Blog
-

Himachal News: कर्ण, प्रज्ञा वर्मा और भारती ने बनाई फाइनल में जगह
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के आज खेले गए सेमी फाइनल मुकाबलों में कांगड़ा के कर्ण शर्मा ने हमीरपुर के शिवांश राणा को, शिमला की प्रज्ञा वर्मा ने मंडी की गरिमा वर्मा और कांगड़ा की भारती शर्मा ने सोलन की तास्वी गुप्ता को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता ऊना की राव बैडमिंटन अकादमी में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन और ऊना जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। लड़कियों के डबल्स सेमीफाइनल मुकाबले में गरिमा वर्मा और प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी फाइनल में पहुंची। उन्होंने शिमला की अनन्य चौहान और सोलन की तन्वी को पराजित किया। लड़कियों के एक अन्य डबल सेमीफाइनल मुकाबले में कांगड़ा की अमृता ठाकुर और भारती शर्मा की जोड़ी फाइनल में पहुंची। उन्होंने सरगम ठाकुर और यक्षिता सामरा की जोड़ी को पराजित किया। मिक्स डबल सेमीफाइनल मुकाबले में देवांश राणा और प्रज्ञा वर्मा विजयी रहे। उन्होंने सोलन के वरुण रघुवंशी और तास्वी गुप्ता को पराजित किया। एक अन्य मिक्स डबल मुकाबले में कर्ण शर्मा और यक्षिता सामरा की जोड़ी फाइनल में पहुंची। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कांगड़ा के ऋतुल ठाकुर और भारती शर्मा की जोड़ी को पराजित किया। इससे पूर्व आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में देवांश राणा और कर्ण शर्मा की जोड़ी ने श्याम और तन्मय ठाकुर को, अंशुमान ठाकुर और ऋतुल ठाकुर की जोड़ी ने अनय कश्यप और हर्षित की जोड़ी को, हर्षवर्धन और सूर्यांश की जोड़ी ने ऊना के लक्ष्य और रुद्र की जोड़ी को, प्रियांशु भारद्वाज और श्राविक की जोड़ी ने कांगड़ा के मयंक शर्मा और सूर्यांश की जोड़ी को, हमीरपुर के देवांश राणा ने क्वार्टर फाइनल में सूर्यांश को, तन्मय ठाकुर ने वरुण रघुवंशी को, हमीरपुर के शिवांश राणा ने कांगड़ा के अंशुमान ठाकुर को, कांगड़ा के कर्ण शर्मा ने बिलासपुर के सव्य शर्मा को, शिमला की प्रज्ञा वर्मा ने क्वार्टर फाइनल में बिलासपुर की रिया ठाकुर को, मंडी की गरिमा ठाकुर वर्मा ने शिमला की अनन्य चौहान को, सोलन कि तास्वी गुप्ता ने हमीरपुर की सरगम ठाकुर को और कांगड़ा की भारती शर्मा ने मंडी की वेदांशी को पराजित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच 22 अगस्त को खेले जाएंगे प्रतियोगिता के मैच कंट्रोलर पंकज शर्मा और चीफ रेफरी विजय धौटा ने कहा कि 22 अगस्त से ही हिमाचल प्रदेश सीनियर महिला व पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले भी आरंभ हो जाएंगे। -

Punjab News: गैंगस्टर मलकीत सिंह गिरफ्तार, ग्रेनेड, पिस्टल और 10 राउंड बरामद, देखें वीडियो
अमृतसर: देहाती पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पाकिस्तान और विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान मलकीत सिंह उर्फ कीतू पुत्र जंग सिंह निवासी पंडोरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से ग्रेनेड, पिस्टल और 10 राउंड बरामद किया है।
डीएसपी देहाती इंदरजीत सिंह राजा संसी ने बताया कि यह कार्रवाई डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह और एसएसपी मनिंदर सिंह आईपीएस के निर्देशों पर स्पेशल टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह की अगुवाई में बच्ची विंड 30 पॉइंट पर छापेमारी की गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्रेनेड, 30 बोर का पिस्टल और 10 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।
जांच के दौरान सामने आया है कि मलकीत सिंह पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर हरिंदर सिंह रिंदा और यूके में बैठे धरमा संधू के संपर्क में था और उनके इशारों पर काम करता था। हालांकि उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, लेकिन अब पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी इंदरजीत सिंह ने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपी से उसके अन्य साथियों, हथियारों की सप्लाई के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
-

Himachal News: अब 15 रुपये में टोल पार कर पाएंगे छोटे वाहन चालक
पहले 30 से 150 रुपये तक लगता था टोल
केंद्र की इस योजना से आम वाहन चालकों को होगा फायदा
तीन हजार का रिचार्ज कराने पर एक साल का बनेगा पास
200 बार टोल पार कर पा सकेंगे छोटे वाहन
बद्दी/सचिन बैंसल: केंद्र सरकार ने वाहन चालकों के लिए एक बड़ी योजना लागू की है। जिसके चलते राष्ट्रीय उच्च मार्गो पर टोल बैरियर पर बड़ी राहत मिलेगी। यह योजना 15 अगस्त से लागू हो गई है। पहले बीबीएन के लोग जो पंचकूला जाने के लिए उन्हें 60 रुपये का आने जाने में टोल लगता था। वह अब उन्हें केवल 30 रुपये में ही आवाजही कर सकेंगे।

भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण कौशल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडगरी ने छोटे वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है। पहले राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर 30 से 150 रुपये तक टोल लगते थे लेकिन अब केवल 15 रुपये में टोल पार कर पाएंगे। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत अगर कोई अपने फास्ट टेग में तीन हजार रुपये का रिजार्च कराता है तो उसे योजना के तहत एक बार टोल पार करने में 15 रुपये लगेंगे।
यानि एक साल के इस पास पर दो सौ बार छोटे वाहन चालक अपने वाहनों को ले जा सकंगे। इस पास की अवधि एक साल होगी। कृष्ण कौशल ने बताया कि पहले पंचकूला जाने वाले वाहन चालक चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर 40 रुपये में जाते थे। अगर अप डाऊन की एक साथ पर्ची कटवाते थे तो 20 रुपये की छूट मिलती थी और 60 रुपये में आना जाना लगता था। अगर एक टाईम की पर्ची लेते थे तो 40 रुपये लगते थे । लेकिन सरकार की इन नई योजना के तहत अब कार संचालकों को मात्र पंद्रह रुपये में पंचकूला जा पाएंगे। अगर वापस आना हो तो भी पंद्रह रुपये लगेंगे।
भाजपा सदस्य ने बताया कि केंद्र की इस योजना से वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। बरवाला में एक बार जाने के 90 रुपये वाहन चालकों के देने पड़ते थे। वहां पर भी अगर वाहन चालक पास बनाता है तो केवल पंद्रह रुपये में टोल पार कर पाएंगे। उन्होंने सरकार की इस कल्याणकारी योजना चालू करने के लिए परिवहन मंत्री का अभार जताया है। यह योजना 15 अगस्त से चालू हो गई है। और लाखों वाहन चालकों ने इस योजना के तहत पंजीकरण कराया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में केंद्र सरकार जीएसटी में छूट देने की योजना बना रही है।
-

