पंजाबः स्कूली छात्रों ने नेशनल हाईवे पर गाड़ी में किया स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन

बरनाला : नेशनल हाईवे पर स्कूल की वर्दी में कार में बैठे युवकों के स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर स्कूल की वर्दी में युवक स्टंट कर रहे थे। इसकी वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा था कि युवक गाड़ी की छत और खिड़कियों से बाहर निकले हुए थे। वहीं दूसरी ओर अन्य युवक बुलेट के पटाखे चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा गाड़ियों के चालान किए गए और उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें वॉर्निंग देकर छोड़ा दिया है। उक्त सभी युवक स्कूल के बच्चे बताए जा रहे जो नाबालिग हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *