Blog

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य में Tournament से घर लौट रहे Kabaddi Player की मौत

    पंजाब के पड़ोसी राज्य में Tournament से घर लौट रहे Kabaddi Player की मौत

    हरियाणा: जिले के पलवल इलाके मे सड़क हादसे के दौरान कबड्डी खिलाड़ी की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हसनपुर रोड स्थित बाता गांव के चौराहे पर नील गाय कार के सामने आने से संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद कार पलट गई। इस हादसे में गुलावद गांव निवासी 36 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मृत्यु हो गई।

    चांदहट थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि गुलावद गांव निवासी सत्ते ने शिकायत दी थी कि शनिवार वह अपने भतीजे प्रदीप कुमार के साथ फरीदाबाद के भतौला गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खेल कर घर लौट रहे थे। वह अपनी बाइक पर उसकी गाड़ी के पीछे आ रहा था।

    तभी अचानक हसनपुर रोड पर बाता चौक के समीपगाड़ी के सामने नील गाय आ गई। जिसे बचाते हुए गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • Share Market News: 4-5 साल के लिए निवेश कहां करें? BFSI और Infrastructure Sector में निवेश से मिल सकता है अच्छा मुनाफा

    Share Market News: 4-5 साल के लिए निवेश कहां करें? BFSI और Infrastructure Sector में निवेश से मिल सकता है अच्छा मुनाफा

    Highlights:
    1. BFSI और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अगले 4-5 वर्षों में निवेश करने से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है।
    2. L&T और NTPC जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स में निवेश करना सुरक्षित और फायदेमंद हो सकता है।
    3. बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में बढ़ती मांग से BFSI कंपनियों के मुनाफे में वृद्धि होने की उम्मीद है।
    बिज़नेस न्यूज़, 20 अक्टूबर, 2024: BFSI और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर आने वाले 4-5 वर्षों में निवेश के बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। जानिए विशेषज्ञों की राय और किन कंपनियों पर दांव लगाकर बेहतर रिटर्न पाया जा सकता है। यदि आप लंबी अवधि (4-5 साल) के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस) और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में पैसा लगाना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बढ़ती GDP ग्रोथ और सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर-फ्रेंडली पॉलिसीज इन क्षेत्रों को मजबूत बना रही हैं, जिससे निवेशकों को अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।

    BFSI सेक्टर क्यों है फायदेमंद?

    मार्केट विश्लेषक सुनील सुब्रमणियम के अनुसार, BFSI सेक्टर आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगा। बैंक, एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां) और वेल्थ मैनेजमेंट फर्म्स में निवेश से बेहतर रिटर्न की संभावना है।
    “बैंकिंग सेक्टर, भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और कॉर्पोरेट विस्तार के लिए जरूरी वित्त उपलब्ध कराएगा, जिससे इनकी ब्याज आय में तेजी आएगी।”

    अन्य कारण क्यों BFSI में निवेश करें:

    • लोन डिमांड में वृद्धि: बैंकों द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और MSME सेक्टर को फंडिंग में तेजी आएगी।
    • इंश्योरेंस सेक्टर का ग्रोथ: कोरोना महामारी के बाद बीमा उत्पादों की मांग में उछाल आया है।
    • डिजिटल बैंकिंग और फिनटेक: डिजिटल पेमेंट्स और फिनटेक के बढ़ते इस्तेमाल से NBFCs का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर में L&T और NTPC क्यों हैं टॉप चॉइस?

    मार्केट एक्सपर्ट संदीप बंद्योपाध्याय का मानना है कि लार्सेन एंड टुब्रो (L&T) और NTPC जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स आने वाले वर्षों में मजबूत प्रदर्शन करेंगे। L&T के पास मजबूत ऑर्डर बुक है, जबकि NTPC की ग्रीन एनर्जी सब्सिडियरी का IPO जल्द आने वाला है, जो इसमें निवेश के नए अवसर खोलेगा।
    “NTPC, पारंपरिक और ग्रीन एनर्जी दोनों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है, और यह निवेशकों के लिए सुरक्षित और लाभदायक विकल्प है।”

    इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश के फायदे:

    1. सरकारी योजनाओं का सपोर्ट: भारत में नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (NIP) और PLI स्कीम्स का सीधा फायदा इस सेक्टर को मिलेगा।
    2. ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार: NTPC जैसी कंपनियां ग्रीन एनर्जी में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं, जिससे भविष्य में स्टॉक वैल्यू में वृद्धि होगी।
    3. स्थिर रिटर्न: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थिर रिटर्न प्रदान करता है।
    Disclaimer: यह जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श अवश्य करें। Encounter India किसी भी लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
  • Punjab News: Paytm Scan Code लगाने की आड़ में नशा तस्करी करने वाला गिरफ्तार

    Punjab News: Paytm Scan Code लगाने की आड़ में नशा तस्करी करने वाला गिरफ्तार

    लुधियाना। शहर से स्कैन कोड लगाने की आड़ में नशा तस्करी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कैन कोड लगाने की आड़ में नशा तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिससे हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई है।

    मामले बारे जानकारी देते हुए CIA-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर कट के नजदीक जी.टी रोड पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तभी एएसआई राज कुमार को सूचना मिली कि आरोपी रिंकू निवासी गली नंबर 19 मोहल्ला साहिबजादा फतेह सिंह नगर हैरोइन बेचने का काम करता है। इस समय वह हैरोइन की सप्लाई देने जालंधरिए शो रिपेयर की दीवार के पास ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सहित खड़ा है। आरोपी रिंकू ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

    पुलिस ने मौके पर दबिश देकर बदमाश को दबोच लिया। जिसके बाद आरोपी से 130 ग्राम हैरोइन, 1 इलैक्टानिक, बाइक और 17 हजार ड्रग मनी बरामद हुई है। आरोपी पेशे से पेटीएम लगाने का काम करता है। उक्त व्यक्ति के कई नशा तस्करों से तार जुड़े है। जो 6 महीने पहले ही वह जमानत पर आया है।

  • Punjab News: Kitchen का बिगड़ा बजट, त्यौहारों के दिनों में आसमान छूने लगे सब्जियों के भाव, देखें वीडियो

    Punjab News: Kitchen का बिगड़ा बजट, त्यौहारों के दिनों में आसमान छूने लगे सब्जियों के भाव, देखें वीडियो

    मोगा। आज कल देश भर में त्योहारों का सीजन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर महंगाई भी आसमान को छू रही है। आम लोगों की इनकम में कोई इजाफा नहीं हो रहा और महंगाई के कारण इन त्योहारों के दिनों में सब का बजट हिल गया है। अगर रोजमर्रा की जरूरत सब्जियों की बात करे तो इस समय सब्जियों के भाव आसमान को छू रहे है। इन दिनों बाजार में अगर बात की जाए सेब की तो सेब से टमाटर और प्याज महंगा है।

    शहर के सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव जाने तो मटर का भाव 125 रुपए किलो टमाटर 80, गोभी 60 ओर प्याज 60 से 70 रुपए बिक रहा है। ग्राहक बोल रहे की आज कल हर रसोई में सब्जी 200 से 250 रुपए की लगती है और क्या कहा दुकानदार और ग्राहकों ने आओ सुनते है उनकी जुबानी।

  • Bigg Boss 18: बाबा सिद्दीक़ी की मौत के बाद सलमान खान ने की वापसी, बोले – ‘मुझे आज यहां आना ही नहीं था…’

    Bigg Boss 18: बाबा सिद्दीक़ी की मौत के बाद सलमान खान ने की वापसी, बोले – ‘मुझे आज यहां आना ही नहीं था…’

    Highlights:

