अमृतसरः शहर के हलका जंडियाला गुरु में एक खाद की दुकान में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर पड़ा सारा का सारा सामान जलकर राख में बन गया। दुकान में आग लगने की सूचना लोगों ने तुरंत दमकल विभाग के अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। दमकल विभगा की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार दुकान में आगल लगने का कारण शार्ट सर्कट बताया जा रहा है। इस घटना से कितना नुक्सान हुआ है, इसका अभी तक पता नहीं चला है। वहीं मौजूद लोगों ने कहा कि बिजली मंत्री हरभजन सिंह इटीओ ने भी इस घटना को लेकर फोन पर मौजूटा स्थिती जा जायजा लिया गया। उन्होंने दमकल विभगा की टीमों को भी आदेश दिया की जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जाए।