Punjab News: नगर निगम की लापरवाही से 7 फीट गड्ढे में गिरा एक्टिवा सवार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः लोहारा रोड पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही के कारण एक्टिवा सवार बुजुर्ग व्यक्ति करीब 7 फीट गहरे गटर में गिर गया। गड्ढा इतना बड़ा था कि बुजुर्ग व्यक्ति की एक्टिवा भी गड्ढे में धंस गई। घायल व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय हिम्मत के रूप में हुई है। हिम्मत के लात पर काफी चोट आई। गड्ढे में गिरते समय उनकी कमर पर भी पत्थर लग गए। गड्ढे के सीवरेज की पाइप लिक होती नजर आई। सीवरेज का पानी गड्ढे में भरने के कारण इलाके में भी काफी बदबू फैल रही है।

इलाके के लोगों के मुताबिक पिछले 2 महीने से ये गड्ढा इसी तरह खुला छोड़ा हुआ है। इस घटना में व्यक्ति का मोबाइल भी खो गया। वहीं एक्टिवा में रखी कई रजिस्ट्रियों के दस्तावेज सहित अन्य सामान बिखर गया। जानकारी देते हुए घायल हिम्मत ने कहा कि वह आज किसी काम से लोहारा सतसंग रोड की तरफ से निकल रहे थे। तभी अचानक सड़क पर गहरा गड्ढा आ गया।

वह खुद को संभाल नहीं पाए। एक्टिवा सहित वह गड्ढे में गिर गए। उनके जरूरी दस्तावेज खराब हो गए। लोगों की मदद से उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला। उनकी लात खून से लथपथ हो गई। इलाका निवासी संदीप शुक्ला ने कहा कि वह कई बार निगम अधिकारियों की इस लापरवाही को सोशल मीडिया पर भी उजागर कर चुके है। कोई अधिकारी या पार्षद इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। आज इस हादसे के बाद निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे है। अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है कि आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *