Home Punjab>Amritsar Punjab: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

Punjab: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

0
Punjab:  दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

अमृतसर : हलका राजासांसी कस्बे में दो गुटों के युवाओं के बीच पुरानी रंजिश के तहत आज एक गुट के 2 युवकों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। उक्त युवक ने मन्ना भट्टी नामक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी  पत्नी हरजिंदर कौर (30) की दिनदहाड़े हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या तब की गई जब वह अपने 4 महीने के बच्चे के साथ अकेली थी और उस वक्त बच्चे को दूध पिला रही थी।

इस संबंधित मौके पर पहुंचे डीएसपी  करण शर्मा और एसएचओ अजयपाल सिंह मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। हत्या से कुछ मिनट पहले हरजिंदर कौर ने अपने पति को फोन कर बताया था कि 2 युवक दीवार फांद कर घर आए हैं और धमकी दे रहे हैं और तुम्हारे बारे में पूछ रहे हैं। इसके बाद उक्त दोनों युवकों ने पति से बदला लेने के लिए हरजिंदर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में गम और दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here