ऊना/ सुशील पंडित : जिला भाजपा कार्यालय में 14 अप्रैल को सुबह भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि इस मौके पर ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह ठीक 10 बजे भाजपा कार्यालय में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा बाबासाहेब के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए भारत को समानता के सूत्र में रोने के लिए दिए गए उनके योगदान को भी याद किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
Blog
-

बड़ी खबरः अड्डे पर खड़ी बस को लगी भीषण आग, चालक और सहचालक घायल, देखें वीडियो
रनसूः रियासी के श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू के स्थानीय बस अड्डे पर खड़ी बस में आग लगने का मामला सामने आया है। इसमें चालक और सहचालक को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बस कटड़ा से श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी धाम पहुंची थी। इसके बाद श्रद्धालु दर्शन के लिए धाम की ओर रवाना हो गए। चालक और सह चालक बस के भीतर स्टोव जला कर खाना बना रहे थे। इस दौरान स्टोव फट गया। इससे बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि उसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चालक और सह चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसे बुझाया गया। पुलिस को भी सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

केनरा बैंक ने बद्दी में खोला एमएसएमई सुलभ कार्यालय
अंचल कार्यालय चन्डीगढ़ की महाप्रबन्धक सलीना गोयल ने पूजा अर्चना कर की शुरूआत
बददी/सचिन बैंसल :माईक्रो, स्मॉल एवं मीडियम कारोबार को बढ़ावा देने के लिए केनरा बैंक ने बददी में विशेष केन्द्र खोला है । जिसका उद्घाटन अंचल कार्यालय चन्डीगढ़ की महाप्रबन्धक सलीना गोयल ने पूजा अर्चना के बाद हवन एवं यज्ञ के साथ किया । उन्होंने लघु उद्यमियों एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केनरा बैंक देश भर को अपने ग्राहकों को सेवायें प्रदान में द्वितिय स्थान प्राप्त हैं । और बीबीएन क्षेत्रा से बैंक का 20 प्रतिशत का व्यापार साझेदारी है जिसे आने वाले वर्ष में 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने कहा कि बहुत से हमारे ग्राहक पंचकुला, चन्डीगढ़ तथा मोहाली में रहते हैं परन्तु उद्योग बद्दी में चलाते हैं ।
जिनके बिजनेस खोत यहां हैं । हमारा लक्ष्य है कि उन सभी के परिवारों को भी केनरा बैंक से जोड़कर एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की बैंकिग सेवायें हम उन्हें प्रदान कर सकें । बद्दी में एमएसएमई सुलभ ब्रांच के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक बडे लोन के लिए ग्राहकों की फाईल को शिमला अथवा चन्डीगढ़ भेजना पड़ता था जिसमें समय ज्यादा लगता था परन्तु अब सभी प्रकार के माईक्रो, स्मॉल एवं मीडियम लोन यहीं से अप्रूवड किये जायेंगे जिससे ग्राहकों को भी समय पर सुविधा मिलेगी और प्रधान्मन्त्राी जी सपना स्वरोजगार को बढ़ावा देना भी साकार होगा ।
कार्यक्रम के दौरान शिमला ब्रांच के अतिरिक्त महाप्रबन्धक प्रवीण राय एवं एमएसएमई बद्दी के मंडल प्रबंधक पकज वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि बैंक हमेशा ही कारोबारियों की बैंकिग संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्व है । इस अवसर पर व्यापार मंडल बद्दी/वर्धमान के प्रधान जसवंत राय ने भी बीते बीस वर्षों के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि हमें बैंक में जाकर कभी अहसास ही नहीं होता कि हम बैंक में आये हैं बल्कि यह अहसास होता है कि हम अपने रिश्तेदारी में आये हैं क्योंकि इस बैंक में जब भी हम जाते हैं तो सारा स्टाफ हमेशा ही नमस्ते के साथ अभिवादन करता है जोकि किसी अन्य बैंक में नहीं मिलता है । कार्यक्रम में यज्ञ प्लास्ट के एमडी मुकेश शारदा, वाई एल फार्मा के एमडी सहित दर्जनों उद्योगपति उपस्थित रहे ।
-

फिल्म में बम विस्फोट सीक्वेंस की शूटिंग दौरान Sanjay Dutt के साथ हुआ हादसा
मुबंईः बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त फिलहाल बेंगलुरु के आस-पास के इलाकों में अखिल भारतीय कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ की शूटिंग कर रहे हैं। वह एक बम विस्फोट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बम विस्फोट के सीन की शूटिंग के दौरान संजय दत्त की कोहनी, हाथ और चेहरे पर चोटें आई थीं। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। फाइट मास्टर डॉक्टर रवि वर्मा फिल्म के लिए फाइट कंपोज कर रहे थे। यह घटना हाल ही में सामने आई। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने बताया कि यह घटना बेंगलुरु के मगदी रोड में हुई थी और संजू बाबा चोटों से उबर रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 1 और 2 के बाद, संजय दत्त एक्शन हीरो ध्रुव सरजा के खिलाफ कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका ‘मार्टिन’ फिल्म का टीज़र लोकप्रिय हो गया है।
‘केडी’ प्रेम द्वारा निर्देशित है और केवीएन बैनर के तहत निर्मित है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बॉक्स ऑफिस पर ‘शमशेरा’ फ्लॉप साबित हुई थी। आने वाले समय में संजय दत्त के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें संजय दत्त के साथ रवीना टंडन नजर आएंगी। संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी, जिनकी 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी। पहली शादी से संजय दत्त की एक बेटी है जिसका नाम त्रिशाला है। त्रिशाला अमेरिका में रहती हैं। संजय दत्त ने दूसरी शादी मान्यता से की है।
-

