Blog

  • Punjab News: फिरौती ना देने पर Krishna Electronics पर गोलियां चलाने की कोशिश, देखें CCTV

    Punjab News: फिरौती ना देने पर Krishna Electronics पर गोलियां चलाने की कोशिश, देखें CCTV

    गुरदासपुर: कस्बा क्लानौर और बटाला मार्ग स्थित बीडीपीओ और अस्पताल के पास कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50 लाख रुपये की फिरौती ना देने पर मिस गोलियों चलाने की नौजवान द्वारा कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवक ने 3 बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन कोई गोली नहीं चली। इस घटना के दौरान नौजवान से एक कारतूस नीचे गिर गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोलीबारी करने वाले 3 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए थे और घटना के बाद बटाला रोड की ओर फरार हो गए।

    इस घटना के संबंध में, दुकान मालिक गौरव कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से विदेशी नंबरों से फिरौती मांगने वाले फोन आ रहे थे। पीड़ित के अनुसार कुछ समय पहले मेरे पिता सुभाष चंद्र को उनके मोबाइल नंबर +1 661583 3324 से कॉल कर 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी और धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए तो तेरा और तेरे पुत्र का नुकसान कर देंगे। जिस पर हमने उसकी बात को अनसुना कर दिया तो कुछ समय बाद उससे फिर मोबाइल नंबर + 1289 6663959 से कॉल कर हमें धमकी दी गई और फिर +1720 6210170 से कॉल कर हमारे साथ गाली-गलौच किया।

    इसके बाद देर शाम वह अपने उक्त शोरूम पर मौजूद था कि तभी एक अनाम व्यक्ति पैदल ही दुकान के सामने आ गया। जिसने अपनी डब्ब से पिस्तौल निकाल कर हमारी दुकान की तरफ करीब तीन गोलियां चलाने की कोशिश की, लेकिन तीनों ही मिस हो गईं। उसने बताया कि घटना के दौरान नौजवान के साथ 2 नौजवान मोटरसाइकिल पर आए थे जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इस मौके गौरव के दोस्त प्रभसरण सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं पिछली समय भी हो चुकी हैं इस मौके उन्होंने अपने दोस्त गौरव की दुकान पर गोलियां चलाने की कोशिश करने वाली घटना की निंदा की। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत काबू किया जाए।

  • Jalandhar News: College Bus को घेरकर छात्र से मारपीट करने वाले 6 हमलावर काबू, वाहन और हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: College Bus को घेरकर छात्र से मारपीट करने वाले 6 हमलावर काबू, वाहन और हथियार बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः ग्रामीण पुलिस ने गंभीर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कॉलेज बस को घेरने, एक छात्र के साथ मारपीट करने और इलाके में दहशत फैलाने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते पुलिस उपाधीक्षक, उप-मंडल नकोदर, ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि 28 अप्रैल को CT कॉलेज जालंधर की बस छात्रों को छोड़ने के लिए जालंधर से नकोदर आ रही थी। जब बस शाम लगभग 5:00 बजे जियो पेट्रोल पंप, मड्डन के पास पहुंची, तो 3 वाहनों (बोलेरो, थार, स्कॉर्पियो) और कुछ मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने बस को घेर लिया और उसे रोक दिया। हाथों में हथियार लिए आरोपी बस में चढ़े। उन्होंने इस्माइलपुर निवासी हरसाहिल सिंह उर्फ ​​साहिल पुत्र बलविंदर सिंह के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से बस में सवार छात्रों और पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए, विनीत अहलावत, IPS, पुलिस अधीक्षक (जांच); ओंकार सिंह बराड़; इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, मुख्य अधिकारी, सदर नकोदर पुलिस स्टेशन; और इंस्पेक्टर पुष्प बाली, प्रभारी CIA स्टाफ, जालंधर ग्रामीण के नेतृत्व वाली टीमों ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने जांच दौरान सदर नकोदर पुलिस स्टेशन में 13 नामजद और 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच के दौरान, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 06 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियारों के साथ-साथ 02 वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलवीर सिंह उर्फ ​​बावा, पुत्र राज कुमार, निवासी इस्माइलपुर, तलविंदर सिंह उर्फ ​​तेजी, पुत्र परमजीत सिंह, निवासी खानपुर धड्डा, आशान कुमार उर्फ ​​आशान, पुत्र मनजीत सिंह, निवासी तलवंडी सलेम, परविंदर सिंह उर्फ ​​परम, पुत्र सुचा सिंह, निवासी नशीरेवाल, जिला कपूरथला, हरदीप सिंह दीपा, पुत्र साबी, निवासी तलवंडी सलेम, सागर, पुत्र अर्जन उर्फ ​​बिट्टू, निवासी तलवंडी सलेम के रूप में हुई है।

    गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • चलती कार में आग लगने से परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, देखें वीडियो

    चलती कार में आग लगने से परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, देखें वीडियो

    अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। मौजपुर के समीप चलती कार में अचानक आग लगने से तीन महिलाओं और एक बच्ची समेत कुल पांच लोग जिंदा जल गए। आग इतनी भीषण थी कि कार सवारों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस हृदयविदारक घटना में कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लक्ष्मणगढ़ डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया कि हादसा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के पिलर नम्बर 115/300 पर हुआ। कार दिल्ली से राजस्थान के कोटा की ओर जा रही थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    रात के सन्नाटे में अचानक कार के इंजन से लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती कार धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे अंदर बैठे लोग फंस गए। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल हैं। कार चालक विनोद कुमार मेहर ने कार की खिड़की खोलकर कूदने की कोशिश की, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में कार में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अलवर एसपी सुधीर चौधरी भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जल चुकी कार का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शवों के अवशेषों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। घायल चालक विनोद मेहर को पहले पिनान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर के सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पुख्ता पहचान और परिजनों से संपर्क साधने में जुटी है।
  • Punjab News: स्कूल बस से उतर कर सड़क पार करता बच्चा हुआ हादसे का शिकार, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    Punjab News: स्कूल बस से उतर कर सड़क पार करता बच्चा हुआ हादसे का शिकार, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    होशियारपुरः जिले के ऊना रोड़ पर भीषण हादसा हो गया। जहां स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहा बच्चा बाइक की चपेट में आ गया। इस घटना में बाइक सवार और बच्चों दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस स्कूल बस चालक की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, घटना के दौरान बच्चे को सड़क पार करवाते समय स्कूल बस का कोई कर्मी बच्चे का साथ मौजूद नहीं था।

    जिसके कारण यह हादसा हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान सड़क खाली होने के कारण बाइक सवार भी अपने ध्यान में सड़क से गुजर रहा था। अचानक बस के पीछे से जब बच्चा सड़क पार करने लगा तो सामने से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए, वहीं बच्चे की चीख पुकार सुनकर पास के घरों के लोग बाहर आए तो दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटे आई है, जहां अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।

     

  • Punjab News: 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में वाहनों को लगी आग, जिंदा जला चालक, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में वाहनों को लगी आग, जिंदा जला चालक, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव खलचियां के पास फार्गो टायर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 2 ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई। जानकारी के अनुसार, सैनिटरी सामान लदे घोड़ा ट्राला राजस्थान की ओर से आ रहा था। वहीं दूसरा ट्रक फिरोजपुर छावनी से फाजिल्का साइड जा रहा था। गांव खलचियां के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और दोनों वाहन जल गए। तस्वीरों में दिख रहा है कि ट्रक पूरी तरह झुलस कर राख बन गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फाजिल्का साइड से आ रहे घोड़ा ट्राले का ड्राइवर वहीं फंस गया और आग लगने के कारण वह जिंदा जल गया। जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं, लेकिन लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और मौके पर पांच फायर टेंडर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, फिर भी दोनों गाड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। कई घंटों तक हाईवे जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जांच चल रही है कि यह हादसा किसकी लापरवाही के कारण हुआ; जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह के साढ़े 5 बजे के करीब हुआ।

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

    नई दिल्लीः शेयर बाजार की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ हुई। 850 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ सेंसेक्स 76646 के लेवल पर आ गया। वहीं, निफ्टी 265 अंक फिसलकर 23914 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। वॉल स्ट्रीट में रात भर हुई गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते वीरवार सुबह एशियाई इंडेक्स निचले स्तर पर खुले। छुट्टी के बाद ट्रेडिंग शुरू होने पर जापानी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। बेंचमार्क निक्केई 225 में 0.91% की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स 1.48% नीचे फिसल गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.36% ऊपर रहा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.25% नीचे रहा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स पिछली बार 25,729 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि बुधवार को इंडेक्स की 26,111.84 पर क्लोजिंग हुई थी। कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान के साथ कोई परमाणु समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका ईरान पर अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखेगा। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जिसका असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखा। Dow Jones Industrial Average इंडेक्स 280.12 अंक या 0.57% गिरकर 48,861.81 पर बंद हुआ। इसमें लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई। S&P 500 में 0.04% की मामूली गिरावट आई और यह 7,135.95 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite 0.04% बढ़कर 24,673.24 पर पहुंच गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.28% बढ़कर 107.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गया। कोमेक्स पर, कच्चे तेल की कीमतें 0.16% बढ़कर 107.05 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही हैं।

  • Punjab News: कोर्ट परिसर में फिर लिफ्ट में फंसे लोग, 30 मिनट बाद चीख पुकार सुन मदद के लिए भागे वकील, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट परिसर में फिर लिफ्ट में फंसे लोग, 30 मिनट बाद चीख पुकार सुन मदद के लिए भागे वकील, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिला के कोर्ट परिसर में एक बार फिर से लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने की घटना सामने आई है। दरअसल, इस बार बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई। इस दौरान लिफ्ट में 2 लोग (एक एडवोकेट क्लर्क और एक अन्य) करीब 35 मिनट तक फंसे रहे। अंधेरे और घुटन के बीच फंसे दोनों युवक मदद के लिए चिल्लाते रहे, जिसके बाद उन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी दिनेश कुमार ने बताया कि वह शाम करीब 5:13 बजे पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट से जोर-जोर से खड़खड़ाने और किसी के टकराने की आवाजें सुनाई देने लगीं।

    जब वे पास पहुंचे तो अंदर से बचाओ-बचाओ की चीखें आ रही थीं। दिनेश ने तुरंत लिफ्ट ऑपरेटर को इसकी सूचना दी और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की ओर जा रही थी तभी अचानक लाइट चली गई और लिफ्ट पहले फ्लोर पर पहुंचने से पहले ही अटक गई। ऑपरेटर ने मौके पर पहुंचकर मैनुअल तरीके से लिफ्ट को पांचवीं मंजिल से ऊपर खींचा जिसके बाद लिफ्ट को पहले फ्लोर के लेवल पर लाया गया। गेट खोलते ही दोनों युवकों को बाहर निकाला गया।

    करीब 35 मिनट तक बंद डिब्बे जैसी लिफ्ट में फंसे रहने के कारण दोनों युवक बुरी तरह घबरा गए थे और उन्हें पसीने आ रहे थे। बाहर निकलते ही उन्हें पानी पिलाया गया और पंखे की हवा देकर सामान्य किया गया। बता दें कि लुधियाना कोर्ट परिसर में लिफ्ट फंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ दिन पहले भी लिफ्ट में लोग फंस गए थे। बार-बार हो रहे इन हादसों के कारण वकीलों और कोर्ट आने वाले लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि लिफ्ट की समय पर मेंटेनेंस न होना और पावर बैकअप की कमी जानलेवा साबित हो सकती है।

  • आज का राशिफल, 30 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 30 अप्रैल 2026

    आज ग्रहों की चाल आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और नई सीख की ओर इशारा कर रही है। चंद्रदेव आज दिन की शुरुआत कन्या राशि में करेंगे, जिससे आपका ध्यान बारीकियों और अनुशासन पर रहेगा, लेकिन शाम होते-होते वे तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जो रिश्तों में संतुलन की मांग करेगा। सूर्यदेव आपकी मेष राशि में उच्च के होकर पूरे आत्मविश्वास के साथ विराजमान हैं, जो आपको ऊर्जा से भर रहे हैं। हालांकि, बुधदेव मेष राशि में अस्त होकर आपकी बातचीत और निर्णयों में थोड़ा भ्रम पैदा कर सकते हैं। मीन राशि में मंगलदेव और शनिदेव की युति आपसे धैर्य और खर्चों पर नियंत्रण की अपेक्षा रखती है। वृषभ राशि के शुक्रदेव सुख-सुविधाओं में वृद्धि कर रहे हैं, जबकि मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव आपकी बुद्धि को नई दिशा और विस्तार दे रहे हैं।

    मेष राशि: आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। सुबह की शुरुआत चंद्रदेव के आपके छठे भाव में होने से होगी, जो आपका पूरा ध्यान कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर केंद्रित रखेंगे। आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अपनी ही राशि में बुधदेव के अस्त होने से बातचीत में थोड़ी स्पष्टता की कमी आ सकती है। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे पार्टनरशिप और निजी रिश्तों की अहमियत बढ़ जाएगी। सूर्यदेव आपके पहले भाव में उच्च के होकर गजब का आत्मविश्वास दे रहे हैं, लेकिन बारहवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव छिपे हुए तनाव या अचानक खर्चों का संकेत दे रहे हैं। शुक्रदेव आपके धन भाव को मजबूती दे रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति संभली रहेगी। करियर में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।

    वृषभ राशि: आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आज सुबह चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में रहेंगे, जिससे आपकी बुद्धि और रचनात्मकता शिखर पर होगी। आप खुद को काफी स्थिर और जमीन से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे क्योंकि आपकी अपनी राशि में शुक्रदेव मजबूती से विराजमान हैं। जैसे ही शाम को चंद्रदेव आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे, आपका ध्यान जिम्मेदारियों और दिनचर्या को व्यवस्थित करने की ओर मुड़ जाएगा। बारहवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की उपस्थिति मन में थोड़े अनजाने डर या ओवरथिंकिंग पैदा कर सकती है, इसलिए अनावश्यक एनालिसिस से बचें। ग्यारहवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव लाभ मिलने में थोड़ी देरी करा सकते हैं, पर धैर्य रखें। करियर के मामले में दिन का दूसरा हिस्सा अधिक व्यस्त रहेगा। रिश्तों में मजबूती आपके शांत व्यवहार और आपसी समझ से ही आएगी, इसलिए पार्टनर के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखें।

    मिथुन राशि: रोमांस और क्रिएटिव कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। देखा जाए तो आज सुबह चौथे भाव में चंद्रदेव के गोचर से आपका ध्यान घर-परिवार और आंतरिक शांति पर रहेगा। आपकी अपनी राशि के पहले भाव में बैठे बृहस्पतिदेव आपको ज्ञान और गजब का आत्मविश्वास दे रहे हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में चले जाएंगे, जिससे रोमांस और क्रिएटिव कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव आपकी महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान दे रहे हैं और लाभ के योग बना रहे हैं, लेकिन इसी भाव में बुधदेव का अस्त होना दोस्तों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकता है। दसवें भाव में बैठे मंगलदेव और शनिदेव करियर में काम का दबाव तो बढ़ाएंगे, लेकिन यह आपकी काबिलियत निखारने का समय भी है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, बस विलासिता की चीजों पर फिजूलखर्ची करने से बचें और निवेश में सावधानी बरतें।

