Blog

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, रुपया भी कमजोर

    शेयर बाजार में आई गिरावट, रुपया भी कमजोर

    मुंबई: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर घरेलू बाजार पर दिखा। सेंसेक्स 300 अंक नीचे 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है। यह 25,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबार में रियल्टी, मीडिया और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। निफ्टी का मीडिया इंडेक्स 1.43% नीचे ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है।

    बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है, जिसका असर व्यापक बाजार पर भी देखा गया। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹90.23 से ₹90.30 के बीच कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 90.23 पर खुला। बेंचमार्क सूचकांकों के अनुरूप ही व्यापक बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.33 प्रतिशत कमजोर हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.57 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. इससे संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं।

    सेक्टोरल मोर्चे पर मेटल और एफएमसीजी को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में रहे। फार्मा, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में 1.4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण इन सेक्टरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी के लिए तत्काल समर्थन स्तर 25,500 से 25,600 के बीच है। वहीं, बाजार में स्थिरता के लिए 25,800–25,850 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट जरूरी माना जा रहा है। इंडिया वीआईएक्स में तेजी यह संकेत दे रही है कि बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

     

  • Punjab News: शादी में न बुलाने के रोष में पुलिस कर्मी ने जीजा का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में न बुलाने के रोष में पुलिस कर्मी ने जीजा का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    नवांशहरः जिले में शादी में न बुलाने पर पुलिस कॉन्स्टेबल मनदीप ने जीजा की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीजा 40 वर्षीय गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पुलिस कॉस्टेबल को उसकी पत्नी ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान उसने पत्नी के साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा हैकि गुस्से में पहुंचे कॉन्स्टेबल के लिए जीजा के घर के दरवाजे नहीं खोले गए तो उसने बंद गेट पर ही 2 फायर कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद झाड़ियों में छुप गया। जैसे ही जीजा बाहर निकला तो उस पर 4 गोलियां मार दीं। मौके पर जीजा को बचाने के लिए पड़ोसन अर्चना मिश्रा पत्नी नीरज मिश्रा आगे आई, जिसकी टांग के आर-पास गोली निकल गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच में पता चला है कि पुलिस कॉन्स्टेबल एक जज का गनमैन था। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस कर्मी फरार चल रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए पिता हुकम सिंह ने बताया कि देर रात को घर में झगड़ा करने के बाद मनदीप ने गुस्से में बहन मनजीत कौर के घर फोन किए। बहन और जीजा के फोन न उठाने पर और तैश में आ गया और अपनी गाड़ी उठाकर चला गया। इस दौरान वह अपनी सर्विस रिवॉल्वर भी साथ लेकर चला गया।: पिता हुकम सिंह ने कहा कि मनदीप के इस तरह गुस्से में जाने की सूचना बेटी मनजीत कौर को मिल गई थी। इसके चलते ही जब वह बंगा की MC कॉलोनी में जीजा गुरप्रीत उर्फ गोपी (40) के घर पहुंचा तो उसकी बहन घर से बाहर नहीं निकली। हमने मनदीप को समझाया भी था कि शादी में नहीं बुलाना बड़ी बात नहीं है।

    इस तरह से गुस्सा होना ठीक नहीं है, लेकिन वह नहीं माना। हुकम सिंह के अनुसार मनदीप उनका बड़ा बेटा है। वह 2014 में पुलिस में भर्ती हुआ। उसका एक बेटा है, जो दिव्यांग है। कॉन्स्टेबल मनदीप के घर से गुस्से में निकलने और साथ में सर्विस रिवॉल्वर होने की बात बहन मनजीत कौर को पता चल गई थी। जब मनदीप 9 जनवरी को रात साढ़े 11 बजे घर के बाहर पहुंचा तो उसने पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन बहन को उसके इरादे ठीक नहीं लगे। उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मनदीप और तैश में आ गया। उसने अपनी कार स्टार्ट की और गेट में दे मारी।

    मनदीप की इस हरकत के बाद भी बहन और जीजा बाहर नहीं आए। इससे गुस्साए मनदीप ने वहां शादी में आए कुछ और लोगों की गाड़ियां तोड़ दीं। फिर भी बहन और जीजा बाहर नहीं निकले। उन्होंने हालात को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। गोलियों की आवाज आने पर आसपास के लोग घर के बाहर पहुंच गए। 15-20 मिनट बीत गए। बहन और जीजा को लगा कि शायद कॉन्स्टेबल वहां से चला गया। अब माहौल शांत है। इसी बीच उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने जल्दी पहुंचने के लिए उनसे लोकेशन मांगी थी। जीजा गुरप्रीत ने बाहर आकर लोकेशन और तोड़फोड़ के फोटो भेजने के लिए मोबाइल निकाला। एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि गुरप्रीत से कॉन्स्टेबल मनदीप की छोटी बहन मनजीत कौर की शादी हुई थी। अब मनजीत कौर के जेठ की शादी थी।

    इस शादी में उसने बड़ी बहन को तो बुला लिया, लेकिन भाई यानी कॉन्स्टेबल मनदीप को नहीं बुलाया। इससे वह नाराज हो गया। शादी में न बुलाने को लेकर मनजीत की भाई मनदीप से बहस भी हुई थी। मनदीप इस बात से भी नाराज था कि जब बड़ी बहन को बुलाया तो उसे क्यों नहीं बुलाया? अगर उसे नहीं बुलाना था तो फिर बड़ी बहन को भी नहीं बुलाती। कत्ल के लिए निकलने से पहले मनदीप बार-बार बहन मनजीत और जीजा गुरप्रीत को फोन कर रहा था। मगर, उन्होंने कॉल नहीं उठाई। इसको लेकर बहन मनजीत ने बताया कि शादी समारोह के बाद वह घर में आकर लेटे थे। थके हुए थे तो नींद आने लगी थी। भाई की बार-बार मेरे मोबाइल पर रिंग आ रही थी। इस पर बच्चों ने कहा कि मामा का फोन आ रहा है।

    मैंने कहा कि सभी सो जाओ। उसने पी रखी होगी, इसलिए अब फोन करने से हट नहीं रहा। मेरे फोन के बाद पति के फोन पर फोन आने शुरू हो गए। उन्होंने भी नहीं उठाया। घर से पता चला कि वो हमारे पास आने के लिए निकला है। रात 11:30 बजे के करीब गेट पर जोरदार धमाका हुआ। भाई की आवाज से उसे पता चला कि वह गुस्से में है। मैंने अपने साथ पूरे परिवार को घर की पहली मंजिल पर चलने के लिए कहा और दरवाजा नहीं खोला। मेरे पिता और पति ने अपने-अपने फोन से पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस कर्मियों का फोन आया। बाहर अब शांति थी। पति बेटे के साथ घर की लोकेशन बताने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकले तो भाई ने गोलियां चला दीं।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में Sudhir Sweet Shop पर चली गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में Sudhir Sweet Shop पर चली गोलियां, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर के पड़ोसी जिले फगवाड़ा में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां होशियारपुर रोड स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर सुबह गोलियां चलाकर हमलावार फरार हो गए। घटना कोे लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6.45 बजे दुकान खुलने के महज 15 मिनट बाद ही अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने दुकान पर 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं।

    गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों की जांच जारी है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि अज्ञात हमलावारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एसपी ने कहाकि एक्टिवा पर सवार 3 नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सीएम मान का दौरा है। ऐसे में सुबह सुबह गोलियां चलनी पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी को सवालों के घेरे में खड़ी कर रही है। एसपी ने कहाकि दुकादार के मैनेजर के बयानों पर केस दर्ज किया गया है।

    सूत्रों का कहना है कि हमलावार एक पर्ची भी फेंककर गए हैं। ऐसे में गोलियां चलने की घटना को फिरौती के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही। दूसरी ओर दुकानदार ने घटना को लेकर मीडिया को बयान देने से मना कर दिया। एसपी का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: आज CM मान नए उद्यमियों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

    Jalandhar News: आज CM मान नए उद्यमियों के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदेश के कई बड़े व्यापारी-उद्योगपति हिस्सा लेंगे। कॉन्क्लेव में युवाओं के लिए नए स्टार्टअप और इन्वेस्टमेंट की घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले युवाओं को व्यापार की तरफ ले जाने के लिए पहले ही पंजाब सरकार स्टार्टअप एप लॉन्च कर चुकी है। इसके जरिए नया धंधा शुरू करने के लिए युवाओं को आसान किस्तों और कम ब्याज में लोन मिलता है। कॉन्क्लेव फगवाड़ा की लवली यूनिवर्सिटी में दोपहर 12 बजे होगा।

    500 करोड़ का ‘पंजाब स्टार्टअप फंड: सरकार ने सूबे के उभरते उद्यमियों के लिए 500 करोड़ रुपए के विशेष फंड की घोषणा की थी। यह फंड मुख्य रूप से कृषि-तकनीक और मैन्यूफैक्चरिंग स्टार्टअप पर फोकस्ड होगा। आसान कारोबार पोर्टल: उद्यमियों को सरकारी कागजी कार्रवाई से बचाने के लिए एक सिंगल विंडो डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया गया। अब स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन और सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होता है।

    महिला उद्यमियों के लिए विशेष कोटा: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि स्टार्टअप फंड का 25% हिस्सा विशेष रूप से महिला उद्यमियों द्वारा शुरू स्टार्टअप के लिए रिजर्व रहेगा। मशीन लर्निंग और AI हब: मोहाली को उत्तर भारत के सबसे बड़े AI और रोबोटिक्स हब के रूप में विकसित करने की योजना पेश की गई। पहले भी हुए कॉन्क्लेव खेती को हाई-टेक बिजनेस बनाने पर चर्चा हो चुकी है। इसके लिए 2026 के अंत तक पंजाब से कम से कम 5 नए यूनिकॉर्न निकालने का लक्ष्य रखा गया।

  • आज का राशिफल, 12 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 12 जनवरी 2026

    आज का राशिफल 12 जनवरी 2026, पं. हर्षित शर्मा द्वारा तैयार किया गया है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और उन्नति के संकेत दे रहा है, वहीं कुछ को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कार्यक्षेत्र, व्यापार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां सिंह, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा, वहीं मेष, मीन और वृषभ राशि वालों को धैर्य और संयम से काम लेने की आवश्यकता होगी।

    मेष – आज अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आपको सफलता मिलने में संदेह है। आज आपके बनते हुए कार्य में अड़चन आ सकती हैं, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति आज सामान्य रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। परिवार में लोग आपके प्रति नकारात्मक विचार रखेंगे।

    वृषभ – आज का दिन आपके लिए ठीक है। हालांकि आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सर्दी, जुकाम, खांसी आदि मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं आएंगी। आर्थिक तौर से आज व्यर्थ के खर्चों से बचें, नहीं तो आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

    मिथुन – आज आपका मन अशांत रहेगा। कुछ पुराने विवादों को लेकर आप आज परेशानी का सामना करेंगे। हालांकि अपनी सूझबूझ से आप इन समस्याओं को हल करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक लाभ की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज पारिवारिक लोगों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।

    कर्क – आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार बना रहे हैं तो आज कार्य शुरू कर सकते हैं। आज का दिन शानदार है। आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। हार्दिक तौर से आज का दिन शानदार है। मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके कार्य में आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    सिंह – आज का दिन आपके लिए शानदार है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आज किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप नए कार्यों का निर्णय ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपको बड़ी सफलता दिला सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका कद बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय आदि की स्थिति अच्छी रहने वाली है। आर्थिक तौर से आज का दिन शानदार है।

    कन्या – आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। हालांकि आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपको नुकसान की संभावना है। आज कार्यक्षेत्र में आपके पार्टनरों से विवाद हो सकता है, जिस कारण कार्य बिगड़ सकता है। आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी बड़े कर्ज से मुक्त होंगे।

    तुला – आज आपकी लाइफ में चल रही प्रॉब्लम का समाधान निकालने में आप सफल होंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। परिवार की दृष्टि से कई बड़े निर्णय आज आप ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक तौर से आज का दिन ठीक है। आज यात्रा आदि पर जाते समय वाहन का उपयोग संभलकर करें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा झगड़ा खत्म होगा।

    वृश्चिक – आज का दिन शानदार है। आप नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। आज किसी विशिष्ट लोगों से मुलाकात होगी। साथ ही आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। साथ ही आपको आज नई दिशा प्राप्त होगी।

    धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा है। उन्नति के अवसर बनेंगे। साथ ही नए आर्थिक रास्ते प्राप्त होंगे। आज किसी पुराने परिचित से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। कहीं रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के जुड़ने से विस्तार होगा, जिससे लाभ के योग निर्मित होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

    मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या परिवार में देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आप समय दे पाएंगे। आज कुछ निजी कार्यों को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक तौर से आज का दिन ठीक है। आज किसी को बड़ी राशि उधार देने से पहले सोच-विचार करें, नहीं तो धनराशि उलझ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे।

     

    कुंभ – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके निर्णय सफल होंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन न करें।

    मीन – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। हालांकि आज यात्रा आदि पर जाते समय वाहन का उपयोग संभलकर करें। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में विवाद से दूर रहें। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करके कोई बड़ा निर्णय लेना आज आपके लिए ठीक नहीं है।

  • Jalandhar News: बेटियों का जन्म अब उत्सव है, यही सामाजिक बदलाव की असली पहचान: डॉ. बलजीत कौर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बेटियों का जन्म अब उत्सव है, यही सामाजिक बदलाव की असली पहचान: डॉ. बलजीत कौर, देखें वीडियो

    कार्यक्रम में सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर रहीं उपस्थित

    चंडीगढ़/जालंधरः बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को और सुदृढ़ करते हुए गांव घुड़का के जोहल फार्म में 5100 नवजन्मी बेटियों के सम्मान में लोहड़ी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल, तथा पंजाब एग्री फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के संदेश को समाज तक और अधिक मजबूती से पहुंचाया।

    इस अवसर पर पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए कहा कि 5100 नवजन्मी बेटियों की लोहड़ी मनाना समाज में बेटियों के प्रति बदलती सकारात्मक सोच का स्पष्ट प्रतीक है। उन्होंने नवजन्मी बेटियों के माता-पिता को लोहड़ी पर्व की बधाई दी और उन्हें सम्मानित भी किया।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना बदलती सामाजिक सोच की वास्तविक पहचान है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बच्चियों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए कई जनहितकारी योजनाएं लागू कर रही है, ताकि हर बेटी को सम्मान, समानता और आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।

    उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और गांव स्तर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी ही बेटी बचाओ अभियान को सफल बना सकती है। इस प्रकार के सामूहिक आयोजन नई पीढ़ी में समानता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

    कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस पहल के लिए जोहल फार्म सेवा सोसायटी और कार्यक्रम से जुड़े अन्य सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Jalandhar News: 22 किलो नशीले पदार्थ सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 22 किलो नशीले पदार्थ सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम पूरे सख्ती के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। इसी के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां, 10 जनवरी को पुलिस स्टेशन रामामंडी ने NDPS एक्ट के सेक्शन 20 के तहत FIR नंबर 7 दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने संजय गांधी नगर, लुधियाना के रहने वाले युवराज पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया।

    गाड़ी की तलाशी में भारी मात्रा में नशा बरामद
    पुलिस टीम ने टाटा एस गाड़ी नंबर PB-10-GX-4925 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 22 किलो 300 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस टीम ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नशा पकड़े जाने से यह साफ है कि मामला बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

    ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई कार्रवाई
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार की ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी का हिस्सा है। सरकार का साफ संदेश है कि नशा तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

    आगे-पीछे की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि नशे की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस गैर-कानूनी धंधे से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: AAP सरपंच के हत्यारे 2 शूटर गिरफ्तार

    Punjab News: AAP सरपंच के हत्यारे 2 शूटर गिरफ्तार

    अमृतसर। जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी वारदात के बाद पंजाब से फरार होकर छत्तीसगढ़ पहुंच गए थे। दोनों शूटर रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर में छिपे हुए थे। पंजाब पुलिस को तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए पता चला कि दोनों आरोपी रायपुर में मौजूद हैं।

    जांच में दोनों की लोकेशन रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित ऋषभ अपार्टमेंट में मिली। लोकेशन कन्फर्म होते ही पंजाब पुलिस और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषभ अपार्टमेंट में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दोनों शूटर सुखराज और कर्मवीर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस दोनों को अमृतसर लेकर रवाना हो गई है। वहीं, रायपुर पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इस हत्या के पीछे की साजिश, गैंग कनेक्शन और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच अभी जारी है।

    तरनतारन के रिसॉर्ट में हुई थी सरपंच की हत्या
    यह हत्या 4 जनवरी को पंजाब के तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह की हुई थी। वह अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के दौरान दो बदमाश सरपंच के पास पहुंचे। दोनों बिना किसी डर के उनके बेहद करीब आए और सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद मैरिज पैलेस में अफरा-तफरी मच गई। सरपंच को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
    सरपंच की हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दोनों शूटर बिना मुंह ढके, पिस्टल लेकर धीरे-धीरे सरपंच की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

     

     

  • पंजाब सरकार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है: CM MANN

    पंजाब सरकार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है: CM MANN

    कहा- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करने हेतु जिला पुस्तकालय में ‘मिशन प्रगति’ की शुरुआत 

    बठिंडा: युवाओं को करियर निर्माण के लिए तैयार करने पर और अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस पहल के अंतर्गत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी देने वालों में बदलने के व्यापक प्रयासों के हिस्से के रूप में एसएसबी, पुलिस और सशस्त्र बलों सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी हेतु ग्रामीण और मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त अकादमिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

    बठिंडा जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के अंतर्गत विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ठंड के बावजूद उपस्थित लोगों का स्वागत किया और इस कार्यक्रम को पंजाब के बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, पंजाब सरकार ने जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत यह कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करना है, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण और किफायती कोचिंग सुविधाओं तक पहुंच नहीं मिल पाती।

    इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बैच में 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, अकादमिक कोचिंग के साथ-साथ विद्यार्थियों को शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ रहें। यह शारीरिक प्रशिक्षण पंजाब पुलिस और सी-पाइट के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा सी-पाइट मैदान में दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को एसएसबी, पंजाब पुलिस, सीपीओ, सशस्त्र बलों तथा अन्य केंद्रीय और राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा।

    प्रतिस्पर्धी माहौल में अभ्यर्थियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आवश्यक अध्ययन सामग्री और महंगी किताबें अक्सर विद्यार्थियों की पहुंच से बाहर होती हैं। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों को पुस्तकालय के सदस्य के रूप में चुना जाएगा और आवश्यक पुस्तकें मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कार्यक्रम मौजूदा बुनियादी ढांचे और संसाधनों का उपयोग करके शुरू किया गया है, जिससे महत्वपूर्ण वित्तीय बचत होती है।

    इस ढांचे का वर्णन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षक-मार्गदर्शक मॉडल का अनुसरण करता है, जिसमें फैकल्टी सदस्य स्वयं वे अभ्यर्थी होते हैं जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है। उन्होंने कहा, यह पहल ‘युवाओं की मदद करने वाले’ मॉडल के रूप में उभरी है और इसे शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों, पुलिस, खिलाड़ियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है। इस सामूहिक भागीदारी ने कार्यक्रम को एक समुदाय-संचालित और सहयोगात्मक मॉडल में परिवर्तित कर दिया है।

    मिशन प्रगति के मार्गदर्शक दर्शन को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह “कोई भी पीछे न रहे” के सिद्धांत पर आधारित है और युवा सशक्तिकरण, समान शैक्षिक अवसरों तथा सरकारी सेवाओं में बठिंडा के विद्यार्थियों की प्रतिनिधित्व बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उपस्थित लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और पंजाब के सर्वांगीण विकास तथा लोगों की खुशहाली के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

    राज्य सरकार के व्यापक दृष्टिकोण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी खोजने वालों के बजाय नौकरी देने वालों में बदलकर उनकी किस्मत बदलने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब शिक्षा क्रांति के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है और यह क्रांति विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार कर तथा उन्हें जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाकर परिणाम दे रही है। युवाओं को नौकरियां प्रदान करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, वहीं उनकी असीम ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए समानांतर प्रयास भी किए जा रहे हैं।

    उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिस प्रकार एक रनवे विमान को सुचारु रूप से उड़ान भरने में सक्षम बनाता है, उसी प्रकार राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। अतीत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है कि एक समय गलत नीतियों के कारण गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखा गया, लेकिन अब यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं कि पंजाब के बच्चे अपने सपनों को हकीकत में बदल सकें और जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकें।

  • Punjab News: नये साल में इस व्यक्ति की खुली किस्मत, लगी 50 लाख रुपये की लॉटरी, देखें वीडियो

    Punjab News: नये साल में इस व्यक्ति की खुली किस्मत, लगी 50 लाख रुपये की लॉटरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में जिले में किस्मत ने फिर करवट ली है। जहां, एक व्यक्ति ने लॉटरी जीतकर 50 लाख रुपये का इनाम हासिल किया। इस खबर से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। इनाम की जानकारी मिलते ही Gandhi Brothers Lottery की दुकान के मालिक ने ढोल बजाकर खुशी मनाई। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ग्राहकों के साथ यह खुशी सांझा की। दुकान पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, सभी विजेता को बधाई देने आए। लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी एक-दूसरे के साथ शेयर की।

    लॉटरी ने लोगों का भरोसा बढ़ाया
    दुकानदार ने बताया कि लुधियाना में लगातार बड़े इनाम निकल रहे हैं, जिससे लोगों का लॉटरी पर भरोसा और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी कई बड़े इनाम यहाँ से निकले थे, जिससे कई आम लोग करोड़पति बन गए।

    इस बड़े इनाम के बाद लुधियाना एक बार फिर लॉटरी जीतने वाले शहर के तौर पर चर्चा में आ गया है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में यहां से और भी बड़ी किस्मत खुलेगी।