Blog
-

हिमाचल सीमा पर नंगल में बन रहा है भव्य महादेव मंदिर और जंगम आश्रम
ऊना/सुशील पंडित : महादेव के पुरातन भक्त परंपरा के ध्वजवाहक जंगम समुदाय ने जनता से अपील की है कि निक्कू नंगल के इंदिरा नगर में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर और जंगम आश्रम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। महादेव के भक्त इस पुण्य कार्य में सहयोग कर सकते हैं। बिट्टू जंगम, सुनील जंगम और काला जंगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि भगवान शिव के इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार का समय बहुत पहले ही बीत चुका था। अब नए सिरे से इस पौराणिक धरोहर को सहेजने के कार्य चल रहे हैं। नंगल डैम का यह मंदिर सतयुग काल से इस इलाके में श्रद्धा का केंद्र रहा है। जंगम समुदाय तन मन धन के साथ इस कार्य में जुटा है लेकिन श्रद्धालुओं के सहयोग के बिना यह पुन्य पूरा नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए महादेव के भक्त 9915258816 और 9991056470 पर संपर्क करके अधिक जानकारी ले सकते हैं। -

Punjab: शरारती अनसंरों ने मंदिर के बाहर फैंके मांस के टुकड़े, लोगों में रोष, देखें वीडियो
लुधियाना: जय शक्ति मंदिर के मुख्य मार्ग के बाहर देर रात कुछ शरारती तत्वों ने मांस के टुकड़े फैंके गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के अध्यक्ष किशन लाल चोपड़ा और क्षेत्रवासियों ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि गेट के बाहर मांस के टुकड़े पड़े हैं, जिनकी दुर्गंध दूर तक आ रही थी। इस मामले को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में टिब्बा थाने पुलिस को सूचना दे दी गयी है।
इलाके के लोगों का कहना है कि यह शरारत जानबूझकर कुछ शरारती तत्वों ने की है ताकि माहौल खराब किया जा सके। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहनता से जांच की जाए और दोषियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा कायम रहे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुभाष नगर चौकी प्रभारी सुखजिंदर सिंह ने कहा कि आसपास के कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab : पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो
फिरोजपुर : पति ने पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुखविंदर उर्फ छिंदा निवासी मीठे गांव के तौर पर हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जो ट्रक ड्राइवर का काम करता था। वह ज्यादातर बाहर ही रहता था। जिसके बाद उसकी पत्नी जश्नप्रीत के बाहर किसी गैरमर्द के साथ अवैध संबंध बना लिए।
जब उसे पता चला तो उसने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। मृतक के परिवार ने बताया कि वे लोग बंद कमरे में वीडियो बनाकर मृतक को भेजते थे और उसे परेशान करते थे। जो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और कल उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर उन लड़कों के नाम बताए और बाद में उसने खौफनाक कदम उठा लिया।
वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर जश्नप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है और बनती कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी के साथ चार अन्य लोग भी शामिल हैं, जो उसे परेशान करते थे। उन्होंने कहा कि उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
-

कोटला गांव में पांच दिन से नही आया पानी
ग्रामीणों ने किया आईपीएच कार्यालय का घिरावबद्दी/ सचिन बैंसल : बरोटीवाला पंचायत के कोटला गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधीशासी अभियंता कार्यालय का घिराव किया। इस गांव में पाच दिन से पानी नहीं आ रहा है। जिससे लोग पानी की बूंद बूंद के लिए भटक रहे है। ग्रामीणों ने कार्यालय में तैनात अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा है। कोटला गांव के विरेंद्र चौधरी, बीर सिंह, हरकेश, रामनाथ, राज कुमार, गुरनाम, तरसेम विजय, श्याम, शिवराम, पूर्णचंद, विनोद, कमला देवी व विनोद के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घिराव किया। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि पांच दिन से गांव मे पानी की बूंद नहीं आ रही है। मुख्य पाईप लाइन जगह जगह से लिकेज होने से यह दिक्कत आ रही है.। लोग टैंकर मंगा कर अपनी प्यास बुझा रहे है। विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया।ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि अगर उनके गांव की पेयजल लाइन सुचारू नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी जल शक्ति विभाग की होगी। उधर, इस संबध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि दून में पेयजल योजना को जल स्तर काफी नीचे चला गया है। कई योजना में 25 फीसदी पानी रह गया है। ऐसे में लोगो को पानी उपलब्ध कराना कठिन हो गया है। उन्होंने इस बारे में एसडीएम को भी अवगत कराया है। जिन योजनाओं को पानी सूख गया है उन्हें दूसरी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। वहीं जहां पर कोई व्ययवस्था नहीं रह गई है वहां पर टैंकर लगाए जाएंगे। -

Punjab: CM की मीटिंग में फैसला पुलिस को लेकर लिए गए अहम फैसले
तस्करों की 7 दिन में प्रॉपर्टी होगी अटैच
पुलिस मिशन के तहत काम करेगी, कमीशन पर नहींः सीएम मान
चंडीगढ़ः पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी जिलों के एसएसपी, पुलिस कमिश्नर और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज बैठक की। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। इस मीटिंग में नशे पर कार्रवाई करने को लेकर भी फैसला लिया गया है। पंजाब पुलिस अब नशे के खिलाफ मुहिम तेज करने जा रही है। अगर कोई तस्कर पकड़ा गया तो सात दिन के अंदर उसकी संपत्ति अटैच कर ली जाएगी। अगर कोई पुलिस कर्मचारी किसी भी स्तर पर नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो उसे मौके पर ही बर्खास्त कर दिया जाएगा।
वहीं, कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए दस हजार नए पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। वहीं, पुलिस मिशन के साथ काम करेगी, जबकि इस काम में कमीशन के लिए कोई जगह नहीं होगी। थानों में दोस्ती और रिश्ते खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए जा रहे हैं। अब तक दस हजार मुलाजिम ट्रांसफर किए गए हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री ने आज सभी जिलों के एसएसपी व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में लिया। वहीं, अगर किसी पार्टी का विधायक कोई शिकायत देता है तो अफसरों को उसकी सुनवाई करनी पड़ती है। यह बात पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभी जिलों के एसएसपी के साथ बैठक के बाद मीडिया से कही।
उन्होंने कहा कि डीसी और एसएसपी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीएम मान ने बताया कि पुलिस पर आरोप लगते हैं कि थानों में लंबे समय से एक ही स्टाफ तैनात है। लोग कहते हैं कि हम सरकार का साथ देते है। नशा बेचने वालों को पकड़कर थाने में दे आते है। लेकिन मुलाजिमों की यारियां व रिश्तेदारियां इतनी गहरी है कि शिकायतकर्ता पीछे से घर पहुंचता है, जबकि आरोपी पहले घर पहुंच जाते हैं। ऐसे में मुंशी, थानेदार व हवलदार की ट्रांसफर की गई है। ट्रांसफर डिवीजन व रेज स्तर स्तर पर की गई है। उन्होंने कहा कि नशे के मुद्दे पर जंगी स्तर पर गिरफ्तारी होगी। सीएम ने पुलिस मुलाजिमों को साफ किया है कि अब उन्हें काम करना होगा। अगर काम नहीं करना चाहते है तो उनकी ट्रांसफर कर देंगे। उन्हें चंडीगढ़ में किसी दफ्तर में पोस्टिंग दे देंगे। उन्होंने साफ किया है कि पुलिस को मिशन के तहत काम करना है, कमीशन पर अब काम नहीं होगा।
सीएम मान ने कहा कि अब गैंगस्टर, आतंकी व तस्कर इकट्ठे हो गए। दुश्मन देश से पहले ड्रोन में नशा आता था, अब हथियार और 10 से 15 लाख रुपये तक आ रहे हैं। लेकिन अब पुलिस इन पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि नशा गुजरात से आता है। बदनाम पंजाब किया जा रहा है। पंजाब इसका मुकाबला कर रहा है। सीएम ने बताया कि सालों से पंजाब में मुलाजिमों की संख्या नहीं बढ़ी है। पुलिस में अब मुलाजिमों की गिनती बढ़ाई जाएगी। 23 सालों से पंजाब पुलिस में अस्सी से 81 हजार मुलाजिम हैं। ऐसे में विभिन्न रैंक पर दस हजार मुलाजिमों की भर्ती होगी। अब फाइनेंस विभाग को पदों की मंजूरी के लिए पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के 315 एसएचओ को वाहन दिए जा चुके हैं। जल्दी ही 100 के करीब मुलाजिमों को नई गाड़ियां दी जाएगी।
सड़क सुरक्षा फोर्स के बारे में सीएम माने कहा कि उसका परिणाम का काफी अच्छा रहा है। अब तक दो हजार लोगों की जान फाेर्स बचा चुकी है। करीब 25 से 30 लाख के गहने व अन्य सामान बचाने में फोर्स कामयाब रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबी लोगों की सहायता के लिए पंजाब सरकार एक हेल्प सेंटर बनाएगी। वहां पर पंजाबी जानने वाले दिल्ली के रहने वाले दस लोगों का स्टाफ रखा जाएगा। जो कि वहां पर जाने वाले पंजाबी लोगों की मदद करेंगे। इसके लिए अगले 10 से 15 दिन में कार्रवाई पूरी की जाएगी।
लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही सीएम ने अपने आवास पर डीजीपी गौरव यादव से मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने पुलिस को लोगों से जुड़ने की हिदायत दी थी। इसके बाद तय हुआ था पुलिस मुलाजिम सुबह 11 बजे से एक बजे तक अपने दफ्तरों में बैठेंगे। लोगों की शिकायतों का पहल के आधार पर निपटारा करेंगे। उक्त आदेश लागू कर दिए गए। वहीं, विभाग की तरफ से दावा किया गया पुलिस के प्रयासों काे कामयाबी मिली है। करीब चालीस हजार शिकायतों का निपटारा किया गया है। यह आदेश एसएचओ स्तर से लेकर डीजीपी आफिस तक जारी किए गए थे।
-

