Home Punjab>Amritsar Punjab: नशा और देह व्यापार का कारोबार रोकना महिला पार्षद के पति को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

Punjab: नशा और देह व्यापार का कारोबार रोकना महिला पार्षद के पति को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

0
Punjab: नशा और देह व्यापार का कारोबार रोकना महिला पार्षद के पति को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में चल रहे देह व्यापार और नशे के कारोबार को रोकना महिला पार्षद के पति को महंगा पड़ गया। दरअसल महिला पार्षद के पति द्वारा अजनाला के वार्ड नं. 8 में चल रहै देह व्यपार और नशे के धंधे को रोकने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने उनके चेहरे पर कुछ ज़हरीली चीज़ फैंक दी, जिसके कारण उनकी आंखों ओर चेहरे पर जलन होने लगी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

इस संबंधी जानकारी देते महिला पार्षद के पति शिवदीप सिंह चहल ने बताया कि उनके वार्ड में एक घर पर काफी समय से देह व्यापार और नशा बेचने का धंधा चल रहा है, लेकिन इस संबंध में पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। जब हमने उक्त लोगों से पूछताछ करनी चाही तो उन्होंने अचानक हम पर हमला कर दिया और हमपर कोई जहरीला पदार्थ फेंक दिया। जिस के बाद उन्हें दिखना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि इस जगह पर पहले भी अजनाला के निजी स्कूलों के छात्र गलत काम करने और नशा खरीदने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार पुलिस प्रशासन को सूचित करने के बावजूद पुलिस द्वार कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई न की तो हम पुलिस प्रशासन के खिलाफ संर्घष करेगे।

अजनाला पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here