Blog

  • पंजाब : पूर्व एयरफोर्स अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : पूर्व एयरफोर्स अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    सोने के आभूषण, लाखों की नकदी सहित कीमती सामान ले हुए फरार

    गुरदासपुर : चुनाव प्रचार के दौरान चोरों ने शहर में एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अमेरिका गए पूर्व एयरफोर्स अधिकारी के घर में घुसकर चोरों ने लाखों की नकदी, सोने के आभूषण और इनवर्टर, बैटरी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। घर की हालत देखकर यह स्पष्ट है कि चोरों ने बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया है, और घर के हर कमरे, हर अलमारी और यहां तक ​​कि बैंड बॉक्स को भी तसल्ली से खंगाला है। चोरों ने घर के नलों को भी नहीं छोड़ा।

    इतना ही नहीं इसी मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले निजी स्कूल के प्रिंसिपल संदीप अरोड़ा के घर को भी चोरों ने खंगाला और इनवर्टर बैटरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। जानकारी देते हुए पीड़ित के भाई नरिंदर कुमार और रिश्तेदार संजीव शर्मा लक्की ने बताया कि प्रेम सागर शर्मा, जो पहले एयरफोर्स से रिटायर और बाद में सिंचाई विभाग और रणजीत सागर बांध से एक्सियन के पद से रिटायर हुए, राजिंदरा गार्डन कॉलोनी बहरामपुर रोड पर रहते है। जो पिछले 20-25 दिनों से वह अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के पास अमेरिका गये हुए है। बीती रात उनके घर के ऊपर किराये पर रहने वाले प्रिंसिपल संदीप अरोड़ा भी जम्मू गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

    उन्होंने बताया कि प्रेम सागर शर्मा से फोन पर हुई बातचीत के अनुसार पता चला है कि चोरों ने घर से करीब 5 लाख रुपए नकद, लाखों रुपये के नोटों के हार, सोने के आभूषण, इन्वर्टर बैटरी और यहां तक ​​कि घरेलू नल भी ले गए है। जांच अधिकारी एएसआई राज मसीह ने फोन पर बताया कि उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया है, लेकिन फिलहाल चोरी गये सामान की सूची पीड़ित के परिजनों की ओर से नहीं दी गई है। सूची मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने यह बात कहने से इनकार कर दिया।

  • पंजाबः ट्रॉली के नीचे आन से बाप-बेटी की मौ+त

    पंजाबः ट्रॉली के नीचे आन से बाप-बेटी की मौ+त

    डेराबस्सीः मोहाली के अधीन आते डेराबस्सी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार को ट्रॉले ने कुचल दिया।

    इस हादसे में जिससे पिता, बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी को डेराबस्सी अस्पताल के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान विजय कुमार, उसकी बेटी विशाली के रूप में हुई, जो गुरु नानक कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पद्मश्री सुरजीत पातर का आज होगा अंतिम संस्कार, फूलों से सजाई गई गाड़ी, देखें वीडियो

    पंजाबः पद्मश्री सुरजीत पातर का आज होगा अंतिम संस्कार, फूलों से सजाई गई गाड़ी, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाबी कवि और प्रसिद्ध लेखक पद्मश्री सुरजीत सिंह पातर का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके संस्कार को लेकर गाड़ी को फूलों से सजाया जा चुका है। इस दौरान सुरजीत सिंह पातर के समर्थक नम आंखों से उन्हें विदाई देने के लिए पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि आज सुरजीत पातर के संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने आज उनके परिवार से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रधान एवं लुधियाना लोकसभा हलके से पार्टी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज अपने नामांकन से पहले निकाले जाने वाले रोड शो का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

    अब कांग्रेस के जिला प्रधान समेत कुछ वरिष्ठ नेता ही मिनी सचिवालय में जिला चुनाव अधिकारी के दफ्तर में नामांकन के वक्त राजा वड़िंग के साथ होंगे। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रधान डॉ. सुरजीत पातर के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजा वड़िंग ने कहा कि डॉ. पातर ने पंजाबियत, पंजाब और पंजाबी भाषा को पूरे विश्व में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जीवन भर पंजाबियत का झंडा बुलंद रखा।

  • पंजाबः गेहूं की पर्चियां ना काटने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    पंजाबः गेहूं की पर्चियां ना काटने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब के ज़िला तरनतारन के गांव ततले के लोग एससी समुदाय की ओर से गुरुद्वारे में एकत्रित हुए और कहा कि डिपो होल्डर मुख्तार सिंह उर्फ ​​मक्खन की ओर से गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट की गई थी कि 11 बजे आकर अपनी गेहूं की पर्चियां कटवाएं। लेकिन जब वह सुबह 9 बजे मक्खन सिंह के घर आते तो वह अपने घर में बेठकर जनरल सुमदाय की  पर्चियां काट रहा था और एससी समुदाय की महिलाएं पर्चियां काटने के लिए धूप में लाइनों में खड़ी थीं।

    जब एस.सी. समाज को पता चला तो माखन सिंह अपने घर में बैठा पर्चियां काट रहा है,  तो एससी समाज के लोग उसके घर पहुंचे । उन्होने का कि यह बेइनसाफी है कि हमारे लोग धूप में खड़े हैं और आप घर में बेठकर जनरल समाज की गेहूं की पर्चीयां काट रहे हैं तो डिपो होल्डर द्वारा एससी समुदाय के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उन्होने कहा कि पर्ची काटने वाली मशीन खराब हो गई है। इस बात को लेकर एस.सी. सुमदाय ने डीपू होलडर के खिलाफ नारेबाज़ी की।  एससी समुदाय ने सरकार से मांग की कि हमारे डिपो को अलग कर दिया जाए, जिससे हमें कोई परेशानी न हो सके।

    दूसरी  और जब डिपू होल्डर मुख्तार सिंह मक्खन से बात की तो उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि पर्चियां काटने वाला लड़का कल आया था लेकिन मशीन काम नहीं कर रही थी, आज हम लाइन में लगाकर पर्चियां काट रहे हैं, और उन्होंने कहा कि मुझे भेदभाव करने की कोई जरूरत नहीं है, जो भी पर्ची लेने आएगा, उससे कोई भेदभान नहीं किया जाएगा।

  • पंजाबः अकाली-कांग्रेस को बड़ा झटका, इन नेताओं सहित 30 से ज्यादा कार्यकर्ता AAP में हुए शामिल

    लुधियानाः समराला में आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष रहा दिग्गज नेता सोहन लाल शेरपुरी और उसका परिवार पार्टी छोड़कर अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि वह अकाली दल के महासचिव रहे मनमोहन सिंह खेड़ा भी आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं और उन्हें समराला हलके में आम आदमी पार्टी के प्रति प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यहीं नहीं बल्कि सरपंच पंच समेत 30 से ज्यादा परिवारों ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है।

    इस दौरान हलका विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कहा कि समराला हलके का एक बहुत बड़ा परिवार है जो आज हमारे साथ चल रहा है क्योंकि उनके पास राजनीति का काफी अनुभव है और वे आज मेरे साथ जुड़े हुए हैं। आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेरा परिवार बड़ा हो गया है। हलका विधायक ने सुखबीर बादल और तंज कसते हुए कहा कि सुखबीर बादल अब तक गायब हैं और अब पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इस दिखावे की यात्रा से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।

    आज मेरे क्षेत्र की जनता उनके साथ वैसा ही व्यवहार करेगी जैसा उन्होंने मेरे क्षेत्र के साथ किया था। वहीं, 70 साल तक पार्टी में शामिल रहने वाले कांग्रेस परिवार के सदस्य सोहन लाल शेरपुरी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस सरकार अब तक काम नहीं कर सकी, वह काम सीएम भगवंत मान की सरकार ने दो सालों में करके दिखाए है। जिससे प्रभावित होकर हमने कांग्रेस छोड़ दी और आप पार्टी का झाड़ू थाम लिया। अकाली दल में महासचिव रहे मनमोहन सिंह खेड़ा ने कहा कि भगवंत मान सिंह की सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर हमने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

