Home Punjab>Amritsar Punjab News: चोरों ने दुकान से उठाई 50 किलो चीनी की बोरी, एक काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

Punjab News: चोरों ने दुकान से उठाई 50 किलो चीनी की बोरी, एक काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

0
Punjab News: चोरों ने दुकान से उठाई 50 किलो चीनी की बोरी, एक काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के गांव दबुर्जी में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ नशेड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर करियाने की दुकान पर पहुंचे और चीनी की बोरी उठाकर फरार होने लगे, लेकिन घटना के दौरान मौके पर मौजूद गांव के युवाओं ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए चोरों का पीछा किया और एक चोर को काबू कर लिया। हालांकि चोर का दूसरा साथी मोटरसाइकिल सहित मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए चोर की गांव वालों ने जमकर पिटाई की। इस दौरान दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की हरकतें कैद हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक चोर बाइक को स्टार्ट करके खड़ा रहता है और दूसरा दुकान के बाहर खड़ा होकर इधर-उधर देखता है। जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर दुकान से बोरी उठाकर बाइक सवार साथी के साथ मिलकर दुकान से ले जाता है। लोगों ने बताया कि 50 किलो की बोरी लेकर भाग गया था।

लोगों ने बताया कि चोर का शरीर अधजला है, लेकिन फिर भी चोरी कर रहा था। लोगों के कारण चोरी की घटना को अंजाम देने में चोर नाकाम रहे। गांव वालों का कहना है कि नशेड़ी दिनदहाड़े दुकानों में चोरी कर रहे हैं, जिसके कारण आम लोगों में डर और गुस्सा बढ़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि इन चोरों को न तो पुलिस का डर है और न ही सीसीटीवी कैमरों का डर है। गांव वालों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में सख्त कार्रवाई करके ऐसे नशेड़ी चोरों पर नकेल कसी जाए ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here