Blog

  • Punjab: नशे की फैक्टरी में STF की Raid, मालिक सहित 4 गिरफ्तार, प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

    Punjab: नशे की फैक्टरी में STF की Raid, मालिक सहित 4 गिरफ्तार, प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

    बरनालाः नशे के खिलाफ कार्रवाई एसटीएफ पंजाब और बरनाला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर फैक्टरी पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने मालिक सहित 4 गिरफ्तार किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने रेड के दौरान प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल पकड़े गए, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इस मामले में फैक्टरी मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरनाला के नाइवाला रोड पर अलजान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्टरी में प्रतिबंधित कैप्सूल का निर्माण किया जाता है, जिसके पास इसे बनाने का लाइसेंस नहीं है। इसके अलावा और भी कई ऐसी दवाएं बिना मंजूरी के तैयार की जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि एसटीएफ के पास अलजान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के खिलाफ कई शिकायतें हैं और उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। बरनाला पुलिस टीम ने एसटीएफ टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और ड्रग ऑफिसर बरनाला को साथ लेकर फैक्टरी पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान 95 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। इन कैप्सूलों को लेकर उनके पास कोई रिकॉर्ड या मंजूरी नहीं थी। इसके अलावा इसी प्रकार के अन्य 2.17 लाख अन्य कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत लगभग 1.16 करोड़ रुपये है और जिसके पास पंजाब में निर्माण का कोई लाइसेंस नहीं है।

    पुलिस को फैक्टरी से ये कैप्सूल, कैप्सूल बनाने का कच्चा माल, नकली मोहरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें फैक्ट्री मालिक शिशु पाल, दिनेश बंसल, लव कुश यादव, सुखराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और भी खुलासे होने की संभावना है। अन्य फैक्ट्रियों और फर्मों पर छापेमारी से और भी खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह फैक्टरी काफी समय से चल रही थी, लेकिन पिछले एक महीने से सूचना मिल रही थी।

    ड्रग अधिकारी प्रणीत कौर ने बताया कि उन्होंने एसटीएफ और बरनाला पुलिस के साथ मिलकर इस फैक्टरी पर छापा मारा है। फैक्टरी संचालक के पास इन कैप्सूलों को बनाने का कोई लाइसेंस नहीं था। ये कैप्सूल भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्टरी से कई अन्य कैप्सूल भी बरामद हुए, जिन्हें पंजाब से बाहर बेचने की इजाजत है, लेकिन इसका सेल रिकाॅर्ड उन्हें प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके चलते सभी कैप्सूल जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये कैप्सूल कांगड़ा की एक फर्म के नाम से बनाकर स्टॉक में रखे गए थे। इस की पैकेजिंग सामग्री मौके से बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि इन सभी कैप्सूल के सात तरह के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी।

  • Punjab: Monsoon को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बारिश की चेतावनी

    Punjab: Monsoon को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बारिश की चेतावनी

    लुधियानाः पंजाब में पहुंचा मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। जिस गति से मानसून आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में यह पूरे पंजाब को कवर कर लेगा। वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में बारिश को लेकर समय-समय पर अलर्ट जारी किया है। इन सबके बीच पंजाब का तापमान तो सामान्य हो गया है, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। पंजाब के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में सक्रिय मानसून के अलावा लुधियाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई है, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर आया है।

    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डाॅ. पवनीत कौर किंगरा ने कहा कि मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली गिर सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इसके बाद येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच उन्होंने किसानों को अपनी सलाह भी दी।

  • Punjab: Media को नए कानूनों के बारे में दी जानकारी, देखें वीडियो

    Punjab: Media को नए कानूनों के बारे में दी जानकारी, देखें वीडियो

    बठिंडाः पूरे देश में नए कानून लागू होने पर बठिंडा के एसएसपी दीपक पारीक ने मीडिया के सामने आकर इन कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मीडियो को बताया कि पुलिस विभाग में 1 जुलाई से नए कानून लागू हो गए हैं, इस सबंध में बठिंडा के कर्मचारियों और अधिकारियों को पहले ही विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन नए कानून में सभी को न्याय मिलेगा। अब अगर कोई व्यक्ति पकड़ा जाएगा तो डीएसपी से पूछने के बाद ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

    इस नए कानून में अगर कोई महिला या व्यक्ति पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराता है तो 14 दिन के अंदर उस शिकायत का निवारण किया जाएगा। 1 जुलाई से नए कानून लगू हो गए हैं, जिसके संबंध में बठिंडा के अलग-अलग गांवों और कस्बों में कैंप लगाए जाएंगे और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।