अस्पताल में लगी आग, 6 महिलाओं साहित जिंदा जले 9 लोग
तेहरान: ईरान के उत्तरी हिस्से में स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 9 मरीजों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मामले की जानकारी सरकारी मीडिया ने मंगलवार को दी है। सरकारी टेलीविजन ने बताया कि राजधानी तेहरान से उत्तर-पश्चिम में लगभग 330 किलोमीटर (लगभग 205 मील) दूर रश्त शहर के कायम अस्पताल में स्थानीय समयानुसार कल देर रात 1ः30 के करीब आग लगी थी। इस हादसे में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत हो गई।
शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शाहराम मोमेनी ने सरकारी टीवी पर कहा कि बेसमेंट में बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग लग गई। वहीं पर गहन चिकित्सा इकाई स्थित है। मोमेनी ने कहा कि आपातकालीन कर्मचारियों ने वहां फंसे 140 से ज़्यादा लोगों, मरीज़ों और अस्पताल के कर्मचारियों को निकाला और उनमें से 120 को अन्य चिकित्सा सुविधाओं में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में आधी रात को अस्पताल से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।
-
बड़ी खबरः CM की पत्नी की राजनीति में हुई एंट्री
देहराः हिमाचल में होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस चुनाव में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की भी राजनीति में एंट्री हो गई है। इस बार वह देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेगी। दरअसल, आज कांग्रेस हाईकमान ने कमलेश ठाकुर के टिकट का ऐलान किया। अब कमलेश ठाकुर की टक्कर भाजपा के होशियार सिंह से होगी। कमलेश के मैदान में उतरने से देहरा में मुकाबला रोचक हो गया है।

हालांकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुछ दिन पहले पत्नी के चुनाव लड़ने की खबरों को झूठी अफवाह बताया था। मगर कांग्रेस हाईकमान ने अब उनके नाम पर मोहर लगा दी है। देहरा में कमलेश ठाकुर का मायका है। इसलिए पार्टी हाईकमान ने कमलेश को यहां से मैदान में उतारा है। देहरा से कमलेश ठाकुर को उतारने की दूसरी बड़ी वजह आज तक इस सीट को कांग्रेस द्वारा कभी न जीतना भी है। साल 2008 में परिसीमन के बाद देहरा सीट अस्तित्व में आई।
साल 2012 में यहां से बीजेपी के रविंद्र रवि चुनाव जीते। साल 2017 और 2022 में लगातार दो बार बीजेपी के बागी होशियार सिंह यहां से विधायक चुने गए। अब इस सीट से चौथा चुनाव हो रहा है। मगर कांग्रेस का अब तक देहरा सीट से खाता तक नहीं खुल पाया। इसलिए कांग्रेस सीएम की पत्नी को बीजेपी के होशियार सिंह के सामने उतारा है। हालांकि साल 2022 के चुनाव में पार्टी ने यहां से डॉ. राजेश शर्मा को टिकट दिया था। तब वह चुनाव हार गए।
-

Punjab: CM Maan का आया बयान Jalandhar में नहीं लिया किराये का घर, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: चंडीगढ़ में एसएसपी के साथ सीएम भगंवत ने मीटिंग की। जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मान ने जालंधर में किराये पर घर को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि अभी तक जालंधर में कोई घर नहीं लिया है। सीएम मान ने कहा कि जब वह जालंधर में किराये पर घर लेंगे तो बता देंगे। सीएम मान ने कहा कि जालंधर में घर इसलिए ले लिया क्योंकि यहां वाले घर से उनके निकाला जाएगा। वहीं जाखड़ पर पलटवार करते हुए कहा कि आपके अब तक कितने घर हो गए। सीएम मान ने कहा कि फिरोजपुर से निकलने के बाद गुरदासपुर उन्होंने घर ले लिया, जब वहां से निकाले गए तो फिर पंचकूला में जाखड़ साहब ने घर ले लिया। सीएम मान ने कहा कि उन्हें लगा कि सीएम बनाया जाएंगा, लेकिन सीएम चन्नी को कांग्रेस ने बना दिया। सीएम मान ने कहा कि उसके बाद जाखड़ साहब ने भाजपा में घर ले लिया।
सीएम मान ने कहा कि जाखड़ को भाजपा में लगा कि उन्हें शायद दिल्ली में घर मिल जाएगा। सीएम ने कहा कि लेकिन वह घर भाजपा ने रवनीत बिट्टू को दे दिया। सीएम मान ने कहा कि जाखड़ साहब पहले अपने घरों की गिनती कर लें, उसके बाद ही उनके के बारे में बात करें। सीएम मान ने कहा कि सारा पंजाब ही मेरा घर है। मान ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने मैं और केजरीवाल ने झांकी में अपनी फोटो लगा ली थी। सीएम मान ने कहा कि जब मैंने कहा था कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा, किसी भी जगह मेरा रिजाइन दिखा तो पार्टी मुकर गई थी। सीएम मान ने कहा कि जाखड़ की या तो कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही या फिर उन्हें कोई दिक्कत है यह मुझे नहीं पता है।
-

Punjab : ऐसे भी आती है मौत, देखें वीडियो
मोहाली : पंजाब में भीषण गर्मी के कारण लोगों की जिंदगी तबाह हो गई है। मोहाली के फेस-5 में कुर्सी पर बैठे-बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज बहादुर निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक फेस-5 एक पीजी में कुक का काम करता था।
दोपहर के समय में राज बहादुर जूस की रेहड़ी के पास कुर्सी पर बैठा हुआ था और काफी देर तक वहां से नहीं उठा तो दुकानदारों और रेहड़ी वाले को शक हुआ, उन्होंने कुर्सी को एक जगह से दूसरी जगह घुमाया और उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं बोला तो, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि मृतक का चार साल पहले सिर का ऑपरेशन हुआ था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि राज बहादुर को ब्रेन स्टोक का अटैक आया है।
-
Punjab : Gurudwara Sahib में बच्चे को पानी भरना पड़ा महंगा, जाने मामला
जगराओं : शहर से कुछ दूर स्थित गांव राजगढ़ में मामूली बात को लेकर शिकायत करना एक महिला को इतना भारी पड़ गया। आरोपियों ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने एक महिला के कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस ने मां-बेटों समेत कुल 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलजीत कौर, मनदीप सिंह उर्फ विक्की, प्रदीप सिंह उर्फ बब्बू, जगदीप सिंह उर्फ रिंकू, कुलदीप कौर, सरबजीत कौर निवासी गांव राजगढ़ के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए थाना सुधार के एएसआई जोरावर सिंह ने बताया कि पीड़ित हरि सिंह निवासी राजगढ़ ने पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी कि वह उसके साले का बेटा घर के नजदीक श्री गुरूद्वारा साहिब से पानी भरने गया था। वहां पर आरोपी बलजीत कौर ने उसके तमाचे मार दिए। जब बच्चा रोता हुआ घर लौटा तो उसकी पत्नी इस बारे में आरोपियों के घर पर शिकायत करने चली गई। वहां पर दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। लेकिन गांव के लोगों ने समझौता करवा कर वापस भेज दिया।
इसके बाद रात को जब वह सो रहे थे तो आरोपी उनके हाथों में हथियार लिए उनके घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोप है कि हमले दौरान उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ डाले। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियें की तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी हमला करने के बाद घर से फरार हो गए थे। जिनको पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है