Minority Commission का पूर्व सदस्य और उसका PA गिरफ़्तार
चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरोध में शुरु की गई मुहिम के दौरान पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य लाल हुसैन और उसके निजी सहायक मुहब्बत मेहरबान को 10,49,500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। गौरतलब है कि फरवरी 2020 से फरवरी 2023 तक लाल हुसैन इस अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रहे हैं। आज यहाँ इसका खुलासा करते हुए, विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह केस मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता सन्दीप कुमार, निवासी गाँव चानन वाला, जिला फाजिल्का ने दोष लगाया है कि उपरोक्त मुलजि़मों ने उसके भाई, बहन, साले और दोस्त को वकफ़ बोर्ड में या डीजीपी पंजाब के सीधे कोटे के अंतर्गत सिपाही के तौर पर नौकरी दिलाने के बदले प्रति व्यक्ति 07 लाख रुपए की माँग की है। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया कि उक्त मुलजि़म उससे पहले ही तीन किस्तों में 10,49,500 रुपए ले चुके हैं। शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्ध में मुलजि़म मेहरबान के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर शिकायत के साथ ब्यूरो को दे दिया था।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जाँच की और इस रिश्वत की रकम की माँग करने और स्वीकार करने के लिए दोषी पाए जाने के बाद उपरोक्त दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ मोहाली में विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस थाना उडन दस्ता-1 पंजाब, मोहाली में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। दोनों मुलजि़मों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और मोहाली की समर्थ अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जाँच जारी है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਰਾਹਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਲਗਾਤਾਰ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ‘ਤੇ 18 ਫੀਸਦੀ ਛੋਟ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਕੇ ਰਾਹਤ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ ਹੈ।
ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇਸ ਐਲਾਨ ‘ਤੇ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਦਾ ਮੁੱਲ ਵੀ ਵਾਪਿਸ ਮਿਲੇਗਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਵੀ ਹੋਵੇਗੀ | ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਦਿਨੇਸ਼ ਸਿੰਘ ਬੱਬੂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਲਾਭ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਲਈ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।
-

जालंधरः पिता ने युवकों संग मिलकर करवाई बेटे की पिटाई, किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः अर्बन स्टेट फेज 2 में सरकारी स्कूल के पास बुधवार दोपहर पिता और बेटे ने खूब हंगमा किया। बेटे ने अपने पिता पर आरोप लगाए कि उन्होंने अपने साथ किराए के गुंडों को लाकर उसकी धुनाई करवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक पिता ने जिस राजेश की धुनाई करवाई है वह भी विवाहित है और एक बेटी का बाप है। हालांकि पीड़ित उत्तराखंड निवासी राजेश ने बताया कि वह शादीशुदा महिला के साथ प्रेम करता है।
वह उस महिला को भगा कर जालंधर ले आया था जो बात उसके घरवालों को पसंद नहीं थी, जिसके बाद उसका पिता अपने साथ किराए के गुंडों ले आया और उसके साथ मारपीट करने लग पड़ा। पीड़ित राजेश ने बताया कि वह और उक्त महिला एक ही मोहल्ले में एक ही बिल्डिंग में ऊपर नीचे के कमरे में रहते थे। वह से उसके प्यार की शरुआात हुई थी। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी करने का फैसला लिया। लेकिन दिल्ली में उन्हें उनका यह सपना पूरा होता दिखाई न दिया तो उसे घर से भगा कर जालंधर में पहुंच गया।
वही दूसरी तरफ साथ आई गुड़िया ने कहा कि वह पिछले 4 महीने से राजेश के साथ रिलेशन में है और उसे पता था कि राजेश शादीशुदा है वह उससे प्यार करती है हम दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। वह उसके साथ ही रहेगी। वही दूसरी तरफ हंगामे को बढ़ता देखकर घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने माहोल को शांत करवाया हो पुलिस को सूचित किया मोके पर पहूँची पुलिस मामले कि जाँच में जुट गई।
-

H3N8 बर्ड फ्लू से दुनिया में पहली बार इंसान की मौत, जानें WHO ने क्या कहा?
नई दिल्ली: चीन से फैले कोरोनावायरस का कहर अभी दुनिया में थमा नहीं, एक और वायरस ने तांडव बरपाना शुरू कर दिया है। नए संकट की शुरुआत भी चीन से ही हुई है। चीन में H3N8 नाम के बर्ड फ्लू वायरस से पहली बार किसी इंसान की मौत हुई है। दुनिया में अभी तक इस वायरस से किसी की जान नहीं गई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी जानकारी
इसकी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत की एक 56 साल की महिला 22 फरवरी 2023 को संक्रमित हुई थी। तीन मार्च 2023 को वह गंभीर निमोनिया से पीड़ित हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन 16 मार्च को उसने दम तोड़ दिया।
पोल्ट्री फार्म के संपर्क में थी महिला
जब केस की हिस्ट्री पता की गई तो मालूम हुआ कि महिला पोल्ट्री फार्म के संपर्क में थी। उसके घर के आसपास भी जंगली पक्षियों का बसेरा था। चीनी सरकार ने महिला के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। लेकिन किसी में रोग के लक्षण नहीं मिले और न ही वायरस की पुष्टि हुई।
पहली बार किसी इंसान की मौत
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह पहली बार है जब एवियन इन्फ्लुएंजा स्ट्रेन ने किसी इंसान की जान ली है। हालांकि एच3एन8 से संक्रमण का यह तीसरा मामला था। संयुक्त राज्य अमेरिका की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार अप्रैल और मई 2022 में दो केस सामने आए थे। संभवत: मुर्गियों और जंगली बत्तखों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए थे। हालांकि यह वायरस कहां से फैला है, इस मामले में अभी तक सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। इलाज के बाद दोनों ठीक हो गए थे।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि एच3एन8 एक तरह का बर्ड फ्लू है, जो इंसानों में बेहद दुर्लभ है। 1960 के दशक में पहली बार उत्तरी अमेरिकी पक्षियों में इस बीमारी का पता चला था। इसके बाद 2022 में कुत्तों, घोड़ों में लक्षण मिले।
-

कोरोना का कहरः 13 राज्यों में मिले ओमिक्रॉन वेरिएंट XBB.1.16.1 के मरीज
नई दिल्लीः देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बीते कुछ महीने से कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 7,830 नए मामले सामने आए हैं। बताया गया कि 233 दिन बाद ऐसा हुआ है जब एक दिन में इतने ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले साल 1 सितंबर को कोरोना के 7,946 मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार यानी 11 अप्रैल को देशभर में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण दर भी 3.65 फीसदी पर आ गई है। इस बीच एक बड़ी परेशानी सामने आ रही है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक डराने वाली बात ये भी सामने आई है कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 में म्यूटेशन हो गया है। अब इसका एक और नया सब-वैरिएंट XBB.1.16.1 सामने आ गया है।
13 राज्यों में मिला XBB.1.16.1 वैरिएंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में कोरोना के मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए (INSACOG) है। इसने बताया कि म्यूटेटेड सब-वैरिएंट XBB.1.16.1 के 234 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही INSACOG के अनुसार, इस नए सब-वैरिएंट के मामले दिल्ली, गुजरात और हरियाणा समेत 13 राज्यों में मामले सामने आए हैं।
कितना खतरनाक है ये नया वैरिएंट?
अभी तक फिलहाल इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि XBB.1.16.1 ज्यादा गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है या नहीं। पिछले साल ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट XBB सामने आया था। इसी में म्यूटेशन की वजह से XBB.1.16 और XBB.1.16.1 निकलकर आए हैं।
-

पंजाबः 36.9 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार
फाजिल्का: पंजाब सीएम भगवंत मान के निर्देश पर शुरू की गई नशे के खिलाफ जारी निर्णायक जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने फाजिल्का के गांव लालो वाली के इलाके से 36.9 किलोग्राम हेरोइन के 35 पैकेट बरामद कर चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी। गिरफ्तार लोगों की पहचान मनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ गोपी, सुखदेव सिंह और दयालविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो सभी जिला तरनतारन के रहने वाले हैं। पुलिस ने सफेद हुंडई एलांट्रा (पीबी-02-डीपी-0717) और एक सिल्वर होंडा सिविक (पीबी-63-डी-2370) सहित दो सेडान कारें भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल राजस्थान से ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जाता था।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राजस्थान से पंजाब में भारी मात्रा में हेरोइन आने की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद फाजि़ल्का जि़ले की पुलिस टीमों ने गांव लालो वाली के इलाके में नहरी पुल के पास फाजि़ल्का-फिरोज़पुर रोड पर अभियान चलाया, जहां ये चार व्यक्ति ऊपर बताई गई कारों में बैठे हुए लोगों का इंतज़ार कर रहे थे। पुलिस टीम को देख आरोपितों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीमों ने उन्हें दबोच लिया।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा, ‘‘चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने 24.295 किलोग्राम वजऩ वाली हेरोइन के 23 पैकेट बरामद किए हैं, जो कार की खिड़कियों के कार्डबोर्ड के अंदर छिपाकर रखे गए थे।’’ अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों द्वारा बताए गए सटीक स्थान से 12 पैकेट हेरोइन का एक और हिस्सा बरामद किया गया, जिसका वजऩ 12.620 किलोग्राम है।
