Blog

  • Punjab: दो मंजिला दुकान में लगी भीषण आग

    Punjab: दो मंजिला दुकान में लगी भीषण आग

    संगरूर : जिले के भवानीगढ़ में संगरूर रोड पर स्थित दो मंजिला कीटनाशक की दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के कीटनाशक में आग लगने के कारण दुकान में गैस फैल गई। जिसके कारण धमाके के साथ दुकान का शटर उखड़ गया। दुकान के मालिक जुझार सिंह पुत्र समशेर सिंह ने बताया कि उनकी कीटनाशक की दुकान संगरूर रोड पर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर स्थित भंगू कृषि सेवा केंद्र में देर रात अचानक आग लग गई।

    रात करीब तीन बजे आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि दुकान के अंदर रखा कीटनाशक सामान, एसी, फर्नीचर जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग में जले कीटनाशकों से दुकान के अंदर गैस बन गई और फिर जोरदार धमाका हुआ। जिससे दुकान का शटर उड़ गया और दुकान के अंदर लगा कांच का दरवाजा टूट गया। जुझार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण उनकी दुकान में आग लग गई और आग की इस घटना में उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

     जानकारी के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और उन्होंने दुकान की दूसरी मंजिल से ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आग लगने की घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Punjab: 6 लाख ड्रग मनी व हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार

    Punjab: 6 लाख ड्रग मनी व हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार

    अमृतसरः देहात में एसपी डी हरविंदर सिंह की अगुवाई में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 6 लाख की ड्रग मनी और 300 ग्राम हेरोइन सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुछ दिन पहले जतिंदर सिंह और लवप्रीत सिंह को 1 किलो हेरोइन और स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था।

    जिस संबंध में दोनों के खिलाफ घरिंडा थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान सुखप्रीत सिंह और अशोक कुमार को 6 लाख रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ राजू, गुरप्रीत सिंह और राजबीर सिंह को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जबकि उनका साथी मनप्रीत सिंह निवासी अबदाल मौके से भाग गया।

    बता दें कि सुखप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह दोनों लोहारका निवासी हरभज सिंह उर्फ ​​जावेद के इशारे पर नशा तस्करी का यह धंधा चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरभज सिंह भगोड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जावेद इस समय ड्रग तस्करी का पूरा कारोबार अमेरिका से चला रहा है। उक्त मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों को 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 6 लाख ड्रग मनी, एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। इन गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।

     

  • कृषि मंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

    कृषि मंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

    छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समरोह में परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 15 अगस्त को कृषि मंत्री एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों के बच्चों साथ साथ नाट्य दल, सामाजिक संस्थाओं व आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रतिनिधि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बारिश की स्थिति में टाऊन हॉल में समारोह के आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

    जतिन लाल ने बताया कि समारोह में सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, तथा कृषि-बागवानी, रेडक्रॉस और जिला आपदा प्राधिकरण से संबंधित झांकियां शामिल रहेंगी।

    उपायुक्त ने कहा कि समारोह के दौरान बच्चों को मिठाई में ज्वार-रागी इत्यादि मिलेट्स के व्यंजन दिए जाएंगे। इससे बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशासन का स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने, उनके उत्पादों को प्रमोशन और महिलाओं को संबल देने पर फोकस है।

    जतिन लाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जश्न में ऊना शहर तिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। शहर के महत्वपूर्ण स्थलों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर विशेष तरीके की ‘फसाड लाइटिंग’ की जाएगी।

  • Punjab : आवारा पशु की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Punjab : आवारा पशु की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    मोगा : आवारा पशुओं की चेपट में आने से आए दिन हादसे होते रहते है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां जिले में दुनेके के पास आवारा पशु से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंदर कुमार के तौर पर हुई है और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक रविंदर कुमार करीब ढाई महीने पहले ही दुबई से आया था।

    उसके दो  बच्चे है, जिनमें बेटा 4 साल और बेटी 8 साल की है। पड़ोसी जगतार सिंह ने बताया कि हमारे गांव के रहने वाले रविंदर कुमार अपने रिशतेदार के साथ बाइक पर घलकलां गया हुआ था। जब वह दुनेके के पास पहुंचा तो बाइक के आगे आवारा पशु आ गया। जिससे वह बाइक से गिर गया। इस हादसे में रविंदर की मौत हो गई और उसका रिश्तेदार गंभीर घायल हो गया।

    जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने कहा के हमारे पास हरिंदर कुमार ने सूचना दी थी कि उसके दोनों जीजा बाइक पर सवार होकर घलकलां से वापस चूहड़चक जा रहे थे। जब वह गांव दुनेके के पास पहुंचे तो उनकी बाइक के आगे अचानक से बेसहारा पशु आ गया। जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण रविंदर कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है।

  • Punjab: तेजधार हथियार के बल पर फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab: तेजधार हथियार के बल पर फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला डाबा रोड से सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने तेजधार हथियार युवक को पहले जमीन पर गिरा दिया, जिसके बाद दातर के बल युवक से फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए डाबा रोड निर्मल नगर के दुकानदार हरपाल सिंह ने बताया कि दुकान खोलने से करीब 5 मिनट पहले ही बाइक सवार लुटेरे हथियार के बल पर युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे जब चैक किए तो पता चला कि लुटेरे पहले से युवक का पीछा कर रहे थे। इस दौरान लुटेरों ने युवक को रोककर तेजधार हथियार दिखाया।

    युवक ने खुद का बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान युवक ने फोन को लुटेरों से बचाने के लिए दूर फेंक दिया। जिसके बाद युवक जैसे ही लुटेरों की गिरफ्त से भागने लगा तो उन लोगों ने उसे फिर से पकड़ लिया। लुटेरों ने युवक का मोबाइल उठाया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना थाना प्रभारी को दे दी गई है। वहीं थाना डाबा के एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

  • Rajya Sabha में Jaya Bachchan और Jagdeep Dhankhar के बीच हुई तीखी तकरार, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    Rajya Sabha में Jaya Bachchan और Jagdeep Dhankhar के बीच हुई तीखी तकरार, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    नई दिल्लीः संसद में राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान एक बार फिर से जया बच्चन और जगदीप धनखड़ के बीच तीखी तकरार हो गई है। जया बच्चन एक बार फिर से अपना नाम जया अमिताभ बच्चन बुलाए जाने पर बिफर गईं। जया ने उपराष्ट्रपति पर उनका अपमान करने और ‘अस्वीकार्य’ लहजे में बात करने का आरोप लगाया। उन्होंने उपराष्ट्पति जगदीप धनखड़ के टोन पर आपत्ति जताई। जया बच्चन ने कहा, सर मैं एक एक्टर हूं। मैं बॉडी लैंग्वेज और टोन समझती हूं।

    आपने जिस तरह से जया अमिताभ बच्चन कहा, मुझे आपका लहजा पसंद नहीं आया, हम आपके सहकर्मी हैं। आपका ये टोन स्वीकार्य नहीं है। धनखड़ ने बच्चन से कहा कि भले ही वह एक सेलिब्रिटी हों, लेकिन मर्यादा बनाए रखने के महत्व को समझें। धनखड़ ने बच्चन पर पलटवार करते हुए कहा, ‘जया जी आपने बहुत नाम कमाया है। आप जानती हैं कि एक अभिनेता निर्देशक के अधीन होता है, लेकिन हर दिन मैं खुद को दोहराना नहीं चाहता। हर दिन मैं स्कूली शिक्षा नहीं लेना चाहता।

    आप मेरे लहजे के बारे में बात कर रही हैं? बहुत हो गया, आपको मर्यादा को समझना होगा। आप एक सेलिब्रिटी हो सकते हैं, लेकिन मर्यादा को स्वीकार करें।’ दरअसल बीजेपी सांसद घनश्याम तिवारी ने कुछ दिन पहले LOP पर असंसदीय टिप्पणी की थी। जिस पर विपक्ष की ओर से नोटिस दिया गया था और विपक्ष ने आज उस मुद्दे को उठाया था। इस दौरान जया बच्चन और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ में बहस हो गई। जिसके बाद विपक्षी सांसद वॉकआउट कर गए।

     

  • Jalandhar: अब तीसरी आंख रखेंगी क्राइम की वारदातों पर नजर, देखें वीडियो

    Jalandhar: अब तीसरी आंख रखेंगी क्राइम की वारदातों पर नजर, देखें वीडियो

    183 जंक्शनों पर लगाए 1003 कैमरे

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों पर अब तीसरी आंख से पुलिस नजर रखेंगी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी आतिश भाटिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चलते कमिश्नरेट जालंधर में कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। इस प्रोजेक्ट के दौरान पुलिस लाइन में सीसीटीवी तकनीक में नवीनतम प्रगति को अपनाकर अपने संचालन को बढ़ा रही है। जिसका उद्देश्य समग्र सुरक्षा और दक्षता में सुधार करना है। जिसके चलते विशाल कैमरा नेटवर्क का विस्तार किया है। इस दौरान 183 जंक्शनों पर 24/7 निगरानी के साथ 1003 कैमरे लगाए गए है। घटना प्रतिक्रिया और बेहतर यातायात प्रबंधन को सक्षम करने के लिए उन्नत निगरानी रहेंगी। उन्होंने कहा कि 1003 सीसीटीवी पूर्ण और निरंतर निगरानी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए शहर के 183 जंक्शनों पर 978 फिक्स्ड कैमरे, 15 पीटीजेड कैमरे और 10 चेहरे की पहचान करने वाले कैमरों सहित कैमरों का एक व्यापक नेटवर्क रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस उन्नत निगरानी का मुख्य उद्देश्य यातायात प्रवाह में सुधार करना और अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके घटनाओं का पता लगाना है। इसके अलावा, नागरिकों की आपातकालीन कॉल की सुविधा के लिए शहर के भीतर पांच आपातकालीन कॉल बॉक्स स्थापित किए गए हैं। पूरे जालंधर शहर में 25 सार्वजनिक संबोधन प्रणालियाँ और 25 वीडियो छवि डिस्प्ले भी स्थापित किए गए हैं, जो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सी.सी.टी.वी. के माध्यम से सीधे संचार को सक्षम करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रत्येक फ़्रेम कमिश्नरेट पुलिस निगरानी में है, 24/7 निगरानी शिफ्ट परिश्रमपूर्वक काम कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ई-चालान सुविधा भी शुरू कर रही है, जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन की स्वचालित जांच हो सकेगी। ICCC पहले ही स्नैचिंग, चोरी और छेड़छाड़ और दुर्घटनाओं सहित अन्य अपराधों की 16 घटनाओं का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है। इसके अलावा ये कैमरे वी.वी.आई.पी/वी.आई.पी कर्तव्य और सार्वजनिक आंदोलनों के प्रबंधन के लिए उपयोग किया जा रहा है, जो निगरानी प्रणाली की प्रभावशीलता को दर्शाता है। यह व्यापक निगरानी प्रणाली पुलिस को शहर की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने, घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने, अपराध की रोकथाम और सार्वजनिक सुरक्षा में योगदान करने में सक्षम बनाती है।
  • Punjab: बुड्ढे नाले को लेकर लख्का सिधाना ने किया एलान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab: बुड्ढे नाले को लेकर लख्का सिधाना ने किया एलान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में बुड्ढे नाले को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है। अब इस मामले में लक्खा सिधाने का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले को लेकर बयान दिया है जिसमें वह पक्का मोरचा लगाने की बात भी कह रहै है।

    दरअसल, लुधियाना के बुड्ढे नाले के गंदे पानी का मुद्दा पिछले कुछ समय से आम लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। अब इस मामले में लक्खा सिधाना ओर उसके साथियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि 24 अगस्त को शहर में एक बड़ा इक्कठ किया जाएगा, जिसमें सभी संगठनों के सदस्य शामिल होंगे। लक्खा सिधाना ने कहा कि इस काले पानी से लोगों में कई भयानक बिमारीयां फेल रही है।

    मीडिया से बात करते हुए लक्खा सिधाना ने कहा कि बुड्ढे दरिया को लेकर लगातार राजनीति की जा रही है लेकिन अभी तक इसपर काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हम सबको इस मामले का हल निकालने के लिए आगे आना पड़ेगा।

  • Punjab: Bronze Medal जीतने पर SGPC ने हॉकी टीम को दी बधाई, देखें वीडियो

    Punjab: Bronze Medal जीतने पर SGPC ने हॉकी टीम को दी बधाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम की ओर से कांस्य पदक जीतने पर टीम को पंजाब सहित देश भर से बधाइयां मिल रही है। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक खेलों में स्पेन को 2-1 से हराकर यह कांस्य पदक अपने नाम किया है। जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पातर है।

    वहीं आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी भारतीय भारतीय हॉकी टीम को दूसरी बार कांस्य पदक जीतने पर भी बधाई दी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है। जिससे देश के साथ पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। जो पंजाब के लिए गर्व की बात है। इसी बीच एसजीपीसी सचिव ने अनुभवी खिलाड़ी जर्मनजीत को विशेष रूप से बधाई दी और पूरी टीम के स्वस्थ रहने और प्रगति के लिए भी प्रार्थना की।

  • Punjab : नशीले पदार्थों सहित कई नशेड़ी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब प्रधान पंकज सूद ने बताया की मोगा के साधावली बस्ती और आस पास के इलाकों में आए दिन नशा तस्करों और नशा करने वालो की तादाद बहुत बढ़ गई है। जिससे परेशान होकर कंज्यूमर राइट्स ऑर्गेनाइजेशन पंजाब और प्रजापत समाज की टीम के सहयोग और मोहल्लानिवासियों ने सारे इलाके में नशा बेचने वाले और नशा करने वालों के खिलाफ मोहल्ले की हर गली में नाकाबंदी कर दी है।

    वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की मोहल्लानिवासियों ने चेकिंग की और रोज नशा खरीदने और बेचने वाले सैंकड़ों लोग मोहल्लानिवासियों के हत्थे चढ़ रहे है, नशा पकड़े जाने पर उक्त व्यक्ति किससे नशा लाया है, नशेड़ी का आधार कार्ड और उसकी वीडियो बनाकर सिटी 2 में भेजी जाती है। पुलिस कार्रवाही करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार करती है। इस बारे में पंकज सूद ने बताया की यह कार्य प्रजापत समाज और मोहल्लानिवासियों की हिम्मत और नवनियुक्त एसएसपी अंकुर गुप्ता के कारण संभव हो सका।

    उन्होंने मोहल्लानिवासियों को इस मामले में हर संभव मदद और समाज विरोधी अंसरो पर तुरंत कानूनी कारवाई के आदेश जारी किए है। पुलिस की इस सख्ती से नशा तस्करों को पुलिस थानों से छुड़ाने वाले उनके आकाओं में हड़कंप मच गया है और वह खुद भूमिगत हो गए है। वही नशा तस्करों ने मोहल्लानिवासियों की गलियों की तरफ जाने वाले रास्ते पर मिट्टी की बोरियां लगाकर रास्ता बंद करके अपने ग्राहकों को मोहल्लानिवासियों से बचाने की कोशिश की जा रही है। पंकज सूद ने बताया की यह कार्य मोगा एसएसपी अंकुर गुप्ता के बिना संभव नहीं था।