    1. सलमान खान ने बाबा सिद्दीक़ी की मौत और सुरक्षा खतरों के बीच Bigg Boss 18 के सेट पर वापसी की।
    2. अभिनेता ने कहा, “मुझे आज यहां आना नहीं था, लेकिन एक आदमी को जो करना होता है, वह करना पड़ता है।”
    3. सलमान को Y+ सुरक्षा मिली है, और सेट पर प्रवेश के लिए Aadhaar वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है।
    सलमान खान ने बाबा सिद्दीक़ी की मौत और सुरक्षा खतरों के बीच Bigg Boss 18 के सेट पर वापसी की। जानिए उन्होंने क्यों कहा, “मुझे आज यहां आना ही नहीं था।” बिग बॉस 18 , 20 अक्टूबर, 2024: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बढ़ी हुई सुरक्षा और Lawrence Bishnoi गैंग की धमकियों के बीच Bigg Boss 18 के सेट पर वापसी की। हाल ही में आए एक प्रोमो वीडियो में सलमान ने अपनी मजबूरी और काम के प्रति जिम्मेदारी जाहिर की। सलमान के करीबी दोस्त और पूर्व NCP नेता बाबा सिद्दीक़ी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।

    ‘मुझे आज यहां आना ही नहीं था’: सलमान खान की भावनात्मक प्रतिक्रिया

    Bigg Boss 18 के Weekend Ka Vaar एपिसोड के एक प्रोमो में, सलमान खान ने बताया कि वह सेट पर नहीं आना चाहते थे। प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा के बीच हुए खाने को लेकर विवाद के दौरान सलमान ने कहा, “मुझे आज यहां आना ही नहीं था। लेकिन एक आदमी को जो करना होता है, वो करना ही पड़ता है।”
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    सलमान की सुरक्षा में 60 गार्ड और Aadhaar वेरिफिकेशन

    सिद्दीक़ी की मौत के बाद सलमान को Y+ सुरक्षा दी गई है, जिसमें हर समय 60 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के सेट पर भी सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केवल Aadhaar वेरिफिकेशन के बाद ही किसी को एंट्री दी जा रही है। प्रोडक्शन टीम और सुरक्षा कर्मियों ने साथ मिलकर सलमान की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

    बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच शूटिंग जारी

    Lawrence Bishnoi गैंग ने काले हिरण के शिकार मामले को लेकर सलमान को धमकियां दी हैं, जो बिश्नोई समुदाय के लिए पवित्र माने जाते हैं। गैंग ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की है ताकि दुश्मनी खत्म की जा सके। बाबा सिद्दीक़ी की हत्या के बाद अटकलें थीं कि उनकी मौत सलमान की सुरक्षा से जुड़ी थी, लेकिन सलमान के पिता सलीम खान ने इन अटकलों को खारिज किया। सुरक्षा चिंताओं के बावजूद सलमान खान ने काम जारी रखा है। वह जल्द ही सिकंदर फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।
  • Maharashtra Election Update: BJP ने जारी की पहली लिस्ट

    Maharashtra Election Update: BJP ने जारी की पहली लिस्ट

    Deputy CM Fadnavis नागपुर से इस सीट पर लड़ेगी चुनाव

    महाराष्ट्र: विधानसभा का कार्यकाल की समाप्ति 26 नवंबर को 2024 हो रही है । महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार है। जिसमे शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट शामिल है। इस बार चुनाव मे एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना बड़ी चुनौती हो सकती है।

    इस चुनाव मे भाजपा ने 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे डिप्टी CM फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम और प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। लिस्ट मे 11 ऐसे हैं जो पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधानसभा के चुनाव मे उतरेंगे। 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है।

    इसके साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट मिला है।

    बता दे कि महाराष्ट्र मे 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होकर नतीजे 23 नवंबर को घोषित कर दिए जायेगे। इसके इलावा 20 नवंबर को ही नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।

  • Punjab News: कल बिजली की सप्लाई रहेगी बंद

    Punjab News: कल बिजली की सप्लाई रहेगी बंद

    लुधियानाः महानगर में कुछ इलाकों में कल की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। PSPCL के फव्वारा चौक कार्यालय में तैनात SDO जसकंवल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली की लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की ट्रिमिंग करवाने के साथ ही टूटे हुए बिजली के खंभे बदलने को लेकर एहतियात के तौर पर 11 के.वी प्रिंस फीडर, 66 के.वी फव्वारा चौक सब स्टेशन बंद रखे जाएंगे।

    जिस वजह से सब स्टेशन के अंतर्गत पड़ते इलाकों पटेल नगर, ग्रीन पार्क, सिमेट्री रोड, मालेरकोटला हाउस, पुलिस लाइन, दंडी स्वामी चौक और आसपास के इलाकों में 21 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

  • पति-पत्नी में झगड़े के बाद बच्चों को दी ये खौफनाक सजा, देखें वीडियो

    पति-पत्नी में झगड़े के बाद बच्चों को दी ये खौफनाक सजा, देखें वीडियो

    हेनान प्रांत: चीन के हेनान प्रांत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद अपने दो छोटे बच्चों को 23वीं मंजिल की खिड़की के बाहर एयर कंडीशनर (एसी) यूनिट पर बैठा दिया। यह घटना 10 अक्टूबर को हुई और इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। महिला ने अपने पति को परेशान करने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया। जब पड़ोसियों ने बच्चों की रोने की आवाज सुनी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर फाइटर्स की टीम को मौके पर भेजा, जिन्होंने दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे खिड़की के बाहर लगे एसी यूनिट पर बैठे हैं, जबकि उनकी मां खिड़की पर खड़े होकर अपने पति से झगड़ रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना ने सभी को चौंका दिया है और यह याद दिलाता है कि माता-पिता को अपने बच्चों की भलाई को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए।
  • अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    बांदाः यूपी के बांदा से एक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा था। शुक्रवार को पत्नी कोर्ट में तारीख पर आई थी। वहीं, जब वह घर लौट रही थी, तभी पति ने उसे रास्ते में रोक लिया और फिर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा व इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।

    पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है। जहां आहार गांव की रहने वाली सुमन की शादी 14 साल पहले बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव के रामबाबु पटेल से हुई थी। सुमन के दो बच्चे भी हैं।

    पुलिस के अनुसार पति ने रास्ते में रोका और अवैध संबंध के शक में पहले मारपीट की फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतिका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Marriage Palace से गहनों का पर्स चोरी कर युवक हुए रफुचक्कर, देखें CCTV

    Punjab News: Marriage Palace से गहनों का पर्स चोरी कर युवक हुए रफुचक्कर, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मैरिज पैलेसे की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो अज्ञात युवक वेटर के भेस में समारोह में शामिल हुए और मौका देखते ही शगुन से भरा बैग उठा कर फरार हो गए। खुलासा तब हुआ जब मैरिज पैसे में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए।

    थाना फोकल पुआइंट की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने टीमें भी बना दी है। इस तरह से शादी समारोह में चोरियां होने मैरिज पैलेस प्रबंधों द्वारा सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल खड़े करती देती है।

    पीड़ित नवदीप सिंह निवासी गांव शामड़ा समराला ने बताया कि 19 अक्तूबर को उसके बड़े भाई गुरइकबाल सिंह की शादी थी। बारात लेकर वह सनराईज फार्म पैलेस नजदीक चंडीगढ़ रोड जंडियाली पहुंचे। सब कुछ ठीक ही चल रहा था।

    अचानक उसके परिजनों ने देखा शगुन वाला पर्स खो गया। आखिरकार जब मैरिज पैलेस के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो वेटर के भेस में आए 2 युवक पर्स लेकर जाते हुए दिखे। दोनों बदमाशों ने वेटर के कपड़े पहने हुए थे। पर्स में सोने का एक नेकलेस सेट, 2 अंगुठियां और करीब 60 हजार नकदी थी। पीडित नवदीप ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। ASI बलबीर सिंह मामले की जांच कर रहे है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।