Blog

  • Punjab : दिनदहाड़े Petrol Pump के कर्मचारी से लूटी लाखों की नगदी, देखें वीडियो

    Punjab : दिनदहाड़े Petrol Pump के कर्मचारी से लूटी लाखों की नगदी, देखें वीडियो

    बठिंडा – पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लुटेरों द्वारा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारी तरजिंदर सिंह से लूट की वारदात हुई है। तरजिंदर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर बिक्री के करीब पांच लाख रुपए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डी राजेश शर्मा और सीआईए स्टाफ की टीम सहित मौके पर पहुंचे। डीएसपीडी ने बताया कि तरजिंदर एक पेट्रोल से दूसरे पेट्रोल पंप पर कैश जमा कराने जा रहा था। इस दौरान उससे लूट की वारदात हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

    उन्होंने बताया कि तीन लुटेरे एक तरफ और दो लुटेरे दूसरी तरफ खड़े थे। लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर पांच लाख नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी डी ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar: Duggal Bakery की मल्टीस्टोरी को निगम ने किया सील, एक साल तक चली विजीलैंस की जांच

    Jalandhar: Duggal Bakery की मल्टीस्टोरी को निगम ने किया सील, एक साल तक चली विजीलैंस की जांच

    New Vinay Nagar की अवैध कालोनी का काम फिर रोका, कभी भी चल सकती है डिच

    जालंधर, अनील वर्माः अजीत नगर रोड पर स्थित दुग्गल बैकरी पर नगर निगम द्वारा बड़ी कारवाई की गई है। बिल्डिंग विभाग के एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा देररात दुग्गल बैकरी की मल्टीस्टोरी बिल्डंग की सील कर दिया है।

    मामले संबधी जानकारी देते हुए सुखदेव ने कहा कि इस बिल्डिंग की शिकायत स्टेट विजीलैंस के पास चल रही थी जिसकी जांच करने उपरंत कारवाई करने के लिए चीफ विजीलैंस आफिस (लोकल बॉडी विभाग) को कारवाई करने के लिए केस रैफर किया गया था जिसके बाद निगम कमिशनर गौतम जैन के आदेशों उपरंत इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया। एटीपी सुखदेव ने जानकारी देते हुए कहा कि यह बिल्डिंग पुरानी बनी हुई थी मगर इसका नक्शा पास नहीं था प्राप्टी मालिक को नक्शा पेश करने के लिए नोटिस भी जारी किए गए थे मगर उन्होने कोई ज्वाब नहीं दिया जिसके बाद यह कारवाई की गई।

    वहीं इस टीम द्वारा न्यू विनय नगर में बन रही एक अवैध कालोनी का काम भी बंद करवाया जहां तीन दुकानें, गोदाम तथा मल्टीस्टोरी फ्लैट बन रहे थे इस संबंधी सैक्टर की पूर्व एटीपी सुखप्रीत कौर तथा पूर्व बिल्डिंग इंस्पैकटर अजय कुमार द्वारा नोटिस भी जारी किए थे मगर इसके बावजूद यहां काम जारी रहा। मामले की शिकायत चंडीगढ़ तक पहुंची तो निगम टीम हरकत में आई और बीते शनिवार को इस कालोनी में दबिश दी गई और यहां चल रहे सभी कामों को बंद करवा दिया गया है। निगम की टीम यहां कभी भी डैमोलेशन की कारवाई कर सकती है।

  • Punjab: Network की समस्या से परेशान लोगों ने Central Jail के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: Network की समस्या से परेशान लोगों ने Central Jail के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लोगों ने जेल में लगे जैमर की रेंज कम करने संबंधी सौंपा मांगपत्र

