Blog

  • Punjab: Bronze Medal जीतने पर SGPC ने हॉकी टीम को दी बधाई, देखें वीडियो

    Punjab: Bronze Medal जीतने पर SGPC ने हॉकी टीम को दी बधाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम की ओर से कांस्य पदक जीतने पर टीम को पंजाब सहित देश भर से बधाइयां मिल रही है। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक खेलों में स्पेन को 2-1 से हराकर यह कांस्य पदक अपने नाम किया है। जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पातर है।

    वहीं आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी भारतीय भारतीय हॉकी टीम को दूसरी बार कांस्य पदक जीतने पर भी बधाई दी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है। जिससे देश के साथ पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। जो पंजाब के लिए गर्व की बात है। इसी बीच एसजीपीसी सचिव ने अनुभवी खिलाड़ी जर्मनजीत को विशेष रूप से बधाई दी और पूरी टीम के स्वस्थ रहने और प्रगति के लिए भी प्रार्थना की।

  • Punjab : नशीले पदार्थों सहित कई नशेड़ी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब प्रधान पंकज सूद ने बताया की मोगा के साधावली बस्ती और आस पास के इलाकों में आए दिन नशा तस्करों और नशा करने वालो की तादाद बहुत बढ़ गई है। जिससे परेशान होकर कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन पंजाब और प्रजापत समाज की टीम के सहयोग और मोहल्लानिवासियों ने सारे इलाके में नशा बेचने वाले और नशा करने वालों के खिलाफ मोहल्ले की हर गली में नाकाबंदी कर दी है।

    वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की मोहल्लानिवासियों ने चेकिंग की और रोज नशा खरीदने और बेचने वाले सैंकड़ों लोग मोहल्लानिवासियों के हत्थे चढ़ रहे है, नशा पकड़े जाने पर उक्त व्यक्ति किससे नशा लाया है, नशेड़ी का आधार कार्ड और उसकी वीडियो बनाकर सिटी 2 में भेजी जाती है। पुलिस कार्रवाही करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार करती है। इस बारे में पंकज सूद ने बताया की यह कार्य प्रजापत समाज और मोहल्लानिवासियों की हिम्मत और नवनियुक्त एसएसपी अंकुर गुप्ता के कारण संभव हो सका।

    उन्होंने मोहल्लानिवासियों को इस मामले में हर संभव मदद और समाज विरोधी अंसरो पर तुरंत कानूनी कारवाई के आदेश जारी किए है। पुलिस की इस सख्ती से नशा तस्करों को पुलिस थानों से छुड़ाने वाले उनके आकाओं में हड़कंप मच गया है और वह खुद भूमिगत हो गए है। वही नशा तस्करों ने मोहल्लानिवासियों की गलियों की तरफ जाने वाले रास्ते पर मिट्टी की बोरियां लगाकर रास्ता बंद करके अपने ग्राहकों को मोहल्लानिवासियों से बचाने की कोशिश की जा रही है। पंकज सूद ने बताया की यह कार्य मोगा एसएसपी अंकुर गुप्ता के बिना संभव नहीं था।

  • Punjab: Pathankot-New Delhi Express सहित 26 ट्रेनें रहेंगी रद्द

    Punjab: Pathankot-New Delhi Express सहित 26 ट्रेनें रहेंगी रद्द

    मोहालीः रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर अहम है। रेलवे ने अलग-अलग तिथियों के दौरान 26 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने साहनेवाल के पास निर्माण कार्यों के मद्देनजर ट्रैक ब्लॉक किए जाने के कारण फैसला लिया है। इनमें शान-ए-पंजाब, पठानकोट-नई दिल्ली, चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियां शामिल हैं। वहीं 22 रेलगाड़ियों को डायवर्ट जबकि तीन को शॉर्ट टर्मिनेट करके चलाया जाएगा। दरअसल, विभिन्न मंडलों में निर्माण कार्यों के चलते लंबी दूरी की रेलगाड़ियां डायवर्ट होकर आ रही थी। इस वजह से वह अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंच रही थी। अब परेशानी बढ़ने वाली है।

    ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

    • चंडीगढ़-अमृतसर 12411 को 24 से 26 अगस्त।
    • अमृतसर-नंगल डैम 14505 को 14 से 26 अगस्त।
    • पठानकोट-दिल्ली जंक्शन 22430 को 16, 23 अगस्त।
    • दिल्ली जंक्शन-पठानकोट 22429 को 15, 22 अगस्त।
    • अमृतसर-जयनगर 04652 को 14, 16, 18, 21, 23, 25 अगस्त।
    • जयनगर-अमृतसर 04651 को 16, 18, 20, 23, 25, 27 अगस्त।
    • अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी 04654 को 14, 21 अगस्त।
    • न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर 04653 को 16, 23 अगस्त।
    • अमृतसर-नई दिल्ली 12497 को 20 से 26 अगस्त, नई दिल्ली-अमृतसर 12498 को 20 से 26 अगस्त।
    • अमृतसर चंडीगढ़ 12242 को 24 से 27 अगस्त, चंडीगढ़ अमृतसर 12241 को 23 से 26 अगस्त।
    • अमृतसर चंडीगढ़ 12412 को 24 से 26 अगस्त, नंगल डैम अमृतसर 14506 को 14 से 26 अगस्त।
    • कालका-श्री माता वैष्णो देवी 14503 को 23, श्री माता वैष्णो देवी कालका 14504 को 24 अगस्त, जालंधर सिटी।
    • अंबाला कैंट 04690 और 04689 को 24 से 26 अगस्त।
  • सीजन के अंतिम चरण पर है यह फल, शुगर के मरीजों के लिए है रामबाण

    सीजन के अंतिम चरण पर है यह फल, शुगर के मरीजों के लिए है रामबाण

    हेल्थ टिप्सः शुगर के मरीजों के लिए रामबाण माने जाने वाले फल का सीजन अपने अंतिम चरण पर है। यह एक ऐसा फल है, जो साल में महज कुछ महीने ही बाजार में आता है। जून से शुरू हुए जामुन का सीजन अगले कुछ सप्ताह में खत्म होने वाला है। बता दें कि जामुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इसका सेवन करने से लोगों को गजब के हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। आयुर्वेद में जामुन के साथ इसकी गुठलियों को भी शुगर के मरीजों के लिए रामबाण माना जाता है। अगर कोई जामुन के सीजन में रोजाना इस स्वादिष्ट फल का सेवन करेगा, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आसानी हो सकती है।

    जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि इसे खाने के बाद ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर के अचानक उतार-चढ़ाव से बचा जा सकता है। जामुन में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है और ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखने में मदद करता है। जामुन में पोटेशियम और विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा होती है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

  • Jalandhar: BSF ने 2 करोड़ अधिक भारतीय और Pakistani करंसी पकड़ी, IG का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: BSF ने 2 करोड़ अधिक भारतीय और Pakistani करंसी पकड़ी, IG का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  बीएसएफ के आईजी अतुल फूल जले ने एक विदेश प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इस साल सीमा पार से आने वाले पाकिस्तानी ड्रोन के साथ हथियार नशा सामग्री भारतीय करेंसी पाकिस्तानी करेंसी को पकड़ा है। आईजी ने बताया कि उनकी टीम ने 1 जनवरी 2024 से 8 अगस्त तक यह कार्रवाई की है। पंजाब की 553 किलोमीटर इंडो पाक बॉर्डर पर सीमा पार से होने वाली एक्टिविटी को लेकर सीमा सुरक्षा बल की फोर्स ने कई एक्टिविटी को रोका है और कामयाबी हासिल की है।

    उन्होंने बताया की सीमा पार से ड्रग तस्करी करने वाले भारतीय 97 लोगो को और पाकिस्तान के 24 लोग और एक अफगानी सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है। वही एक पाकिस्तानी व्यक्ति मारा गया है। टीम ने 2 करोड़ अधिक भारतीय करेंसी पकड़ी गई है और पाकिस्तानी करेंसी 38 हजार 877 रुपए और बांग्लादेश करेंसी 422 रुपए अभी तक पकड़ी गई है। बीएसएफ आईजी अतुल फूल जले ने प्रेस वार्ता दौरान कहा की बीएसएफ ने 553 किलोमीटर फेंसिंग है और इतने बड़े किलोमीटर सीमा पर दिन रात बीएसएफ के जवान ड्यूटी दे रहे है।

