Blog

  • बेखौफ शातिर: ऊना की झंबर पंचायत में एक ही रात में चोरों ने दिया दो बारदातों को अंजाम

    बेखौफ शातिर: ऊना की झंबर पंचायत में एक ही रात में चोरों ने दिया दो बारदातों को अंजाम

    नकदी व आभूषण ले उड़े चोर, सहमें ग्रामीण
    मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस, पुलिस ने डॉग स्क्वायड का भी लिया सहारा
    ऊना/सुशील पंडित: शातिरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह किसी भी समय किसी भी अनहोनी घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पुलिस प्रशासन चाहे कितनी भी सख्ती क्यों ना वरते, लेकिन शातिर किसी ना किसी तरीके से अपना जुगाड़ जरूर फिट का लेते हैं। 
    आपको बता दें कि जिला मुख्यालय के तहत पड़ती त्यूडी ग्राम पंचायत में गत शनिवार रात को अभी ताजातरीन चोरी के मामले में एक शातिर को पुलिस ने सलाखों के पीछे धकेला है, जबकि अगले ही दिन रविवार रात को जिला मुख्यालय ऊना उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत झंबर में चोरों ने दो वारदातों को अंजाम दे डाला और इन दोनों वारदातों में करीब 48 हजार रुपए व आभूषणों पर बेखौफ हाथ साफ कर दिया।
    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त पंचायत के वार्ड नंबर- 4 की निवासी कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि दैनिक दिनचर्या की तरह वह रविवार रात को करीब 10:00 बजे अपने दोनों बच्चों बेटा व बेटी के साथ एक ही कमरे में सोई थी और घर को चारों ओर से बंद किया था जबकि अपना पालतू कुत्ता घर की चारदीवारी के अंदर खुला छोड़ा था, लेकिन सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वह उठी तो देखा कि उनके साथ वाले कमरे में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है, खिड़की, अलमारी, बेड व अटैची इत्यादि तोड़कर बिखरे पड़े हैं, इस घटनाक्रम को देखकर वह चकित व सन्न रह गई, उसने देखा कि बच्चों की गोलक टूटी पड़ी है और उसमें करीब 17-18 हजार रुपए थे जो कि चोरों द्वारा उड़ा लिए गए थे, ऐसे में आनन-फानन में वह घबराई हुई पंचायत उप-प्रधान जीवन शर्मा के पास पहुंची व आपबीती बताई। वहीं घटनाक्रम की सूचना मिलते ही उप-प्रधान ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा सदर थाना ऊना को इस बारे सूचित किया।
    इसी दौरान उप-प्रधान को पंचायत प्रधान प्रवेश शर्मा का फोन आया कि उपरोक्त घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क के साथ सटे दूसरे घर पर भी चोरों ने राजेश कुमार के घर पर चोरी को अंजाम देकर करीब 30 हजार रुपए व आभूषण चुरा लिए है, ऐसे में इन दोनों घटनाक्रमों की सूचना तुरंत पुलिस सदर थाना ऊना को दी गई और पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आधे घंटे के बीच दोनों घटनाक्रमों का जायजा लिया, परंतु जब उन्हें कोई पुख्ता सबूत व निशानदेही हासिल ना हुई तो उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर स्क्वायड डॉग की सहायता मांगी, वहीं, चोरों के सबूत पकड़ने के लिए स्क्वायड डॉग की सहायता भी विफल होती नजर आई।
    उधर एएसपी ऊना विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पूरी गहनता के साथ छानबीन शुरू कर दी है और चोर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि शातिर चाहे जितना भी चलाक क्यों ना हो, पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाएगा।
  • जालंधरः दिन दिहाड़ें बैंस मार्किट से बाइक चोरी

    जालंधरः दिन दिहाड़ें बैंस मार्किट से बाइक चोरी

    जालंधर/वरुणः महानगर में एक बार फिर से चोरी की वारदाते बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को चोर ने पहले बैंस मार्किट में बाइक को निशाना बनाया, फिर देर शाम गुरु नानक मिशन चौंक में स्थित डी मार्ट में बाइक चुराई। डी मार्ट की बेसमैंट में बनी पार्किंग से आरोपी बाइक चुराकर फरार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

    इस चोर के हौंसले इतने बुलंद है कि एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गया है। दोनों वारदातों में खास बात यह है कि उक्त चोर अकेला ही वारदात को अंजाम दे रहा है और यहां भी आरोपी ने बेसमैंट में बनी पार्किंग में बाइक को निशाना बनाया है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस को इस मामले में सूचित कर दिया गया है। दोनों अलग-अलग घटनाओं के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

    पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि वह कमल विहार स्थित बशीरपुरा का रहने वाला है। वह रिलायंस माल में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि वह जब ड्यूटी खत्म करके बेसमैंट में बनी पार्किंग से अपनी बाइक लेने गया तो देखा वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई है। इसकी जब सीसीटीवी फुटेज देखी कि तो उक्त आरोपी बाइक ले जाता सीसीटीवी में दिखाई दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित राकेश ने थाना नंबर 7 में मामला दर्ज करवा दिया है।

  • घुमारवीं, भराड़ी और नैना देवी तहसील के 345 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

    घुमारवीं, भराड़ी और नैना देवी तहसील के 345 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

    आज सेना भर्ती रैली में ऊना जिला की भरवाई तहसील के 108 युवा लेंगे भाग
    ऊना/सुशील पंडित: सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुजानपुर टिहरा में बिलासपुर जिला के आयोजित भर्ती रैली में घुमारवीं, भराड़ी और नैना देवी तहसील के 1792 युवाओं ने भाग लिया जिसमें 345 युवाओं ने ग्राउंड परीक्षा उत्तीर्ण की।
    उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को सेना भर्ती रैली में कुल 2548 युवा भाग लेंगे जिसमें जिला बिलासपुर की झंडूता, बिलासपुर सदर और नमहोल तहसील के 2440 युवाओं सहित ऊना जिला की भरवाई तहसील के 108 युवा भाग लेंगे।
  • स्वास्थ्य विभाग ने टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाईज़री

    स्वास्थ्य विभाग ने टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाईज़री

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने  टोमैटो फ्लू से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि टोमैटो फ्लू एक वायरल बीमारी है। टोमैटो फ्लू के प्राथमिक लक्षण बच्चों में देखे गए है जोकि वायरल संक्रमणों के समान हैं जैसे बुखार, चकते और जोड़ों में दर्द शामिल हैं। अन्य वायरल संक्रमणों की तरह इस रोग में थकान, मतली, उल्टी, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण, जोड़ों की सूजन, शरीर में दर्द और आम इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बुखार शुरू होने के एक या दो दिनों के बाद छोटे लाल धब्बे दिखाई देते हैं, जो छाले और फिर अल्सर में बदल जाते हैं। शरीर के कई भागों में टमाटर की तरह छाले पड़ जाते हैं। 

    सीएमओ ने बताया कि टोमैटो फ्लू एक स्व-सीमित संक्रामक रोग है। क्योंकि इसके लक्षण कुछ दिनों के बाद खत्म हो जाते हैं। यह रोग तथाकथित हाथ, पैर, मुंह की बीमारी का एक नैदानिक रूप है, जो स्कूल जाने वाले बच्चों में सामान्यतः पाया जाता है। शिशुओं और छोटे बच्चों को भी नैपिज, अशुद्ध सतहों को छूने और चीजों को सीधे मुंह में डालना से इस संक्रमण का खतरा होता है। यह बीमारी मुख्य रूप से 10 साल से कम उम्र के बच्चों में होती है। लेकिन यह वयस्कों में भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्य से काफी लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में यह बीमारी उनके साथ आ सकती है। लोगों को स्वयं इसको लेकर जागरूक रहना होगा। 
    रोकथाम के लिए ये उपाय करें
    रोकथाम के लिए सबसे अच्छा उपाय उचित स्वच्छता है। आसपास की जरूरी वस्तुओं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ संक्रमित बच्चे के खिलौने, कपड़े, भोजन व अन्य सामान को गैर-संक्रमित बच्चों से सांझा करने से रोकना चाहिए। कुछ आवश्यक निवारक उपाय हैं, जैसे संक्रमित व्यक्ति के तत्काल संपर्क में आने से बचें। अपने बच्चों को इस रोग के लक्षणों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताएं, अपने बच्चे से कहें कि बुखार या दाने के लक्षण वाले बच्चों को गले न लगाएं और न ही उन्हें छुएं।
    इसके अतिरिक्त बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने और अंगूठा या उंगली चूसने की आदत रोकने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। नाक बहने या खांसने की स्थिति में बच्चे को रुमाल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, तथा रुमाल को समय-समय पर धोते रहना चाहिए। छाले को रगड़ें नहीं और हर बार जब आप इन छालों को छूते हैं तो हाथों को साबुन से धो लें। बच्चों को खूब पानी, दूध या रस, जो कुछ भी वे पसंद करते हैं, पीने के लिए प्रेरित करके उसे हाइड्रेटड रखने की कोशिश करनी चाहिए। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें, उपचार को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त आराम और नींद आवश्यक है। लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क करें।
  • ऊना के 700 घरों तक पहुंची पाइप से गैस, सस्ती गैस मिलने से गदगद हुए लोग

    ऊना के 700 घरों तक पहुंची पाइप से गैस, सस्ती गैस मिलने से गदगद हुए लोग

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में स्थानीय निवासियों को सस्ती गैस की सुविधा मिलना आरंभ हो गई है और अब तक 700 परिवार इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। अजौली गांव में 27 नवंबर 2020 को पहला पीएनजी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया और अब अजौली के साथ-साथ रक्कड़ कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, माउंट कार्मल स्कूल के पास का क्षेत्र व शिवा कॉलोनी (जलग्रां) के घरों को यह सुविधा मिल रही है। अब तक कुल 2700 घरों को कनेक्शन दे दिए गए हैं, जिनमें से 700 घरों को पाइप से गैस मिल रही है तथा बाकी बचे कनेक्शनों को भी मेन पाइप लाइन से जोड़कर जल्द से जल्द चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। 

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पीएनजी गैस पहुंचाने का कार्य सरकारी उपक्रम की कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीएसएल) के माध्यम से किया जा रहा है। 250 करोड़ रुपए की इस परियोजना के तहत ऊना के साथ-साथ हमीरपुर व बिलासपुर जिला के निवासियों को भी पीएनजी गैस से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

    सतपाल सत्ती ने कहा कि कंपनी ने अब तक 110 किमी पाइपलाइन बिछा दी है तथा भड़ोलियां कलां में रेलवे क्रॉसिंग के पास से लेकर डीसी ऑफिस तक एनएच के किनारे तीन किमी तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद ऊना शहरी क्षेत्र में भी यह सुविधा लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी तथा अधिक घर इस सुविधा के दायरे में आएंगे। 

    पाइपलाइन से मिलने वाली गैस पीएनजी, एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले काफी सस्ती पड़ती है। एक औसत परिवार में पीएनजी गैस की खपत प्रतिमाह लगभग 4 स्टेंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) होती है तथा एक एससीएम का खर्च 55 रुपए आता है। यानी पीएनजी गैस चलाने का एक परिवार का औसत खर्च 270 रुपए प्रति माह आता है। पीएनजी गैस सुविधा मिलने से स्थानीय निवासी काफी उत्साहित हैं और इस सुविधा के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं।

    रक्कड़ कॉलोनी निवासी नरेंद्र शर्मा, रुचि खन्ना तथा सतीश खन्ना ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन लेने से उन्हें काफी लाभ मिला है। उनका कहना है कि पीएनजी को इस्तेमाल करना सुविधाजनक है और सस्ता भी। कनेक्शन लगने के बाद सिलेंडर बदलने के झंझट से छुटकारा मिला है। कंपनी बेहतर सेवा प्रदान कर रही है। पाइपलाइन से गैस की सुविधा मिलने पर वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त करते हैं। 

    ग्राहक के लिए फायदे का सौदा पीएनजी गैस
    कंपनी के मैनेजर अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि पीएनजी गैस सरकार व ग्राहक दोनों के लिए फायदे का सौदा है। पीएनजी से खाना बनाने वाले परिवारों का खर्च सामान्य एलपीजी सिलेंडर से कम आता है। इस सुविधा का लाभ लेने के बीपीसीएल कंपनी के रक्कड़ कॉलोनी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-120-5759 या 94177-50485 पर भी कॉल कर सकते हैं। कनेक्शन प्रदान करने के लिए कंपनी 6000 रुपए लेती है, जिसमें से 5500 रुपए सिक्योरिटी है, जो कनेक्शन कटवाने पर वापस ली जा सकती है, जबकि 500 रुपए प्रोसेसिंग फीस तथा कनेक्शन शुल्क है। ग्राहक छह हजार रुपए की धनराशि 12 किस्तों में भी कंपनी को दे सकते हैं।

  • डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल की छात्रा को मिला उपविजेता का खिताब

    डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल की छात्रा को मिला उपविजेता का खिताब

    ऊना/सुशील पंडित: डीएवी सेनटेनरी  पब्लिक स्कूल, ऊना की छात्रा ने दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लिया| विद्यालय की शगुन ने अंडर-19 की जिला स्तरीय वरिष्ठ महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया|

    विदित हो कि शगुन ने हैदराबाद की भास्कर बाबू अकादमी में छुट्टियों के दौरान प्रशिक्षण भी लिया| इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में शगुन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों को कड़े मुकाबले में पछाड़ते हुए उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की|

    शगुन ने श्रेय देते हुए कहा कि  प्राचार्य अतुल महाजन द्वारा स्कूल में उपलब्ध खेल सुविधाएं, खेल प्रशिक्षक राहुल कपिल का मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग से ही इस उपलब्धि को प्राप्त किया है | नाहन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है और उसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं |

    प्राचार्य अतुल महाजन ने शगुन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और नाहन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी| उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है ताकि छात्र बेहतर भविष्य की कल्पना कर सकें|

  • निगम में आपस में भिड़े एक्सईएन और एसडीओ, फटे कपड़े, एसडीओ सस्पेंड

    निगम में आपस में भिड़े एक्सईएन और एसडीओ, फटे कपड़े, एसडीओ सस्पेंड

    चंडीगढ़ : नगर निगम के दो अफसरों के बीच मारपीट हो गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे निगम के एसडीओ अर्जुन पुरी और एक्सईएन अनुराग बिश्नोई आपस में भिड़ गए। दोनों अफसरों के बीच पहले कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। पूरा मामला एक्सईएन कार्यालय का है। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक्सईएन के कपड़े फट गए। एक्सईएन ने पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में एसडीओ अर्जुन पुरी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरे नगर निगम में मारपीट की घटना की चर्चा चलती रही।

    इस मामले को लेकर एसडीओ अर्जुन पुरी ने कहा कि मैं उनसे बात करने गया था। कमरे में जाने के बाद एक्सईएन ने बाहर जाने के लिए कहा। यह कहा कि कमरे में कैसे आ गए। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हमने हाथापाई नहीं की। एक्सईएन ने मेरा कॉलर पकड़ा। उसके बाद मैंने उसे छुड़ाने की कोशिश की। उस दौरान उनका शर्ट मेरे हाथ में आ गया। इसके कारण शर्ट फट गया। वे हमारे बड़े अधिकारी हैं। हमने मारपीट नहीं की है। 

    नगर निगम में एक्सईएन और एसडीओ के बीच हुई मारपीट को लेकर जब मेयर सरबजीत कौर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मारपीट की घटना ठीक नहीं है। यदि किसी को कोई परेशानी है तो वे उनसे मिलते। और बड़े अधिकारी हैं उनसे बात की जा सकती थी। मारपीट की घटना शर्मनाक है। बैठाकर बात करुंगी। मसले बैठकर ही हल होते हैं। 

  • पंजाबः स्कूल बस और कार की टक्कर में कई घायल

    पंजाबः स्कूल बस और कार की टक्कर में कई घायल

    बटालाः जिलें में दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। बटाला अमृतसर जीटी रोड पर बस और कार की टक्कर में कार सवार तीन व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल हो गए है, जबकि बस में सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। जानकारी अनुसार सुखराज सिंह व बलविंदर सिंह निवासी गांव हरशियां व भिंदा पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव मल्हार कार में सवार होकर अमृतसर से बटाला आ रहे थे।

    जब उक्त कार सवार अमृतसर मेन जीटी रोड स्थित सरकारी स्कूल शेखूपुरा के पास पहुंची तो यहां एक निजी स्कूल की बस मुड़ने लगी तो उक्त कार की अचानक स्कूली बस से टक्कर हो गई और इस दौरान कार सवार उक्त तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस चौकी शेखूपुरा के कर्मचारियों द्वारा घटना का जायजा लिया जा रहा है।

  • जालंधरः D Mart की पार्किंग में चोरी हुआ वाहन, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधरः D Mart की पार्किंग में चोरी हुआ वाहन, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। बेखौफ चोरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह अब डी-मार्ट की पार्किंग को भी निशाना बनाने लगे है। दरअसल, गुरु नानक मिशन चौंक पर स्थित डी-मार्ट की पार्किंग में चोर बाइक चुराकर फरार हो गया है।

    इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर सरेआम बाइक ले जाते दिखाई दे रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उक्त बाइक के मालिक ने इस मामले को लेकर जब डी-मार्ट के प्रबंधको से बात की तो उन्होंने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। डी-मार्ट के प्रबंधकों ने इस मामले को लेकर कहा कि इसमें प्रबंधक की कोई जिम्मेदारी नहीं है। मालिक अपनी गाड़ी का खुद ध्यान रखें। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • वीरेंद्र कंवर ने भलोला में पुल, लिंक रोड तथा सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

    वीरेंद्र कंवर ने भलोला में पुल, लिंक रोड तथा सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने लगभग 4 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन किए

    अगले पांच वर्षों में कुटलैहड़ को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मंत्री, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत भलोला में 3.49 करोड़ रुपए की लागत से बने भलोला पुल, 10 लाख से बने बन्नेवाला मोहल्ला लिंक रोड तथा 40 लाख से बनी भलोला सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। 

    अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए विकास का स्वर्णिम अध्याय सिद्ध हुए हैं। सड़क, पानी, स्वास्थ्य व बिजली जैसी सुविधाओं को जुटाने में हजारों करोड़ रुपए की धनराशि प्रदेश सरकार ने व्यय की है। सड़कों पर 230 करोड़ रुपए, भवनों पर 150 करोड़ रुपए तथा पानी की स्कीमों पर लगभग 200 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों के दौरान उनका लक्ष्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का विजन दिया है, लेकिन भारत तभी आत्मनिर्भर बन सकता है, जब गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। ऐसे में कुटलैहड़ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बदोली-त्यूड़ी पीने के पानी की योजना बनकर तैयार है तथा जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्य के लिए वह 15 दिन के भीतर दोबारा आएंगे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कुटलैहड़ का एक समान विकास किया गया है तथा आज रामगढ़धार व सोलह सिंगी धार परियोजना के माध्यम से अप्पर कुटलैहड़ में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। कंवर ने कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है और यही उनकी सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनावी दृष्टि से प्रलोभन की राजनीति में जुटे हैं, लेकिन कुटलैहड़ की जनता की विकासवादी सोच पर उन्हें पूर्ण विश्वास है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बसाल में 45 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी का उत्कृष्ठता केंद्र तथा अढ़ाई करोड़ की लागत से घंडावल में बैंबू पार्क बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंबू पार्क के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 1500 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। साथ ही इस पार्क को पर्यटन से जोड़ने के लिए बैंबू ऑक्सीजन पार्क का निर्माण भी होगा, जिसमें 28 प्रकार के बांस लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स तथा चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग को अनुमित मिल गई है। इसके साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। 

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, प्रवेश शर्मा, रजत, कैप्टन मंगत राम, रानी गिल, कमल सैणी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशिपाल धीमान, एके बंसल, राहुल पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।