Blog
-

22 जनवरी को होने वाला वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट रद्द
ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी को होने वाले वाहन पासिंग व ड्राइविंग टैस्ट को प्रशासकीय कारणों से रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी तिथि जैसी ही निर्धारित होगी सूचित कर दिया जाएगा।
-

Punjab News: BJP के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश कुमारः केंद्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी द्वारा रोष मार्च निकाला गया। यह रोष मार्च जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान व विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल फगवाड़ा की अगुवाई में निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस ने रेस्ट हाउस स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर फूलमालाए अर्पित किया।
विधायक धालीवाल ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहिब डॉक्टर अंबेडकर के खिलाफ की गई आपतिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विरोध लगातार जारी है। यह विरोध पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण कि कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन अब यह प्रदर्शन गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ तब तक जारी रहेंगा जब वह माफी नहीं मांगते। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता लगातार बापू और डॉक्टर अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं।
भाजपा की नियत देश के संविधान को बदलने की है लेकिन कांग्रेस कभी भी ऐसा नहीं होने देगी। इस समय देश में संविधान को बचाने की जरूरत है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में लगातार यतनशील प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी स्वस्त अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद पूर्व परिषद गांव के सरपंच पंच विभिन्न के प्रमुख और महिला कांग्रेसियों सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-

गणतंत्र दिवस पर उत्सवी रंगों में सजेगा ऊना
उपायुक्त ने लिया समारोह की तैयारियों का जायजा
उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि ऊना/सुशील पंडित: गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊना उत्सवी रंगों में सजा नजर आएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष गरिमामय और यादगार बनाने के लिए शहर को खास सजावट से संवारा जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में आयोजित होने जा रहे इस समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। इस खास मौके पर ऊना शहर तिरंगे गुब्बारों, जगमगाती झालरों और आकर्षक लाइटिंग से रोशन होगा। समारोह में झांकियां, विकास प्रदर्शनी, परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा
उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व होने के साथ ही हमारी संस्कृति, एकता और प्रगति की झलक प्रस्तुत करने का भी अवसर है। उन्होंने सभी विभागों और संस्थानों को सक्रिय सहयोग की अपील की और निर्देश दिया कि सभी विभाग प्रमुख अपने स्टाफ के साथ कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के नागरिकों से भी बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेने का आह्वान किया है।ये है मुख्य कार्यक्रम का विवरण
उपायुक्त ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 26 जनवरी को सुबह 10.40 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद, 10.55 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण करेंगे। वे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिला वासियों को संबोधित करेंगे।विशेष सजावट और आकर्षक झलकियां
इस अवसर पर ऊना शहर को तिरंगे रंग की सजावट, गुब्बारों और रोशनी की झालरों से सुसज्जित किया जाएगा। मिनी सचिवालय, रामपुर पुल और जिला मुख्यालय के अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष लाइटिंग की जाएगी। साथ ही, औद्योगिक परिसरों में भी खास सजावट की जाएगी। समारोह में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा, प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा से संबंधित योजनाओं पर आधारित झांकियां होंगी। स्कूल परिसर में एक विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें विभागों की उपलब्धियां और योजनाएं प्रदर्शित होंगी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों के स्टॉल भी लगाएंगी। यदि मौसम खराब होता है, तो समारोह को टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे। -

Punjab News: जब सड़कों पर उतरा यमराज, देख हर कोई हो गया हैरान, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले में ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए जहां ट्रैफिक पुलिस आए दिन सड़कों पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। वहीं आज सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ यमराज की वेशभूषा पहने एक व्यक्ति ने लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक कर रहा है। इस दौरान हर कोई यम को देखकर हैरान रह गया।
दरअसल, यम ने उन सभी को पकड़ा, जो नियमों की पालना नहीं कर रहे थे। ये एक नया प्रयास था, जिसे नेहरू युवा केंद्र और ट्रेफिक पुलिस के सहयोग से किया गया। मौके पर जिन दो पहिया वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था या जिस कार चालक ने सीट बेल्ट नहीं डाल रखी थी, जो जेब्रा कॉसिंग नियम को नहीं मान रहा था उन सभी के वाहनों पर आकर यम बैठ गया। इस दौरान यम ने सभी से एक ही बात कही, अगर यहां नियम नहीं मानोगे तो ऊपर ले जाकर मनाउंगा।
दरअसल, पुलिस का मकसद मात्र लोगों को समझाना था कि नियम ना मानने से हादसे होते हैं और जान गंवाने वाले के परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। यमराज बने परमजीत सिंह ने बताया कि हर साल हजारों जानें सिर्फ सड़क नियमों की पालना ना करने के कारण होती हैं। उसका मकसद मात्र इन दुर्घटनाओं को रोकना है। ये योगदान नेहरू युवा केंद्र और ट्रेफिक पुलिस के सहयोग से आयोजित किया गया है।
इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि समय-समय पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है और जगह-जगह कैंप भी लगाए जाते हैं। इसी के चलते आज नाटक मंडली के एक युवक ने यमराज बनकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान यम ने बताया कि अगर जिन लोगों ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया तो यमराज उनको पकड़ ऊपर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यमराज के वेषभूख पर युवक लोगों को यातायात नियम समझाने का प्रयास कर रहा है।
-

Punjab News: Deep Medical Store पर पुलिस और ड्रग विभाग की रेड, किया सील, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस और ड्रग विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर पर रेड की गई। इस दौरान कोट इसे खां में स्थित जीरा रोड स्थित दीप मेडिकल स्टोर पर संयुक्त छापेमारी में प्रतिबंधित दवाइयां और 300 प्रेगा कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इस दौरान पुलिस थाना कोट इसे खां की प्रभारी सुनीता रानी व ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप संधू, ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता टीमों के साथ मौजूद थे।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुनीता शर्मा के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता और एएसआई चरणजीत सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दुकान से बिना बिल की प्रतिबंधित दवाइयां मिली। मौके से दो आरोपी शरणजीत सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
प्रतिबंधित दवाओं से संबंधित मामले की जांच ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता कर रहे हैं, जबकि प्रेगा कैप्सूल के मामले में पुलिस ने अलग से केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर को तुरंत सील कर दिया गया। यह कार्रवाई पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
-

Punjab News: कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला, देखें वीडियो
मोगाः जिले में सुनसान जगह पर बने कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मिली। जानकारी के अनुसार घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और समाज सेवी संस्था की मदद से उक्त घटना स्थल से महिला को निकाला। बताया जा रहा है कि महिला की हालत इतनी बहुत बुरी थी कि देखकर ऐसे लग रहा था महिला के साथ कोई गलत काम हुआ है। वहीं महिला को देखकर अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि महिला को कोई नशा किया हो। समाज सेवा संस्था के मेंबरों ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी के साथ मिल कर महिला को मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया था।
जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए सुनसान जगह पर बने कमरों को जाकर देखा कि यहां पर कोई गलत काम तो नहीं हो रहा। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। दूसरी ओर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि एक सुनसान जगह पर बने कमरे में संदिग्ध हालातों में एक महिला पड़ी हुई है और वहां पर लड़के भी आ जा रहे है। मेयर ने कहाकि हमने यहां पर पहुंच कर महिला की हालत देखी और उसको सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया। मेयर ने कहा कि महिला के परिवार वालों के बारे में अभी कुछ नहीं पता चला।
सिटी डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि 18 और19 की रात को महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी, जिसकी तबियत ठीक नहीं थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डीएसपी ने कहा कि घटना स्थल पर बने कमरों की तालाशी ली जा रही है। वहीं कमरों के मालिकों को भी हिदायत दी जा रही है कि वह बंद कमरों को ताले आदि लगा कर रखे ताकि कोई गलत आदमी किसी गलत काम के लिए कमरों का उनका उपयोग न करें। दूसरी ओर महिला के ठीक होने पर उसके बयान लिए जाएंगे और उसके बयानों के आधार पर अगली कारवाई की जाएगी।
-

