पंजाब : ढाबे में लगी आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

मोगा : जिले के कस्बा निहाल सिंह वाले में ढाबे में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ। जानकारी देते हुए ढाबा मालिक ने बताया कि मेरा 35 से 40 लाख के लगभग सामान जलकर राख हो गया है। ढाबा मालिक राजू ने रोते हुए प्रशासन से गुहार लगाई कि मेरी मदद की जाए। मैंने लिमिट तथा ब्याज पर पैसा लेकर काम शुरू किया था।

जो आज आग की भेंट चढ़ गया। इस दौरान ढाबे के मालिक ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काफी देर से मौके पर पहुंची। वही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि हमें 6 बजे के करीब मैसेज मिला। मैसेज मिलते ही हम लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। फिलहाल माली नुकसान तो हुआ है, वही जानी नुकसान से बचाव रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *