिवार के साथ होती है। रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद वह परिवार सहित रेस्टोरेंट के बाहर आते है और गाड़ी का इंतजार करने के लिए रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हो जाती है। इतनी देर में एक युवक जिसके मुंह पर कपड़ा बंधा होता है वह आसपास घूमता है। फिर अचानक वह महिला के पीछे से आकर गले में हाथ डालकर सोने की चेन छीनकर फरार हो जाता है। जब तक महिला को लूट संबंधी सूचना मिलती है तब तक आरोपी वहां से फरार हो जाता है। परिवार वाले आरोपी का पीछा भी करते है, लेकिन वह नहीं मिलता। बता दें कि लूट की एक हफ्ते में चौथी घटना है।

  • 4 मील के पास Landslide से फिर बंद हुआ Chandigarh-Manali Highway, देखें वीडियो

    4 मील के पास Landslide से फिर बंद हुआ Chandigarh-Manali Highway, देखें वीडियो

    मंडी: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर अभी भी जारी है। वहीं मूसलाधार बारिश को लेकर मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और शिमला सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और बिजली चमकने का अनुमान है। इसके कारण बचाव एवं राहत अभियान में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

    मंडी जिला तबाही का केंद्र बना हुआ है। जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार 20 जून से अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौतें भी शामिल हैं। वहीं, 34 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि 156 घायल हुए हैं। बादल फटना, भूस्खलन और अचानक बाढ़ मौत और विनाश के मुख्य कारण रहे हैं।

    वहीं बरसात में सबसे ज्यादा मंडी जिला प्रभावित हुआ है। मंडी में चार मील के पास चंडीगढ़-नेशनल हाईवे फिर से बंद हो गया है। जहां पहले लैंडस्लाइड हुआ था, वापस वहीं पर फिर से पहाड़ी से मलबा गिरा है। जिसके चलते हाईवे बंद हो गया है और सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई है। पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिरने के कारण सड़क से मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। वहीं, बारिश भी हो रही है, जिससे स्थिति और बदतर हो रही है। अभी हाईवे बहाल होने में समय लग सकता है।

    बता दें कि मंडी में चार मील के पास पहले ही 27 घंटे के इंतजार के बाद रविवार को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बहाल हुआ था। आज फिर से मलबा गिरने से हाईवे बंद हो गया है। चार मील के पास भारी लैंडस्लाइड के चलते हाईवे शनिवार दोपहर 2 बजे से बंद था। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे, जिसके चलते हाईवे को बहाल करने में काफी दिक्कतें आ रही थी। रविवार सुबह से ही मलबा हटाने का काम शुरू किया गया और शाम करीब साढ़े 5 बजे तक इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। जिसके बाद जाम में फंसे सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली। मगर आज फिर से मलबा गिरने से एनएच अवरुद्ध हो गया है और लोगों फिर से यहां फंस गए हैं।