    कर्क राशि: शेवर क्षेत्र में आपका मान-सम्मान होगा। आज सुबह के समय तीसरे भाव में चंद्रदेव के होने से आपका साहस और संवाद करने का कौशल काफी प्रभावशाली रहेगा। दसवें भाव के सूर्यदेव पेशेवर क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ाएंगे और आपको लीडरशिप के नए अवसर मिल सकते हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके चौथे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका मन कामकाज से हटकर घर की शांति और परिवार की ओर मुड़ जाएगा। हालांकि, दसवें भाव में बुधदेव के अस्त होने से करियर से जुड़ी बातचीत में उलझन हो सकती है, इसलिए निर्देशों को दोबारा जरूर जांचें। नौवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव आपकी योजनाओं में थोड़ी देरी करा सकते हैं, पर अनुशासन बनाए रखें। ग्यारहवें भाव के शुक्रदेव आर्थिक लाभ का पूरा समर्थन कर रहे हैं। सेहत के मामले में बहुत ज्यादा सोचने से बचें और मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें।

    सिंह राशि: करियर में प्रगति और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विशेष रूप से आज सुबह दूसरे भाव के चंद्रदेव आपका ध्यान धन संचय और पारिवारिक चर्चाओं पर केंद्रित रखेंगे। नौवें भाव में उच्च के सूर्यदेव आपको भाग्य का पूरा साथ और गजब का आत्मविश्वास दिला रहे हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में चले जाएंगे, जिससे आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आप निडर होकर नए कदम उठा पाएंगे। दसवें भाव के शुक्रदेव करियर में प्रगति और अधिकारियों का सहयोग दिला रहे हैं। हालांकि, आठवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी अचानक तनाव या खर्चों का संकेत देती है, इसलिए जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। नौवें भाव के अस्त बुधदेव की वजह से निर्णयों में भ्रम हो सकता है, इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर रहेगा। शाम के समय अपनी वाणी में मधुरता रखें और किसी भी वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।

    कन्या राशि: करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिलेगा। सुबह के समय आपकी अपनी राशि के पहले भाव में चंद्रदेव होने से आपकी संवेदनशीलता और समझने की शक्ति काफी बढ़ी रहेगी। दसवें भाव के बृहस्पतिदेव करियर में तरक्की और मान-सम्मान का पूरा समर्थन कर रहे हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जो आर्थिक योजना और पारिवारिक स्थिरता के लिए अच्छा समय है। नौवें भाव के शुक्रदेव आपको भाग्य और गुरुओं का सहयोग दिलाएंगे। हालांकि, आठवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की उपस्थिति मन में छिपी हुई चिंता या भ्रम पैदा कर सकती है, इसलिए गहराई में जाने के बजाय प्रैक्टिकल रहें। सातवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव पार्टनर के साथ रिश्तों में थोड़ा तनाव दे सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक जोखिम लेने से बचें और पाचन व नींद का विशेष ख्याल रखना आपके लिए जरूरी होगा।

    तुला राशि: मानसिक संतुलन में शानदार सुधार होगा। आज सुबह बारहवें भाव के चंद्रदेव आपको एकांत और शांति की तलाश में रख सकते हैं, जिससे आप विचारों में खोए रहेंगे। सातवें भाव में बैठे सूर्यदेव आपकी पार्टनरशिप को रोशन कर रहे हैं, जिससे रिश्तों को नई दिशा मिलेगी। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपकी अपनी ही राशि के पहले भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन में शानदार सुधार होगा। नौवें भाव के बृहस्पतिदेव ईश्वरीय गाइडेंस दिला रहे हैं, जिससे भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। हालांकि, सातवें भाव के अस्त बुधदेव पार्टनर के साथ बातचीत में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी न करें। छठे भाव के मंगलदेव और शनिदेव काम का दबाव और सेहत में सुस्ती दे सकते हैं, अतः अनुशासन का सख्ती से पालन करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बस छिपे हुए खर्चों पर नजर रखें।

    वृश्चिक राशि: चुनौतियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। देखा जाए तो आज सुबह ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव के होने से आपका ध्यान धन लाभ, नेटवर्किंग और दोस्तों के साथ मेलजोल पर रहेगा। छठे भाव के उच्च सूर्यदेव आपको चुनौतियों और शत्रुओं पर विजय दिलाने की शक्ति देंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आपका रुझान खर्चों और एकांत की ओर बढ़ सकता है। सातवें भाव के शुक्रदेव आपके निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखेंगे। हालांकि, छठे भाव में बुधदेव के अस्त होने से कार्यस्थल पर निर्देशों को समझने में भ्रम हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पांचवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव की स्थिति संतान या प्रेम संबंधों में थोड़ी रुकावट या तनाव पैदा कर सकती है। आर्थिक रूप से सुबह का समय निवेश के लिए बेहतर है, लेकिन दोपहर के बाद किसी भी तरह के जोखिम से पूरी तरह बचना ही उपयुक्त होगा।

    धनु राशि: आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। आज सुबह चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको अपनी इमेज और पेशेवर जिम्मेदारियों के प्रति काफी गंभीर बनाएंगे। सातवें भाव के बृहस्पतिदेव आपको पार्टनरशिप में मजबूती और सही सलाह दिलाएंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आय के नए स्रोत और दोस्तों के साथ खुशियां शेयर करने के अवसर मिलेंगे। पांचवें भाव के सूर्यदेव आपकी क्रिएटिविटी को नई ऊंचाइयां देंगे, लेकिन इसी भाव में बुधदेव का अस्त होना खुद को व्यक्त करने में थोड़ी उलझन ला सकता है। चौथे भाव में मंगलदेव और शनिदेव की स्थिति घर में थोड़ी अशांति या मानसिक बेचैनी पैदा कर सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। छठे भाव के शुक्रदेव ऑफिस के माहौल को सकारात्मक बनाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दोपहर के बाद का समय बजट बनाने और भविष्य की योजना के लिए उत्तम है।

    मकर राशि: आज भाग्य आपके प्रयासों का पूरा साथ देगा। आज सुबह चंद्रदेव आपके नौवें भाव में रहेंगे, जिससे मन में सकारात्मक विचार आएंगे और बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। तीसरे भाव में मंगलदेव और शनिदेव की जोड़ी आपकी इच्छाशक्ति और मेहनत करने की क्षमता को काफी बढ़ा रही है। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके दसवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान करियर और नई जिम्मेदारियों की ओर मुड़ जाएगा। पांचवें भाव के शुक्रदेव आपकी रचनात्मक शक्ति को निखार रहे हैं। हालांकि, चौथे भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की उपस्थिति घरेलू मामलों में उलझन और मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले आज टाल दें। छठे भाव के बृहस्पतिदेव काम का बोझ बढ़ा सकते हैं, जिससे थकान महसूस होगी। करियर में शाम का समय नई पहचान दिलाने वाला रहेगा, बस बातचीत के दौरान निर्देशों को बहुत ध्यान से समझने की जरूरत है।

    कुंभ राशि: आपकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आज सुबह आठवें भाव के चंद्रदेव मन में थोड़ा भारीपन या अचानक कोई भावनात्मक गहराई ला सकते हैं। तीसरे भाव के सूर्यदेव आपको साहस और नई पहल करने का उत्साह देंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके नौवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी और भाग्य का सहयोग महसूस होगा। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव आपकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता को और मजबूत करेंगे। हालांकि, तीसरे भाव में बुधदेव के अस्त होने से अपनी बात सही तरीके से रखने में उलझन हो सकती है, इसलिए संवाद स्पष्ट रखें। दूसरे भाव के मंगलदेव और शनिदेव धन मैनेजमेंट और वाणी पर दबाव बना सकते हैं, अतः कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। चौथे भाव के शुक्रदेव घर में सुखद माहौल और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करेंगे। दोपहर के बाद का समय निवेश और भविष्य की योजना के लिए सकारात्मक है।

    मीन राशि: अपनी वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी। विशेष रूप से आज सुबह सातवें भाव में चंद्रदेव के गोचर से आपका ध्यान पार्टनरशिप और सहयोग पर रहेगा। तीसरे भाव के शुक्रदेव आपकी बातचीत की कला को निखारेंगे और अपनों का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके आठवें भाव में चले जाएंगे, जिससे मन में भावनाओं का उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है और अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं। आपकी अपनी राशि के पहले भाव में मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी आपको शारीरिक थकान और मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें। दूसरे भाव के सूर्यदेव आर्थिक मजबूती तो देंगे, लेकिन इसी भाव में बुधदेव का अस्त होना पैसों के लेन-देन में भ्रम पैदा कर सकता है। चौथे भाव के बृहस्पतिदेव घर से जुड़ी खुशियां और भावनात्मक सुकून दिलाने का प्रयास करेंगे। करियर में आज टीम वर्क सफल रहेगा, बस किसी भी बड़े बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें।

  • Jalandhar News : Oil Tankers में लगी आग, प्रशासन के हाथ-पाँव फूले, देखें वीडियो

    Jalandhar News : Oil Tankers में लगी आग, प्रशासन के हाथ-पाँव फूले, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : चौगिटी बाईपास पर आयल टैंकरों में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पार्किंग में खड़े दो टैंकर अचानक आग की चपेट में आ गए। जिसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारियों में भगदड़ मच गई।

    जानकारी देते हुए राजू ने बताया कि तेल के टैंकर Indian Oil कंपनी के थे। जिस टैंकर में पहले आग लगी वह 2 महीने से पार्किंग में खड़ा था। आज शाम को जब दूसरा टैंकर खड़ा हुआ, तो अचानक स्पार्किंग निकलने से आग लग गई। पार्किंग में टैंकर खाली करने के बाद ही खड़े किए गए थे।

    वहीं घटनास्थल पर मौजूद दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हेडक्वाटर से सूचना मिली थी कि तेल टैंकरों में आग लगी है। जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस ऑपरेशन में पानी की 5 गाड़ियां लग गई।

    गौरतलब है कि यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता, तो कोई बड़ा हादसा घट सकता था। क्योकि खाली टैंकरों से कुछ ही दूरी पर भरे हुए टैंकर भी मौजूद थे।

  • Rajpura Blast : पुलिस को मिला RPG Launcher सहित हथियारों का जखीरा, देखें वीडियो

    Rajpura Blast : पुलिस को मिला RPG Launcher सहित हथियारों का जखीरा, देखें वीडियो

    DGP Yadav ने किए International Racket पर खुलासे चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने राजपुरा- शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर हुए धमाके के मामले मे हथियारों का जखीरा बरामद किया है। जानकारी देते हुए DGP Gaurav Yadav ने बताया कि पाकिस्तान की ISI और खालिस्तान समर्थक तत्वों से जुड़ी गहरी आतंकी साज़िश को नाकाम किया गया है। जिला पटियाला मे रेलवे ट्रैक पर IED धमाके की कोशिश के मामले में जाँच जारी रखते हुए Patiala Police और SSOC अमृतसर ने एक संयुक्त अभियान में गाँव पंजवार खुर्द, ज़िला तरनतारन से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने 01 रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) लॉन्चर, डेटोनेटर और बैटरी के साथ 2.296 किलोग्राम 1 धातु का IED, 1.456 किलोग्राम वज़नी RDX के 02 पैकेट, 01 हैंड ग्रेनेड, मैगज़ीन और गोला-बारूद के साथ 03 अत्याधुनिक पिस्तौल, और हेडफ़ोन के साथ 02 वायरलेस सेट बरामद किए हैं। DGP Yadav ने कहा कि जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि इस आतंकी मॉड्यूल को मलेशिया स्थित एक संस्था का समर्थन प्राप्त था, और वित्तीय सहायता मलेशिया के रास्ते भेजी जा रही थी। जिसमे पाकिस्तान और अमेरिका के आतंकी संगठन भी शामिल है। इस नेटवर्क मे सरहिंद रेलवे ट्रैक धमाके और CIA मोगा पर हुए ग्रेनेड हमले से संबंधों की जाँच की जा रही है। इस मामले में पटियाला पुलिस 4 आतंकी मॉडयूल के सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है । आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह बंगा और गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप में हुई थी। विस्फोट के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। आरोपियों के कब्जे से एक बम, लैपटॉप, टैक्निकल डिवाइस, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए थे।