Blog

  • दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में डकैती, 1 करोड़ रुपये नकदी और सोना लूट फरार लुटेरे

    दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में डकैती, 1 करोड़ रुपये नकदी और सोना लूट फरार लुटेरे

    बदमाशों ने दिन-दिहाड़े एक्सिस बैंक में डकैती डालकर हथियारों के बल पर एक करोड़ रुपए की नकदी और सोना लूट लिया। डकैती की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस जिलेभर में वाहनों की चैकिंग का अभियान चला रही है। पुलिस बैंक और उसके आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। बैंक लूट की इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

    सभी कर्मचारियों को लॉकर रूम में बनाया बंधक

    भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि लूट की वारदात एक्सिस बैंक में हुई। घटना करीब सुबह 9.30 बजे की बताई जा रही है। बदमाशों ने बैंक में धावा बोलकर सभी कर्मचारियों को लॉकर रूम में बंधक बना लिया। बाद में हथियारों की नोक पर अलमारी में रखे लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर भिवाड़ी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    आधा दर्जन आए थे लुटेरे 

    पुलिस के मुताबिक लुटेरों की संख्या आधा दर्जन थी। वे बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 1 करोड़ रुपये की नकदी ले गए। इसके साथ ही लॉकर में रखा गोल्ड का बॉक्स भी ले गए। लुटेरे कितना गोल्ड ले गए इसका अभी तक खुलासा नहीं हो हुआ है।

    पूरे अलवर जिले में की गई नाकेबंदी 

    डकैती की घटना के बाद पुलिस प्रशासन के पूरे अलवर जिले में नाकेबंदी कर दी। आने-जाने वाले सभी वाहनों को चैक किया जा रहा है। हथियारबंद बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े बैंक में डकैती डालने की वारदात होने के बाद भिवाड़ी में दहशत फैल गई। कुछ लोग वारदात के समय बैंक के बाहर खड़े थे। वो भी कुछ समझ पाते इससे पहले ही लुटेरे पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। लुटेरों फुलप्रूफ प्लानिंग के कारण अभी पुलिस खाली हाथ है। वह अंधेरे में ही हाथपांव मार रही है।

  • जस्सी हत्याकांडः अदालत ने सुनाई ता-उम्र कैद की सजा

    जस्सी हत्याकांडः अदालत ने सुनाई ता-उम्र कैद की सजा

    जालंधर, (वरुण अग्रवाल): पंजाब के कपूरथला शहर में 11 अप्रैल 2016 में हुए 14 वर्षीय जसकीरत सिंह जस्सी हत्याकांड में आज कपूरथला की माननीय सेशन जज की अदालत में हत्या के तीनों आरोपियों को ता-उम्र कैद (मरने तक) की सजा सुनाई गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के सीनियर एडवोकेट संजीव बासंल ने बताया कि माननीय सेशल कोर्ट कपूरथला के जज ए.एस. ग्रेवाल ने जसकीरत सिंह जस्सी हत्याकांड मामले में आज दोनों पक्षों के वकीलों की दलीले सुनने के बाद फैसला सुनाया है। उन्होंने इस हत्याकांड के तीन आरोपियों को ता-उम्र कैद की सजा सुनाई है।

    कपूरथला पुलिस ने साल 2016 में हुए इस हत्याकांड मामले में तीनों आरोपियों को नामजद किया था। जिनकी पहचान परविंदर सिंह उर्फ शैली निवासी सेंट्रल टाउन, राजविंदर सिंह ऊर्फ राजा निवासी हरनाम नगर और अर्शदीप सिंह गिल के रूप में हुई थी।

    ट्यूशन पढ़ने जा रहा था जस्सी, आरोपियों ने अपहरण कर मांगी फिरौती

    एक बड़े उद्योगपति घराने का बेटा 14 वर्षीय जसकीरत सिंह उर्फ जस्सी 11 अप्रैल को घर से ट्यूशन पढ़ने गया था। रास्ते में आरोपियों ने जस्सी का अपरहण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने जसकीरत के परिवार से 30 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। अपहणकर्ताओं को परिवार वाले पैसे देने को भी तैयार गए थे लेकिन 2 दिन बाद तरनतारन के पास जस्सी का शव बरामद हुआ। 