Bigg Boss 19 में फैंस का दिल जीतेगी Shafaqnaz, मां-बहन और भाई से रहती है अलग
बॉलीवुड: ‘बिग बॉस 19’ के कंफर्म कंटेस्टेंट्स के लिस्ट सामने आ गई है। इस बार टीवी के इस बड़े रिएलिटी शो में जाने माने टीवी सेलेब्स, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में शफक नाज का भी नाम शामिल है। शफक नाज काफी लंबे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। वहीं मां-बहन और भाई के संग रिश्तों को लेकर भी एक्ट्रेस सुर्खियों में रही है।फैमिली को लेकर करेगी कई खुलासे
स्क्रीन से दूर शफक नाज सलमान खान के इस शो में कई खुलासे कर सकती हैं। एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फैंस उन्हें इसी वजह से नंबर 1 रिएलिटी शो में देखना चाहते हैं हालांकि अभी तक शफक ने अपनी बिग बॉस एंट्री को रिवील नहीं किया है। गौरतलब है कि उनकी बहन फलक नाज ने भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में पार्टिसिपेट किया था परंतु शो में वो कुछ खास कॉन्ट्रीब्यूट नहीं कर पाई थी। ऐसे में यहां यह देखना होगा कि शो में शफकनाज को फैंस का कितना प्यार मिलेगा।View this post on Instagramकई सीरियल्स में दिख चुकी हैं शफक नाज
शफकनाज ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में ‘सपना बाबुल का विदाई’ के साथ की थी। इसके बाद वो संस्कार ‘लक्ष्मी’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘अदालत’ जैसे शोज में दिखी परंतु 2013 में उनकी महाभारत शो में कुंती के किरदार के साथ लाइमलाइट मिली। इस किरदार को उन्होंने बहुत अच्छे से निभाया था। इसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी । शो खत्म होने के बाद वो ‘चिड़िया घर’, ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’, ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे शोज में दिखी परंतु इन सीरियल्स में भी वो खास छा नहीं पाई। वो फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’, ‘मुश्किल फीयर बिहाइंड यू’ के साथ सीरिज ‘हलाला’, ‘चीटर्स’, ‘द लास्ट शो’ में भी दिखी परंतु कोई भी प्रोजेक्ट उन्हें खास ग्रोथ नहीं दे पाया हालांकि वो आज भी कुंती के रोल से दर्शकों के दिलों पर राज करती है। अब यहां यह देखना दिलचस्प है कि आखिर कैसे बिग बॉस का शो उनके करियर को यू टर्न देगा और उन्हें नए प्रोजेक्ट्स दिलवाने में मदद करेगा। पर्सनल लाइफ की बात करें तो शफकनाज के 2 और भाई-बहन है। फलक और शीजान खान उनके सिबलिंग्स हैं। दोनों ही टीवी का जाना माना चेहरा है। शीजान अपनी गर्लफ्रैंड टुनिशा शर्मा के सुसाइड केस में जेल भी गए थे तब दोनों बहनों ने अपने भाई को जेल से बाहर निकालने के लिए दिन रात एक कर दिया था परंतु अब तीनों भाई-बहनों के रिश्तों में खट्टास आ गई है। शफक की मां और फलक-शीजान के साथ उनका रिश्ता खराब हो गया है। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान फलक ने बताया था कि वो कैसे बहन शफक के बिहेवियर से गुस्सा है। वो उनकी बीमार मां को अस्पताल में देखने भी नहीं आई थी। शफक ने भी अपने परिवार से बात न करने का फैसला किया है। मां और बहन से भी उन्होंने बात बंद की है। शफक ने एक इंटरव्यू में इल्जाम लगाते हुए कहा था कि वो खुद को इग्नोरड फील करती हैं। इस आरोप के कारण उनकी मां बुरी तरह टूट गई थी। -

Jalandhar News: लड़की से दुष्कर्म मामले में दोनों परिवारों का आया बयान, हुआ समझौता, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फिल्लौर की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने के मामले ने महिला आयोग ने एक्शन लेते हुए सूटो-मोटो नोटिस जारी किया था। वहीं बीते दिन देहात पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए लुक आउट नोटिस जारी किया था। वहीं आज दोनों परिवारों में इस विवाद को लेकर समझौता हो गया। वहीं महिला ने कहा कि सोशल मीडिया में कुछ दिनों से जो उनके बारे में बाते चल रही थी, वह गलतफहमी थी। इस दौरान लड़की ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। लड़की ने कहा है कि दोनों परिवारों में समझौता हो गया है।
Read in English:
Uppal Farm Girl MMS Controversy Settled: Families Reach Agreement
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
ਉੱਪਲ ਫਾਰਮ ਵਾਲੀ ਕੁੜੀ ਦੇ MMS ਦਾ ਮਾਮਲਾ: ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਬਣੀ ਸਹਿਮਤੀ, ਹੋਇਆ ਸਮਝੌਤਾ
इस दौरान लड़की ने सभी ने निवेदन किया है कि उनकी वीडियो को डिलीट कर दिया जाए। वहीं अवतार सिंह संधू ने कहा कि कई दिनों से चल रहे विवाद को लेकर आज दोनों परिवार बैठे और इस मामले को अब दोनों परिवारों ने सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो को फेक बताया है। अवतार सिंह ने कहा कि अगर किसी का इस केस में नाम लिया गया है तो वह भी गलती से लिया गया है। उन्होंने कहा कि बेटे से अगर कोई गलती हो गई हो तो वह उस मामले में माफी मांगते है।
-

अराजपत्रित पशु पालन परिचारक कर्मचारी संघ ने नवनियुक्त उपनिदेशक का स्वागत किया
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित पशु पालन परिचारक कर्मचारी संघ जिला ऊना के सदस्यों के द्वारा पशु पालन विभाग के नवनियुक्त उप निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह पटियाल का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं और बधाई दी, और कहा कि हम आशा करते हैं कि आपके कुशल नेतृत्व में जिला ऊना पशु पालन विभाग और अधिक उन्नति करेगा। बधाई संदेश देने पर कर्मचारी संघ के प्रधान दिलबाग सिंह महासचिव राकेश चाड, सदस्य तिलक राज, वेद प्रकाश,बलबीर सिंह, कर्मचंद, सुरेश कुमार, सुभाष चंद,सोहन लाल, विनोद कुमार, राज़ कुमार, बबीता देवी मौजूद रहे। -

Punjab News: नगर निगम की लापरवाही से 7 फीट गड्ढे में गिरा एक्टिवा सवार, देखें वीडियो
लुधियानाः लोहारा रोड पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही के कारण एक्टिवा सवार बुजुर्ग व्यक्ति करीब 7 फीट गहरे गटर में गिर गया। गड्ढा इतना बड़ा था कि बुजुर्ग व्यक्ति की एक्टिवा भी गड्ढे में धंस गई। घायल व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय हिम्मत के रूप में हुई है। हिम्मत के लात पर काफी चोट आई। गड्ढे में गिरते समय उनकी कमर पर भी पत्थर लग गए। गड्ढे के सीवरेज की पाइप लिक होती नजर आई। सीवरेज का पानी गड्ढे में भरने के कारण इलाके में भी काफी बदबू फैल रही है।
इलाके के लोगों के मुताबिक पिछले 2 महीने से ये गड्ढा इसी तरह खुला छोड़ा हुआ है। इस घटना में व्यक्ति का मोबाइल भी खो गया। वहीं एक्टिवा में रखी कई रजिस्ट्रियों के दस्तावेज सहित अन्य सामान बिखर गया। जानकारी देते हुए घायल हिम्मत ने कहा कि वह आज किसी काम से लोहारा सतसंग रोड की तरफ से निकल रहे थे। तभी अचानक सड़क पर गहरा गड्ढा आ गया।
वह खुद को संभाल नहीं पाए। एक्टिवा सहित वह गड्ढे में गिर गए। उनके जरूरी दस्तावेज खराब हो गए। लोगों की मदद से उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला। उनकी लात खून से लथपथ हो गई। इलाका निवासी संदीप शुक्ला ने कहा कि वह कई बार निगम अधिकारियों की इस लापरवाही को सोशल मीडिया पर भी उजागर कर चुके है। कोई अधिकारी या पार्षद इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। आज इस हादसे के बाद निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे है। अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है कि आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे है।
-

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों को विधिक अधिकारों को लेकर किया जागरूक
कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कल्याण भवन ऊना में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सिविल जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना, अनीता शर्मा ने की।
कार्यक्रम में 30 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर अनीता शर्मा ने बुजुर्गों को उनके विधिक अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं तथा समाज में उनकी सक्रिय भूमिका के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव नई पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं।
इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरिंदर कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को विभागीय योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया।
-

Jalandhar News: पॉश इलाके में हो रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने की Raid, देखें वीडियों
शराब, आपत्तिजनक सामान और फर्जी डिग्रियां हुई बरामद
जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट फेस 1 में स्थित कोठी नंबर 1023 पर थाना 7 की पुलिस ने दबिश दी। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में शराब सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने नामी यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां भी बरामद की है। वहीं शादी डॉट कॉम व अरोड़ा अस्पताल के डॉक्टर पुष्कर गोयल पर महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए है। जहां महिला ने आरोप लगाए है कि अर्बन एस्टेट फेस 1 में स्थित कोठी नंबर 1023 पर महिलाओं को मैरीज के बहाने बुलाया जाता है। जिसके बाद महिलाओं को वहां पहुंचकर 50-50 हजार में नौकरी का ऑफर दिया जाता है। आरोप है कि वहां पर महिलाओं को शराबे पिलाकर Sexual harassment किया जाता है और उन्हें फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा जाता है। महिला का आरोप है कि मोनिका, सूरज और ज्योति मिलकर डॉक्टर पुष्कर गोयल का साथ देती है। आरोप है कि इन्हें एक लड़की को मिलवाने के लिए 20 हजार रुपए मिलते है। मीडिया को जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि वह 2 महीने पहले ही नौकरी पर आई है और उसे 10 दिनों में पता चल गया था, लेकिन उसकी सैलेरी रोकी हुई थी, जिसके कारण वह चुप्प थी। महिला ने कहा कि उसे दिमागी तौर पर काफी परेशान किया गया। आरोप है कि लड़कों की जगह लड़कियों को देर रात 8 बजे तक लाइव लोकेशन पर रहने का कहा जाता है। महिला ने कहा कि ड्यूटी के समय पर लड़कियों की लाइव लोकेशन ली जा सकती है। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है, वहीं दफ्तर में चल रही पार्टियों की वीडियो भी पुलिस को दी गई। महिला ने बताया कि इस कोठी में फर्जी डिग्री तैयार की जाती है, जिसे ढाई से तीन लाख में बेचा जाता है। इस डिग्री के जरिए बच्चों को विदेश भेजा जाता है। महिला ने कहा कि दफ्तर में मेडिकल डिपार्टमेंट को लेकर बोर्ड लगाए जाते है, जोकि दफ्तर के अंदर ही लगते थे। महिला ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं एंटी करप्शन फाउडेंशन इंडिया के इंचार्ज राजेश वर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत और दिए गए सबूतों के आधार पर वह घटना स्थल पर पहुंचे है। इस दौरान दफ्तर में की गई कार्रवाई के दौरान उन्हें भारी मात्रा में फर्जी डिग्रियां, स्टैंप बरामद की। इस दौरान दफ्तर में से आपत्तिजनक सामान, शराब की 3 पेटियां सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। राजेश ने कहाकि दफ्तर को अय्याशी का अड्डा बनाया गया था। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में 2 दिन पहले ही पता चला था। उन्होंने कहा कि दफ्तर में तालाक हो चुकी महिलाओं को नौकरी पर रखा जाता है। दफ्तर में से यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रीयां बरामद हुई है। वहीं दफ्तर में चल रही पार्टी की कुछ वीडियों भी सामने आई है, जिसमें शराब का सेवन होता दिखाई दे रहा है। वहीं अन्य वीडियो में महिला द्वारा सिगरेट का सेवन किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि पुष्कर गोयल नाम के खिलाफ उन्हें पूजा ने शिकायत दी थी। जिसके बाद उक्त दफ्तर में रेड की गई, जहां मौके पर दफ्तर से 16 शराब की बोतलें बरामद की गई। इस दौरान कुछ दस्तावेज और स्टैंप बरामद की गई। सूचना मिली थी कि पुष्कर गोयल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बच्चों को विदेश में भेजता है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिलाओं से गलत काम किए जाने को लेकर पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। -

Himachal News: जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित
उपायुक्त बोले…सामुदायिक भागीदारी और जन-जागरूकता ही सफलता की कुंजी
ऊना/सुशील पंडित: जिला क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन समिति की बैठक आज वीरवार को जिला अस्पताल ऊना के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस दौरान जिला में टीबी उन्मूलन हेतु चल रहे कार्यक्रमों और प्रयासों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
उपायुक्त जतिन लाल ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और जन-जागरूकता ही इस अभियान की सफलता की कुंजी हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव वर्मा ने जानकारी दी कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रोगियों की शीघ्र पहचान, समयबद्ध उपचार तथा पोषण सहायता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने पावर प्वाइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से जिला में चल रहे क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में उच्च-जोखिम समूह के तहत कुल 1,01,121 लोगों की पहचान की गई है। इनमें से अब तक लगभग 53,000 लोगों के एक्स-रे किए जा चुके हैं। जुलाई माह तक कुल 525 क्षय रोगी चिन्हित किए गए हैं, जिनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।इस दौरान डॉ. विशाल ठाकुर ने विभाग की कुछ आवश्यकताओं जैसे 3 नई एक्स-रे मशीनें, पोर्टेबल कैनोपी, लैपटॉप, निक्षय शिविरों हेतु बजट, 2 वाहन हायर करने की और क्षय रोग विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। इन प्रस्तावों को उपायुक्त ने सहमति देते हुए, मिशन निदेशक, एनएचएम शिमला को भेजने को कहा।इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ किरण शर्मा, डॉ भरतभूषण, जिला उद्योग केंद्र से महाप्रबंध रोहित शर्मा, ऐड्वोकेट रोहित जोशी, प्रेसीडेंट जिला वार एसोसिएशन, विपिन कुमार डेरा बाबा रुद्र नन्द आश्रम, बीएमओ अंब डॉ राजीव गर्ग, बीएमओ गागरेट पंकज प्राशर, बीएमओ बसदेहडा डॉ राम पाल, बीएमओ हरोली डॉ शिंगारा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना डॉ पुष्पिंदर राणा सहित डी. आर . टी . वी . – एच.आई.वी. समन्वयक गुलशन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक राकेश ठाकुर, सुपरवाइजर संदीप धीर सहित अन्य उपस्थित रहे।