  • 6 स्कूलों को मिली बम ब्लास्ट की धमकी, मचा हड़कंप, डॉग-बम क्वाड का सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    6 स्कूलों को मिली बम ब्लास्ट की धमकी, मचा हड़कंप, डॉग-बम क्वाड का सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    जयपुरः दिल्ली-NCR और गुजरात के स्कूलों के बाद राजस्थान के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। आज सुबह 6 प्राइवेट स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल पहुंचे तो हड़कंप मच गया। बम और डॉग स्कवाड के साथ स्कूलों का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। स्कूल खाली करा लिए गए हैं। बच्चों को बिना बैग के घर भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक सर्च में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूलों के प्रिंसिपल को ईमेल भेजा, जिसमें लिखा कि आज स्कूल की बिल्डिंग को बम से उड़ा दिया जाएगा।

    आनन-फानन में ईमेल की सूचना पुलिस विभाग को दी गई। पुलिस टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आईं। बच्चों को उनके मां-बाप को बुलाकर उनके साथ घर भेज दिया गया। बता दें कि बीते दिन भी राजस्थान के जयपुर में तिलक नगर स्थित MPS स्कूल को धमकी मिली थी। स्कूल के ऑफिशियल मेल आईडी पर बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बगरू स्थित MPS, माणक चौक, विद्याधर नगर, वैशाली नगर, निवारू रोड स्थित स्कूलों और मालपुरागेट बम्बाला पुलिया स्थित स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल पहुंचे।

    जानकारी मिलते ही मोती डूंगरी पुलिस और आदर्श नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग और बम स्कवाड की टीमों ने कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि अब गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं, लेकिन स्कूल में स्टाफ आता रहेगा। इनके अलावा दिल्ली के 2 सरकारी अस्पतालों समेत IGI एयरपोर्ट, अहमदाबाद, लखनऊ, अगरतला, पटना, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, जयपुर,कालीकट, बागडोगरा के एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली थी।

  • गुरुद्वारा साहिब में लंगर की सेवा करते दिखे PM नरेंद्र मोदी, देखें वीडियो

    गुरुद्वारा साहिब में लंगर की सेवा करते दिखे PM नरेंद्र मोदी, देखें वीडियो

    पटनाः बिहार दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पीएम मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। पीएम ने यहां माथा टेका। अरदास की और लंगर भी खाया। पीएम ने यहां लंगर में सेवा भी दी। पंगत में बैठे लोगों को पीएम ने खाना खिलाया। पीएम यहां करीब 20 मिनट रुके। उनके साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी थे। यह पहला मौका है, जब कोई पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं। पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचने के दौरान सड़क की चौड़ाई कम होने से पीएम का कारकेट फंस गया। बैरिकेडिंग हटाकर कारकेट को आगे निकाला गया।

    पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला आयकर गोलंबर होते हुए राजभवन की ओर निकल गया। जाथेदार बलदेव सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे में कोई प्रधानमंत्री आए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पटना सिटी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सिख समुदाय के लोगों में काफी उत्साह दिखा। तख्त श्री हरविंदर साहिब गुरुद्वारा को रंग रोगन के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया था। इससे पहले पीएम मोदी पटना के इको पार्क पहुंचे। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

  • जब गाड़ी से सड़क पर बिखरी Limca की बोतलें, देखें वीडियो 

    जब गाड़ी से सड़क पर बिखरी Limca की बोतलें, देखें वीडियो 

    सोशल मीडिया पर गांव धर्मगढ़ के लोगों की एक वीडियों काफी वायरल हो रही है। दरअसल, सड़क पर गाड़ी में भरी Limca की बोतलें सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में सड़क खराब होने के कारण गाड़ी में उछाल आने से बोतलें सड़क पर बिखर गई। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ है। लेकिन सड़क पर बोतलें बिखरी देख पंजाबी नौजवान मदद के लिए ड्राइवर के साथ आए है। गांव धर्मगढ़ के लोगों ने बोतलें सड़क पर बिखरी देखी तो वह तुरंत अन्य लोगों के साथ जुट गए। इस दौरान उक्त वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि वह इस कह रहा है कि इससे पहले सेब का ट्रक पलटा था और लोग सेब लूटने की होड़ में लगे हुए थे। लेकिन व्यक्ति कह रहा है कि उनके गांव के लोग ड्राइवर की मदद के लिए बोतले इकट्ठी करके गाड़ी में रखवाने में लगे हुए है। व्यक्ति कह रहा है कि अगर ड्राइवर को किसी ओर चीज की मदद चाहिए होगी तो वह भी मुहैय्या करवाएंगे।

  • स्टेज पर परफॉर्म करते दिग्गज एक्टर का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    मुंबई : मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी फिल्म और टीवी एक्टर सतीश जोशी का निधन हो गया है। एक इवेंट में मंच पर परफॉर्मेंस के दौरान अचानक उनका निधन हो गया। एक्टर की मौत की जानकारी उनके दोस्त राजेश देशपांडे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है। इस खबर के बाद उनके फैंस और मराठी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।

    दरअसल सतीश जोशी को एक कार्यक्रम के लिए इनवाइट किया गया था। इस दौरान परफॉर्म करते वक्त वह अचानक मंच पर गिर पड़े। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अफसोस उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर की मौत पर दुख जताते हुए उनके दोस्त राजेश देशपांडे ने फेसबुक पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, बता दें सतीश जोशी एक मशहूर मराठी थिएटर कलाकार थे।

    उन्होंने कई फिल्मों, सीरियल्य और नाटकों में काम किया था। जी मराठी के शो ‘भाग्यलक्ष्मी’ में उन्होंने बहुत अहम किरदार निभाया था और इसके लिए उन्होंने काफी तारीफें बटोरी थी। एक्टर को आखिरी बार ‘यशोदा गोश्त श्यामचे आइची’ में देखा गया था।  

  • निजी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा कॉटन, देखें वीडियो

    निजी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा कॉटन, देखें वीडियो

    शिकायत के बाद हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ हुआ फरार

    मेरठः हापुड रोड स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में कॉटन छोड़ दिया। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद मरीज की हालत बिगड़ी तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद मरीज का दूसरे हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया गया। वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से कॉटन को निकाल कर मरीज की जान बचाई। पीड़ित परिवार पट्टी लेकर आरोपी डॉक्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। जिसके बाद हॉस्पिटल में हंगामा हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र खुशहाल नगर के रहने सलमान को बीमारी के चलते 15 अप्रैल को हापुड रोड स्थित न्यू मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

    जहां डॉक्टरों ने सलमान को गोल्ड ब्लैडर बीमारी बताते हुए 16 अप्रैल को डॉ रिजवान और डॉक्टर फिरोज ने सलमान का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के करीब 20 दिन बाद सलमान की तबीयत दिन पर दिन बिगड़ने लगी। सलमान के परिवार वाले उसे लेकर गढ़ रोड स्थित मेडमिन हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सलमान का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसे देखकर डॉक्टर भी अचंभित रह गए, क्योंकि डॉक्टर ने लापरवाही के चलते उसके पेट में कॉटन को छोड़ दिया था। इसी के चलते सलमान के पेट में पस बढ़ने लगा था। मैडमिन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सलमान का ऑपरेशन करने के बाद उसके पेट से कॉटन को निकाल दिया। सलमान का भाई बिलाल और परिवार के लोग कॉटन लेकर आरोपी डॉक्टर रिजवान और फिरोज के पास न्यू मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी दी। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर रिजवान डॉक्टर तैमूर, डॉक्टर फिरोज साकिब एहसान और असर सहित 10-12 अन्य स्टाफ के लोगों ने सलमान के भाई बिलाल और उसके परिवार वालों के साथ जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।

    इस दौरान अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान अस्पताल से सभी डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गया पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझ कर शांत करने के बाद आरोपियों के खिलाफ तैयारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह आरोपियों की शिकायत सीएमओ सहित मुख्यमंत्री से करेंगे। पीड़ित परिवार ने बताया कि मारपीट की पूरी घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और उन्होंने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोहिया नगर थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।