    सीमा के पार से आने वाली ड्रोन एक्टिविटी पर निगाहें बनी रहती है और सीमा पार से होने वाली एक्टिविटी अब पिछले साल से कम हो गई है।बॉर्डर पर लगने वाले हाईटेक सीसीटीवी कैमरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार की प्रोजेक्ट के बारे में वही बता सकते हैं की बॉर्डर पर कब तक हाईटेक सीसीटीवी कैमरा लगा पाएंगे। पिछले महीने हुई जम्मू के कठुआ में हाई लेवल मीटिंग को लेकर बीएसएफ आईजी ने कहा कि इस मीटिंग को लेकर कई रणनीति आर्मी और पुलिस के साथ कोऑर्डिनेटर करके बनाई गई है।

    सीमा पार से आने वाले हर एक्टिविटी पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी और संदिग्ध लोगो को बॉर्डर सीमा के भीतर नहीं आने दिया जाता है।उन्होंने कहा पिछले साल की 13 अगस्त को गुरदासपुर पठानकोट सीमा की पहाड़ी से कोई संदिग्ध सीमा पार आने की कोशिश कर रहा था,लेकिन हमारे जवान की तरफ से उसे रोका गया और नहीं रुकने पर जवान ने गोली चला दी थी। बीएसएफ के जवान बॉर्डर पर हो रही एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं।

    इसी के चलते बीएसएफ द्वारा कई किलो हीरोइन और 28 हथियार ज्यादातर पिस्टल पकड़ी है। बॉर्डर पर नशा तस्करों की एक्टिविटी को देखते हुए कई नशा तस्कर अभी तक करोड़ों रुपए उनसे बरामद हुए हैं। बॉर्डर एरिया के गांव के लोगों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी बीएसएफ द्वारा बनाई जा रही है और उन्हें मोबाइल रिपेयर के अलावा और भी हत्या आधुनिक काम दिए जा रहे हैं और अच्छा तालमेल बनाया गया है।

  • Railway Station पर भारी मात्रा में जीआरपी और पंजाब पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    Railway Station पर भारी मात्रा में जीआरपी और पंजाब पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    बठिंडाः स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस प्रसाशन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहै हैं। इसके तहत एसपी सिटी ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आज हमने बठिंडा के रेलवे स्टेशन की जांच की है। पुलिस प्रसाशन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जांच कर रही है ताकि कोई भी अनहोनी घटना ना हो।

    इस मौके पर उन्होंने रेल यात्रियों से भी अपील है कि अगर उन्हें रेलवे स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति याह कोई संदिग्ध वस्तु मिले तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए ताकि समय रहते ताकि पुलिस समय पर बनती कारवाई कर सके। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस ने रेलवे स्टेशन की ट्रेनों और रेलवे पार्किंग में चेकिंग की गई।

  • Punjab: इस इलाके में 71 लोगों को घर खाली करने के नोटिस जारी, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में 71 लोगों को घर खाली करने के नोटिस जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गांव डीडा सांसियां में 15 जून को 3 नौजवानों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं इस घटना के अगले दिन ही गांव में 6 घरों के तस्कर गांव छोड़ फरार हो गए थे। उस दौरान पुलिस ने उक्त 6 घरों को सील भी कर दिया था। इस मामले में अब उस समय नया मोड़ आया, जब नहरी विभाग ने उक्त गांव के 71 लोगों को घर खाली करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। हालांकि इस नोटिस को लेकर कहा जा रहा हैकि इनमें से अभी सिर्फ 56 लोगों को ही नोटिस मिले हैं।

    गांववासियों का आरोप है कि जिला प्रशासन नशा तस्करों की आड़ में बाकी गांव वासियों को भी उनके साथ मिलाकर पूरे गांव को बदनाम करना चाहता है। आरोप है कि नशा तस्करों की आड़ में ही उनसे घर खाली करवाये जा रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ नहरी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह किसी साजिश के तहत नहीं बल्कि रुटीन के तहत चल रहे कामों का परिणाम है। गांव की महिला सरपंच कमलेश कुमारी, विक्रांत, करण कुमार, परमजीत, संजू और कुलदीप ने बताया कि गांव में नशे की ओवरडोज से मरे नौजवानों के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा समय समय पर उनके गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    वहीं पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद गांव में नशे का कारोबार करने वाले संदिग्ध लोग गांव छोड़कर जा चुके हैं। तस्करों में से 6 घरों को खाली करने के लिए जून के अंत में जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किए गए थे। आरोप है कि अब जिला प्रशासन नशा तस्करों की आड़ में पूरे गांव पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में कुछ लोग नशे का कारोबार करते थे जिन पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कुछ लोग गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ लोग फरार हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव के लोग भी खुश हैं। लेकिन अब नहरी विभाग द्वारा गांव के 71 लोगों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि उक्त घर नहरी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे करके बनाये गए हैं।

    उन्होंने कहा कि गांव में उनके दादा पडदादा पिछले 150 सालों से अधिक समय से रह रहे हैं और अब वो वहां रह रहे हैं। नहरों पर हुए अवैध कब्जे पहली सरकारों को पहले क्यों नजर नहीं आये। यह सब उनके गांव को बदनाम करने और नहर किनारे बने घरों के लोगों को बेघर करने के लिए किया जा रहा है। गांव वासियों ने बताया कि गांव के बहुत से लोग सरकारी नौकरियां कर रहे हैं, कुछ लोग सेना में भी हैं जरूरी नहीं कि गांव के कुछ लोग नशा तस्करी करते हैं तो पूरे गांव को उनके साथ मिला दिया जाये।

    वहीं दूसरी तरफ नहरी विभाग के एक्सियन करणबीर सिंह बैंस ने बताया कि उक्त मामले का नशे से कोई लेना देना नहीं है। उनके विभाग के एसडीओ रोहित प्रभाकर ने उनकी कोर्ट में एक केस लगाया था, जिसमें बताया गया था कि गांव डीडा सांसियों में कुछ लोगों ने नहरी विभाग की जमीन पर कब्जा करके घर बनाए गए हैं। उसी केस के तहत गांव के कुछ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

  • अब ATM से मिलेगा 24 घंटे अनाज, लाइनों में लगने की जरूरत नहीं

    अब ATM से मिलेगा 24 घंटे अनाज, लाइनों में लगने की जरूरत नहीं

    ओडिशाः लोगों को अनाज के लिए अब घंटों लाइनों में लगने की जरूरत नहीं। अब लोगों को ATM से 24 घंटे अनाज मिलेगा। बता दें कि ओडिशा कि राजधानी भुवनेश्वर में देश का पहला ग्रेन ATM (अनाज वितरण मशीन) लॉन्च हुआ है। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों को 24×7 अनाज देगा।

    ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने भारत में वर्ल्ड फूड डिस्ट्रिब्यूशन इवेंट के डिप्टी कंट्री डायरेक्टर नोजोमी हाशिमोतो की मौजूदगी में अन्नपूर्ति ATM लॉन्च किया। इसकी खास बता ये है कि यह मशीन 5 मिनट में 50 किलो अनाज बांट सकती है। जल्द ही ओडिशा के बाकी जिलों में भी ऐसे ही ATM शुरू किए जाएंगे। ग्रेन ATM से अनाज लेने की प्रोसेस बहुत ही आसान बनाई गई है। कोई भी राशनकार्डधारी अपना आधार या राशन कार्ड नंबर दर्ज करके और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद अनाज ले सकता है।