    जस्सी हत्याकांड में ताया का बेटा निकला मास्टरमाइंड

    हत्या के 26 दिन बाद पुलिस ने 3 आरोपितों को हिरासत में लिया था। मुख्यारोपित जस्सी के परिवार का ही एक सदस्य था। जस्सी के ताया जसपाल सिंह का बेटा परविंदर सिंह उर्फ शैली ही उसके अपहरण और हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसने अपने स्कूल के दो दोस्तों के साथ जस्सी की हत्या कर दी। 

    क्राइम पैट्रोल देख कर रची गई थी 

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जसकीरत के अपहरण की साजिश उसके रिश्तेदार परविन्द्रजीत शैली व उसके दोस्तों ने क्राईम पैट्रोल देख कर रची थी। जस्सी के अपहरण करने की योजना और फिर हत्या की योजना बेहद ही प्रोफैशनल थी। जिस कारण पुलिस को भी आरोपियों तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। क्योंकि जब पुलिस जांच शुरू हुई तो आरोपी परविन्द्रजीत खुद ही परिवार व पुलिस के साथ जसकीरत को ढूंढता रहा। जिस कारण किसी को तुरंत उस पर शक भी नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही उन्हें पकड़े जाने का डर लगा तो जसकीरत की हत्या कर शव फैंक दिया गया।

    अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा

    अप्रैल 2016 में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। लगभग 6 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत में अडीशनल डिप्टी अटार्नी और अडीशनल पब्लिक प्रोसीक्यूटर अनिल बोपाराए ने पक्ष मजबूती से रखा। अदालत ने सुनवाई के पश्चात तीनों आरोपियों परविन्द्रजीत, राजविन्द्र सिंह और अर्शदीप गिल को उम्रकैद की सजा सुनाई।

    परिवार से ईर्ष्या करता था आरोपी परविंदर सिंह 

    पुलिस के अनुसार कपूरथला के कैप्सन इंडस्ट्री के मालिक बलदेव सिंह के पोते 14 साल के जसकीरत सिंह उर्फ जस्सी की हत्या की योजना परविंदर सिंह उर्फ शैली ने काफी समय पहले रची थी। वह अपने दादा बलदेव सिंह, चाचा नरिंदरजीत सिंह और चाचा जंगबीर सिंह के मुकाबले पिता जसपाल सिंह के आर्थिक तौर पर पिछड़ने की वजह से जस्सी व उसके परिवार से ईर्ष्या करता था। शैली के पिता को व्यापार में काफी घाटा पड़ा था। उनका सब कुछ बिक चुका था। इसलिए यह कदम उठाया। बलदेव अपने बेटे नरिंदरजीत और जंगबीर के साथ अलग रहते थे और इंडस्ट्री भी साथ चलाते थे। जसपाल सिंह अलग रहता था।

  • इनोसेंट हार्टस में हॉलिस्टिक हेल्थ पर सेमिनार का आयोजन

    इनोसेंट हार्टस में हॉलिस्टिक हेल्थ पर सेमिनार का आयोजन

    जालंधर/विजयः बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिशा-एक पहल के तहत इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाऊन में हॉलिस्टिक हेल्थ पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जो स्टाफ मेंबर्स व छात्रों के लिए था। इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी किया गया। इसके रिसोर्स पर्सन श्रीमती वीना गुप्ता (हॉलिस्टिक हीलर, एनएलपी माइंड एंड वैलनेस कोच तथा सक्सेस लीगेसी द्वारा ईसीएसएफ कोच से सर्टिफाइड) थीं।

    उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हॉलिस्टिक हेल्थ के लिए शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से फिट रहना ज़रूरी है। उन्होंने शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सांस लेने की उचित प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। उन्होंने पावर ऑफ वर्डस पर ज़ोर देते हुए कहा कि लेॅस, लॉस एंड नेवर शब्दों के इस्तेमाल से बचें। उन्होंने कहा कि ये शब्द चिंता और अवसाद का मूल कारण हैं। लव, गिव, ग्रोथ एंड लर्न, जीवन में सकारात्मकता लाते हैं। उनके द्वारा सराहना और कृतज्ञता के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने सभी को माइंड मैपिंग, विज़ुअलाइज़ेशन तथा पॉजिटिव एफर्मेशंस के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भोजन करते समय सही परिवेश के चुनाव के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों और गैजेट्स ने दुनिया को छोटा कर दिया है, लेकिन सामाजिक और व्यक्तिगत उत्थान के लिए हमारा समूह में रहना अनिवार्य है।

