Blog

  • Punjab News: भाकियू एकता उगराहां की मांगों को लेकर प्रशासन से बनी सहमति, देखें Video

    Punjab News: भाकियू एकता उगराहां की मांगों को लेकर प्रशासन से बनी सहमति, देखें Video

    बठिंडाः भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर पंजाब के बठिंडा जिले के गांव दुन्नेवाला में किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया था। इसके बाद भाकियू एकता उगराहां ने प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक के बाद भाकियू एकता उगराहां के पंजाब अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहा मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है और प्रशासन ने किसानों की मांगे मानने की बात कही है।

    उन्होंने बताया कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सरकार और कंपनियों से पहले भी बात हो चुकी है कि कंपनी किसानों की मांगों को माने और उनका बनता मुआवजा दे तभी किसान अपनी जमीन छोड़ने के लिए तैयार होंगे, परन्तु कंपनी ने किसानों की मांगे माने बिना मशीने लाकर किसानों की जमीनों पर रख दी जिसके बाद विरोध में किसानों ने धरना लगाया। इस पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया, परन्तु अब सरकार किसानों की मांगे मानने को तैयार है।

    प्रशासन ने 5 दिन का समय मांगा है जिससे वह कागजी कार्रवाई कर सकें और किसानों को मुआवजा दे सकें। उग्राहा ने कहा कि फिलहाल सहमतियों के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।

    बैठक में पहुंचे एडीजीपी जसकरण सिंह ने कहा कि किसानों के साथ हमारी बैठक शांतिपूर्ण हो गई है। किसानों की जो भी जायज मांगें होंगी, उसे पूरा किया जाएगा। फिलहाल किसानों द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया है।

  • Jalandhar News: 30 लाख की जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू

    Jalandhar News: 30 लाख की जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू

    नकोदरः जबरन वसूली करने के आरोप में पुलिस ने पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विशाल सभ्रवाल उर्फ भरथू पुत्र जंग बहादुर निवासी मोहल्ला ऋषि नगर नकोदर के रूप में हुई है। आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध होने का दावा कर एक परिवार से 30 लाख रुपए की जबरन वसूली करने का प्रयास किया था। आरोपी 2021 से गिरफ्तारी से बच रहा था।

    एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि ‘यह मामला सितंबर 2021 का है, जब आरोपियों ने रानो पत्नी दर्शन लाल को व्हाट्सएप कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा करते 30 लाख की मांग की थी और उसके बेटे शेर कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में गिरोह के 5 अन्य सदस्यों अंकुश उर्फ भैया, मुहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जेसी, गगनदीप सिंह उर्फ बब्बू, रोहित और करनैल सिंह उर्फ बॉबी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • Jalandhar News: Badshah Murder Case में तीसरा आरोपी साजन सहोता गिरफ्तार, 5 की अभी भी तलाश जारी

    Jalandhar News: Badshah Murder Case में तीसरा आरोपी साजन सहोता गिरफ्तार, 5 की अभी भी तलाश जारी

    जालंधरः खिंगरा गेट के पास दो पक्षों में हुए विवाद के बाद छोट्टे ढिल्लों के बेटे मनू कपूर उर्फ ढिल्लों और उसके साथियों ने गोलियां मारकर ऋषभ उर्फ बादशाह की हत्या कर दी थी। बदमाश मनु सहित दो की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी की पहचान साजन सहोता निवासी किशनपुरा जालंधर के रूप में हुई है। अभी भी इस मामले में पुलिस को 5 आरोपी की तलाश है। बता दें कि मामले में पुलिस ने मनू कपूर और उसके एक साथी को काबू कर लिया था, जबकि साजन सहोता फरार था। साजन को पुलिस ने गुप्त सूचना पर पंजाब के बाहरी राज्य से क़ाबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    परिवार की ओर से पिछले काफी समय से केस में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। बता दें कि मनू और उसके साथ चकशित की गिरफ्तारी के बाद उसे पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपी साजन को पुलिस ने पठानकोट बाईपास के पास स्थित बल्ले बल्ले फार्म के पास से गिरफ्तार किया।

  • Punjab News: बीच सड़क महिला का हंगामा, Bike सवार को बालों से घसीटा और लातें भी मारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बीच सड़क महिला का हंगामा, Bike सवार को बालों से घसीटा और लातें भी मारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः बीती रात एक एक्टिवा महिला ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया। महिला ने एक बाइक सवार को सड़क पर बालों से घसीटा। उसे जमीन पर गिरा कर उसके चेहरे और छात्ती पर लातें मारी। व्यक्ति महिला को दीदी-दीदी करके चिल्लाता रहा, लेकिन महिला ने उसकी एक नहीं सुनी।

    महिला के साथ एक-एक बच्ची भी एक्टिवा पर बैठी थी दरअसल, महिला पक्खोवाल रोड पर रांग साइड से आ रही थी। इतने में सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। बच्ची के हाथ पर चोट लग गई। इस कारण गुस्से में आई महिला ने जमकर बाइक सवार की पिटाई की।

    जानकारी मुताबिक मामला विकास नगर, पक्खोवाल रोड का है। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि वह अपनी साइड बिल्कुल ठीक आ रहा था। लेकिन रांग से साइड से एक्टिवा पर सवार महिला अपने बेटी के साथ आ रही थी। अचानक उसकी बाइक से टक्कर हो गई। महिला बच्ची सहित जमीन पर गिर गई। गुस्से में महिला ने उससे मारपीट की। महिला का घर विकास नगर के नजदीक होने के कारण उसके घर से भी एक अन्य महिला मौके पर आ गई। उस महिला ने भी उस पर हाथ उठाया। आस-पास के लोगों ने उसे उससे छुड़वाया।

  • Punjab News: इस मशहूर बाजार में E-rickshaw की नो एंट्री, जानें वजह

    Punjab News: इस मशहूर बाजार में E-rickshaw की नो एंट्री, जानें वजह

    ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया ट्रॉयल, हर सप्ताह शनिवार और रविवार होगा लागू

    लुधियानाः शहरों में अकसर ही वीक एंड पर बाजारों में भारी भीड़ देखी जाती है। लोग ज्यादातर वीक एंड यानि शनिवार और रविवार ही खरीदारी करना पसंद करते हैं, क्योंकि उसी दिन लोग अपने ऑफिस से फ्री रहते हैं और लोग फ्री माइंड से शोपिंग करते हैं। इसी के चलते बाजारों में भी कई बार ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। ज्यादातर देखा जाता है कि बाजारों में ई-रिक्शा के कारण जाम लगता है। वहीं महानगर लुधियाना में भी अक्सर शनिवार और रविवार को चौड़ा बाजार में ट्रैफिक जाम की काफी समस्या देखी जाती है। कई शहरों से लोग खरीददारी करने यहां आते है लेकिन वह कई-कई घंटों जाम में फंस जाते है। लोगों की सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने फिलहाल अभी दो दिन का ट्रॉयल शुरू किया है जिसमें शनिवार और रविवार को E-रिक्शा की मुकम्मल तौर पर नो-एंट्री रहेगी। चौड़ा बाजार के हर चौक और कट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। किसी भी ई-रिक्शा चालक को सवारी या माल लोड करके बाजार में घुसने नहीं दिया जाएगा। रोजाना बाजार के अंदर ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन घुसने से घंटों तक बाजार में जाम रहता है जिसे लेकर चौड़ा बाजार सोशल मीडिया पर जाम के लिए ट्रोल होता है। अब इस जाम से निजात पाने के लिए लुधियाना ट्रैफिक एक्टिव मोड पर आई है। पुलिस ने दो दिन के ट्रायल के चलते घास मंडी चौक और घंटाघर चौक में बेरिकेडिंग करवा ट्रैफिक कर्मियों को तैनात कर दिया है। वही इसके साथ ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन, छावनी मोहल्ले, रेखी सिनेमा रोड, केसर गंज मंडी में भी बेरिकेडिंग करवा दी है जिसके चलते किसी भी ई- रिक्शा चालक को बाजार के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। एसीपी ट्रैफिक जतिन बंसल ने बताया कि अगर यह मुहिम कामयाब रही तो इसे पक्के तौर पर लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल इसे 2 दिन के ट्रायल बेस पर चलाया गया है।
  • Punjab News : थाने के बाहर मिली बमनुमा चीज, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News : थाने के बाहर मिली बमनुमा चीज, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अमृतसर : आज सुबह अजनाला शहर में उस समय बड़ी सनसनी फैल गई जब अजनाला थाने के बाहर बम जैसी कोई वस्तु मिली। सूचना मिलते ही अजनाला थाने की पुलिस और पुलिस के आला अधिकारियों ने थाने के बाहर के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

     थाने के दोनों तरफ वाहन खड़े कर रास्ता बंद किया गया है, ताकि किसी भी नुकसान को कम किया जा सके। बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा है कि यह बमनुमा चीज सच में बम है या नहीं। और अगर बम है तो इसमें किस तकनीक का इस्तेमाल किया गया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच जारी है।

    कुछ समय से आतंकी गतिविधियों ने जोर पकड़ना शुरू किया है। यह शरारत दहशत फैलाने के लिए भी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह वस्तु क्या है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से इसे वहां रखा हो सकता है। इस मामले की अभी जांच की जा रही है।

  • Punjab News : पुलिस ने कपड़ा कारोबारी Kidnapping मामले को सुलझाया

    Punjab News : पुलिस ने कपड़ा कारोबारी Kidnapping मामले को सुलझाया

    लुधियाना : पुलिस द्वारा कपड़ा कारोबारी के किडनेपिंग मामले को सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात जुबली कम्प्लेक्स में वकील के पास सेल टेक्स की रिटर्न भरवाने आए गुजरात के टेक्सलाइल कारोबारी सुजीत दिनकर पाटिल को करीब 5 लोगों ने I20 कार में किडनेप कर लिया था। किडनेपरों को CIA और थाना डिवीजन 2 की पुलिस ने काबू कर लिया है। लेकिन पुलिस ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी है। जल्द पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार में लगे GPS सिस्टम की मदद से किडनेपरों की लोकेशन पुलिस को ट्रेस हो गई थी। जिसके बाद किडनेपरों को पुलिस ने दूसरे राज्य में रेड करके काबू किया।

