जालंधर/हर्षः थाना रामामंडी की पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से दो मोटरसाइकिल, एक गाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ़्तार आरोपी की की पहचान बशीरपुरा निवासी करण, संतोषी नगर के निवासी रोमन और सूर्य एनक्लेव निवासी रजत के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतनाम सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से चोरी का सामान बरामद कर उनके ख़िलाफ़ आईपीसी धारा 417, 380, और 411/34 के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह ख़ुलासा हो सके इससे पहले यह कहा कहा वारदातों को अंजाम दे चुके है।
Blog
-

2 दिन से लापता 9 वर्षीय बच्चे की मिली लाश
बलरामपुर: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोडरो में 2 दिन से लापता एक 9 साल के बच्चे की लाश आज डबरी में मिली है। बच्चे की लाश मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है वहीं पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को डबरी से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दिया है और उसे पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चे का नाम अमन शांडिल्य है और वह 30 मई को अपने खेत में जेसीबी से चल रहे काम को देखने के लिए गया था उसके बाद से वापस नहीं लौटा परिजनों ने काफी उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला आज गांव के ही धर्म साय के डबरी में बच्चे की लाश पानी में तैरते हुए मिली सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई वहीं पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और उसने डेड बॉडी को पानी से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दिया है।

-

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में यात्रा कर जानी लोगों की समस्याएं
करीब 5 किलोमीटर के सफर में यात्रियों से किया संवाद
ऊना / सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जठेहड़ी में बस में यात्रा कर लोगों की समस्याएं जानी। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा बस द्वारा कर उन्होंनें लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। उपमुख्यमंत्री कुटलैहड़ के पिपलू मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर वापस ऊना आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने काफिले को बीच में रोककर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा की।उन्होंने बस का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले चालक से बस की स्थिति जानी। उन्होंने चालक से तकनीकी पहलुओं पर फीडबैक लिया। इसके पश्चात उन्होंने बस में यात्रा कर रहे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से विभिन्न समस्याएं जानी।इस दौरान स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि हमीरपुर से आने वाली बस डोलू के बजाए पीपलू तक चलाई जाए। उपमुख्यमंत्री ने मौके से ही एचआरटीसी के अधिकारियों से फोन पर बात कर बस को पीपलू तक चलाने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से बिजली पानी और सड़क आदि की समस्याएं भी जानी।यात्रा के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी संवाद स्थापित किया और बस की समय सारणी आदि को लेकर बातचीत की। उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। -

आजादी के 75 साल बाद भी सड़कों से वंचित हैं हिमाचल प्रदेश के गांव
चुनाव के समय वादे करके भूल जाती है सरकार
कैसा है लोकतंत्र जब गांवो के विकास के लिए हिमाचल सरकार सडकें ही न दे पाई
आज भी गुलामों का जीवन जीने को मजबूर है लोग
बददी / सचिन बैंसल: अर्की विधानसभा के तहत तहसील रामशहर ग्राम पंचायत लग के गांव सून की लगदाघाट से सून सडक़ की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। आजादी के 75 साल बाद भी लोगों को वो चीज नसीब नहीं हुई जो कि आधारभूत ढांचे व मौलिक सुविधाओं में में आती है। इस गर्मी की पहली बरसात में ही गांव के लोगो का गांव से बाहर जाना – आना हुआ बेहद कठिन। गांव वासियों की इस संदर्भ में एक बैठक हुई जिसमें उनका एक ही सवाल था कि हमारा क्या कसूर ? इस विषय में ग्राम विकास समिति सूण के सचिव संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे गांव सून के गरीब और माध्यम वर्गीय लोग लग से सूण सडक़ के लिए पिछले 19 वर्षो से प्रयासरत है उसके बाबजूद भी गांव सडक़ सुविधा से वंचित है। चुनाव के समय सभी राजनीतिक दल तरह तरह के लुहावने सपने दिखाते है चुनाव जीतने के बाद सभी भूल जाते है ।
इस सडक़ से संबंधित अनेकों औपचारिकताओं को गांव वासियों ने पूरा किया उसके बाबजूद भी सडक़ की स्थिति बेहद खराब है । हर वर्ष गांव सूण की सडक़ जून जुलाई से अक्टूबर नवम्बर तक बंद रहती है । गांव में लोगो को हर बीमारी और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना, और जून से अक्टूबर, नवंबर के बीच गांव में कोई शादी विवाह या कोई अन्य कार्यक्रम करना बेहद परेशानी होती है । सडक़ संबंधित औपचारिकताओ को पूरा करने के लिए ग्राम विकास समिति सूण 2021से लगातार प्रयासरत है । ग्राम विकास समिति सूण सरकार और प्रशासन से लग से सूण सडक़ को जल्द से जल्द। पीडब्ल्यूडी के अधीन बनाने की मांग करती है । समिति सचिव ने बताया की इस सडक़ की ज्वाइंट इस्पेक्सन 3 मार्च को पूरी हो गई है । शनिवार 27 मई को ग्राम पंचायत की ओर से वन विकास समिति सून की बैठक वार्ड सदस्य श्रीमति संकुंतला पवांर की अध्यक्षता में भी रखी गई थी । जिसमे लगभग 150 गांव वासियों ने भाग लिया । यह बैठक पंचायत की ओर से पी.डब्ल्यू.डी द्वारा हायर की हुई एजेंसी को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए रखी गई थी । जिसमे ग्राम पंचायत लग, के प्रधान प्रेम सागर, उप प्रधान कांशी राम, पंचायत सचिव अनोखी राम, गांव सूण वार्ड नंबर 1,की वार्ड सदस्य रीता देवी, गांव सूण वार्ड नंबर – 2, की वार्ड सदस्य संकुतला पवांर, ग्राम विकास समिति सचिव संजीव कुमार, गांव के वरिष्ठ नागरिक ( लंबरदार ) आशा राम, संत राम, रोशन लाल, सीता राम, बाबूराम पाल, चरण दास संतराम ठाकुर,बालकिशन ठाकुर, दिला राम, शेर सिंह, रिखी राम, पवन, रामपाल, पूर्व उप प्रधान रणजीत सिंह, प्रेम सिंह, मान सिंह, सहित 150 गांव वासियों ने भाग लिया।
-

जेपी इंडस्ट्री ओर मेडिपोल की लड़ाई में पिस रहे कामगार
रास्ते के विवाद के चलते देर रात तक परेशान रहे 150 कामगार
मौके पर पहुंची पुलिस भी लौटी, नहीं निकला समाधान
दो भाइयों की लड़ाई बन गई कामगारों के लिए आफत
बददी / सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में फार्मा इंडस्ट्री के दो भाइयों की लड़ाई में कामगार पीस रहे है। जहां रास्ते के विवाद को लेकर 2 भाइयों की लड़ाई का खामियाजा उद्योग में काम करने वाले 150 कामगार भुगत रहे हैं जिसमें महिला कामगार भी शामिल है। आलम यह है के बीती रात सीढ़ी लगाकर कामगारों को गेट के ऊपर से निकलकर घर पहुंचना पड़ा।मिली जानकारी के अनुसार भुड्ड की फार्मा इंडस्ट्री मेडिपोल के दो हिस्से हो गए ओर दूसरी इंडस्ट्री बनी जेपी इंडस्ट्री। उद्योग का एक हिस्सा 1 भाई के पास चला गया ओर दूसरा दूसरे भाई के पास ओर दोनों में आने जाने के रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया। ऐसा बताया जा रहा है के रास्ते का यह विवाद कोर्ट में भी गया है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। अब जेपी इंडस्ट्री ने आने जाने वाले 1 मुख्य गेट को ताला लगा दिया जिसके चलते मेडिपोल के कामगार अंदर फस गए। मेडिपोल को जाने का एक ओर कच्चा रास्ता भी है लेकिन मालिक उस रास्ते से जाने को कामगारों को मना करता है ओर उस गेट पर ताला जड़ा है। ऐसे में जब बीती रात जेपी इंडस्ट्री ने उस गेट को ताला लगा दिया जिस गेट से मेडिपोल के वर्कर जा रहे थे तो 150 से अधिक कामगार अंदर ही फस गए। जेपी इंडस्ट्री प्रबन्धन का कहना है के यह गेट उनका है ओर यहां से मेडिपोल इंडस्ट्री के कामगारों को नहीं जाने देने के आर्डर मालिक से हुए है। जेपी इंडस्ट्री के मालिक का कहना है के जब उद्योग का बटवारा हुआ तो यह गेट उनका था ओर मेडिपोल ने दूसरे गेट से रास्ता बनाना था।उधर मेडिपोल इंडस्ट्री के मालिक का कहना है के मामला कोर्ट में है। बीती रात भी जेपी इंडस्ट्री द्वारा गेट पर ताला जड़ने के बाद मेडिपोल के मालिक ने सीढ़ी लगाकर गेट के ऊपर से जाने के आदेश कर्मचारियों को दिए। उधर अब दोनों भाइयों की लड़ाई में कामगार पीस रहे हैं, छुट्टी होने के बाद भी मेडिपोल के 150 कामगार देर रात तक घर पहुंचने के लिए जुझते रहे। सबसे अधिक परेशानी महिला कामगारों को पेश आ रही है। उधर कामगारों ने बीती रात पुलिस को भी फोन किया, पुलिस मौके पर गई तो सही पर गेट नहीं खुलवा पाई। अब इस रास्ते के विवाद ओर दो भाइयों की लड़ाई में कामगार पीसने को मजबूर हैं। क्योंकि रोजाना सुबह शाम भी सीढ़ी चढ़कर गेट के ऊपर से निकलना भी मुश्किल है। -