  • Oakwood Estate सोसायटी में छज्जा गिरने से 2 कारें क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Oakwood Estate सोसायटी में छज्जा गिरने से 2 कारें क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    गुरुग्राम : मॉनसून में बिल्डिंग्स के गिरने की खबरें आती हैं। अधिकांश घटनाएं पुरानी, जर्जर इमारतों में होती हैं लेकिन गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 2 में जो हुआ उससे सोसायटी के लोग सदमे में हैं। यहां एक बड़ी घटना होने से बच गई। ऑकवुड एस्सेट (Oakwood estate) सोसाइटी में देर रात छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। मलबा डी-72 और डी-41 की ओर से गिरा, जिसमें दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। गलीमत थी कि रात होने के कारण नीचे कोई बच्चा या अन्य लोग नहीं थे। इसके अलावा छज्जा फर्स्ट फ्लोर से गिरा, अगर यह ऊंचाई से गिरता तो और बड़ा हादसा हो सकता था।

    सोसायटी के लोगों ने बताया कि जब छज्जा गिरा, उसके कुछ हे सेकंड पहले नीचे से एक बच्चा और कुछ लोग वॉक करते हुए गुजरे थे। वे बाल- बाल बच गए। सोसायटी के लोगों ने घटना पर गुस्सा जताया। उन्होंने कहा कि सोसायटी का मेंटीनेंस ऑकवुड एस्टेट कंडोमिनियम एसोसिएशन करता है। छज्जा गिरने से पहले रिपेयरिंग का काम किया गया था। उन्होंने कहा कि रिपेयरिंग में लापरवाही बरती गई। ऑकवुड सोसायटी लगभग 17 साल पहले डीएलएफ मैनेजमेंट ने कंडोमिनियम असोसिएशन को हैंडओवर कर दी थी।

    इस सोसायटी में चार टावर हैं। इन चारों टावर्स में करीब 300 फ्लैट हैं और सभी फ्लैट्स भरे हुए हैं। वहीं एक दूसरी घटना सेक्टर-104 में हुई। जारा आवास सोसायटी में लगातार प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि मेंटिनेंस न होने के कारण ऐसा हो रहा है। फिर से प्लास्टर गिरने से कार डैमेज हो गई। ऐसे में यहां रहने वाले लोग शिकायत लेकर सीनियर टाउन प्लानर रेणुका सिंह से मिले। उनका आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गी। ऐसे में साढ़े 600 परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है। कई बार ऐसी घटनाओं से पार्क में खेलते बच्चों को चोट आई हैं।

    जारा आवास के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी हेमंत शर्मा ने बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि बिल्डर की तरफ से कहा जा रहा है कि वे प्लास्टर गिरने की घटना के बाद ठीक करवा रहे हैं। परफेक्ट बिल्डवेल के पदाधिकारी राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि एक ही ऐसी घटना हुई है जिसके बाद वह जहां भी दिक्कत है उस जगह पर प्लास्टर को ठीक करवा रहे हैं। इसके लिए तीन दिनों से काम चल रहा है। निवासियों का कहना है कि अधिकारियों से कहने के बाद काम शुरू होता है, लेकिन फिर बीच में ही बंद हो जाता है।

  • Punjab: Truck और Car की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Truck और Car की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर : ट्रक और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत रात एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में महिंद्रा स्कॉर्पियो कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार का चालक पुलिसकर्मी था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान फतेहगढ़ चूड़ियां निवासी जोबन प्रीत सिंह (22) के तौर पर हुई है। गुस्साए परिजनों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार जोबन वेरका बाईपास से आ रहा था, इसी दौरान खन्ना पेपर मिल के पास मोड़ लेते समय कार पत्थर से टकराकर पलट गई और सामने खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।

    हादसे के वक्त मौजूद लोगों के मुताबिक हादसा अवैध रूप से खड़े ट्रक की वजह से हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से जोबन को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार जोबन डेढ़ महीने बाद अमेरिका जाने वाला था। लोगों ने बताया कि कई बार ट्रकों की अवैध पार्किंग की शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

    जानकारी के अनुसार चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद भागे ट्रक की तलाशी की जा रही है।  पुलिस अमृतसर बाईपास और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी देख रही है, ताकि ट्रक की पहचान हो सके।