    अमृतसरः पंजाब की जेलों में जैमर लगाने की शुरूआत हो गई है। सबसे पहले अमृतसर के केंद्रीय सुधार घर पर जैमर लगाया गया। जिसको लेकर लोगों को नेटवर्क संबंधी समस्या आनी शुरू हो गई है। जिसके विरोध में लोगों ने केंद्रीय जेल के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि अमृतसर सेंट्रल जेल में जैमर की वजह से आसपास के इलाके में नेटवर्क की समस्या आ रही है। लोगों का कहना है कि कई बार जेल अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवया गया है, कई धरने प्रदर्शन किए गए और मांग पत्र भी सौंपे गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पिछले एक साल से नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ भाजपा नेता ने बताया कि उनके घर के पास जैमर लगाया गया है। जिसके चलते उन्हें मोबाइल नेटवर्क संबंधी समस्या हो रही है। कोई भी फोन आता है तो उन्हें घर से दूर जाकर सुनना पड़ रहा है। इलाकावासियों ने कहा कि जेल की सुरक्षा भी जरूरी है लेकिन प्रशासन को चाहिए की जैमर की रेंज कम की जाए, ताकि इलाकावासी को किसी भी तरह कोई परेशानी न हो सके। वहीं मौके पर तहसीलदार विकास कुमार ने बताया कि इलाकावासी और भाजपा नेता से बात हो गई है। लोगों की ओर से जो मांगपत्र उन्हें सौंपा गया है वह जल्द ही सरकार के पास भेजा जाएगा और उन्हें लोगों की समस्या का जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो जैमर लगाया गया है वह हाइकोर्ट के निर्देशोें पर लगाया गया है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए जैमर की रेंज घटा दी गई है।
  • शराब घोटाले में आप के कम्युनिकेशन इंचार्ज को मिली जमानत

    शराब घोटाले में आप के कम्युनिकेशन इंचार्ज को मिली जमानत

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के विजय नायर को कथित शराब घोटाले में जमानत मिल गई है। आप पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज रहे नायर को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। पिछले 23 महीनों से विजय नायर जेल में बंद थे। शराब घोटाले में गिरफ्तार राजनेताओं में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही जेल में बंद हैं। विजय नायर से पहले बीआरएस नेता के कविता, आप नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को भी सर्वोच्च अदालत ने जमानत दे दी है।

  • Punjab: ढोंगी बाबा बुजुर्ग महिला से सोने के गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab: ढोंगी बाबा बुजुर्ग महिला से सोने के गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर मेें लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। एक ताजा मामला फिरोजपुर के गोपीनगर से सामने आया है। जहां एक ढोंगी बाबा बुजुर्ग महिला से सोने के गहने लेकर फरार हो जाते है। जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला राज रानी जो घर के पास से किसी काम पर जा रही थी।

    इस दौरान रास्ते में उन्हें एक बाबा मिलता है, जो मंदिर का रास्ते पूछने लगा। महिला अभी रास्ता बता ही रही होती है कि बाबे की महिला साथी मौके पर पहुंच जाती है। जो महिला के सामने बाबे का गुणगान करने लग जाती है। महिला ने बताया कि बाबा बहुत माने जाने है यह सबकी मुरादे पूरी करते है। यह बाते कर वह बुजुर्ग महिला को अपने बातों में उलझा लेती है।

    इस दौरान बाबा महिला को एक रुमाल देता है जिसमें सभी गहने रखने को कहता है। जिसके बाद महिला ढोंगी बाबे की बातों में आ जाती है औऱ गहने उतार रुमाल में रख देती है। जिसके बाद बाबा और उसकी महिला साथी मौके से फरार हो जाते है। जिसके बाद महिला को पता चलता है कि उसके साथ ठगी हो गई है। जिसके बाद महिला ने घर जाकर सारी बात बताई।

  • Jalandhar : चोरों ने फैक्ट्री को बनाया निशाना

    Jalandhar : चोरों ने फैक्ट्री को बनाया निशाना

    जालंधर,ENS – थाना नंबर 8 के क्षेत्र के अंतर्गत आते अमन नगर में बीती रात चोरों ने एक फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार चोर फैक्ट्री से एलसीडी और नकदी चोरी कर फरार हो गए। गुरदयाल एंड कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में बोरियों की सिलाई की जाती है।

    देर रात करीब पौने तीन बजे दो चोर मुंह में कपड़ा लपेटकर फैक्ट्री के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोर ऑफिस की खिड़की का शीशा उतार कर आफिस में घुस गए और वहां रखी अलमारी से 1500 रुपए की नकदी तथा दो एलसीडी चोरी कर फरार हो गए। घटना की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    फैक्ट्री मालिक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि चोर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह जब वह फैक्ट्री पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दे दी है।

  • हिमाचल की युवती से लुधियाना में हुआ दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