  • Punjab: Thar और Auto की टक्कर में नहर में गिरा वाहन

    Punjab: Thar और Auto की टक्कर में नहर में गिरा वाहन

    रोपड़ः रूपनगर में नहर किनारे वाली सड़क पर थार चालक ने ऑटो रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो रिक्शा नहर में गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस ने चालक को मौके पर ही राउंडअप कर लिया। इंस्पेक्टर अमन आनंद के नेतृत्व में एनडीआरएफ के 23 सदस्य बचाव अभियान चलाया गया। हादसे के बाद डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर प्रीति यादव ने तुरंत नहर के पानी का बहाव कम करने के निर्देश दिये।

  • Punjab: शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ना करने पर पूर्व SHO-ASI की Audio वायरल, दोनों में हुई बहस

    Punjab: शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ना करने पर पूर्व SHO-ASI की Audio वायरल, दोनों में हुई बहस

    अमृतसरः अजनाला थाने के पूर्व एसएचओ और चौकी इंचार्ज एएसआई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने को लेकर पूर्व एसएचओ और एएसआई के बीच बहस का एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। एनकाउंटर न्यूज इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस बदतमीजी और गाली-गलौज वाली बातचीत के वायरल होने के बाद पुलिस ने विभागीय जांच शुरू कर दी है।

    वायरल ऑडियो अजनाला थाने के पूर्व एसएचओ बलबीर सिंह और चमियारी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप सिंह के बीच का है। यह पूरी बहस शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर है।इसमें बलबीर सिंह शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं, जबकि चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह बिना जांच के केस दर्ज न करने की बात पर अड़े हुए हैं। रिकॉर्डिंग में दोनों अधिकारी पहले बहस करते हैं और फिर गाली-गलौज करने लगते हैं। रिकॉर्डिंग में बलबीर सिंह डीएसपी का हवाला देते हुए एएसआई कुलदीप सिंह को तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कह रहा है। जबकि एएसआई कुलदीप ऐसा करने से मना करते हुए कह रहा है कि वे बिना जांच के केस दर्ज नहीं कर सकता।

    एएसआई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके बाद में नाम देने की बात कह रहा है। जबकि बलबीर सिंह मना करता है और एएसआई को डीएसपी से बात करने के लिए कह रहा है। बातचीत के बीच एएसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि एसएचओ उसके साथ ऐसे बात नहीं कर सकता। एएसआई कुलदीप कह रहा है कि वे इस तरह के दर्ज करवा कर अपने आप को फंसाना नहीं चाहता और वे डीएसपी से भी बात नहीं करेगा। 20 देखे तेरे जैसे एसएचओ। SHO बलबीर आरोप भी लगाता है कि एएसआई उसे मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहा है। एएसआई का अंत में कहना है कि शराब बरामद की गई है, अज्ञात के खिलाफ ही मामला दर्ज किया जा सकता है। देख लो फार्म देना है या नहीं देना। इसके बाद दोनों गाली-गलौज पर उतर आते हैं।

    पूरी ऑडियो में एएसआई कुलदीप सिंह ने एसएचओ पर पर्चा दर्ज करने की धमकी भी दी है। एएसआई कुलदीप सिंह इसमें बलबीर पर आरोप लगा रहा है कि वे रेत में धांधली कर रहा है। ज्यादा बोला तो वे उसी पर सुबह पर्चा दे देगा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ जाता है और दोनों गालियां निकालना शुरू हो जाते हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद सीनियर अधिकारी भी हरकत में आ गए। डीएसपी राज कुमार ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डिंग तकरीबन तीन सप्ताह पुरानी है। इस मामले में अब पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोकी इंचार्ज कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

  • Jalandhar: पिता ने नाबालिग बेटी से किया यौन शोषण, करवाई जबरन शादी

    Jalandhar: पिता ने नाबालिग बेटी से किया यौन शोषण, करवाई जबरन शादी

    जालंधर, ENS: किशनगढ़ से इंसानिय शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए है। नाबालिग लड़की ने सौतेला पिता उसके साथ गलत काम करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया है कि उसका सौतेला पिता शराबी है और उसका यौन शोषण करता है। पीड़िता जब विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, आरोपी सौतेले पिता ने लड़की को गर्म तवे से भी मारा।

    पूरे मामले को लेकर जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता को लिखित शिकायत दी गई है। मकसूदा थाने की पुलिस को मार्क कर दिया गया है। एसएसपी अंकुर गुप्ता को दी शिकायत में 15 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसे सहारनपुर से गोद लिया गया था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद आरोपी उसे उसकी मां से गोद लेकर जालंधर ले आया। पीड़िता ने बताया कि उसके सौतेले पिता की उस पर बुरी नजर थी। वह उसके शरीर से छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था।

