सांसद के पास काम की फरियाद लेकर पहुंचा बुजुर्ग, कंगना बोलीं- CM के काम मुझे क्यों बता रहे, वीडियो वायरल

Written by

in

मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद कंगना रणौत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि कहा जा रहा हैकि यह वीडियो कुछ पुराना है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, कंगना कुछ दिन पहले कुल्लू जिला के बंजार दौरे पर थीं। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति क्षेत्र में स्थापित पार्वती परियोजना प्रभावितों की मांग कंगना के पास रखता है। वहीं सासंद कंगना कहती हैं कि मुख्यमंत्री के काम मुझे क्यों बताए जा रहे हैं, यह काम उन्हें बताएं।

इस पर बुजुर्ग व्यक्ति कह रहे हैं कि आपके पास पावर है, आप बहुत कुछ कर सकते हैं, आप कानून बना सकते हैं, हम चाहते हैं कि आप प्रधानमंत्री से बात करें। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड बुजुर्ग को वहां से उठाने की कोशिश करता है, मगर सांसद कंगना उन्हें उठाने से इनकार कर देती है। 35 सेकेंड के इस वीडियो के आखिर में कंगना लोगों को आश्वासन देती नजर आ रही हैं कि वह मनोहर लाल खट्टर से बात करेंगी।

गौरतलब है कि रैला पंचायत के पूर्व प्रधान प्रीतम चंद एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पिछले दिनों सांसद के सैंज घाटी दौरे के दौरान उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्या कंगना के समक्ष रखी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने गए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। रविवार को दोनों सराज के लंवाथाच जा रहे थे। उनके साथ अन्य लोग और कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से मलवा आने लगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *