Blog

  • महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन का हुआ निधन

    महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन का हुआ निधन

    नई दिल्ली: कॉरपोरेट जगत के लिए बुरी खबर सामने आई है। जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा और M&M के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा ने अंतिम सांस ली। बता दें कि 99 वर्ष के थे। उन्होंने देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी साल 1963 में संभाली और इस पद पर साल 2012 तक रहे। केशब महिंद्रा के M&M के चेयरमैन आनंद महिंद्रा बने।

  • जालंधर : बच्चों से भरी Cambridge School की बस की कार के साथ भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर : बच्चों से भरी Cambridge School की बस की कार के साथ भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण : गुरु  गोबिंद सिंह स्टेडियम के पास बच्चों से भरी Cambridge School की बस की कार के साथ भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में स्कूल बस चालक ने खड़ी कार को जोर से टक्कर मार दी। इस हादसे में में कार का पिछला शीशा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही स्कूल बस में सवार छात्र और कार में सवार लोग बाल बाल बच गए।

  • भारत के इन राज्यों में भूकंप के झटकों से हिली धरती

    भारत के इन राज्यों में भूकंप के झटकों से हिली धरती

    बिहार: आज सुबह बिहार के अररिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह करीब 5.35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए । रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। हालाँकि भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुक्सान होने की कोई खबर नहीं है।

    भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी महसूस किए गए । यहां भी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी। यहाँ भी भूकंप सुबह 5:35 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया। 

    बता दें कि बीते दिन पश्चिमी नेपाल में 6:50 बजे के करीब 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र, काठमांडू द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

  • आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2023

    मेष:  पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

    वृष: शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

    मिथुन: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।

    कर्क:  लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
    सिंह:  पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।

    कन्या:  आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।

    तुला:  प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।

    वृश्चिक:  राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनु:  व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।

    मकर: राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    कुंभ: आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    मीन:  पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।
  • पंजाब से बड़ी खबर: मिलिट्री स्टेशन पर सुबह हुई फायरिंग, 4 की मौत की खबर, इलाका सील, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबर: मिलिट्री स्टेशन पर सुबह हुई फायरिंग, 4 की मौत की खबर, इलाका सील, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04: 35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार लोगों की मौत की खबर है। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, बुधवार तड़के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ने जवानों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। फायरिंग करने वाला सादे कपड़ों में था।

    मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग पर बठिंडा एसएसपी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग आतंकी घटना नहीं है। यह आपसी फायरिंग का ही मामला हो सकता है। बताया जा रहा है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर से चार शव मिल चुके हैं। मारे गए चारों लोग 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं।  बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला सादे कपड़े में था। सूत्रों के अनुसार, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से मैगजीन के साथ एक इंसास राइफल दो दिन पहले गायब हुई थी। 

  • The burning issue: swami mohan dass model school के 3 मासूम स्टूडेंट्स की स्कूल में एंट्री बैन का मामला

    The burning issue: swami mohan dass model school के 3 मासूम स्टूडेंट्स की स्कूल में एंट्री बैन का मामला

    जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल को जारी किया शोकाज नोटिस, माँगा तुरंत जवाब, हो सकती एफिलिएशन रद्द!

    जालंधर/वरुण अग्रवालः मकसूदां में स्थित स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले 2 गर्ल स्टूडेंट सहित एक ब्वाय मासूम स्टूडेंट को नए सैशन में स्कूल कैंपस में गैर कानूनी तौर से प्रवेश करने से रोकने का मामला अब काफी गरमा गया है। घटना के 4 दिन बाद डीइओ एलिमेंटरी ने स्वामी मोहन दास स्कूल को नोटिस भेजकर बुधवार तक जवाब मांगा है। बच्चों के अभिभावक मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पंजाब के शिक्षा मंत्री सहित डीजीपी पंजाब को भेजी। जिसमे आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन जानबूझ कर उनसे जब्रदस्ती एनुअल चार्जिंस लेने या फिर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है जिसके चलते कई बार उन्हें पुलिस भी बिना कारण परेशान कर चुकी है।

    छात्रों के गार्डियन मलकीयत सिंह ने कहा कि कारोना महामारी के दौरान एनुअल फीस पैंडिंग थी जिसे माफ करने के लिए कई बार स्कूल प्रशासन को पत्र लिखा गया था। इसी बात को मुद्दा बनाते हुए स्कूल प्रशासन 3 छात्रों को स्कूल में प्रवेश देने से इंकार कर दिया। इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी जरनैल सिंह को भी की गई मगर उन्होने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की उल्टा बच्चों को किसी दूसरे स्कूल में पढ़ाने की बात कही। निराश होकर शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत शिक्षा मंत्री को भेजी और इंसाफ की गुहार लगाई । फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रशासन की ओर से कोई पक्ष नहीं मिला है।

  • कॉलेज से एग्जाम देकर निकल रहे छात्र नेता की मौत से मचा बवाल, पुलिस कर्मी सस्पेंड

    कॉलेज से एग्जाम देकर निकल रहे छात्र नेता की मौत से मचा बवाल, पुलिस कर्मी सस्पेंड

    बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार को एक छात्र नेता की लाठी-डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। छात्रनेता समाजवादी पार्टी की छात्र ईकाई से संबंधित थे। शहर कोतवाली इलाके में एक डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार से परीक्षा देकर निकल रहे छात्र नेता समेत दो लोगों पर हमला किया गया। हमले के बाद एक छात्रनेता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के सतीश चन्द्र महाविद्यालय के गेट से मंगलवार को बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर निकल रहे हेमंत यादव (23) व आलोक यादव (20) पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया।

    उन्होंने बताया कि हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों छात्रों को गंभीर हालत होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वाराणसी ले जाते समय हेमंत यादव की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गई है तथा जापलिनगंज पुलिस चौकी के प्रभारी वरुण राकेश को निलंबित कर दिया गया है। सपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील पांडेय ने बताया कि हेमंत यादव पार्टी से जुड़ा सतीश चन्द्र महाविद्यालय का छात्र नेता था। सपा के प्रवक्ता मनोज काका ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सतीश चन्द्र महाविद्यालय से परीक्षा देकर निकल रहे छात्र नेता हेमंत यादव की ‘सरकार संरक्षित’ अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि ‘‘यह बहुत भयावह व दुखद है और हम सभी बहुत मर्माहत हैं व दोषियों के खिलाफ यथाशीघ्र कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।’

  • तालाब से कांस्टेबल की लाश मिलने से मचा हड़कंप

    तालाब से कांस्टेबल की लाश मिलने से मचा हड़कंप

    दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुर्ग के एक तालाब में एक कांस्टेबल की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि तालाब में संदिग्ध स्थिति में कांस्टेबल का शव मिला है। मृतक आरक्षक की पहचान अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के पुलिस लाईन के पीछे तालाब से कांस्टेबल की लाश निकाली गई है। बताया गया की आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था। इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर विभाग के आला अधिकारी पहुंचे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी… इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

    पंजाबः छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी… इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

    चंडीगढ़ः बच्चों को हमेशा स्कूलों की छुट्टियों का इंतजार रहता है। इस महीने आने वाले दिनों में 3 छुटियां रहने वाली है। गवर्नमेंट स्कूल और निजी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये एक अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में 14, 16 और 22 अप्रैल को सभी स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया गया है। दरअसल, 14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती / वैशाखी, 16 अप्रैल – रविवार की छुट्टी और 22 अप्रैल – ईद उल फितर के चलते स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि 22 अप्रैल को पंजाब से बाहर छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही बता दें देश के कई राज्यों में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ऐसे में ये भी संभावना जताई जा रही है कि कोरोना के मामले अगर इसी तरह बढ़ते रहे तो सरकार सख्त कदम उठा सकती है।

  • 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत नाजुक

    6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत नाजुक

    बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी झुग्गी में ले गया था आरोपी

    बरोटीवाला/सचिन बैंसलः औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में एक अबोध नाबालिग बच्ची से दुराचार का मामला सामने  आया है। पीडि़त बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया गया है।  बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे नालागढ अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया ता लेकिन उसे वहां से चंडीगढ़ के जीएमसीएच 32 सेक्टर स्थित अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

    पुलिस के अनुसार यह यह घटना उस समय हुई जब बच्ची के माता पिता काम करने अपने ड्यूटी पर गए हुए थे। इस दौरान साथ लगती झुगी में रहने वाला एक नाबालिग युवक बच्ची को बहला फुसला कर अपनी झुगी में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। बच्ची के चीखने की आवाज आई तो उसके बहन उसे लेकर आई । बच्ची ने पड़ोसी से सहयोग से अपने पिता को फोन करके सूचना दी। पीडि़त बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना बद्दी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बच्ची के पिता ने पुलिस में ब्यान देते हुए बताया कि वह झाड़माजरी क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ रहता है।

    रोजाना की तरह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया हुआ था और झुग्गी पर बड़ी व छोटी बेटी और 5 साल का बेटा अकेले थे। उसकी बड़ी बेटी का  फोन आया कि छोटी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बद्दी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लिया है।