    हिमाचल की युवती से लुधियाना में हुआ दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना शहर में हिमाचल प्रदेश से आई युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। यह युवती ऊना की रहने वाली है। युवती ने अपनी सहेली के भाई पर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती पिछले कुछ समय से अपनी महिला दोस्त के घर रहने आई हुई थी। युवती ने जीरो एफआईआर दर्ज करवा आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करवाया है।

    पीड़ित युवती ने हिमाचल प्रदेश के थाना वूमैन ज़िला ऊना में मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि उसकी अंजली नाम की महिला के साथ सोशल प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। पीड़त युवती अपने माता-पिता को बताए बिना अंजली और उसकी सास कुलजिंदर के पास रहने के लिए चली गई। कुलजिंदर के लड़के शरणजीत सिंह ने उसे बातों में उलझा कर होटल में ले जाकर उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाए। जब पीडत ने एसा करने से मना किया तो उससे मारपीट की गई।

    पीड़िता के मुताबिक जब उसने अपने माता-पिता से यह बात बतानी चाही तो शरणजीत उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,120-B, 506 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • नाबालिग से रेप मामले में सपा नेता नवाब सिंह का DNA मैच, बढ़ी मुश्किलें

    नाबालिग से रेप मामले में सपा नेता नवाब सिंह का DNA मैच, बढ़ी मुश्किलें

    कन्नौजः नाबालिग से रेप केस के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। नवाब सिंह की डीएनए रिपोर्ट आ चुकी है। आरोपी का डीएनए सैंपल नाबालिक से मैच हो गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने दी। पुलिस ने दुष्कर्म के सबूत को और मजबूत करने और कड़ी सजा दिलाए जाने के लिए आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने का मांग की थी। कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया गया था। इससे पहले पीड़िता की उसके माता-पिता की सहमति से मेडिकल जांच कराई जा चुकी है, जिसमें उससे बलात्कार की पुष्टि हुई थी। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में भी बलात्कार की बात कही।

  • इस Web Series को लेकर Home Ministry ने लिया एक्शन

    इस Web Series को लेकर Home Ministry ने लिया एक्शन

    Netflix के इंडिया कंटेंट हेड को किया तलब

    नई दिल्लीः इन दिनों नैटफलिक्स पर चल IC 814 सीरीज विवादों में घिरी हुई है। इस वैब सीरीज़ में 1999 में पाकिस्तान आतंकवादी संगठन द्वारा इंडियन एयरलाइंस के विमान के हाईजैक की घटना को दिखाया गया है। वहीं अब इस मामले में भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को इस पर समन भेजा है और क्लियरिफिकेशन मांगा है। बता दें कि यह वेब सीरीज 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज़ हुई थी। यह सीरीज़ अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित है और यह फ्लाइट के कैप्टन देवी शरण और पत्रकार सृंजॉय चौधरी की किताब ‘फ्लाइट इनटू फियर: द कैप्टन स्टोरी’ से इंस्पायर है। इस वैब सीरीज में आईसी 814 के अपरहरणकर्ताओं को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर बताया गया है। अपहर्ताओं का नाम भोला और शंकर बताए जाने से सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है, क्योंकि नेटिज़न्स ने संभावित आतंकवादियों के लिए हिंदू नामों के इस्तेमाल की आलोचना हो रही है। वहीं अपहर्ताओं के लिए जानबूझकर उनके रियल नामों के बजाय हिंदू नामों का इस्तेमाल करने के लिए काफी आलोचना की जा रही है।  
  • Jalandhar: Lajpat Nagar में हुए shootout का वांछित आरोपी काली पिस्टल सहित गिरफ्तार

    Jalandhar: Lajpat Nagar में हुए shootout का वांछित आरोपी काली पिस्टल सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके लाजपत नगर में पुलिस और नशा तस्करो के बीच हुए शूटआउट में पुलिस ने भगौडे आरोपी काली नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल भी जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए नवीन उर्फ काका निवासी अबादपुरा को रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया है। निगम कर्मचारीअंशु को पुलिस आज सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर सकती है।

    पूछताछ के दौरान अंशु ने पुलिस को बताया था कि वैपन उसे काली ने दिया था। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगा कर काली को पिस्टल सहित काबू कर लिया। इस मामले में बिक्रम बाबा व अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।