Punjab: Monsoon को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बारिश की चेतावनी

लुधियानाः पंजाब में पहुंचा मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। जिस गति से मानसून आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में यह पूरे पंजाब को कवर कर लेगा। वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में बारिश को लेकर समय-समय पर अलर्ट जारी किया है। इन सबके बीच पंजाब का तापमान तो सामान्य हो गया है, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। पंजाब के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में सक्रिय मानसून के अलावा लुधियाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई है, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर आया है।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डाॅ. पवनीत कौर किंगरा ने कहा कि मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली गिर सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इसके बाद येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच उन्होंने किसानों को अपनी सलाह भी दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *