Blog

  • 2 नाबालिग बहनों के पेड़ से लटके मिले शव, मचा हड़कंप

    कानपुर :  घाटमपुर में 2 नाबालिग बहनों के शव देर रात पेड़ से लटके हुए मिले। जानकारी के मुताबिक शाम को दोनों बहनें लापता हो गईं। रात को परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुंचे। जहां पेड़ पर लटकती दोनों की लाश मिली। खेत से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित भट्‌ठा पर इनमें से एक लड़की के पिता मजदूरी करते हैं। परिवार के लोगों ने भट्‌ठा ठेकेदार समेत 3 लोगों पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए घाटमपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने ठेकेदार समेत 3 लोगों को पकड़ लिया है। ठेकेदार के मोबाइल से कुछ अश्लील वीडियो भी मिले हैं। जिसमें दोनों बहनें दिख रही हैं। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भट्‌ठा, खेत और आसपास इलाके में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरु कर दी है।

    पूरा मामला घाटमपुर के बरौली इलाके का है। दोनों लड़कियां रिश्ते में बहनें थीं। दोनों के परिवार मूलरूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं। वो घाटमपुर के बरौली में LIC भट्‌ठा पर मजदूरी करते थे। एक बहन 16 साल की, जबकि दूसरी की उम्र 14 साल थी। परिजनों के मुताबिक दोनों एक साथ रहा करती थीं। बुधवार शाम को दोनों घर के बाहर निकली थीं। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक लड़की के पिता भट्‌ठा पर काम करते थे। इसलिए उन्हें ढूंढते हुए परिवार के लोग भट्ठा की तरफ पहुंचे। रात में करीब 12 बजे यहां खेत में बेर के पेड़ पर दोनों के शव लटके दिखे। जिसके बाद दोनों को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • जालंधर पठानकोट रेल मार्ग के अधीन आते फाटक पर हुआ ब्लास्ट, देखें वीडियो

    होशियापुरः टांडा उड़मुड़ के गांव खुड़ा के रेलवे फाटक नजदीक धमाका होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैकि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार जालंधर पठानकोट रेल मार्ग पर गांव पल्ला चका 71 नंबर फाटक नजदीक सुबह करीब 11.30 बजे धमाका होने की सूचना मिली है। इस हादसे में गेट मैन सोनू घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त धमाका वहां पड़ी पोटाश के कारण हुआ है, फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है। पता चला है कि उक्त हादसे के कारण रेलवे की तरफ से जालंधर-पठानकोट रेल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। 

  • पंजाबः 2 दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि कल से पंजाब में 2 दिन बारिश के आसार है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते 1 व 2 मार्च को पूरे पंजाब में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावनाओं के चलते ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन ही रहेगा, जबकि 3 मार्च से फिर धूप खिलेगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ शुक्रवार से एक्टिव हो जाएगा। इस दौरान अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावनाएं हैं।

    जबकि अन्य पूरे पंजाब में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, मोगा, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान पेड़ की शाखाएं गिरने, मलवा हवा में उड़ने, बिजली के खंबे आदि को नुकसान पहुंचने का अनुमान जाहिर किया है। इसी के साथ अगर ओलावृष्टि हुई तो मवेशियों, कारों के शीशे, कच्चे घरों को नुकसान पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही सड़कों पर फिसलन भी हो सकती है।

  • पंजाब : रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    बटाला : मामला हसनपुरा गांव से सामने आया है, जहां गांव के ही विक्की नाम के युवक ने 9 अन्य युवकों के साथ मिलकर दीपक नाम के युवक के घर पर देर रात तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित की चार बहनें और एक विधवा मां हैं। पीड़िता पुलिस से न्याय की मांग कर रही है। पीड़ित की मां और बहन ने बताया कि 3 साल पहले विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर पास के रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए थे। जिसके बाद इस मामले में राजीनामा हो गया था।