    पुलिस आज इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस कर सकती है। वही सीनियर अधिकारियों ने जल्द ही उक्त मामले में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में कारोबारी के पार्टनर व उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दूसरे राज्य में छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार जनकपुरी बाजार से वीरवार को गुजरात के कारोबारी सुजीत दिनकर पाटिल को 5 लोग I-20 कार में जबरन अपहरण करके ले गए थे। जिसकी सूचना मिलने पर एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़, एडीसीपी 1 जे.एस संधू, एसीपी सेंट्रल अनिल भनोट व थाना डिवीजन 2 व सीआईए 1 की पुलिस मौके पर पुहंची थी।

    जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल पर से मिली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर कारोबारी के पार्टनर राजिंदर बाई व उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से पुलिस को मिले आरोपियों की कार के नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस सेफ सिटी के कैमरो की मदद से दिल्ली रोड की तरफ पुहंची। जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें दूसरे राज्यो में दबिश देने के लिए निकली। पुलिस आरोपियों तक उनकी कार में लगे जीपीएस सिस्टम की लोकेशन से पहुंची।

  • Jama Masjid Survey के दौरान पथराव; पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, हुआ लाठीचार्ज, देखें Video

    Jama Masjid Survey के दौरान पथराव; पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, हुआ लाठीचार्ज, देखें Video

    संभलः जामा मस्जिद में रविवार सुबह सर्वे के दौरान सुबह-सबुह पथराव हो गया। मामला इतना बड़ गया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। माहौल तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। हालात अभी भी बेकाबू है। आसपास के थानों से फोर्स को बुलाया गया है। डीएम और एसपी मौके पर हैं।

    जानकारी अनुसार सुबह 6 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। सुबह-सुबह टीम को देखकर आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने कहा कि छुट्‌टी के दिन इतनी-इतनी सुबह-सुबह सर्वे क्यों किया जा रहा है। कुछ ही देर में करीब एक हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए।

    भीड़ मस्जिद के अंदर जाने पर अड़ गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अचानक पथराव के बाद पुलिस को भागना पड़ा। जिसके बाद और फोर्स बुलाई गई और पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।

  • Punjab News : Blind Murder मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : Blind Murder मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुर : पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मामले को सुलझाते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शुक्रवार तड़के बिग बाजार के पास स्कूटर सवार 2 युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया था। इस हमले मेें एक व्यक्ति की हत्या की गई थी और दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ। दिलावर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी 25 वर्षीय शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 24 घंटे में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र तोता राम निवासी आई.टी पार्क साइट, डिस्पेंसरी मनीमाजरा चंडीगढ़ और वरुण राय निवासी नई दिल्ली, हाल निवासी राय वर्तमान में जीरकपुर के पभात रोड स्थित सिटी एन्क्लेव में किराए के मकान में रहता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि एसएसपी मोहाली दीपक पारीक द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत, एसपी मनप्रीत सिंह और जीरकपुर के SHO जसकंवल सिंह सेखों के दिशा निर्देशों के अनुसार जीरकपुर पुलिस पार्टी ने दिलावर सिंह की हत्या को सुलझाते हुए सोनू और वरुण को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने बताया कि हत्या एक महिला मित्र को लेकर हुए विवाद का नतीजा थी। सोनू को शक था कि दिलावर का उसकी गर्लफ्रेंड से भी संबंध है और इसी रंजिश में उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटर बरामद कर लिया है। आरोपी ने स्कूटर पंचकूला से चुराया था। सोनू ने पभात में एक परिचित के घर पर शरण ली, जबकि वरुण हत्या के बाद जीरकपुर से भाग गया, लेकिन बाद में वापिस आ गया, जिसके बाद दोनों को बलटाना से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Australia में शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय बने Yashasvi, आज मुकाबले का तीसरा दिन

    Australia में शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय बने Yashasvi, आज मुकाबले का तीसरा दिन

    स्पोर्ट्सः भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर 321 रन की बढ़त बना ली है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। लंच ब्रेक तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना नुकसान के 275 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल नाबाद हैं। जायसवाल शतक पूरा कर चुके हैं।

    यशस्वी ने जोश हेजलवुड की बॉल पर सिक्स जमाकर सेंचुरी पूरी की। वे ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले मैच में शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने 1977 और एस जयसिम्हा ने 1968 में यह कारनामा कर चुके हैं।

    केएल राहुल 176 बॉल में 77 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। टीम इंडिया ने सुबह 172 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। जायसवाल ने 90 और केएल राहुल ने 62 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

    इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस तरह भारत को पहली पारी के बाद 46 रन की बढ़त मिली थी। भारतीय टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे।