Home Punjab>Amritsar Punjab News: बस स्टैंड पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

Punjab News: बस स्टैंड पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

0
Punjab News: बस स्टैंड पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से आज बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेताओं ने मांगों जल्द पूरी करने की मांग की। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी सारी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। यूनियन के राष्ट्रीय नेता जोध सिह ने बताया कि 18 तारीख को कर्मचारियों द्वारा एक दिन का संकेतन हड़ताल किया गया था।

यूनियन की मुख्य मांगे में आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को नियमीत करना, संघर्ष के दौरान दर्ज केस वापस लेना और कर्मचारियों को पुनः बहाल करना शामिल है। इसके बाद पंजाब के वित्त और ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल चीमा के साथ बैठक हुई, जिसमें मंत्री द्वारा कर्मचारियों को उनकी मांगें पूरी करने का भरोसा दिया गया था। जोध सिह ने कहा कि आंदोलन के दौरान कई कर्मचारियों पर धारा 307 जैसे गंभीर मामले दर्ज किए गए थे, जो कि रद्द किए जाने चाहिए। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम वाली बसों को बंद करने की भी मांग प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती, तब तक बस स्टैंडों और बसों में सरकार के खिलाफ प्रचार मुहिम जारी रहेगी। वहीं यूनियन के राज्य कैशियर बलजीत सिंह ने कहा कि पहले 20 तारीख को संगरूर में बड़ा धरना प्रदर्शन रखा गया था, जिसमें पूरे पंजाब से कर्मचीरी पहुंच रहे थे। लेकिन मंत्री हरपाल चीमा के साथ बैठक के बाद आंदोलन को रोक दिया गया। मंत्री द्वारा भरोसा दिया गया है कि कर्मचारियों पर दर्ज केस खत्म किए जाएंगे और जिन कर्मियों को पक्का किया जाना है, उन्हें जल्द नियमीत किया जाएगा। कर्मचारियों ने साफ़ किया कि यदि सरकार ने अपनी वादें पूरी नहीं कीं, तो 25, 26 और 27 तारीख को पंजाब भर में बड़ी हड़ताल की जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here