Blog

  • ऊना जिले में चुनावों के दृष्टिगत मीडिया कर्मियों के लगी कार्यशाला

    लोकतंत्र के महापर्व में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण – जतिन लाल


    ऊनासुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि चुनावों के दौरान आदर्श चुनाव संहिता के सफल क्रियान्वयन में लोकतंत्र के चैथे स्तंभ मीडिया की अहम भूमिका रहती है। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने में मीडिया का सबसे महत्वपूर्ण रोल है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग का आग्रह किया। वे चुनावों के दृष्टिगत मीडिया की भूमिका और दायित्वों को लेकर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कांफ्रेंस रूम में आयोजित कार्यशाला एवं परिचर्चा में बोल रहे थे।
    कार्यशाला में आदर्श चुनाव संहिता के दौरान पेड न्यूज, फेक न्यूज, मीडिया प्रमाणन एवं चुनावी विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन विषयों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने विचार रखते हुए नियमों की जानकारी दी । इस अवसर पर पत्रकारों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान करते हुए संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


    जतिन लाल ने कहा कि चुनावों के दौरान मीडिया की जिम्मेदारी कई गुणा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में किसी भी जानकारी या समाचार को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता को अवश्य जांच लें। इसके लिए आदर्श चुनाव संहिता एवं मीडिया प्रमाणन नियमों की जानकारी पत्रकारों को अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया ने सदैव अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए प्रशासन का सहयोग किया है। चुनावों के दौरान भी प्रशासन को मीडिया कर्मियों से ऐसी अपेक्षा रहेगी।


    इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बिना प्री-सर्टिफिकेशन प्रकाशित न करें राजनीतिक विज्ञापन
    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा है कि लोकसभा चुनावों एवं विधानसभा  उपचुनावों में उम्मीदवारों द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों का जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से प्री-सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक है। बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन केबल नेटवर्क, ईपेपर, टीवी, सोशल मीडिया में में जारी नहीं किया जा सकता है। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन के लिए सत्यापन की अनिवार्यता मतदान पूर्व और मतदान दिवस के दिन वाले 48 घन्टों के लिए ही है। जतिन लाल ने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वह बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन प्रकाशित न करें। इसके अतिरिक्त सरोगेट विज्ञापन का भी प्रकाशन न करें।


    सोशल मीडिया, टीवी चैनलों व समाचारपत्रों पर एमसीएमसी की नजर
    उन्होंने कहा कि सभी समाचारपत्रों, टीवी चैनलों, ई-पेपर, सोशल मीडिया पर प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले विज्ञापनों और पेड न्यूज पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बनाए गए एमसीएमसी सेंटर के माध्यम से कड़ी नजर रखी जा रही है। यह सेंटर 24 घंटे क्रियाशील है।


    उन्होंने बताया कि रेडियो, सिनेमा हॉल और एलइडी आदि पर भी नजर रखी जा रही है ताकि बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन प्रसारित न हो। एमसीएमसी द्वारा जारी प्री-सर्टिफिकेशन प्रमाण-पत्र के बिना किसी भी प्रकार के बल्क संदेश और वॉयस संदेश के विज्ञापन भी प्रसारित नहीं होंगे।


    जतिन लाल ने कहा कि चुनाव के दौरान यदि पेड न्यूज किसी उम्मीदवार द्वारा प्रकाशित की जाती है तो इस संदर्भ में समिति द्वारा उम्मीदवार को नोटिस जारी किया जाएगा तथा समिति के निर्णय पर उस पेड न्यूज को उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जाएगा।


    स्वीप के तहत जागरूकता गतिविधियां
    इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरुकता को लेकर जिला भर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के माध्यम से पूरे जिले में मतदाताओं को जागरुक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चुनावों के दृष्टिगत मतदाता जागरुकता कैंप, दिव्यांगजनों हेतु मतदान की उचित व्यवस्था, नए मतदाताओं का पंजीकरण, हस्ताक्षर अभियान, मतदान हेतु शपथ, गीत-संगीत एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में अधिक से अधिक मतदान हो और लोग अपने मताधिकार का उपयोग करें इसी उद्देश्य से इन सभी गतिविधियों को करवाया जा रहा है। इस दौरान ऊना के वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि,तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित लोक संपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पंजाब : चोरी के सामान सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बब्बी सिंह, विशाल और जोड़ा के तौर पर हुई है। जिले में कुछ महीनो से एक चोर गिरोह जो की मोगा जिला में एक लेंसर कार में सवार होकर रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। तरनतारन से कार में सवार होकर 5/6 आरोपी मोगा में आकर दिन में रेकी करके रात को दुकानों के शटर तोड़ कर चोरी करके फरार हो जाते थे।

    मोगा धर्मकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 31 मार्च को लेंसर गाड़ी की पीछा करते हुए मोगा के गांव किशनपूरा कलां से PB-02BQ-2610 लेंसर कार में सवार बब्बी सिंह, विशाल और जोड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपीयों के खिलाफ थाना धर्मकोट में आईपीसी 420,379,465,467,468,471 IPC 25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड लेकर पूछताछ कर आरोपियों से चोरी के सामान को बरामद किया है। पुलिस ने बताया की इस गिरोह के 3 और आरोपियों को गिरफ्तार करना बाकी है। जिनको बहत जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस को शक है कि उनके पास से और भी चोरी के समान बरामद हो सकता है।

  • जालंधरः आबादपुरा से अवैध हथियारों सहित काबू किए चिंटू मामले में घायल साथी की ईलाज दौरान हुई मौ+त

    जालंधर, ENS: चिंटू और उसके साथियों को 29 मार्च देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारी निशांत ने बताया कि चिंटू ग्रुप ने उन पर 5 से 6 राउंड फायर किए थे, जिस पर जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने 4 से 5 राउंड फायर किए थे। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी थी। वहीं पुलिस की गिरफ्त से भागने के दौरान नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था।

    मामले की जानकारी देते हुए सीएआईए से थाना प्रभारी सुरिंदर ने बताया कि घटना दौरान घायल होने के चलते नीरज की अरेस्ट नहीं डाली गई थी। थाना प्रभारी सुरिंदर ने बताया कि नीरज पर चोरी-लड़ाई झगड़े और ड्रग के 12 मामले पहले से दर्ज थे। उसे वहां से सीधा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज ईलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई है। नीरज के मौत की पुष्टि थाना प्रभारी सुरिंदर ने की है। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध पिस्टल, 22 कारतूस और 6 मैगजीन बरामद  और 4 मोबाइल बरामद किए थे। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए चिंटू और उसके 2 साथियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया था।

    रिमांड दौरान पुलिस ने जांच में खुलासा किया था कि चिंटू ग्रुप की मनी चाहल और सुरिंदर सप्प की के साथ पहले दोस्ती होती थी और भगवान वाल्मीकि चौक के पास पार्किंग का ठेका लेने को लेकर उलझ पड़े थे। जिसकी रंजिश चिंटू ने अपने मन में रख उनकी हत्या करना चाहता था। एनकाउंटर में गिरफ्तार चारों आरोपियों के लिंक प्रेमा लहौरिया और विक्की गौंडर गैंग के साथ निकले हैं। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों से करीब 6 अवैध पिस्टल, 22 कारतूस और 6 मैगजीन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों की पहचान चिंटू सैनी, साजन जोशी और किशन उर्फ गंजा के रूप में हुई है। चिंटू ने हत्या के लिए पांच अवैध हथियार यूपी झारखंड अपने किसी जानकार से मंगवाए थे। 

  • बिना ड्राइवर के सड़क पार करने लगी कार, चालक के भी उड़े होश, वीडियो वायरल 

    अक्सर लोगों की लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन कुछ लापरवाही ऐसी होती हैं जिन्हें समय रहते सुधार लेने बड़ा खतरा टल जाता है। एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क के किनारे खड़ी एक कार बिना ड्राइवर के ही चल पड़ी और जब कार मालिक की निगाह पड़ी तो उसके होश उड़ गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार सड़क के किनारे खड़ी है। वहां कोई दुकानें भी हैं, शायद कार मालिक कार खड़ी कर किसी दुकान पर गया था।

    इसी बीच कार धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ने लगती है। सड़क पर आ-जा रहीं गाड़ियों के बीच से होते हुए कार लगभग दूसरे किनारे पहुंच गई थी। इसी बीच ड्राइवर की नजर गाड़ी पर पड़ी तो वह दौड़कर कार के पास पहुंचा और उसमें बैठकर कंट्रोल किया। सड़क पर हलके और बड़े वाहन गुजरते दिखाई दे रहे हैं। बड़ी दुर्घटना हो सकती थी लेकिन गनीमत रही कि कार से किसी की टक्कर नहीं हुई और समय रहते ड्राइवर की नजर गाड़ी पर पड़ गई और उसने कंट्रोल कर लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों की इस पर खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

  • पंजाब : आढ़ती एसोसिएशन ने 2 दिन के लिए मंडियों को किया बंद, देखें वीडियो

    मोगा : आज आढ़ती एसोसिएशन की और से 2 दिनों के लिए मंडियों को बंद किया गया है। वही एफसी आई दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। वही यह रोष प्रदर्शन 2 दिन के लिए किया जा रहा है। इस मौके किसानों ने भी मंडी वालों का साथ दिया और धरने में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी अगर सरकार ने कमीशन नही दिया तो अदानी सेलो का घेराव किया जायेगा और मंडी बंद रखी जाएगी, यह आंदोलन पूरे पंजाब में चलेगा।

    जानकारी देते हुए आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर जैन ने कहा के पिछले साल अदानी सेलो प्लांट में हमारी ओर से किसानों की गेहूं को बेचा गया था। लेकिन हमको कमीशन नही मिला था। हमारी ओर से संघर्ष किया गया तो एफसीआई ने आधा कमीशन दे दिया और आधा देने से साफ मना कर दिया।

    जिसके चलते आज हमने मोगा जिला के सभी आढ़तियों ने मिलकर यह फैसला किया था कि तीन और चार अप्रैल को एफसीआई दफ्तर के बाहर धरना देकर रोष प्रदर्शन करेंगे। अगर हमारा कमिशन नही दिया तो आगे संघर्ष तेज किया जाएगा। इस संघर्ष में हमारे साथ किसान, मजदूर और ट्रांसपोर्टर भी है। वही किसान नेता भूपिंदर सिंह ने बताया की मंडी वाले सभी आढ़ती हमारे परिवार के मेंबर है और हम इनका साथ दे रहे है।

  • कांग्रेस ने कोऑर्डिनेटर किए नियुक्त, पंजाब में इन 2 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी है। वहीं जारी की गई सूचि में कांग्रेस ने 20 नेताओं को नियुक्त किया है, जिसमें पंजाब में 2 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान विजय हंस और विंग अनुपमा आचार्य को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

  • ”आप” की बढ़ी मुश्किलें, कई संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में ED

    नई दिल्ली : जांच एजेंसी ईडी ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की कुछ संपत्तियों को जब्त करना चाहती है लेकिन दुविधा में हैं। ईडी की ओर से मामले में पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि ईडी की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज किया जाना चाहिए।

    एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने कोर्ट को बताया है कि हम आम आदमी पार्टी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने जा रहे हैं। अगर हम ऐसा करेंगे तो वे कहेंगे कि चुनाव के समय ये सब किया। अगर नहीं करेंगे तो कहेंगे कि कहां हैं सबूत।

    उन्होंने कोर्ट को बताया कि फिलहाल हम जांच कर रहे हैं। ईडी ने कहा कि शराब घोटाले में केजरीवाल की भूमिका की जांच अभी खत्म नहीं हुई है। इस याचिका पर बहस की गई कि ये गिरफ्तारी को रद्द करने की नहीं बल्कि जमानत याचिका है।

  • पंजाबः ब्लाइंड मर्डर सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    बठिंडाः भुच्चो मंडी के गांव लहरा सौधा में 22 मार्च को युवक की बेरहमी से हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ बिल्ला, बलजीत राम उर्फ बल्लू, सुखदेव राम उर्फ सुक्खा निवासी गांव उगोके जिला बरनाला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों पूछताछ में कबूल किया है कि हरप्रीत सिंह उर्फ धक्कन का मृतक मनप्रीत सिंह से पुराना झगड़ा था और उसे मारने के लिए उसने अपने 5 अन्य साथियों की मदद ली थी।

    पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए हथियार, मोटरसाइकिल व अन्य सामान भी बरामद किए हैं। हत्या करने वाले आरोपियों ने कबूल किया है कि उनके एक साथी की मृतक के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने मनप्रीत सिंह निवासी गांव मेहराज की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को रिमांड में हासिल कर पूछताछ कर रही है, जबकि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    एसएसपी दीपक पारीक और एसपी (डी) अजय गांधी ने बताया कि बीती 22 मार्च 2024 को मनप्रीत सिंह निवासी पत्ती सौल, गांव मेहराज, जिला बठिंडा, हाल आबाद भुच्चों मंडी शाम के समय काम से वापिस अपने घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव लेहरा सौधा के पास पहले एक कार ने मनप्रीत सिंह को टक्कर मारी। वहीं थोड़ा आगे बस अड्डा लेहरा सौधा के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे मनप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आईं। आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने इलाज के लिए मनप्रीत सिंह को रामपुरा के अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान बीती 24 मार्च 2024 को मनप्रीत सिंह की मौत हो गई थी। 

  • गायक Kanahiya Mittal के प्रोग्राम को लेकर हुआ विवाद, कांग्रेस नेता ने दी शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में 9 अप्रैल को होने वाले कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस पार्टी के छात्र विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की तरफ से कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम का विरोध किया है। उनकी तरफ से चंडीगढ़ के डीसी विनय प्रताप सिंह को एक चिट्ठी लिखी गई है। इसमें उनका कहना है कि चुनाव के दौरान इस तरह के कार्यक्रम से यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर माहौल खराब होगा। इसलिए यह कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।

    चंडीगढ़ कांग्रेस के युवा नेता सचिन गालव की तरफ से जो शिकायत दी है, उसमें उन्होंने बताया है कि 9 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष को लेकर कार्यक्रम किया जाना है। इसमें कन्हैया मित्तल भजन संध्या पेश करेंगे। वह इस कार्यक्रम का विरोध नहीं करते हैं। वह भी हिंदू नव वर्ष मनाना चाहते हैं, लेकिन जिस भजन गायक को बुलाया गया है। वह राम नाम की पेशकश करता है। जिससे कि एक राजनीतिक पार्टी को फायदा मिलेगा। लेकिन चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण ऐसा करना ठीक नहीं है।

    सचिन गालव की तरफ से डीसी के साथ-साथ यह शिकायत पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को भी दी गई है। वह नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के स्टेट प्रेसिडेंट होने के साथ-साथ चंडीगढ़ में पार्षद भी हैं। कांग्रेस पार्टी के पार्षद होने के नाते पिछले दिनों मेयर चुनाव को लेकर वह काफी सक्रिय रहे थे। उन्होंने अपनी चिट्ठी में सीधे-सीधे कन्हैया मित्तल का विरोध किया है। वह इस कार्यक्रम का विरोध नहीं करना चाह रहे हैं। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है। उससे उन्हें दिक्कत नहीं है, लेकिन जिस गायक को बुलाया जा रहा है उससे उन्हें दिक्कत है।

  • बड़ी खबरः कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर ने थामा भाजपा का दामन

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। मुक्केबाजी में भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने वाले और कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी ज्वाइन की है। विजेंद्र सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।इससे पहले बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जनता जहां चाहें मैं तैयार हूं।

    बता दें कि विजेंद्र साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें अपने पहले ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बादसे ही वह पार्टी से लगातार जुड़े रहे। साल दिसंबर 2023 में उन्होंने राजनीति से सन्यास लने की बात भी कही थी। बता दें कि कई दिनों से कयास लग रहे थे कि कांग्रेस उन्हें इस बार मथुरा सीट से मैदान में उतार सकती है जहां से भाजपा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। विजेंद्र सिंह जाट समुदाय से आते हैं जिसका हरियाणा की कई सीट पर राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। इस समुदाय का पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी प्रभाव है।