Punjab News: स्कूल मैनेजमेंट की गाड़ी के नीचे आई बच्ची, मौत, देखें वीडियो
बरनाला : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां प्राइवेट स्कूल की मैनेजमेंट की स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे आने ढाई साल की बच्ची आ गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान जोया के रूप में हुई है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, वही बताया जा रहा है कि यह घटना एक चर्च में घटी है। मृतक बच्ची के परिजनों द्वारा स्कूल के स्टाफ पर आरोप लगाया गया है कि स्कूल के स्टाफ द्वारा उन्हें इस संबंध सूचित नहीं किया गया और न ही माफी मांगी गई।
वहीं इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इस घटना पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए घातक मासूम बच्ची की माता अनुपम और पिता सूरज कुमार ने बताया कि उनकी इकलौती ढाई साल की बेटी जोया जो कि एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही थी। उसकी स्कूल मैनेजमेंट की गाड़ी के नीचे आने के कारण दर्दनाक मृत्यु हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि यह घटना एक चर्च में हुई है। बच्ची के पिता ने बताया कि वह स्कूल में ड्यूटी कर रहा था और अपनी पत्नी अनुपमा और ढाई साल की बेटी को साथ लेकर चर्च आया हुआ था।जहां पर एक प्राइवेट स्कूल की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसमें प्राइवेट स्कूल कास्ट ऑफ़ सुवर्थ ने गाड़ी द्वारा बेरहमी से उनकी ढाई साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिस कारण बच्ची की मृत्यु हो गई। वहीं बच्ची की माता अनुपम और उसके पिता सूरज कुमार ने रो रो कर बताया कि बच्ची को गाड़ी चालक द्वारा एक बार नहीं दो बार कुचला गया जिस कारण बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बच्ची के माता-पिता ने रोते हुए बताया कि मृतक उनकी इकलौती बच्ची थी और गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। आरोप लगाया है कि जिस गाड़ी से उनकी बच्ची की मृत्यु हुई है उसे गाड़ी में स्कूल के कई अधिकारी सवार थे लेकिन उनके द्वारा गाड़ी रोकने की कोशिश नहीं की गई।
उनकी बच्ची को अस्पताल भी नहीं भेजा गया। वहीं बच्ची के माता-पिता ने इस पूरे मामले पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। पूरे मामले पर स्कूल पर प्रबंधकों से बात की जानी चाहिए तो स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया है। इस पूरी घटना पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बरनाला के थाना सिटी वन के जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना को लेकर मौके की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि स्कूल की स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ महिला स्टाफ बैठ रहे थे और तेज रफ्तार के साथ ही आरोपी द्वारा गाड़ी चलाई गई जिसके बाद आगे जा रही मासूम बच्ची की गाड़ी के नीचे आने के कारण दर्दनाक मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में देखा जा रहा है की घटना से कुछ समय पहले ही बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेलती हुई नजर आ रही है। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है।
-

Jalandhar News: Farm House में लगी आग, कंबाइन, ट्रैक्टर सहित अन्य सामान जलकर राख, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: काला बकरा गांव के फार्म हाउस में कुछ शरारती तत्वों ने सुबह-सुबह आग लगा दी। घटना को अंजाम देकर शरारती अनंसर मौके से फरार हो गए। फार्म हाउस के मालिक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
इस घटना में सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए फार्म हाउस के मालिक अमरजीत ने बताया कि वह रोज की तरह इसी फार्म हाउस में सोते हैं। आज सुबह 4 बजे कुछ शरारती अनंसरों ने फार्म हाउस में आग लगा दी। इस घटना में कीमती सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में कंबाइन गाड़ी, ट्रैक्टर व अन्य सामान जल गया। फार्म हाउस के मालिक ने बताया कि घटना को 4 लोगों ने अंजाम दिया, जिनमें से 2 नकाबपोश थे और 2 बिना नकाबपोश थे, जिनकी उन्होंने पहचान कर ली है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही भोगपुर पुलिस ने मौके पर आकर घटना का जायजा लिया और मालिक के बयान दर्ज करके दो लोगों के नाम सहित और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।
-

Jalandhar News: जहाज में बैठे Kulhad Pizza Couple की एक और वीडियो आई सामने
जालंधर, ENS: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत के बीते दिन इंग्लैंड में शिफ्ट होने की चर्चा जोरों पर चल रही थी। वहीं अब उनके विदेश जाने को लेकर दूसरी वीडियो सामने आने के बाद कंफर्म हो गया है कि वह विदेश चले गए है। कपल की दूसरी वीडियो में सहज अरोड़ा भी साथ में दिखाई दे रहा है और सहज और गुरप्रीत अपने बच्चे के साथ जहाज में बैठे हुए है।
इससे पहले वीडियो में गुरप्रीत अपने बच्चे के साथ अमृतसर एयरपोर्ट से विदेश जाता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो में देखा जा रहा है कि गुरप्रीत कौर एयरपोर्ट से बच्चे को गोद में उठाते घूम रही है। वहीं दूसरे पल में बच्चा एयरपोर्ट पर सूटकेस को धक्का लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल ही में उन्होंने हाईकोर्ट में अपनी जान को खतरा बताते हुए पटीशन दायर की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद जारी के आदेशों के अनुसार कुल्लड़ पिज्जा कपल को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। कहा जा रहा है कि दोनों 15 दिन पहले ही यूके में शिफ्ट हो गए है। हालांकि उनकी एयरपोर्ट की वीडियो अब सामने आई है। वहीं दूसरी ओर दोनों कपल की दुकान अब भी चल रही है, जहां पर अब सहज और गुरप्रीत के रिश्तेदार बैठे हुए है।View this post on Instagram
