Blog

  • पंजाब : ढाबे में लगी आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के कस्बा निहाल सिंह वाले में ढाबे में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ। जानकारी देते हुए ढाबा मालिक ने बताया कि मेरा 35 से 40 लाख के लगभग सामान जलकर राख हो गया है। ढाबा मालिक राजू ने रोते हुए प्रशासन से गुहार लगाई कि मेरी मदद की जाए। मैंने लिमिट तथा ब्याज पर पैसा लेकर काम शुरू किया था।

    जो आज आग की भेंट चढ़ गया। इस दौरान ढाबे के मालिक ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काफी देर से मौके पर पहुंची। वही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि हमें 6 बजे के करीब मैसेज मिला। मैसेज मिलते ही हम लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। फिलहाल माली नुकसान तो हुआ है, वही जानी नुकसान से बचाव रहा।

  • इस रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आए 3 से 8 साल के बच्चे, सफेद हुए फेफड़े

    नई दिल्लीः चीन जैसी रहस्यमयी बीमारी अब अमेरिका में भी फैलने लगी है। इसके ज्यादातर पीड़ित 3 से 8 साल के बच्चे बताए जा रहे हैं। बीमारी से उनके फेफेड़े सफेद पड़ रहे हैं। अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स और ओहायो में इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहां इस बैक्टिरियल निमोनिया को व्हाइट लंग सिंड्रोम कहा जा रहा है। ओहायो के वॉरेन काउंटी में इस बीमारी के 142 मामले सामने आए हैं। मैसाच्यूसेट्स के डॉक्टरों का कहना है कि व्हाइट लंग सिंड्रोम चीन की रहस्यमयी बीमारी की तरह ही बैक्टिरियल और वायरल इंफेक्शन का मिक्सचर है।

    वहीं, बीमारी फैलने के खतरे को देखते हुए अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडेन से चीन पर ट्रैवल बैन की मांग की है। पांच सांसदों का कहना है कि बीमारी पर ज्यादा जानकारी के लिए WHO का इंतजार नहीं करना चाहिए। लोगों और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए तुरंत चीन पर ट्रैवल बैन लगान की जरूरत है। व्हाइट लंग सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों के चेस्ट के एक्स रे में सफेद रंग के पैच दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ज्यादातर दो तरह की बीमारियों में होता है। प्लमोनेरी एलविओलर माइक्रोलिथाइसिस यानी PAM और सिलकोसिस। PAM में फेफड़ों में कल्शियम जमना शुरू कर देता है। जिससे खांसी और छाती में दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत होती है। जबकि सिलकोसिस डस्ट, स्टोन और सिलिका जैसे पदार्थों के सांस के साथ अंदर जाने की वजह से होती है। इसमें भी लंग्स में सफेद धब्बे हो जाते हैं।

    सीबीसी न्यूज के मुताबिक एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका में फैल रहा व्हाइट लंग सिंड्रोम चीन की बीमारी से अलग है। अमेरिका में लोगों को कफ के साथ, तेज बुखार और शरीर में दर्द महसूस हो रहा। जबकि चीन की बीमारी में कफ नहीं बन रहा, पीड़ितों में खांसी, गले में दर्द, फेफड़ों में सूजन और सांस की नली में सूजन जैसे लक्षण दिख रहे हैं। हालांकि, दोनों में कुछ समानताएं भी हैं। जैसे दोनों बैक्टिरिया और वायरस का मिक्सचर बताई जा रही हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों बीमारियां इम्युनिटी की कमी की वजह से बच्चों को चपेट में ले रही हैं। न सिर्फ चीन बल्कि दुनिया भर में लॉकडाउन के दौरान बच्चे घरों में रहे। इसकी वजह से वो पर्यावरण में मौजूद बैक्टिरिया और वायरस को लेकर उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बन नहीं पाई। अब लॉकडाउन हटने के बाद जब वो बाहर निकल रहे हैं तो बीमारी पड़ रहे हैं।

  • पंजाबः आवारा कुत्तों ने हिरण को किया जख्मी, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः बमियाल के साथ लगती भारत-पाक सीमा की जीरो लाइन रेखा के ऊपर जंगली हिरण को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया।

    इस दौरान एक नौजवान और सुरक्षा बल की टीम ने हिरण को पकड़कर वाईलड लाइफ सेंचुरी के अधिकारियों को सौंप दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से जख्मी किया है। हिरण की पैर पर गहरी चोटें लगी हुई है। जिसके कारण हिरण चल नहीं पा रहा। वहीं नौजवान और सुरक्षा बल की टीम ने हिरण को बांधकर घटना स्थल से उठाया और वाईलड लाइफ सेंचुरी के अधिकारियों को सौंप दिया।

  • इस इलाके में दिखा तेंदुआ, पुलिस और वन विभाग पकड़ने में जुटा

    नई दिल्ली : दिल्ली देश की राजधानी है और यहां सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था रहती है। यहां कई ऐसे इलाके हैं। जो देश के सबसे VVIP इलाकों में से एक हैं। इन इलाकों में नेता, मंत्री, अधिकारी, व्यापारी समेत कई नामी-गिरामी लोग रहते हैं। इन्हीं में से एक इलाका सैनिक फ़ार्म भी है। यह दिल्ली के सबसे VIP इलाकों में से एक है। यहां शनिवार सुबह तन दहशत फैल गई, जब लोगों ने सड़कों पर एक तेंदुआ घूमते हुए देखा। तेंदुए को देखते ही इलाके में हडकंप मच गया और तुरंत दिल्ली पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

    इलाके में कई हाई प्रोफाइल लोग रहते है। जिस वजह से दिल्ली पुलिस, वन विभाग, वाइल्ड लाइफ की टीम तुरंत एटीव हुई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए 40 लोगों की टीम लगी हुई है, लेकिन अभी तक यह हाथ नहीं लगा है। सैनिक फार्म की सड़कों पर तेंदुए के टहलते हुए का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

  • पंजाबः नाके पर तैनात पुलिस कर्मी पर युवकों ने चढ़ाई कार, गंभीर घायल 

    लुधियानाः साहनेवाल स्थित निटको ट्रांसपोर्ट के सामने मेन जीटी रोड नेशनल हाईवे पर   ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। जहां तेज रफ्तार गाड़ियों के चालान का काटे जा रहे है। इस दौरान ओवर स्पीड क्रेटा कार को पुलिस कर्मी ने रूकने का इशारा दिया। कार में सवार युवकों ने रूकने के जगह गाड़ी उक्त पुलिस कर्मी पर चढ़ा दी। इस हादसे में पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मी की पहचान हवलदार जसवीर सिंह के रूप में हुई है।

    जिसे घायल अवस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि घायल पुलिस का घुटने का ऑपरेशन हुआ है। वहीं इस हादसे में रीड की हड्‌डी भी चोटिल हुई है। इस हादसे में भाग रहे कार चालकों का अन्य पुलिस कर्मियों ने पीछा किया और एक युवक को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि कार में चार युवक सवार थे। जिनमें 3 युवक भागने में सफल रहे। अगली कार्रवाई करते थाना साहनेवाल की पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास समेत धारा 353, 333 व 186 IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

    वहीं जांच अधिकारी ASI सतनाम सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में क्रेटा कार का मालिक कुलदीप सिंह है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा फरार आरोपियों में सुमित कुमार, गौरव यादव और सौरव यादव फरार हैं। गाड़ी के चालक ने एकदम से स्पीड बढ़ाकर ड्यूटी पर तैनात हवलदार जसवीर सिंह को मारने की नीयत से कार चढ़ा दी।

  • जालंधरः अलग अलग मामलों में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: थाना 7 की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत निवासी कुकी ढाब के रूप में हुई  है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी लवप्रीत खिलाफ मुकदमे दर्ज थे। इसमें अदालत में आरोपी को भगोड़ा करार किया हुआ था, जिसे उनकी टीम के एएसआई सोहन सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः लूट की वारदात को अंजाम देने वाले निहंग काबू 

    लुधियानाः फूलों के कारोबारी पर बरछे से हमला कर 3 दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 निहंगों को पुलिस ने काबू कर लिया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह निवासी चेत सिंह नगर और राहुल सिंह उर्फ हैरी उर्फ गोबिंदा निवासी संगतपुरा बैक साइड खालसा स्कूल मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी सुखनाज सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल और 1 बरछा बरामद किया है।

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मौज मस्ती के लिए वारदात को अंजाम दिया था। ACP ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह सिक्योरिटी गार्ड का भी काम करता है। उसके साथी राहुल सिंह के साथ मिलकर मौज मस्ती करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पहले सूचना मिली थी कि कारोबारी से करीब डेढ़ लाख रुपए भी लूटा गया है, लेकिन जांच में पैसे की लूट सामने नहीं आई। आरोपियों के खिलाफ IPC 379 के तहत मामला दर्ज किया है। एसीपी सुखनाज सिंह गिल ने बताया कि 28 नवंबर की रात को नरेश कुमार, जोकि फूल कारोबारी है।

    वह मेन रोड़ पर अपनी गाड़ी खड़ी कर घर की तरफ पैदल जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो निहंग सिंहों ने नरेश को रास्ते में रोककर बरछा मारकर मोबाइल लूट कर ले गए थे। पुलिस को पता चलने के बाद एस.एच.ओ. अमृतपाल शर्मा मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटनास्थल से पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली थी। उसे लेकर पुलिस ने जिस रास्ते से आरोपी गए, उन रास्तों की सीसीटवी खंगालनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पुलिस को आरोपियों के बाइक का नंबर मिल गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੇਪ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਹੋਈ ਸਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ  :  ਥਾਣਾ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਸਾਲ 2020 ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪੀੜਤਾ ਲੜਕੀ ਨੇ ਉਸਨਾ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਾਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ। ਇਹ ਸਾਰਾ ਮਾਮਲਾ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲਿਆ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਅੱਜ 20 ਸਾਲ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਅਤੇ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨਾ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਈ ਹੈ।

    ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਕੋਲ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕੁਝ ਕਾਰਨਾਂ ਕਰਕੇ ਲੜਕੀ ਦੇ ਘਰੇ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀ ਰਹਿਣ ਲੱਗਾ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਚਾਕੂ ਨਾਲ ਡਰਾ ਧਮਕਾ ਕੇ ਉਸ ਨਾਲ ਰੇਪ ਕੀਤਾ। ਜਦ ਲੜਕੀ ਗਰਭਵਤੀ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ, ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਦੋਸ਼ੀ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਮਾਨਯੋਗ ਕੋਰਟ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਈ ਹੈ।

  • भीषण सड़क हादसे में 5 की मौ’त

    भीषण सड़क हादसे में 5 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आगरा में नेशनल हाइवे पर उस समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब 2 ट्रकों की टक्कर के बीच सवारियों से भरा टैंपों फंस गया। जिसके चलते इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे की चपेट में आए एक एक्टिवा सवार भी घायल हुआ है।

    आगरा के दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जिसमें 2 महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई है हादसे को अपनी आंखों से देखने वालों का कहना है कि 2 ट्रकों के बीच फंसने से यह हादसा हुआ जिससे घटनास्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई वहीं मदद को सामने आए कुछ लोगों ने जब तक ट्रकों के बीच से टैंपो को निकाला तब तक सभी की मौके पर ही मौत हो गई

  • बड़ी खबरः फिर से सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन के लिए धरना लगाएंगे किसान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के किसानों ने अब केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। इस दौरान किसान नेता का कहना है कि वह चंडीगढ़ में 18 जनवरी से अनिश्चितकालीन के लिए धरना लगाएंगे। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में 5 किसान यूनियन शामिल होने जा रही हैं, संयुक्त किसान मोर्चे को भी इस मोर्चे में शामिल किया जाएगा। इस दौराना किसान नेताओं ने पंजाब सरकार द्वारा गन्ने के बढ़ाए दाम को गलत बताया। उनकी दलील थी कि पंजाब में गन्ने की लागत सबसे अधिक है। सरकारी एजेंसी का कहना है कि गन्ने की 470 लागत पड़ती है जबकि सरकार मात्र 11 रुपये बढ़ाकर खुशी जताने की बात कर रही है।

    किसान नेता अपने आंदोलन के लिए जगह मुहैया कराने के लिए 8 जनवरी को चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर पंजाब से पानी दूसरे प्रदेशों में भेजने के लिए दबाव बना रही है। 18 जनवरी से पहले किसान संगठनों की ओर से पंजाब के गांवों में आंदोलन की जानकारी पहुंचाने के लिए एक लाख पोस्टर भी बांटे जाएंगे। किसान संगठन इस बार पानी के साथ-साथ चंडीगढ़ के फेडरल स्ट्रक्चर का मुद्दा भी उठाएंगे।

    पंजाब में गिरते भूजलस्तर को लेकर भी इस प्रदर्शन में आवाज उठाई जाएगी। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित किसान भवन में शनिवार को 5 अलग-अलग किसान संगठनों की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन (BKU) की तरफ से बलबीर सिंह राजेवाल, ऑल इंडिया किसान फेडरेशन की तरफ से प्रेम सिंह, किसान संघर्ष कमेटी की तरफ से कमलप्रीत पन्नू, भारतीय किसान यूनियन मानसा की तरफ से भोग सिंह और आजाद किसान संघर्ष कमेटी की तरफ से हरजिंदर सिंह टांडा के साथ कई अन्य किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में आंदोलन से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई। इन पांचों संगठनों की अब तैयारियों की समीक्षा के लिए 23 दिसंबर को फिर मीटिंग होगी।