    आरोपी ने गुरुद्वारा साहिब में गांव कंगनीवाला निवासी जस्सू से उसकी शादी करवा दी। जस्सू ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। 12 दिन बाद वह गांव कंगनीवाल से भागकर किसी तरह जालंधर में अपने रिश्तेदारों के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसे शक है कि उसके सौतेले पिता ने पैसे लेकर जस्सू से उसकी शादी करवाई है। पीड़ित नाबालिग ने इस संबंध में एसएसपी जालंधर को लिखित शिकायत दी है। मकसूदां थाने के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह का कहना है कि शिकायत एसएसपी कार्यालय को मार्क कर दी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। मामले में सभी तथ्यों की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

     

  • Rail Accident: चलती मालगाड़ी से गिरे कंटेनर, टूटीं ट्रैक-बिजली लाइन, Delhi-Chandigarh रूट बाधित, देखें वीडियो

    Rail Accident: चलती मालगाड़ी से गिरे कंटेनर, टूटीं ट्रैक-बिजली लाइन, Delhi-Chandigarh रूट बाधित, देखें वीडियो

    करनाल: हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह ट्रेन हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 10 कंटेनर गिर गए। ये कंटेनर करीब 1 किलोमीटर के हिस्से में बिखरे हुए हैं। कंटेनर के गिरने का अहसास होते ही ड्राइवर ने ट्रेन को रोका और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है।

    करनाल में रेल हादसा

    रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब ट्रेन करनाल के तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो चलती ट्रेन से अचानक 10 कंटेनर पटरी पर गिरकर बिखर गए। जिसके चलते दोनों तरफ की रेलवे लाइन बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

    चलती मालगाड़ी से गिरे कंटेनर

    फिलहाल पटरी पर बिखरे कंटेनरों को हटाने का काम किया जा रहा है। ये घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। कंटेनर गिरने की वजह से बिजली के कई पोल टूट गए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अनुमान है कि ट्रैक और रेलवे बिजली पोल ठीक होने में काफी समय लग सकता है। तब तक इस रूट पर रेल सेवा बंद रहेगी।

    रेल यातायात हुआ ठप

    इस रेल हादसे के बाद से चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाला रेलवे रूट बाधित हो गया। आसपास रहने वाले लोगों ने कहा कि उनको तेज गड़गड़ाहट की आवाज आई। जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो रेलवे लाइन पर कंटेनर बिखरे हुए मिले। करीब 1 किलोमीटर तक ये कंटेनर गिरे हुए हैं। मौके पर पहुंचे हरियाणा पुलिस के जवान ने कहा कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी की जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
  • आज का राशिफल, 2 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 2 जुलाई 2024

    मेष राशि- निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    वृष राशि- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

    मिथुन राशि- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

    कर्क राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    सिंह राशि- कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    कन्या राशि- धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

    तुला राशि- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिक राशि- आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

    धनु राशि- भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है।

    मकर राशि- आज लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।

    कुंभ राशि- पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    मीन राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

  • Punjab : दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, देखें वीडियो

    Punjab : दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां अपने दोस्तों संग नहर में नहाने गया युवक डूब गया। साथ नहाने गये दोस्तों ने जिसके बाद परिवार वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बता दें कि पलविंदर सिंह का एक दिन पहले जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ घर से स्विमिंग पोल में नहाने के लिए गया था। इसके बाद रास्ते रूककर दोस्तो संग नहर में नहाना लगा था। इसी दौरान नहर में डूब गया।

    इस मौके पारिवार के सदस्यों ने बताया कि पलविंदर सिंह अपने दोस्तों के साथ घर से झूले के खंभे पर नहाने के लिए गया था लेकिन उसके दोस्तों के मुताबिक वे नहर में नहाने लगे इसी दौरान पलविंदर सिंह नहर में डूब गया। डूबने के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला है। प्रशासन से मांग करते हैं कि बेटे की तलाश जल्द से जल्द की जाए।

  • Punjab: विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़े परिवार के दो सदस्य, देखें वीडियो

    Punjab: विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़े परिवार के दो सदस्य, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर में चांद सिनेमा के पास बनी पानी की टंकी पर मां-बेटा चढ़ गये। जिसको लेकर हंगामा हो गया। वहीं, सूचना पाकर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। जिसके बाद समझा बुझाकर मां-बेटा को नीचे उतारा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। तीन घंटे तक मां-बेटा पानी की टंकी पर ही चढ़े रहे। यह मामला लुधियाना के मन्ना सिंह नगर का है।

    मौके पर पहुंचे एसएचओ हर्षपाल सिंह चहल ने उतरने को कहा, लेकिन वह नहीं माने तो खुद एसएचओ टंकी पर चढ़ गए। जिसके बाद किसी तरह से महिला को समझा-बुझा उन्हें नीचे उतारा। एसएचओ ने कहा कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं।