Home Punjab>Amritsar Punjab News: मेला देखने गए तीन युवकों की हादसे में मौत, देखें वीडियो

Punjab News: मेला देखने गए तीन युवकों की हादसे में मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: मेला देखने गए तीन युवकों की हादसे में मौत, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर के गुमानपुरा गांव से एक दुखद खबर सामने आई हैं। गुमानपुरा गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब गांव के तीन युवक तरन तारण में बाबा बुड्ढा साहब का मेला देखने गए, लेकिन उनकी रास्ते में सड़के हादसे के दोरान मौत हो गई। इन तीनों युवकों की पहचान सौरव विजय और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है। इस तीनों युवकों को गांव लाया गया और उनका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक यह तीनों युवक मेहनत मजदूरी करते थे और तीनों ही कुंवारे थे और वे गांव से बाबा बुड्ढा साहब मेला देखने गये थे और उसके बाद आगे जाते समय एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गयी। जिससे तीनों युवकों का परिवार और पूरा गांव सदमे में है। वहीं गांव वालों का कहना है कि तीनों युवक गरीब परिवार से हैं और सरकार को इन युवकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here