Blog

  • Punjab: इलाके में नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला, चोरों ने फिर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    गुरदासपुरः शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। बेरिया मोहल्ले में बीते दिन सब्जी मंडी में काम करते नौजवान गगन गलोपिया का 2 नकाबपोश लुटेरे बाइक लेकर फरार हो गए। जिसकी सीसीटीवी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं आज फिर से बेरिया मोहल्ले में स्पलेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां आज फिर 2 नकाबपोश लुटेरे बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी आज फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि घर के बाहर खड़े बाइक को नाकाबपोश लुटेरे लेकर फरार हो गए। लोगों का कहना हैकि लगातार हो रही वारदातों से ऐसा लग रहा है कि चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कराते हुए मोटरसाइकिल ढूंढ कर देने की बात कही है। लगातार 2 दिन में हुई 2 वारदातों ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर दिए है। हाल ही में सीएम मान ने पुलिस अधिकारियों से मीटिंग करके उन्हें क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने की बात कही थी और 2 घंटे लोगों की समस्या सुनने के लिए कहा था। लेकिन लगातार हो रही वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। 

  • Punjab: Bharat Bhushan Ashu को लेकर Raja warring का आया बयान, 2027 चुनावों को लेकर नेताओं को किया सतर्क, देखें वीडियो

    Punjab: Bharat Bhushan Ashu को लेकर Raja warring का आया बयान, 2027 चुनावों को लेकर नेताओं को किया सतर्क, देखें वीडियो

    लुधियानाः कांग्रेस प्रधान और सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज प्रेस वार्ता के जरिए पंजाब पुलिस के तबादलों को लेकर सीएम भगवंत मान को नसीदत दी है। दरअसल, कहा जा रहा है कि कई पुलिस कर्मियों की रिटायरमेंट को एक या दो साल पेडिंग है, लेकिन तबादलों के फैसले के बाद वह जल्द रियाटरमेंट ले सकते है। इसी को लेकर राजा वडिंग ने कहा कि सीएम मान के इस फैसले से अगर पंजाब पुलिस का मनोबल टूटा तो पंजाब का बड़ा नुकसान होगा। वहीं चुनावों में भी पटवारियों ने 1100 कर्मियों को कम करने के फैसले की निंदा की है।

    इस दौरान उन्होंने भी जालंधर में होने वाले उप चुनाव में रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस मामले को लेकर राजा वडिंग ने पटवारी संगठन के द्वारा जालंधर उप चुनाव का बहिष्कार पर पटवारी को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा चुनाव का बहिष्कार ना करते हुए वह पंजाब सरकार का बहिष्कार करें। इस दौरान पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और उनमें चल रही नाराजगी के मामले में राजा वडिंग ने कहा कि राजनीति सहनशीलता से की जाती है। राजा ने कहा कि अगर उन्हें कोई गुस्सा है तो वह मुझे मिलकर बात कर सकते है। 

    इस दौरान बिजली की हो रही कटौती को लेकर राजा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने सुधार नहीं किया तो आने वाले दिनों में बिजली बोर्ड चेयरमैन के दफ्तर के बाहर एक बड़ा धरना लगाया जाएगा। लुधियाना सतलुज नदी पर बने टोल पर चल रहे किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन को लेकर राजा वडिंग ने कहा जल्द ही वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस मसले को लेकर वह बात करेंगे ताकि जल्द से जल्द समस्या का कोई हल निकल सके। उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर कांग्रेसी वर्करों को कहा कि एकजुट होकर चुनावों के लिए वह तैयारी शुरू कर दें। इस दौरान उन्हें किसी गलत नेता के बहकावे में ना आने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर 2027 में कांग्रेस अपनी सरकार बना सके।

    वड़िंग ने कहा कि आज लोगों की सेवा के लिए जो सरकारी दफ्तर बचत भवन में बन रहा है उसका निरीक्षण किया गया। इस दफ्तर में इस तरह से काम चलेगा कि लोगों को यह महसूस होगा कि हर समय राजा वड़िंग उनके बीच है। लुधियाना के लोगों के लिए एक सार्वजनिक नंबर भी घोषित किया जाएगा जिस पर लोग संर्पक कर अपनी समस्या का हल करवा सकेंगे। वड़िंग ने कहा कि जिस तरह लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत का फतवा दिया है उसी तरह अब जरूरत है कि जालंधर उप-चुनाव में लोग कांग्रेस का साथ दे।

    पंजाब के आर्थिक हालात खराब हो रहे है। पंजाबियों पर 350 करोड़ का कर्जा चढ़ चुका है। यदि आज आप आदमी पार्टी की सरकार को पंजाबियों ने ना रोका तो आने वाले समय में कर्जा 500 करोड़ से ऊपर चला जाएगा। जालंधर चुनाव में जीत दर्ज कर लोग इस बात का संदेश आम आदमी पार्टी को देगी कि पंजाब को बरबाद नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा ने पंजाब का भाईचारा तोड़ने की कोशिश की है। भाजपा चुनाव हारी तो उसे समझ लेना चाहिए कि भगवान ने संदेश दिया है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल न करे। भगवान की एक का नहीं है।

  • सबसे संकरा शहर, नदी किनारे बनी हैं ऐसी इमारतें!

    सबसे संकरा शहर, नदी किनारे बनी हैं ऐसी इमारतें!

    अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं, जिसे दुनिया में सबसे संकरा माना जाता हो? यकीनन, ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने वालों का कलेजा कांप उठेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शहर पहाड़ों के बीचों-बीच बहने वाली एक नदी के दोनों किनारों पर बसा हुआ है। इस वजह से इसे सबसे संकरा शहर का दर्जा भी मिला है।

    लेकिन ये शहर भी कोई छोटा-मोटा नहीं है, बल्कि यहां 5 लाख से ज्यादा की आबादी रहती है। इस शहर का नाम यांजिन (Yanjin City) है, जो पहाड़ों के बीच बहने वाली नांक्सी नदी (Nanxi River) के दोनों मुहानों पर बसा है। यांजिन सिटी, चीन का एक प्रमुख शहर है।

    सोशल मीडिया पर इस शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है। पहाड़ों के बीच नदी बह रही है, साथ ही उस नदी के किनारों पर दोनों तरफ घर बने हुए हैं। कुछ तो बड़े-बड़े अपार्टमेंट भी हैं। चीन के युनान प्रांत में बसे इस शहर को दुनिया का सबसे संकरा (World’s Narrowest City) शहर माना गया है।

  • Punjab : हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, देखें Video

    Punjab : हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, देखें Video

    अमृतसर: हुसैनपुरा इलाके में देर रात कुछ युवकों द्वारा एक घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जिससे घर को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना की पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। पीड़ित परिवार ने मीडिया को बताया कि वे हुसैनपुरा इलाके के रहने वाले हैं और उनके बेटे का मोबाइल फोन शोरूम है। 

    उसका पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके कारण दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। लेकिन देर रात दूसरे पक्ष के कुछ युवक हथियार सहित घर पर आए तोड़फोड़ की। जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी गई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    इस मौके पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। जब पुलिस अधिकारी से बार-बार कहने पर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि तोड़फोड़ हुई है, हमें शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: नशे की भेंट चढ़ा एक और युवक, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें Video

    Punjab: नशे की भेंट चढ़ा एक और युवक, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें Video

    तरनतारनः जिला तरनतारन के विधानसभा हलका पट्टी के साबरा में एक और युवक नशे की भेंट चढ़ गया है। 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह ने जैसे ही नशे का इंजेक्शन लगाया उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मनप्रीत सिंह के पिता ने कहा कि गांव में नशा सरेआम बिक रहा है। लोग लाइनों में लगकर नशा खरीदते है। जिस कारण रविवार रात नशे के चलते उसके बेटे की भी मौत हो गई। पिता ने बताया कि उसके बेटे के साथ नशा करने वाले एक युवक को फिलहार पुलिस ने हिरासत में लिया है, अब देखना होगा कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है। 

    दूसरी तरफ मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही गांव में नशा बेचने वालों को चेतावनी दी थी, बावजूद इसके आज भी सरेआम नशा बिक रहा है। वहीं मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि बेटा नशा जरूर करता था, लेकिन वह इंजेक्शन भी लगाता था इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने सरकार से गुहार लगाते कहा कि नशे के खात्में के लिए कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और का बेटा नशे की भेंट ना चढ़े।

  • Jalandhar: उप चुनाव से पहले Congress को झटका, पूर्व पार्षद ने दिया इस्तीफा

    Jalandhar: उप चुनाव से पहले Congress को झटका, पूर्व पार्षद ने दिया इस्तीफा

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व पार्षद ओंकार राजीव टिक्का ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस पूर्व पार्षद ने अपना इस्तीफ़ा सोशल मीडिया पर डालकर पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि टिक्का के नज़दीकी रिश्तेदार आप पार्टी में है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है इस्तीफ़े के बाद वह भी आप पार्टी का दामन थाम सकते है। बता दें कि सीएम भगवंत मान सहित आप पार्टी के दिग्गज नेता जालंधर में बैठे हुए है। वहीं आप पार्टी इस सीट में जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। दूसरी ओर शीतल अंगुराल भी वेस्ट हलके में दोबारा जीत हासिल करने के लगातार लोगों के मिल रहे है। 

  • Punjab: मुलाजिमों ने किया रोष प्रद्रशन, दिया मांग पत्र,  देखें वीडियो

    Punjab: मुलाजिमों ने किया रोष प्रद्रशन, दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    अमृतसरः अकाली-भाजपा सरकार के दौरान अमृतसर में बीआरटीएस प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, जो फिलहाल पूरी तरह से बंद हो गया है और बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत आने वाली बसें भी बस स्टैंड पर खड़ी हैं। अब बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत काम करने वाले कर्मचारी भी इस समय बेरोजगार बैठे हैं, वह लगातार सरकार से इन बीआरटीएस बसों को चलाने की अपील कर रहे हैं और प्रदर्शन किया जा रहे हैं।वहीं आज बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत काम करने वाले कर्मचारियों ने पहले अमृतसर की सड़कों पर प्रदर्शन किया और बाद में अमृतसर के डीसी ऑफिस जाकर एडीसी को एक मांग पत्र दिया और सरकार से बीआरटीसी की बसों को दोबारा चलाने की अपील की।

    पत्रकारों से बात करते हुए बीआरटीएस प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने कहा कि वे बीआरटीएस प्रोजेक्ट में काम करते थे, उन्होंने कहा कि जब बीआरटीएस की बसें सड़कों पर चलती थीं, तो शहर में ट्रैफिक की सम्सया पर भी कंट्रोल रहता था। इसके साथ ही रोज़ान 4 लाख के करीब कलैक्शन बी सरकार को दिया जाता था लेकिन जब से बीआरटीएस प्रोजेक्ट की बसें बंद हुई हैं, उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारी भी बेकार और बेरोजगार हो गए हैं और शहर में ट्रैफिक की सम्सया भी बढ़ गई है। 

    उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि सरकार एक बार फिर नया प्रोजेक्ट लेकर आ रही है, उन्होंने कहा हम सरकार से अपील करते हैं कि बीआरटीएस परियोजना को जारी रखा जाए और इसके तहत काम करने वाले कर्मचारियों को उनका उचित वेतन दिया जाए ताकि वे अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें, उन्होंने कहा कि अगर बीआरटीएस परियोजना शुरू नहीं की गई तो वह भविष्य में सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  • Jalandhar: D2D Travel Agent ने कनाडा भेजने के नाम पर मारी ठगी, किसानों ने संचालक पूनम कटारिया के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar: D2D Travel Agent ने कनाडा भेजने के नाम पर मारी ठगी, किसानों ने संचालक पूनम कटारिया के दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर स्थित ट्रैवल एजेंट संचालक पनूम कटारिया के दफ्तर के बाहर आज किसानों ने धरना लगा दिया है। उनका कहना है कि कनाडा भेजने के नाम पर 24 लाख 25 हजार रुपए में लड़के को कनाडा भेजने का कहा था। लेकिन अभी तक सारे पैसे वापिस नहीं किए गए। जिसके बाद सिद्धपुर किसान यूनियन ने धरना लगा दिया है। उन्होंने कहाकि अभी 15 लाख रुपए ट्रैवल एजेंट द्वारा दिए जाने है। हीरा सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि इसके पिता ने डेढ़ किले जमीन बेचकर उक्त ट्रैवल एजेंट ने 24 लाख 25 हजार रुपए में लड़के को कनाडा भेजने का कहा था।

    जिसके बाद डीएसपी बलजिंदर ने बीच-बचाव करके कुछ पैसे वापिस दे दिए। लेकिन अभी भी 15 लाख रुपए पेडिंग है। उन्होंने कहा कि आज पीड़ित के पिता मजबूर होकर खौफनाक कदम उठाने जा रहे थे। जिसके बाद किसान जत्थेबंदियां पक्के तौर पर ट्रैवल एजेंट के बाहर धरना लगाकर बैठ गई। किसानों का कहना है कि इस मामले को लेकर 4 साल हो गए है। उन्होंने कहाकि ट्रैवल एजेंट पैसे देने से मना नहीं कर रहा लेकिन अभी तक पैसे भी नहीं दे रहा। उन्होंने कहाकि अब ट्रैवल एजेंट ने उनके नबंर ब्लॉक कर दिए है। वहीं ठगी का शिकार हुआ अन्य व्यक्ति भी घटना स्थल पर पहुंच गया है। पीड़ित का कहना हैकि उसके साथ 4 लाख रुपए की ठगी हुई है।

    पीड़ित का आरोप है कि ना तो उसे पैसे वापिस दिए गए और ना ही विदेश भेजा गया। पीड़ित ने कहाकि ब्याज में पैसे देकर दिए है। पीड़ित ने कहा कि 15 लाख रुपए लोन लेकर वह दफ्तर में वीजा लगाने के लिए आया था। लेकिन अभी तक उसके 4 लाख रुपए ट्रैवल एजेंट द्वारा वापिस नहीं किए गए। वहीं किसानों का कहना है कि वह राशन लेकर धरने स्थल पर आए है। उनका कहना हैकि जब तक पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलेगा वह धरना खत्म नहीं करेंगे। उनका कहना है कि पूनम कटारिया कभी उन्हें अपनी माता की बीमारी का कहकर टाल देती है तो कभी अपनी कोई अन्य समस्या बताकर पैसे देने के लिए टाल देती है। जिसके बाद आज मजबूर होकर किसान जत्थेबंदियों द्वारा ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पूनम कटारियां से संपर्क करना चाहा, लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • Jalandhar: पूर्व पार्षद के बेटे की किडनैपिंग मामले में FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: नकोदर में अकाली दल के पूर्व पार्षद के बेटे की किडनैपिंग की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस किडनैपिंग में होमगार्ड जवानों पर आरोप लग रहे है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों को अनुसार इस घटना को लेकर सिटी थाने में 76 एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें रोहित गिल, गुरप्रीत गोपी और जैकब का नाम शामिल है। 

    भगवान सिंह पूर्व पुत्र शेर सिंह ने थाना नकोदर सिटी में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि 22 जून को उनका बेटा नवजोत सिंह उर्फ मनी किसी काम के सिलसिले 10.30 बजे नकोदर अड्डे पर गया था। जिसके बाद 11.10 बजे मनी के नंबर से व्हाट्सएप्प के जरिए फोन आया, जिस पर कोई अज्ञात व्यक्ति बात कर रहा था। जिसने कहा कि आपका लड़का नशा करता पकड़ा गया है और अगर उनसे बात करनी है तो उन्हें वह लांबड़ा आकर मिले। शिकायत कर्ता का कहना हैकि उन्होंने 50 हजार में बात खत्म करने के लिए कहा। जिसके बाद वह उन्होंने अपने बेटे जसप्रीत सिंह को पैसों का इंतजाम करके ताज सिटी-2 कालोनी नकोदर पहुंचने के लिए कहा।

    पीड़ित ने कहा कि इस दौरान बिना नंबरी डिसकवर पर 2 युवक आए और हमारी गाड़ी से 50 मीटर दूरी पर रूक गए। जिसके बाद आरोपियों ने बेटे के फोन से बात करके उन्हें गाड़ी से बाहर निकलकर पैसे उक्त युवकों को पकड़ा दें। पैसे लेने के बाद उक्त बाइक सवार जालंधर की ओर फरार हो गए। जिसके बाद शाम 7 बजे उसके बेटे को गांव आलोवाल गेट के आगे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि होम गार्ड के मुलाजिम ने नकोदर के पूर्व पार्षद के बेटे को साथियों के साथ मिलकर किडनैप किया है। सूत्रों के अनुसार परिवार को फोन कर कहा गया है कि वह नशा करते है इसलिए गिरफ्तार किया है। वहीं मामला दबाने के लिए कहा गया कि 50 हजार रुपए दे जाओ और बेटा ले जाओ।

    बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड के मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे है। शीतल ने कहा कि सारी घटना की वीडियो उन्होंने अपनी पार्टी को भेज दी है। जिसके बाद अब पार्टी इस मामले को लेकर संज्ञान लेगी। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी की कौर कमेटी से बात कर ली है, जिस पर जल्द मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह चुनाव आयोग को भी जल्द शिकायत देंगे। शीतल ने कहा कि इससे पता चलता है कि आप पार्टी को लोग पसंद नहीं करते। 

  • Punjab: बिजली न आने से परेशान लोगों का Power Grid के बाहर धरना, देखें वीडियो

    Punjab: बिजली न आने से परेशान लोगों का Power Grid के बाहर धरना, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में बिजली न आने से परेशान लोगों ने बॉर्डर रोड पर पावर ग्रिड के बाहर धरना दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि कई दिनों से बिजली न आने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और 46 डिग्री तापमान में उन्हें पानी भी नहीं मिल रहा। 

    ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आ रही है, बच्चे भी परेशान हैं। जब भी विभाग को शिकायत की जाती है तो वह पावरकॉम के अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे पर आरोप लगा बात तो गोलमोल कर रहे है। जबकि हमारी समस्या का कोई हल नहीं निकाल पा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं निकलता वह धरने पर ही बैठे रहेंगे। दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, यदि लाइन में कोई खराबी है तो उसे दोबारा ठीक कराएंगे।