Home Punjab>Amritsar Punjab News : पुलिस चौकी से 500 गज की दूरी पर चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

Punjab News : पुलिस चौकी से 500 गज की दूरी पर चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

0
Punjab News : पुलिस चौकी से 500 गज की दूरी पर चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

 सोने के गहने और नगदी चोरी 

अमृतसर : मजीठा रोड और अवतार एवेन्यू में दिवाली के दिन चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों रुपये के सोने के गहने और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि वे मजीठा रोड और अवतार एवेन्यू इलाके में रहते है और दिवाली के दिन वह दोपहर को किसी काम से बाहर गया था और जब साढ़े चार बजे घर वापिस आया तो देखा कि घर के अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।

उन्होंने बताया कि चोर घर से सोने के गहने और 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए है। चोरी की शिकायत सदर थाने में दे दी है। लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे चैक कर रहे है, जबकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने कहा कि जब पुलिस अधिकारी को पूछा कि कोई कार्रवाही की तो उन्होंने कहा कि सीएम की ड्यूटी पर पुलिस लगी हुई है, आज बड़े अधिकारी आ रहे हैं, उनकी डयूटी पर पुलिस लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि घर से महज 500 गज की दूरी पर पुलिस स्टेशन है और चोरों को पुलिस का डर नहीं है और चोरों ने घर में घटना को अंजाम दिया है। जब हम पुलिस चौकी के पास रहकर सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग कहां सुरक्षित रहेंगे, उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here