    देर रात फिर विक्की ने अपने 8 से 9 साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर हमारे घर में घुस आया और मुझे और घर पर मौजूद मेरी बेटियों को धमकी दी कि शिकायत वापस ले लो अन्यथा नहीं तो अगली बार अब नंबर आपका होगा। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि हम घर पर अकेले हैं, हमारे भाई का इलाज बटाला के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, हमारे पेपर चल रहे है। हमारा घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हमने इसकी शिकायत भी की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है, एमएलआर अस्पताल से मिल गई है और उचित कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः हमलावारों ने घर में घुसकर व्यक्ति का किया क+त्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा रोड इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब दो युवकों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। वृद्ध के हाथ-पैर और चेहरा बांधकर उसकी हत्या की गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मामला लूट की नीयत के साथ या पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात हमने आरी से कुछ काटने की आवाज सुनी थी। उन्होंने कहा कि जब हमने अपने बगल वाले घर में देखा तो पहले उन्हें वहां पर कोई दिखाई नहीं दिया।

    उसके बाद जब ध्यान से देखा तो एक व्यक्ति बाहर को जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि जब साथ वाले घर में देखा तो वहां पर एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि जब घर का ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग विजय खन्ना का आरोपियों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। पड़ोसी विजय खन्ना के मुंह, हाथ-पैर बंधे हुए थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक के बच्चे बच्चे बाहर रहते हैं और वह घर में अकेला रहता था।

    बताया जा रहा हैकि मृतक बुजुर्ग की उम्र करीब 75 साल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीसीपी पिरग्या जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मजीठा रोड गली नंबर 3 में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या की घटना को करीब दो लोगों ने अंजाम दिया है। उनकी टीम के द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

  • शहीद उधम सिंह पंजाब University Constituent कॉलेज के बाहर विद्यार्थियों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  शहीद उधम सिंह यूनिवर्सिटी कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेज मोहन के हिठाड़ के बाहर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसके चलते छात्र मुख्य गेट पर बैठ गए और मांग की कि कॉलेज की लाइब्रेरी काफी समय से ठीक से नहीं खुल रही है और कोई लाइब्रेरियन भी मौजूद नहीं है।उन्होंने कहा कि हम सभी छात्र गरीब परिवार से हैं, किताबें खरीदने में असमर्थ हैं, जिसके कारण इसी मांग को लेकर कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया।

    इस संबंध में प्राचार्य को एक मांग पत्र भी सौंपा गया और मांग कर रहे छात्रों ने कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं तो अगला धरना प्रदर्शन कॉलेज से निकलकर मुख्य फिरोजपुर-फाजिल्का हाइवे को जाम कर दिया जाएगा। इस मौके पर जब हमने प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कहा कि मैंने अभी कार्यभार संभाला है, जल्द ही छात्रों की समस्या का समाधान किया जाएगा और लाइब्रेरी में किसी ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति की जाएगी जो हमारा शिक्षक नहीं है।

  • पंजाबः गैंगस्टरों के एनकाउंटर को लेकर SP और शिक्षा मंत्री की पत्नी ज्योति का आया बयान, किया खुलासा, देखें वीडियो 

    मोहालीः पंजाबी गायक की रेकी करने पहुंचे दो बदमाशों की मोहाली में पुलिस से मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। मगर उसका साथी रात के अंधेरे में भागने में सफल रहा। घायल को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में आरोपी बनवारी पाल और उसके साथी के खिलाफ सोहाना थाने में आईपीसी की धारा 307, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की पत्नी और एसपी ज्योति यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ शूटर उनके एरिया में नामी गीतकार की रेकी करने के लिए आए हुए है। उन्होंने कहा कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे पाते उससे पहले ही उनकी सर्च टीम इस मामले को लेकर एक्टिव थी।

    देर शाम पुलिस ने 2 बाइक सवारों को शक के आधार पर रोका, क्योंकि आरोपियों की बाइक भी बिना नबंर प्लटे की थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश तो आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में टांग पर पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस को आरोपी से 30 बोर की पिस्टल व एक लोडेड मैगजीन बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि बदमाश की पहचान बनवारी पाल निवासी आगरा (यूपी) के रूप में हुई है, जो कौशल गैंग से जुड़ा है।  

    करीब 15 दिन पहले होशियारपुर जिले में पड़ते मालपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति व उसके घर पर तीन युवकों ने फायरिंग की थी। उस वारदात में आरोपी बनवारी भी शामिल था। आरोपी जिस मोटरसाइकिल पर गायक की रेकी करने आए थे उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस का मानना है कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है और आरोपी उससे कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य मामले में बताया जा रहा है कि आज एजीटीएफ ने मोहाली के बलौंगी से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नन्नू के रूप में हुई है जो कि बंबीहा गैंग का शूटर बताया जा रहा है। वहीं पुलिस को नन्नू से असला भी बरामद हुआ है। इसी बीच पता चला है कि आरोपियों को विदेश से गैंगस्टर लक्की पटियाल ने हथियार मुहैया करवाए थे। 

  • पंजाबः स्कूली छात्रों ने नेशनल हाईवे पर गाड़ी में किया स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन

    बरनाला : नेशनल हाईवे पर स्कूल की वर्दी में कार में बैठे युवकों के स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर स्कूल की वर्दी में युवक स्टंट कर रहे थे। इसकी वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा था कि युवक गाड़ी की छत और खिड़कियों से बाहर निकले हुए थे। वहीं दूसरी ओर अन्य युवक बुलेट के पटाखे चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा गाड़ियों के चालान किए गए और उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें वॉर्निंग देकर छोड़ा दिया है। उक्त सभी युवक स्कूल के बच्चे बताए जा रहे जो नाबालिग हैं। 

  • मचा सियासी भूचालः कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता हुई रद्द

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान सियासी भूचाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कहा कि दल-बदल कानून के तहत 6 माननीय विधायकों के खिलाफ शिकायत विधायक और मंत्री हर्ष वर्धन जी के माध्यम से हमारे सचिवालय को मिली। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुनाया।

    स्पीकर कुलदी सिंहप पठानिया ने कहा, ‘उन्होंने कहा कि विधायकों ने चुनाव तो कांग्रेस पार्टी से लड़ा, लेकिन पार्टी का व्हिप उल्लंघन किया। लेकिन वोट नहीं दिया. मैंने सभी पक्षों को सुना, मेरे ऑर्डर के 30 पेज है। माननीय इस मामले पर पूरी सुनवाई की। मैंने दोनों पक्षों को पूरी तरह सुना।’ जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है उनके नाम सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर,राजेंद्र सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंदर भुट्टो, इंदर दत्त लखनपाल हैं।

    हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव था. इसे जीतने के लिए 35 विधायकों के वोट की जरूरत थी। कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं, इसलिए पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। बीजेपी के यहां 25 विधायक हैं। उसके पास 10 वोट कम थे, फिर भी पार्टी ने हर्ष महाजन को उम्मीदवार बना दिया था। जब चुनाव हुए तो कांग्रेस के 6 विधायकों ने तो क्रॉस वोटिंग की। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में वोट कर दिया। इससे बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार को 34-34 वोट मिले। आखिरकार पर्ची के जरिए फैसला किया गया, जिसमें बीजेपी के हर्ष महाजन की जीत हुई।

  • पंजाबः MLA के फोन करने के बावजूद पुलिस ने निभाई ड्यूटी, काटा चालान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिलें में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के निर्देशों पर क्राइम की वारदातों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर उनके चालान भी काटे जा रहे है। वहीं पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान युवक का चालान काटना चाहा। जहां उक्त युवक पुलिस अधिकारी की फोन पर किसी MLA से बात करवाने लगा। लेकिन पुलिस अधिकारी ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए युवक की गाड़ी का चालान काट दिया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक से MLA का नंबर मांगना चाहा और उससे दोबारा बात करनी चाही तो युवक ने नंबर देने से मना कर दिया और कहने लगा कि आपने अब चालान काट दिया है तो बात को खत्म कर दो। जिसके बाद पुलिस अधिकारी कहने लगा कि वह अपना फर्ज निभा रहा है, ऐसे में फोन पर बात करवाकर उन्हें डराया ना जाए। 

    पुलिस ने बताया जब उक्त MLA से बात की तो उन्होंने बताया कि नो पार्किंग पर युवक ने गाड़ी पिछले एक घंटे से पार्क की हुई थी। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग के कारण लोगों को ट्रैफिक की समस्या काफी हो रही है। जिसके चलते वह नो पार्किंग की गाड़ियों के चालान काट रहे है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब छोटा सा चालान काट दिया गया। वहीं पुलिस अधिकारी ने युवक को कहाकि उसने किससे बात करवाई है, जो कह रहा है कि इससे ज्यादा कौन सी तू फांसी लगा देगा। फोन पर बात करने के बाद पुलिस अधिकारी सीधा हो गया। उन्होंने कहा कि बात की किसी सही व्यक्ति से करवाया करें। उक्त व्यक्ति फोन पर ही गलत व्यवहार कर रहा है।