Blog

  • पूरी तरह एकजुट हो जाए ऊना ताकि जिला को मिले सांसद: राघव

    ऊना/सुशील पंडित: जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव राणा ने कहा है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 4 बार जीत चुके अनुराग ठाकुर ने क्षेत्र के विकास के लिए अब तक कोई काम नहीं किया है। पर्यटकों की तरह हिमाचल आकर चंद दिन घूमकर वापिस चले जाते हैं। आपदा के समय भी अनुराग ठाकुर ने हिमाचल का रूख नहीं किया और अग्रिवीर योजना से युवाओं के हितों से जो खिलवाड़ हुआ है उसके खिलाफ भी वह केंद्र में कुछ नहीं बोल पाए। उन्होंने कहा कि जनता को अब उन्हें मौका नहीं देना चाहिए।

    ऊना जिला के लोगों को भी अब एकजुटता दिखानी चाहिए और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में जमकर वोट देनी चाहिए ताकि ऊना जिला को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिल पाए। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा अच्छे लीडर हैं और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्क्षू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री दोनों के करीबी हैं। उनके सांसद बनने से पूरे संसदीय क्षेत्र को फायदा होगा और संसदीय क्षेत्र विकास के नए आयाम छूएगा। पिछले कई सालों से हमीरपुर को प्रतिनिधित्व का मौका मिलता रहा है लेकिन इस बार ऊना को प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 26 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 26 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये

    ऊना/सुशील पंडित: सी .बी.एस.ई की ओर से घोषित 10 वी और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के 26 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वी कक्षा के विज्ञान संकाय में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के ऋत्विक सैनी ने 96% अंक लेकर जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया । अश्लेष साहनी ने 94 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। आदित्य लाल तथा ईशान शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा कनिष्का विज ने 91% ,अमिति शर्मा ने 91% ,आकांक्षा रायजादा ने 90% तथा हरमन जोत कौर ने 90% अंक हासिल किए ।

     कॉमर्स संकाय में शिवांश ने 96% अंक लेकर जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया ।तनुष भोगल ने 94% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। शगुन ठाकुर ने 93.6% अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। अंबिका रसिन ने 93%, समर्थ ने 90%, जैसमीन कुमार ने 90% अंक हासिल किए। आर्यन कानूनगो और तनुष भोगल ने शारीरिक शिक्षा विषय में शत- प्रतिशत अंक हासिल किए।शिवांश ने बिजनेस स्टडीज में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 14 बच्चों ने 90% से अधिक और 36 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। सीबीएसई की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा राशि ने 97% अंक लेकर जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया है।

    वृंदा ने 93% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। श्रुति सुधा पांडा ने 92.2% अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा आंचल ने 92% आयुषी रायजादा ने 92% प्रांजल कौशल ने 92% अनुष्का ने 91% विनायक राणा ने 90.4% आशीष ने 90% अनामिका पुरी 90% रितिका 90% अक्षित सिंह ने 90% अंक प्राप्त किए हैं। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 12 बच्चों ने 90% से अधिक और और 29 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे परिणाम की घोषणा सुनकर सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन व स्टाफ को दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में शिक्षा के स्तर को ऊंँचा उठाने का प्रयास होता रहेगा ।स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि यह वशिष्ट पब्लिक स्कूल की मजबूत टीम की मेहनत का नतीजा है। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने अभिभावकों, स्कूल स्टाफ तथा बच्चों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी ।

  • हिमाचल विधानसभा उपचुनाव

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव

    13 को गगरेट में 4 और कुटलैहड़ में 2 नामांकन


    ऊना/ सुशील पंडित:
    विधानसभा उप चुनाव के लिए ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा से सोमवार 13 मई को गगरेट में 4 और कुटलैहड़ में 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि कुटलैहड़ से चंचल सिंह, आयु 77 वर्ष, पुत्र बिशन सिंह, गांव व डाकघर चलोला, तहसील ऊना, जिला ऊना ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। वहीं कुटलैहड़ से ही मनोहर लाल, आयु 60 वर्ष, पुत्र कृष्ण दत्त, गांव व डाकघर समूरकलां, तहसील ऊना, जिला ऊना ने भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, गगरेट विधानसभा से सोमवार को 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट को सौंपे।

    निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि गगरेट विधानसभा से राकेश कालिया, आयु 55 वर्ष, पुत्र मदन लाल, गांव व डाकघर भंजाल, शंकर नगर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्यार्शी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वहीं रेणु कालिया, आयु 47 वर्ष, पत्नी राकेश कालिया, गांव व डाकघर भंजाल, शंकर नगर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा। मोहित बग्गा, आयु 35 वर्ष, पुत्र मोहिंदर पाल बग्गा, गांव व डाकघर गगरेट, उप तहसील कलोह, जिला ऊना ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दर्ज किया। इसके अलावा अशोक सौंखला, आयु 37 वर्ष पुत्र परम जीत सिंह, गांव व डाकघर अम्बोआ, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।

  • पीठासीन, सहायक पीठासीन व मतदान अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल 23- 24  मई  को

    ऊना/ सुशील पंडित:  लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों को लेकर तैनात किए गए मतदान कर्मियों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल 22-23 मई को होनी थी। लेकिन अब यह रिहर्सल 23-24 मई को होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि 41 चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र(एससी) में नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल 23 मई को तथा मतदान अधिकारियों की 24 मई को महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज अम्ब, 42 गगरेट निर्वाचन क्षेत्र के लिए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल 23 मई को और पोलिंग अधिकारियों की 24 मई को डॉ बीआर अम्बेडकर, राजकीय पॉलिटेक्निक, अम्बोटा में होगी।

    43 हरोली निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों की 23 मई को और मतदान अधिकारियों की 24 मई को कौशल विकास केंद्र पालकवाह में, 44 ऊना निर्वाचन क्षेत्र के लिए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों की दूसरे लेवल की टेªनिंग 23 मई को और पोलिंग ऑफिसर की 24 मई को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना और 45 कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में तैनात पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल 23 मई को तथा मतदान अधिकारियों की 24 मई को एबीवी राजकीय डिग्री कॉलेज मैं होगा। 

  • पंजाबः चुनावों को लेकर भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

    पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित ये दिग्गज नेता करेंगे प्रचार

    मोहाली: पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेताओं सहित पंजाब से भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ व अन्य कई नेताओं को शामिल किया गया है। अतः इस तरह से राज्य में चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं का हजूम देखने को मिल सकता है। 

  • पंजाब: लक्खा सिधाना, परमपाल कौर और हरसिमरत कौर बादल ने भरा नामांकन पत्र, देखें वीडियो

    पंजाब: लक्खा सिधाना, परमपाल कौर और हरसिमरत कौर बादल ने भरा नामांकन पत्र, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 7 मई से लेकर अभी तक 143 उम्मीदवारों की ओर से 163 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अकाली दल पार्टी की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने डीसी कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान हरसिमरत कौर बादल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परमात्मा, पार्टी और लोगों का धन्यावाद करती हूं। जिन्होंने अपनी सेवा करने का मौका दिया।

    उन्होंने कहा किजब हमारी सरकार थी, उस समय कोरोड़ों की ग्रांटें देकर लोगों की मुश्किलों का हल किया और विकास के बड़े बड़े कार्य किए। इस दौरान अकाली दल अध्यक्ष  सुखबीर बादल ने आप पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी को जितवा कर लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों के मन में एक ही बात है कि पंजाब की एक ही पार्टी है, वो है शिरोमणि अकाली दल। बाकि जो पार्टियां है वह पार्टियां दिल्ली की है। सुखबीर बादल ने कहा कि अगर पंजाब को बचाना है, तो अकाली दल को मजबूत करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग अकाली दल से जुड़ गए है। 

    बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सामाजिक कार्यकर्ता लक्खा सिधाना नामांकन दाखिल कराने बठिंडा पहुंचे। डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की मां और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने जाकर नामांकन दाखिल किया।

    इसी तरह बठिंडा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार परमपाल कौर ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पंजाब बीजेपी प्रभारी और वरिष्ठ बीजेपी नेता शामिल हुए।

  • गुंडागर्दी! विधायक ने वोटर को जड़े थप्पड़, समर्थकों ने भी की पिटाई, देखें वीडियो

    गुंडागर्दी! विधायक ने वोटर को जड़े थप्पड़, समर्थकों ने भी की पिटाई, देखें वीडियो

    अमरावती: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के तहत देश के 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच मतदान के दौरान आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ YSRCP के विधायक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह एक पोलिंग बूथ पर एक मतदाता को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने भी मतदाता से मारपीट की। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे YSRCP के नेता वीएस शिवकुमार हैं, जो कि सत्तारूढ़ दल के विधायक हैं। वहीं अब विधायक के द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

    वायरल हो रहे वीडियो में आंध्र प्रदेश के विधायक की पहले तो एक मतदाता से किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। बहस करते करते विधायक वीएस शिवकुमार लाइन में खड़े मतदाता के पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद देखते ही देखते उन्होंने वोटर को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इसी बीच वोटर ने भी उन्हें एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद विधायक के समर्थक वहां पहुंच गए और उन्होंने वोटर को पीटना शुरू कर दिया। वहीं भाजपा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए विधायक के इस कृत्य को अहंकार और गुंडागर्दी बताया है।

    बता दें कि आंध्र प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के अलावा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। दिन की शुरुआत में आंध्र प्रदेश के भी कुछ जगहों से चुनावी हिंसा की खबरें सामने आईं। विपक्षी पार्टी टीडीपी ने सत्तारूढ़ YSRCP पर उसके चुनाव एजेंटों के अपहरण का आरोप भी लगाया। टीडीपी ने YSRCP पर मतदान प्रक्रिया में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाते हुए अपने कुछ पोलिंग एजेंटों की पिटाई करने का भी आरोप लगाया।

  • वडूही में 12 खैर के मौछौं सहित कार जब्त, मामला दर्ज 

    वडूही में 12 खैर के मौछौं सहित कार जब्त, मामला दर्ज 

    ऊना सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आती जोल चौकी के पुलिस मुलाजिमों ने ख़ैर की लकड़ी लेकर जा रही कार पकड़ी है जबकि चालक भागने में सफल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग चार बजे जोल पुलिस चौकी प्रभारी की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने चुनावों के मद्देनजर बडूही चौकीमन्यार सड़क पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इस दौरान सफेद रंग की अल्टो कार को चैंकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार चालक गाड़ी छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।जब पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें छुपा कर रखे खैरों के 12 मोछे बरामद किए गए। बहीं पर इस गाड़ी अल्टो की दोनों नम्बर प्लेट भी नहीं थी। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह गाड़ी पहले भी अवैध कटान माफिया द्वारा इस्तेमाल की जाती रही है। बहीं पर जोल पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि गाड़ी सहित खैर के मोछे हिरासत में ले लिए गए हैं। गाड़ी किसकी है जांच की जा रही है।बहीं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • वुधान: नाले में मिला प्रवासी युवक का शव 

    वुधान: नाले में मिला प्रवासी युवक का शव 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव वुधान में 18 वर्षीय प्रवासी युवक का शव नाले में मिला है। मृतक युवक की पहचान रघु पुत्र माखन निवासी बिजोर जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वुधान गांव में यूपी के रघु का शव नाले में मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देख पंचायत प्रधान सहित पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान डियूगली पंचायत में अमरनाथ के घर किराए के मकान में रह रहा रघु था। मृतक के भाई ने बताया कि रघु की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • जालंधरः 10 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    जालंधरः 10 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ज़िला जालंधर के थाना फिल्लौर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) हरभजन लाल को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम को शिन्दू निवासी गांव नंगल, तहसील फिल्लौर, ज़िला जालंधर की शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया है कि उसके लड़के के खि़लाफ़ दर्ज पुलिस केस की जांच के दौरान केस में से नाम निकालने के बदले उक्त एएसआई ने उससे एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी परन्तु सौदा 50,000 रुपए में तय हुआ है।

    अधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्धी मुलजिम पहले ही 10,000 रुपए ले चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त एएसआई को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।