    अंत में श्रीमती शैली बौरी, ( एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूलस) ने रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टीडायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने सार्थक व सारगर्भित सत्र के लिए संसाधन व्यक्ति को धन्यवाद दिया।

  • कंवर व सतपाल सत्ती ने सैंज हादसे पर जताया दुख

    कंवर व सतपाल सत्ती ने सैंज हादसे पर जताया दुख

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर व छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कुल्लू जिला के सैंज में हुए निजी बस हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता का प्रयास कर रही है और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की समय सारणी में बदलाव

    जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की समय सारणी में बदलाव

    ऊना/सुशील पंडित: जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की समय सारणी में पुनः बदलाव किया गया है। इस बारे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मौसम को देखते हुए जिला के सभी आंगबाड़ी केंद्र खोलने का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक लागू रहेगी।

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए मिलता है कर्मयोगी अवार्ड

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए मिलता है कर्मयोगी अवार्ड

    ऊना/सुशील पंडित: सभी सरकारी विभागों/कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं अच्छा प्रदर्शन करने हेतू कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की ओर से कर्मयोगी योजना चलाई गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के कर्मचारियों को प्रोत्साहन और प्रेरणा प्रदान करना, अनुकरणीय, असाधारण एवं उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करना, सभी कर्मचारियों को कार्य में उत्कृष्ठता, समयबद्ध कार्य निष्पादन व सेवा वितरण के लिए प्रेरित करना तथा ऐसे उत्कृष्ट कर्मचारियों द्वारा निर्धारित आदर्शों का अनुकरण करना है। राघव शर्मा ने कहा कि सम्मान और पुरस्कार कर्मचारियों को न केवल कड़ी मेहनत और कौशल में सुधार लाने के लिए पे्ररित करने के लिए अहम भूमिका निभाते है बल्कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने एवं नागरिकों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण लोक सेवा वितरण सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। 

    पात्रता व पुरस्कार
    उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के समूह ए, बी, सी एवं डी के कर्मचारियों को प्रेरित करने एवं उनके माध्यम से किए गए श्रेष्ठ, असाधारण और उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए पुरस्कार, पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं। कर्मयोगी योजना के तहत प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य पुरस्कार, विभाग में अच्छा कार्य करने पर विभागीय पुरस्कार तथा जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वालों कर्मचारियो को जिला पुरस्कार प्रदान करती है। 

    राज्य पुरस्कार में देय राशि 30 हज़ार रूपये व एक पदक, विभागीय पुरस्कार में 20 हज़ार रूपये व एक पदक तथा जिला पुरस्कार में 15 हज़ार रूपये व एक पदक दिया जाता हैं। इसके अतिरिक्त प्रशंसा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है जिसमें सभी राज्य, विभागीय व जिला पुरस्कारों में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले कर्मचारियों के लिए प्रशंसा सांत्वना पुरस्कार के साथ-साथ प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।

  • नेशनल यूनिटी अवार्ड के लिए नामांकन 31 जुलाई तक: राघव शर्मा

    नेशनल यूनिटी अवार्ड के लिए नामांकन 31 जुलाई तक: राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: नेशनल यूनिटी अवार्ड 2022 के लिए नामांकन गृह मंत्रालय के पोर्टल ूूूण्ंूंतकेण्हवअण्पद पर 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं। नेशनल यूनिटी अवार्ड का नामांकन भरने का सम्पूर्ण विवरण गृह मंत्रालय के पोर्टल पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि भारत की एकता और अखंडता में सराहनीय योगदान देने वाले नागरिकों के लिए 31 अक्तूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर पुरस्कृत किए जाने वाले नागरिकों की घोषण की जाएगी। 

    राघव शर्मा ने बताया कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार भारत की एकता और अखंडता में योगदान देने के क्षेत्र में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने व मजबूत तथा अखण्ड भारत के मूल्य को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित करना। उन्होंने बताया कि बिना किसी भेद के भारत के सभी धर्म, मूलवंश, जाति, स्थान या जन्म, आयु व व्यवसाय तथा कोई भी संस्था इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं।

  • पंजाबः चार बहनों के इकलौते भाई की नहर में डूबने से मौत

    पंजाबः चार बहनों के इकलौते भाई की नहर में डूबने से मौत

    गुरुहरसहाय: फिरोजपुर शहर के साथ लगते गांव चक्क महंता वाला के गरीब परिवार के 14 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता जीत सिंह ने बताया कि वह बीते रविवार शाम को खेत में खाद डालने गया था और उसका बेटा लव कुश जिसकी आयु 14 वर्ष थी और एक अन्य बच्चा नहर के किनारे पर खेल रहे थे। अचानक खेलते हुए उसका बेटा और दूसरा लड़का नहर में गिर गए। इस दौरान राहगीरों ने एक बच्चे को पकड़कर नहर से निकाल लिया, जबकि लव कुश की नहर में बह जाने से मौत हो गई। जिसका शव चक्क जमालगढ़ के नजदीक गांव निवासियों ने नहर से निकाला। 

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा चार बहनों का इकलौता भाई था और उसकी मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है। उसने बताया कि वह बहुत गरीब है और घर की हालत भी काफी नाजुक है। गांव वासियों ने पंजाब सरकार व डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर से मांग की कि परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मौके पर थाना प्रभारी जतिंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।

  • पंजाबः विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर सहित ये पांच नए मंत्री ले रहे शपथ, देखें वीडियो

    पंजाबः विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर सहित ये पांच नए मंत्री ले रहे शपथ, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। अभी सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 10 मंत्री हैैं। आज पांच मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद इनकी संख्या 15 हो गई है। आज शपथ दौरान सबसे पहले अमन अरोड़ा ने शपथ ली। दूसरे नंबर पर, इंद्रबीर निज्जर, तीसरे पर फौजा सिंह सरारी, चौथे पर चेतन सिंह और आखिर में अनमोल गगन मान ने शपथ ली।

    जिन विधायकों के नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें सुनाम से दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा का नाम सबसे प्रमुख है। उनके अलावा अमृतसर दक्षिण से विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, खरड़ से महिला विधायक अनमोल गगन मान, गुरहरसहाय से विधायक फौजा सिंह सरारी और समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

    विधानसभा चुनाव में 92 सीट को जीतने के बाद 16 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बलिदानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ली थी। इसके बाद 19 मार्च को भगवंत मान के मंत्रियों ने शपथ ली। इन मंत्रियों में से डा. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था।

  • आइलेट्स कोचिंग इंस्टिट्यूट का 3 माह के लिए लाइसेंस सस्पेंड

    आइलेट्स कोचिंग इंस्टिट्यूट का 3 माह के लिए लाइसेंस सस्पेंड

    मोहालीः पंजाब के मोहाली जिले में फेज 3बी 2 स्थित डाउन टाउन ओवरसीज नामक कंसल्टेंसी एंड कोचिंग इंस्टिट्यूट ऑफ आइलेट्स फर्म का लाइसेंस 90 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब ट्रैवल्स प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट, 2012 के तहत यह कार्रवाई की गई है। मोहाली की एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर बराड़ ने आइलेट्स इंस्टिट्यूट के खिलाफ यह एक्शन लिया है। फेज 3बी2 के एससीएफ नंबर 31 की दूसरी और तीसरी मंजिल पर यह कोचिंग सेंटर है।

    पहले नोटिस भी किया गया था जारी 

    मोहाली की एडीसी ने बताया कि फर्म को कंसल्टेंसी एवं कोचिंग इंस्टिट्यूट ऑफ आइलेट्स के काम के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। 13 नवंबर 2024 तक इसकी वैधता थी। इसके खिलाफ मिली शिकायत के बाद क्लाइंट्स की जानकारी और उनसे वसूली गई फीस की जानकारी मांगी गई थी। वहीं कहा गया था कि क्लाइंट्स को दी गई सर्विस की भी जानकारी प्रदान की जाए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जानकारी न दिए जाने के चलते यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले नोटिस भी जारी किया गया था।

    3 महीने के लिए किया गया लाइसेंस सस्पेंड 

    फर्म के खिलाफ मटौर थाने में पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसकी जानकारी मोहाली के एसएसपी ने डीसी दफ्तर के साथ शेयर की थी, जिसके बाद विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू की गई। एडीसी ने कहा कि फर्म की ओर से पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2012 की धारा 6(1)(ई) की उल्लंघना की गई है। ऐसे में इसका लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। 

    15 दिनों में स्पष्टीकरण देगी लाइसेंसी फर्म 

    लाइसेंसी फर्म को अपना स्पष्टीकरण 15 दिनों में देने को कहा गया है। इसके लिए इसे नोटिस भी जारी किया गया है। पूछा गया है कि इसका लाइसेंस पूरी तरह रद्द क्यों न कर दिया जाए।