Blog
-

खनन की शिकायत की तो दो पक्षों में हुई मारपीट, क्रास पर्चा
ऊना/सुशील पंडित: खनन की शिकायत पुलिस में की तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास पर्चा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुषमा कुमारी पत्नी सुरिन्दर कुमार वासी दलोह ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि 23 नवंबर 24 को करीब 3.15 बजे इन्होने मुहम्मद अशरफ को इनकी मलकीयती खड्ड से अवैध खनन करते देखा तो इसके पति ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम ऊना को दी जब यह वापिस घर आ रहे थे तो सामने से एक गाड़ी आई और इनका रास्ता रोक लिया । उसमें से लियाकत अली, मोहम्मद अशरफ, रियाज, नसीब मोहम्मद व गोहलां बीबी उतरे । जब तक यह कुछ समझ पाते लियाकत अली ने इसे बाजु से पकड़ कर गाड़ी से घसीटकर बाहर जमीन पर फैंक दिया व इसके साथ लियाकत अली, रियाज व मुहम्मद अशरफ ने छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकतें की जब इसके पति ने इसे बचाने की कोशिश की तो इन सभी ने इसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया । जिससे इन्हें काफी चोटें आई हैं I वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 126(2), 74, 191(2), 190, 352, 351 (2), 115(2) भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से गोला बीबी पत्नी गुलजार मो0 गांव छतबड़ी डा.सपौरी तह अम्ब की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि सुरेन्द्र शर्मा व इसकी पत्नी ने इसका व इसके पति का रास्ता रोककर इनके उपर डण्डों से हमला कर दिया। जिससे इन्हें काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुषमा शर्मा पत्नी सुरेन्द्र शर्मा निवासी छतबड़ी व सुरेन्द्र शर्मा के विरुद्ध धारा 126(2), 115(2), 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

सीसे स्कूल बसाल ओर बदोली में रही वार्षिक पारितोषिक की धूम, विधायक विवेक शर्मा रहे मुख्यातिथि
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नेता सुभाष मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल ओर बदोली में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को इनाम वितरण किए। बदोली स्कूल में कार्यक्रम का आगाज ज्योति प्रज्वलित करके सरस्वती बंदना के साथ किया गया। बही मंच से मुख्यातिथि को स्कूल स्टाफ एवं एसएमसी द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया।बही संबोधन में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि 1,50 करोड़ की लागत से वसाल स्कूल में साइंस भवन बनेगा और उसके लिए बजट का प्रावधान भी हो चुका है। बहुत जल्द साइंस भवन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। ताकि छात्रों को इसकी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए हर सुविधाएं मुहैया करवाना मेरी प्राथमिकता है। लेकिन स्कूल स्टाफ पढ़ाई के साथ साथ छात्रों को अच्छे संस्कार ओर खेल कूद प्रतियोगताओं में भी रुचि बढ़ाने का काम करें। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल को मॉडल बनाने का काम किया जा रहा है। वहीं करोड़ों रुपए छात्रों की सुविधाओं को देने पर खर्च हो रहे हैं। अब स्कूल स्टाफ भी अपने स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार देने पर बल दें। ताकि सभी अभिभावक प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को भेजने की बजाए सरकारी स्कूलों का रुख करें व कुटलैहड़ में सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़े। विधायक ने बदोली स्कूल के लिए पांच लाख बाउंड्री बॉल व संस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दोनों स्कूलों बसाल ओर बदोली के लिए 5100,5100 रुपए और प्राइमरी बिंग के लिए 2100, 2100 रुपए देने की घोषणा की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदोली की वार्षिक रिपोर्ट प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने पेश करते हुए बताया कि शिक्षण संस्थान किसी भी क्षेत्र व देश की शिक्षा प्रणाली की प्रयोगशाला होती है जिसे हम अपने देश में शिक्षा के मंदिर की उपमा देते हैं । उन्होंने कहा कि इस पाठशाला का इतिहास प्राचीन होने के साथ-साथ गौरवमय भी रहा है ।इस विद्यालय की स्थापना अप्रैल 1905 में सनातन धर्म प्राथमिक विद्यालय बदोली के रूप में हुई थी। इस विद्यालय के संस्थापक पंडित भीखम राम शर्मा थे बाद में पाठशाला का नाम राजकीय माध्यमिक पाठशाला बदोली रखा गया ।सन 1990 में इसे स्तरोन्नत करके इसे राजकीय उच्च पाठशाला का दर्जा प्राप्त हुआ।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पाठशाला में नया भवन एक करोड़ 37 लाख से जो की तीन मंजिला बनना स्वीकृत हुआ है जिसके एक तल के भवन का निर्माण हो चुका है और दो मंजिल का कार्य अभी प्रस्तावित है ।
छात्र संख्या
प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बताया कि इस विद्यालय में बदोली ,बटूही, बड़शाला ,ढठवाड़ा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं शिक्षा सत्र 2024- 25 में लगभग 75 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में कक्षा 11वीं और 12वीॅ में केवल कला संकाय की ही कक्षाएं चलती हैं ।
इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थी अनेक क्षेत्रों में बड़े-बड़े पदों पर कार्य करते हुए देश की सेवा कर रहे हैं ।”अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती” पट्टिका पर शोभायमान महान हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उच्च पदों को प्राप्त करते हुए इस विद्यालय का नाम रोशन किया है ।पिछले वर्षों में शिक्षा ग्रहण चुके कर चुके विद्यार्थियों ने इस विद्यालय की मान मर्यादा को बढ़ाते हुए देश में शिक्षा के क्षेत्र में ,पुलिस सेना व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके बड़े-बड़े उद्योग व कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक क्षेत्र में प्रतियोगिता की भावना जागृत करने के लिए छात्रों के तीन सदनों में बांटा गया है विद्यालय में कंप्यूटर लैब और ज्ञान प्रोजेक्टर भी शिक्षा का स्तर ऊंचा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं इको क्लब के माध्यम से स्कूल विद्यालय प्रांगण में इको फ्रेंडली पर्यावरण का निर्माण करवाया गया है मुख्यमंत्री विद्यालय हरित क्रांति योजना के अंतर्गत प्रांगण में 10 पौधे आरोपित किए गए हैं जिनका विकास का निरंतर ध्यान रखा जा रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, देसराज गौतम,शोभित गौतम स्थानीय प्रधान प्रशासनिक अधिकारी, प्रधानाचार्य सतीश कुमार, उपप्रधानाचार्य राजेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, रुपेश रमन, यशपाल धरवाल,विशव कुमार, राजीव कुमार,सोहन सिंह शास्त्री, मैडम अनु, सीमा, कृष्णा तथा रजनी बाला पूनी, एसएमसी सदस्य एवं अभिभावक मौजूद रहे। -

चुनाव नतीजों के बाद कितना भागेगा शेयर बाजार?
Share Market: बीते कुछ समय से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद बाजार में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिलने और गठबंधन सरकार बनने से बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक हो सकता है। चुनाव परिणामों का असर सोमवार को बाजार के मूड पर देखने को मिल सकता है, और निफ्टी में 100-200 अंकों की मजबूती देखी जा सकती है। इसके अलावा, बैंक निफ्टी भी 52000-52300 तक पहुंच सकता है।
मार्केट गुरु का मानना है कि चुनावी नतीजों से निवेशकों का विश्वास बढ़ सकता है, जिससे सोमवार को बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है। निफ्टी का अगला टारगेट 24200-24500 के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है, और बैंक निफ्टी के लिए 52000-52300 तक की बढ़त हो सकती है।
मार्केट गुरु ने इन शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी है, उनमें L&T (Larsen & Toubro), Trent, और Mahindra & Mahindra शामिल हैं। ये कंपनियां स्थिरता और विकास की दृष्टि से अच्छे विकल्प हो सकती हैं, खासकर जब बाजार में सुधार का माहौल बने।
इसलिए, अगर आप सोमवार को शेयर बाजार में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो इन शेयरों पर विचार किया जा सकता है।
-

Punjab News : कपड़ा कारोबारी किडनैपिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियाना। जिले के जनकपुरी मेन मार्केट से एक कपड़ा कारोबारी को युवकों द्रारा जबरन उठाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान मदनदीप सिंह व यशीर उर्फ जशीर नूरेवाला रोड के रूप में हुई है। मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल दो और आरोपियों की पहचान कर ली गई। साथ ही घटना में जितने भी आरोपी शामिल है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
I-20 कार में सवार युवकों ने किया था किडनैप
गौरतलब, 22 तारीख को जनकपुरी इलाके में हुई कपड़ा कारोबारी का कार सवार युवकों द्रारा किडनैप कर लिया गया था, जो कि 4 से 5 महीने पहले सुरजीत गुजरात से आया था। जो गिल रोड नजदीक किसी पीजी में अकेला रहता है। मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक देर शाम I-20 कार में सवार होकर 4 लोग आए। चारों युवकों ने वकील के पास काम करवाने आए एक व्यक्ति को वकील के दफ्तर के नीचे से घसीट लिया। वह व्यक्ति काफी शोर मचा रहा था लेकिन उसे किसी दुकानदान ने नहीं बचाया। उसे बहुत जबरदस्ती तरीके से उन लोगों ने गाड़ी में डाला और ले गए। किडनेप हुए व्यक्ति का ना्म सुरजीत दिनकर पाटिल है। किडनेप हुए व्यक्ति की दुकान आहलुवालिया कंप्लेक्स दुकान नंबर 9 में कपड़ों की दुकान है।
घटना के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर ADCP जे.एस संधू, ACP अनिल भनोट, ADCP अमनदीप बराड़ और CIA की टीमें पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करवाया था। जिसके बाद कार का नंबर ट्रेस हो गया था।
-

IPL Auction 2025: इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Rishabh Pant, इस टीम ने इतने करोड़ बोली लगाकर खरीदा
IPL Auction 2025 की मेगा नीलामी का आज पहला दिन है। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी की बंपर शुरुआत हुई है। सऊदी अरब के जेद्दा में यह ऑक्शन जारी है। पहले सेट की नीलामी पूरी हो गई है। ऋषभ पंत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
-

ज्यादा Mobile चलाने से हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां, रहें सावधान!
Health Tips: आज की डिजिटल दुनिया में Mobile फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा Mobile का इस्तेमाल आपकी सेहत पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि Mobile का अत्यधिक उपयोग कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं, किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कैसे इनसे बचा जा सकता है।
1. आंखों की समस्या
Mobile स्क्रीन की ब्लू लाइट आंखों पर गहरा असर डालती है। इससे ड्राई आई सिंड्रोम, आंखों में जलन और दृष्टि कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
Mobile का लगातार इस्तेमाल डिप्रेशन, चिंता और तनाव को बढ़ा सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने से आत्मविश्वास में कमी और अकेलापन महसूस होने की संभावना रहती है।
3. रीढ़ की हड्डी और गर्दन की समस्या
Mobile इस्तेमाल करते समय गलत पोस्चर के कारण टेक्स्ट नेक सिंड्रोम और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा करना स्थायी दर्द का कारण बन सकता है।
4. नींद की कमी
रात को सोने से पहले Mobile चलाने की आदत से आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है। ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित करती है, जिससे अनिद्रा (इंसोमनिया) की समस्या हो सकती है।
5. हृदय और मोटापे का खतरा
Mobile का अधिक उपयोग अक्सर शारीरिक गतिविधियों को कम कर देता है, जिससे मोटापा, हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
कैसे रखें अपना ख्याल?
Mobile इस्तेमाल का समय सीमित करें।
हर 20 मिनट में स्क्रीन से नजर हटाकर 20 फीट दूर देखें।
सोने से एक घंटे पहले मोबाइल का उपयोग बंद कर दें।
सही पोस्चर में बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करें।
दिनचर्या में व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां शामिल करें।
मोबाइल हमारे जीवन का एक अहम उपकरण है, लेकिन इसका सही उपयोग करना जरूरी है। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और डिजिटल दुनिया के साथ एक संतुलित जीवन जिएं। -

Social Media इन्फ्लुएंसर Kanwal Aftab का MMS हुआ लीक!
नई दिल्लीः आज कल सोशल मीडिया के जमाने में मश्हुर होना तो आम बात हो गई है।, लेकिन उसपर लंबे समय तक टिके रहना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में कई सोशल मीडिया के क्रिएटर्स को अपनी परसनल लाइफ में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंवल आफताब का मामला सामने आया है। जो कि इन दिनों एक नए विवाद में फंस गई है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर कंवल आफताब के प्राइवेट मोमेंट को दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर ये एमएमएस वायरल हो गया है, जिसके बाद डिजिटल प्राइवेसी और ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले पर एक बार फिर बहस छिड़ी है। इस घटना ने ना सिर्फ कंवल, बल्कि पाकिस्तान के दूसरे सोशल मीडिया स्टार्स को भी चिंता में डाल दिया है, जिनके साथ भी कुछ इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं।
लोकप्रिय टिक-टॉक पर्सनालिटी और इन्फ्लुएंसर कंवल आफताब पाकिस्तान की डिजिटल दुनिया के बड़े नामों में शामिल हैं। लाहौर की रहने वालीं कंवल के इंस्टाग्राम पर 4 Million से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वो अपनी फैमिली, फैशन, लाइफ और डेली रूटीन के कुछ पल अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर करती नजर आती हैं। अपने बेहतरीन कंटेंट के लिए वो जानी जाती है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें कंवल के प्राइवेट पल देखने को मिल रहे हैं। हालांकि वीडियो में नजर आ रहीं कंवल वाकई कंवल है या नहीं, फिलहाल इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
इस मामले ने ये भी साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षा की कितनी जरूरत है और ये सवाल उठाया जा रहा है कि अब ऐसे वीडियो वाकई में सच होते हैं या फिर एआई या डीपफेक टेक्नोलॉजी द्वारा बनाए गए हैं।
-

