Blog

  • बाढ़ की चपेट में आने से 75 की मौ’त, 100 से अधिक लापता

    बाढ़ की चपेट में आने से 75 की मौ’त, 100 से अधिक लापता

    नई दिल्ली : भारत का मित्र देश ब्राजील इस वक्त भीषण बाढ़ की चपेट में है।  रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो चुकी है। वहीं करीब 100 से भी अधिक लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है। ये बाढ़ ब्राजील के दक्षिणी रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में आई है जिस कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा है कि जिस तबाही का हम सामना कर रहे हैं वह अभूतपूर्व है।

    ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बाढ़ का कहर जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भयंकर बाढ़ के कारण 88,000 से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए है। लगभग 16,000 लोगों ने स्कूलों, जिमों और अन्य अस्थायी आश्रयों में शरण ली हुई है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने भी अपने मंत्रियों के साथ हेलीकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण किया है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र का संपर्क टूट गया है और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान हुआ है।

    पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी बाधित हो गई है।  जानकारी के मुताबिक ब्राजील के बाढ़ग्रस्त इलाके में इमरजेंसी सर्विस के लोग ढहे हुए घरों, पुलों और सड़कों के मलबे के बीच फंसे जीवित बचे लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं। विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

  • पंजाबः BJP नेता के खिलाफ पुलिस का एक्शन, FIR की दर्ज

    पंजाबः BJP नेता के खिलाफ पुलिस का एक्शन, FIR की दर्ज

    पटियालाः राजपुरा में बीजेपी की उम्मीदवार परनीत कौर का विरोध करते समय किसान की मौत के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता हरविंदर सिंह हरपालपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरविंदर सिंह हरपालपुर अकाली दल छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। खेड़ी गंडिया थाना पुलिस ने यह एफआईआर करने वाले किसान सुरिंदर सिंह के भतीजे की स्टेटमेंट के आधार पर दर्ज की है। बता दें कि राजपुरा के नजदीकी गांव सेहरा में बीजेपी की तरफ से पटियाला लोकसभा चुनाव लड़ रही परनीत कौर का किसानों ने घेराव किया। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में किसान सुरिंदर पाल सिंह की मौत हो गई।

    इसके खिलाफ किसान जत्थेबंदियों ने धरना प्रदर्शन किया और अस्पताल के बाहर धरना लगाकर बैठ गए। किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मृतक किसान का पोस्टमार्टम और संस्कार नहीं होगा, जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। वहीं इस मामले में परनीत कौर ने कहा कि उन्हें किसान की मौत का बेहद दुख है और वो उनके परिवार के साथ खड़ी हैं। वहीं अस्पताल के बाहर धरना लगाकर बैठे किसानों से मिलने आज कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा और लाल सिंह भी पहुंचे।

  • सबसे प्रदूषित शहरों में पटना दुसरे नंबर पर , जानें पहले नंबर पर कौन

    सबसे प्रदूषित शहरों में पटना दुसरे नंबर पर , जानें पहले नंबर पर कौन

    नई दिल्ली: रविवार कोबिहार की राजधानी पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 316 दर्ज किया गया, जिससे पटना भारत के सबसे दूषित शहरों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। एक्यूआई 316 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शाम चार बजे के बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा जहां एक्यूआई 346 दर्ज किया गया।

    सीपीसीबी के मुताबिक, लंबे समय तक ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता रहने पर सांस लेने से संबिधत बीमारियां हो सकती हैं।  वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां प्रदूषण के स्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के करीब पहुंच गया है। 

  • पंजाबः इस इलाके में लोगों ने राजनीतिक पार्टी का किया बायकॉट, नहीं देंगे वोट, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में लोगों ने राजनीतिक पार्टी का किया बायकॉट, नहीं देंगे वोट, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। एक ओर पार्टी के नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है, दूसरी ओर लोगों द्वारा राजनीतिक पार्टियों का खुलकर विरोध किया जा रहा है। इसी बीच अमृतसर के रसूलपुर कलर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाका निवासियों ने हर राजनीतिक पार्टी का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया और उन्होंने इसके पोस्टर बनाकर सड़कों के बाहर चिपका दिए है। इलाके के निवासियों का कहना है कि पिछले कई सालों से उनके इलाके में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, न ही उनके घरों में पीने के लिए पानी आता है।

    उनका कहना है कि इलाके में सड़कों की हालत भी काफी खस्ता है। इसीलिए उन्होंने हर राजनीतिक दल के पास अपनी मांग रखते हुए कहा है कि हर बार प्रत्याशी क्षेत्र में वोट मांगने आते हैं तो वे उन्हें हर बार यही सपना दिखाते हैं कि जीतने के बाद उनके इलाके का विकास करवाया जाएंगा। लेकिन किसी भी पार्टी की ओर से किसी भी तरह का विकास नहीं किया गया है। जिसके बाद अब इलाका निवासियों ने दुखी होकर हर राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार का बहिष्कार कर दिया है और वोट ना देने का ऐलान किया है। 

  • पंजाबः कई ट्रेनें रद्द, 3 दिन से स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी, थर्मल प्लांट में कोयले की आपूर्ति हुई बंद

    पंजाबः कई ट्रेनें रद्द, 3 दिन से स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी, थर्मल प्लांट में कोयले की आपूर्ति हुई बंद

    लुधियानाः गोबिंदगढ़ थर्मल प्लांट में कोयले की आपूर्ति बंद हो गई है। धनबाद से गोबिंदगढ़ जाने वाली कोयले से लदी मालगाड़ी पिछले 3 दिनों से कैंट रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर पांच पर खड़ी है। इसके पीछे कई अन्य मालगाड़ियां भी सहारनपुर-अंबाला रेल सेक्शन पर रोक दी गई हैं। यह सब कार्रवाई वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए की गई है। बावजूद इसके रविवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनें शाम को पहुंची और शाम को आने वाली ट्रेनें अगले दिन सुबह स्टेशन पर पहुंची। जानकारी अनुसार नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस 17:50 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। वापसी में 22478 भी 17:30 घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची। इसी तरह कई ट्रेेनें देरी से पहुंची।

    उद्धोषणा करने वाले कर्मचारियों को ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने की सही जानकारी नहीं है। ऐसी एक परेशानी स्टेशन मास्टर के समक्ष रखते हुए छावनी निवासी पूजा ने बताया कि सोमवार यानि आज को फरीदाबाद में उसका पेपर है। उसे अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस से जाना था। सुबह छह बजे से कैंट स्टेशन पर बैठी है और अब दोपहर के एक बजे हैं। उसने बताया कि बार-बार एक ही घोषणा हो रही है कि ट्रेन एक घंटा लेट हो गई है, लेकिन अधिकारी ने बताया कि ट्रेन कहां है और कब आएगी। इसकी जानकारी नहीं है। इसलिए वो टिकट को रद्द करवाकर बस से फरीदाबाद के लिए रवाना हो जाए और परीक्षा दे सके। अंबाला से अमृतसर और कटरा की तरफ जाने वाले एक मात्र रेल सेक्शन चंडीगढ़-साहनेवाल के 50 किमी लाइन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। यहां अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। यह फैसला इसलिए किया है कि इस एकल लाइन पर ट्रेनों का दबाव बहुत अधिक बढ़ गया था।

    रेल पटरियों के रख-रखाव में जुटे विभाग ने चेतावनी दी थी कि इस मार्ग पर लगातार दौड़ रही ट्रेनों के कारण पटरी को मरम्म्त की आवश्यकता है, अन्यथा कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसे लेकर अब इस पूरे सेक्शन पर दोपहर के समय ट्रेनों को रोककर पटरी चेक करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। कभी इस कार्य को करने के लिए दो तो कभी चार घंटे का समय लिया जा रहा है। पहले शंभू बार्डर पर बैठे किसानों की वजह से हरियाणा का लिंक पंजाब से टूटा है। इस वजह से परेशानी के अलावा सफर बढ़ गया है। दूसरी बड़ी परेशानी अब किसानों के अंबाला-लुधियाना की मुख्य लाइन पर शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइनों पर बैठने से शुरू हो गई है और एक बार फिर इसका शिकार यात्री हो रहे हैं।

    जबकि पिछले दिनों किसानों के साथ हरियाणा व पंजाब सरकार के नुमाइंदों ने बात भी की थी जोकि बेनतीजा रही। अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन पर किसानों को बैठे हुए रविवार को 19 वां दिन हो गया है। ऐसे में अभी तक 3400 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो चुका है। अगर रेलवे के नुकसान की बात करें तो यह भी करोड़ों रुपये तक पहुंच चुका है। रविवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 145 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस कारण 64 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, वहीं 81 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया।

  • पंजाब-हरियाणा में बदलेगा मौसम, इस दिन होगा पारा 40 डिग्री के पार

    चंडीगढ़ः पूरे भारत में गर्मीं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ईसी बीच पंजाब एवं हरियाणा के अलावा, चंडीगढ़ में एक बार फिर से मौसम के करवट लेने की संभावना है, हालांकि, इन तीनों राज्यों में धूप खिली है। इन प्रदेशों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, लेकिन अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत मिलने की भी खबर है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आसमान के साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

  • ED ने इस मंत्री के नौकर के घर पर की छापेमारी, करोड़ों की नगदी बरामद

    ED ने इस मंत्री के नौकर के घर पर की छापेमारी, करोड़ों की नगदी बरामद

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक तरफ जहां 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल पीएमएलए के तहत ईडी ने करीब आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर रेड्स की। सूत्रों के मुताबिक ईडी की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है। साथ ही कई राजनेताओं के ठिकानों पर पर ईडी ने रेड की है।

    बता दें कि झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। इस छापेमारी में भारी संख्या में कैश बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 25 से 30 करोड़ की नगदी बरामद हो चुकी है और अभी जब्त नकदी की गिनती जारी है। बता दें कि ईडी की छापेमारी में मिले नोटों का संबंध झारखंड के मंत्री आलमगीर से बताया जा रहा है। नोटों गिने के लिए मशीनों को मंगवाया गया है।

     बता दें कि झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े व्यक्ति के घर से ईडी ने भारी नकदी को बरामद किया है। अनुमान है कि जब्त नकदी करोड़ों में है। नोटों को गिनने के लिए बैंक कर्मचारियों और मशीनों को भी मंगवाया गया है।

  • पंजाबः 400 रुपए घर से लेकर निकली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः 400 रुपए घर से लेकर निकली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः गांव सीढ़ा की रहने वाली महिला का बीते शाम संदिग्ध परिस्थितियों में शव खाली प्लाट से मिला। मृतक महिला नशा करने की आदी है। शनिवार को वह संगरुर जेल से जमानत पर छूट कर आई थी। वह मारपीट के मामले में जेल में बंद थी। मरने वाले महिला का नाम पूजा है। वह जिसकी शादी कुछ साल पहले बलकार सिंह के साथ हुई है। पूजा घर से रुपए लेकर दवा लेने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। पूजा का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाए। जानकारी मुताबिक गांव सीढ़ा की रहने वाली पूजा की शादी संगरुर में हुई थी। लड़ाई-झगड़े के मामले में वह जेल में बंद थी।

    जमानत पर आकर वह अपनी मां के साथ गांव सीढ़ा मायके रहने लगी। इसके बाद वह अपनी मां से 400 रुपए लेकर दवा लेने के लिए घर से निकली लेकिन वापस नहीं आई। उसकी मां ने तलाश की लेकिन उसके बारे कुछ पता नहीं चला। रविवार को कुछ लोगों ने गांव बाजड़ा मोड पर महावीर कालोनी के निकल खाली प्लाट में युवती का शव पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पूजा का मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी नशा करने की भी आदी थी। पुलिस को फिलहाल शक है कि मौत नशे के कारण हुई है लेकिन आज पोस्टमाटर्म के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

  • आज का राशिफल, 6 मई 2024

    आज का राशिफल, 6 मई 2024

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 30 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 44 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    वृष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनन्द आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरुरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऑनलाइन कोई व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे।

    सिंह राशि: आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, ज्यादा प्रॉफिट होगा। नवविवाहितो को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा, जिसको आप किसी जरूरी काम में लगाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि: आज आपका दिन मंगलकारी रहने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें जिससे कार्यों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने में आज आप सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    वृश्चिक राशि: आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार वालों का फुल सपोर्ट मिलेगा। जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जाएंगे। आज आपको ऑनलाइन कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का योग है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    धनु राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा। आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरुरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। कोई पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइस होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे, कोई बढ़िया डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार वालों के साथ बातचीत करें, जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट काफी देर तक बात करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी।

    मीन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफार्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार वालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लाएंगे।

  • लुधियाना पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि श्री अविमुक्तेश्वरानंद, देखे वीडियो 

    लुधियाना पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि श्री अविमुक्तेश्वरानंद, देखे वीडियो 

    कहा- राजनीति पार्टियों गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने का संकल्प लें  

    लुधियाना :  पिछले कई दिनों से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि श्री अविमुक्तेश्वरानंद  “गो प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा पंजाब”  के तहत यात्रा कर रहे है। उन्होंने लुधियाना पहुँच कर चुनाव को लेकर लोगों को यह अपील की है की जो भी नेता वोट मांगने घर आए पहले उनसे संकल्प करे और लिखित रूप में ले कि वह अपने पार्टी के जरिए गौ को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलाएंगे और गो हत्या को रोकेंगे। 

    इस मौके उन्होंने बीजेपी के द्वारा चलाए जा रहे नारे “हम उनको लायेगे जो राम को लाए हैं” इस पर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि इसमें कोई हर्ज नहीं कि वह इस नारे का प्रयोग कर रहे हैं। क्या सही में मैं राम नाम का प्रचार हो रहा है। 

     इस समागम में पहुंची भाजपा महिला विंग नेता राशि अग्रवाल ने कहा कि इस संकल्प को लेकर वह पार्टी प्रधान से बात करेंगी। दूसरी तरफ कांग्रेस लोकसभा सीट के उम्मीदवार राजा वडिंग ने भी इस बात का स्वागत किया कि गो माता को दर्जा मिलना चाहिए। इसके साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुएबिट्टू ने  कहा कि राम सबके हैं। लेकिन रवनीत बिट्टू के मन में राम एक महीना पहले ही आए हैं।