पिपलू मेले को 2004 में तत्काल जिलाधीश ने दिया था जिला स्तर का दर्जा, अपनी यादाश्त ठीक करें पूर्व मंत्री
पिपलू मेले आणा,टमक बजाणा फिरी चली जाणा,इसे विकास नहीं कहते,याद करें पूर्व मंत्री: देवेन्द्र भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के एतिहासिक धार्मिक स्थल पर होने वाले जिला स्तरीय पिपलू मेले ओर पिपलू के लिए क्या करना है यह चिंता अब पूर्व मंत्री छोड़ दें। कुटलैहड़ की जनता ने अब हमें सेवा करने का मौका दिया है और यह हमने तय करना है कि जिला स्तरीय पिपलू मेले को बेहतर कैसे करना है। पिपलू मेले को बड़ा और एतिहासिक कैसे बनाना है यह बात कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर पर पलटवार करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिपलू मेले में आणा टमक बजाणा, फिरी चली जाणा इसे विकास नहीं कहते। कुटलैहड़ में 20 बर्षों तक राजनीति करके केवल जनता को गुमराह किया है अगर इसके जनता के लिए कुछ वड़ा किया है। युवाओं को रोजगार दिया हो,या फिर जनता के लिए कुछ अलग किया हो तो वह सार्वजनिक करें।
भुट्टो ने कहा कि हमने 922 करोड़ की धनराशि लठियानी मंदली पुल के लिए स्वीकृत करवाई है और बहुत जल्द उसका शिलान्यास भी करवाएंगे। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने आपको 20 वर्ष लगातार दिए। लेकिन आपने केवलमात्र पानी पर राजनीति करके जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस पिपलू मेले को जिला स्तरीय करने की बात कर रहे है। इनको याद करवा दें कि पिपलू मेले को जिला स्तरीय दर्जा 2004 में तत्काल जिलाधीश महोदय ने दिया था और उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। राजा वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे।
भुट्टो ने कहा कि पूर्व मंत्री अभी भी अपनी हार को पचा नहीं पा रहे है और जनता को गुमराह करने के लिए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि लठियानी मंदली पुल पर पूर्व मंत्री राजनीति करते रहे। लेकिन आज तक कुटलैहड़ के लिए योजना या उद्योग नहीं ला सके।
-

जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार, करेंगे हर संभव विकास- मुकेश अग्निहोत्री
हरोली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के शिलान्यास मौके पर बोले उपमुख्यमंत्री
जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप तैयार हो रही हैं योजनाएं
कुटलैहड़ के पिपलु मेले में उप-मुख्यमंत्री ने कहा-गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाएंगे
ऊना / सुशील पंडित : वर्तमान प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है। सरकार विभिन्न योजनाओं-परियोजनाओं को सिरे चढ़ाकर प्रदेश का हर संभव विकास सुनिश्चित करेगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात आज हरोली में 6.21 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले विश्राम गृह के शिलान्यास मौके पर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न योजनाओं पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इन विकासात्मक योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा।शिलान्यास मौके पर उन्होंने हरोली की जनता को विश्वास दिलाया कि आगामी समय में विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र होगा जहां हर खेत को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से जनता के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने की अपील की ताकि क्षेत्र की जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में जल्द ही महाविद्यालय का भव्य भवन बनकर तैयार होगा। खेल स्टेडियम बनाने के साथ साथ स्वां नदी पर बने प्रदेश के सबसे लंबे पुल पर यात्रियों-पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, सड़क और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने सहकारी विभाग के तहत विभिन्न संस्थाओं को भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात कही। करीब 100 करोड़ रुपए से चिंतपुर्णी मंदिर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।
इसके पश्चात जिला स्तरीय पिपलु मेला में उपमुख्यमंत्री ने भाग लिया। नरसिंह मंदिर में उन्होंने भगवान नरसिंह का आशिर्वाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों को इस मौके पर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने जनता को संबोधित किया और उपमुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। पिपलू मेले में शहीद सुरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, वचित्र सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार के परिजनों सहित पूर्व सैनिकों, विभिन्न प्रतिभागियों को भी उप-मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। चिंतपुर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी जनता को संबोधित करते हुए लोगों को मेले की बधाई दी।हरोली में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर एसडीएम विशाल शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, जिला महासचिव प्रमोद कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान रमन कुमारी, जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर वीके डढवालिया, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं जिला स्तरीय पिपलू मेले के दौरान विधायक कुटलैहड़ देवेंद्र भुट्टो, विधायक चिंतपुर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरे शर्मा, चिंतपुर्णी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहित विभिन्न कांग्रेस के नेता, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाएंगे
कुटलैहड़ के पिपलु मेले में जनता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस की गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोअर कुटलैहड़ के लिए जल शक्ति विभाग की 46 करोड़ की योजना पर कार्य प्रगति पर है। विभाग के तहत लठियाणी क्षेत्र की 17 पंचायतों के लिए उठाऊ जल योजना पर 25 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के लिए 18.5 करोड़ की सिंचाई योजना जल्द सिरे चढ़ेगी। उप-मुख्यमंत्री ने नरसिंह मंदिर पिपलू में विभिन्न कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देनी की घोषणा की।केंद्र के समक्ष मजबूती से रखा पक्ष
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने बीते दिन शिमला और बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मामला मजबूती से पेश किया है। केंद्र को 17 रोपवे की सूची सौंपी गई है। केंद्र से मसले पर नीतिगत चर्चा भी की गई है। इलेक्ट्रिक बस खरीद और संचालन सहित कई अन्य मुद्दों पर केंद्र के समक्ष मामला उठाया गया है। उन्होंने विभिन्न प्रोजेक्टों पर साकारात्मक पहल होने की उम्मीद जताई। -

नाबालिग लड़की घर से लापता, मामला दर्ज
ऊना /सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आते एक गांव की महिला ने उसकी नाबालिग बेटी को जालंधर के एक युवक पर भगा कर ले जाने का शक जाहिर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हरोली के अंतर्गत आते एक गांव की महिला ने उसकी 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि इसकी बेटी जो घर पऱ ही रहती थी। बीते कल ज़ब वह अपने काम से वापिस आई तो इसकी बेटी घर पर नहीं थी। इसने आसपास पता किया तो किसी ने बताया कि वह बारिश में ही कहीं जा रही थी व पूछने पऱ उसने बोला कि सहेली के पास जा रही है। महिला ने बताया कि अपने तौर हमने सब जगह पता कर लिया है परन्तु बेटी कही नहीं मिली। महिला ने बताया कि उसे शक है कि रवि कुमार निवासी जालंधर पंजाब इसकी बेटी को घर से भगाकर ले गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -

पंजाबः ताजपुर रोड पर डाइंग यूनिट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
लुधियानाः ताजपुर रोड पर स्थित डाइंग यूनिट में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आग पहले पम्मी डाइंग यूनिट की पहली मंजिल पर लगी। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने आग को अपने स्तर पर बुझाने की कोशिश की। लेकिन काफी मशक्त के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद आग नियंत्रण से बाहर होकर फैक्ट्री की दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। इसके बाद उक्त कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन अभी तक आग शांत नहीं हुई है।
दमकल विभाग के कर्मियों ने फैक्ट्री से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। थाना टिब्बा का पुलिस स्टाफ भी आगजनी की घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंच गया है। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं का बवंडर नजर आया। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह डाइंग यूनिट है। इसमें कपड़े की रंगाई का काम होता है। बताया जा रहा है दूसरी मंजिल पर कपड़े को रंगने वाले केमिकल पड़े थे। वहीं पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना बताई जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट होने से केमिकल ने आग पकड़ ली, फिर वह कंट्रोल में नहीं आई। पम्मी डाइंग यूनिट में आग लगने से लाखों रुपए का कपड़ा और रंगाई के सामान-केमिकल के साथ-साथ मशीनरी जलकर राख हो गई है।
-

जालंधरः नन रेप केस में बरी होने वाले बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने दिया इस्तीफा
जालंधर/वरुणः 2018 में रेप के आरोपों के चलते पादरी संबंधी कर्तव्यों से अस्थायी रूप से मुक्त किए जा चुके फ्रैंको मुलक्कल ने जालंधर के बिशप पद से इस्तीफा दे दिया है। ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने जालंधर के बिशप के रूप में रिटायर्ड रेवरेंड फ्रैंको मुलक्कल की ओर से सौंपे गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। 2018 में पोप फ्रांसिस ने ही उन्हें कार्यमुक्त किया था। भारत में अपोस्टोलिक ननसिएचर के बयान में लिखा गया, ”जालंधर के सूबे (धर्मप्रांत) के संबंध में उपरोक्त मामले में अभी विभाजनकारी स्थिति को देखते हुए रिटायर्ड रेवरेंड मुलक्कल की ओर से इस्तीफे का अनुरोध किया गया, न कि सूबे की भलाई के लिए एक अनुशासनात्मक उपाय के तौर पर जिसे एक नए बिशप की जरूरत है।”
एक नन ने मुलक्कल पर रेप का आरोप लगाया था। केरल के कोट्टायम की एक अदालत ने पिछले साल जनवरी में मुलक्कल को मामले में बरी कर दिया था। कोट्टायम की अतिरिक्त जिला अदालत के न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा था कि पीड़िता अपना बयान बदलती रही है। जून 2018 में नन ने मुलक्कल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि 2014 से 2016 के बीच मुलक्कल ने उसका यौन शोषण किया।
कोट्टायम पुलिस ने जून 2018 में ही मुलक्कल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। मामले में विशेष जांच दल ने मुलक्कल को सितंबर 2018 में गिरफ्तार किया था। नवंबर 2019 में मामले में सुनवाई शुरू हुई थी। जो 10 जनवरी को मुलक्कल के बरी होने के साथ ही पूरी हो गई थी। मामले में नन ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ केरल हाई कोर्ट का रुख किया था। मुलक्कल ने एक वीडियो में अपने इस्तीफे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आज (1 जून) उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। फ्रैंको मुलक्कल फिलहाल जालंधर के बिशप एमेरिटस की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस साल आठ फरवरी को उनकी पोप से मुलाकात हुई थी।