Punjab News : लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो
फिरोजपुर : पुलिस ने डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार किए है। दिवाली की रात इस गिरोह ने एक ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया। गिरोह के सदस्यों ने ट्रक ड्राइवर को गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया गया था और उसके ट्रक और 764 धान की गांठें लूट ली गई थीं। फिरोजपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय डकैती गिरोह को पकड़ा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए फिरोजपुर डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि दीवाली की रात फिरोजपुर में एक ट्रक ड्राइवर से गन प्वाइंट पर लूटपाट की गई थी और ट्रक में रखी करीब 764 धान की गांठें भी लूट ली थीं और ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। जांच में तकनीकी आधार पर मामले की गहराई से जांच की गई तो पता चला कि ये लुटेरे पहले भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके है। आरोपियों से 12 बोर की दोनाली, एक कापा, किरपान और आई-20 गाड़ी बरामद की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह ने ट्रक ड्राइवर को गन प्वाइंट पर सुनसान जगह पर रोका और उससे लूटपाट की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों में रहते थे और डकैती करने के लिए गिरोह बनाते थे। पकड़े गए आरोपियों पर पहले से ही करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं और इन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है कि इन्होंने कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है।
-

जगद्गुरु महाराज की बेटियां हुई कार हादसे का शिकार, एक की मौत, 2 घायल
नई दिल्ली : रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में हुआ। इस हादसे में जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। हादसे में उनकी दोनों बहनें, श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गईं। डॉ. विशाखा त्रिपाठी अपनी बहनों के साथ वृंदावन से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं और वह सिंगापुर जा रही थी।

दनकौर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कारों को पीछे से टक्कर मार दी। यह डंपर अनियंत्रित होकर दूसरी कार से भी टकरा गया। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए।हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। पहले सभी को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने वहां डॉ. विशाखा त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। डॉ. विशाखा त्रिपाठी वृंदावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं।
वह जगद्गुरु कृपालु परिषद का संचालन करती थीं। उनकी बहन श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी भी परिषद के अलग-अलग केंद्रों की प्रमुख हैं।जगद्गुरु कृपालु परिषद ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और बताया कि डॉ. विशाखा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा।पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अस्पताल भेजा गया। डंपर चालक की तलाश की जा रही है और हादसे की जांच जारी है।
-

Facebook पर Live होकर सुसाइड करने जा रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान
जयपुर: शनिवार रात एक युवक द्वारा फेसबुक लाइव पर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। लेकिन पुलिस के हेड कांस्टेबल दिनेश शर्मा की सतर्कता और सूझबूझ से युवक की जान बचा ली गई। यह घटना श्यामनगर थाना क्षेत्र के होटल हाइवे किंग की है, जहां पवन नामक युवक ने अपनी जिंदगी खत्म करने का प्रयास किया था।
शनिवार रात करीब 9:30 बजे बगरू निवासी पवन ने होटल के कमरे से फेसबुक लाइव शुरू कर अपने जीवन की पीड़ा व्यक्त की और पंखे से लटकने का प्रयास किया। इस दौरान गांव में मौजूद उसके परिजनों ने लाइव वीडियो देखा और तुरंत जयपुर पुलिस में तैनात अपने परिचित हेड कांस्टेबल दिनेश शर्मा को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दिनेश शर्मा ने सबसे पहले युवक की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन जयपुर-अजमेर हाईवे के होटलों के आसपास दिखाई दे रही थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि युवक किस होटल में है। दिनेश ने तुरंत गूगल पर इलाके के सभी होटलों के नंबर निकाले और एक-एक कर फोन करना शुरू किया। पांचवें होटल के कॉल पर यह पुष्टि हुई कि पवन वहीं ठहरा हुआ है।
दिनेश ने होटल कर्मचारियों को तुरंत स्थिति की जानकारी दी। स्टाफ युवक के कमरे के बाहर पहुंचा और दरवाजे पर दस्तक दी। इस दौरान दिनेश लगातार फोन पर स्टाफ को निर्देश देते रहे। जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने को कहा।
दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि पवन बेड पर कुर्सी रखकर फंदे में सिर डालने की कोशिश कर रहा था। स्टाफ ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और पुलिस की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि, “युवक के लाइव वीडियो और तत्काल सूचना के कारण पुलिस समय रहते घटनास्थल तक पहुंच गई। हेड कांस्टेबल दिनेश शर्मा की तत्परता और सूझबूझ ने युवक की जान बचाई। इस घटना ने यह साबित किया कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।”
हेड कांस्टेबल दिनेश शर्मा की समझदारी और तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, पवन के परिवार ने भी पुलिस को धन्यवाद दिया है।
यह घटना एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पवन की जान भले ही बचा ली गई हो, लेकिन यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो अपनी समस्याओं का हल आत्महत्या में ढूंढते हैं।