जालंधर, वरुण/हर्षः कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू आप पार्टी में शामिल हो गए है। वहीं सुशील रिंकू की आप पार्टी में शामिल होने से पहले आप कार्यकर्ताओं से साथ तस्वीर भी सामने आई है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह आप पार्टी में शामिल हो गए है और आज सीएम भगवंत मान व केजरीवाल लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के तौर पर सुशील रिंकू के नाम पर मोहर लगा सकते है।
Blog
-

बेटी को एयरपोर्ट छोड़ वापिस लौट रहे दंपति की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत 2 घायल
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय में आधी रात हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई और अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक महिला की पहचान कांगड़ा जिला के देहरा निवासी रीता वशिष्ठ पत्नी रमेश चंद के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे में मृतक महिला का पति और कार चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर कार चालक चेतन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरा निवासी रमेश चंद और उनकी धर्मपत्नी रीता वशिष्ठ मंगलवार रात अपनी बेटी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट अपनी गाड़ी अल्टो संख्या (एचपी 36ए 0507) में छोड़ने के लिए गए थे। बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने के बाद पति- पत्नी कार में ड्राइवर चेतन कुमार के साथ घर वापस लौट रहे थे। जब उनकी कार डीएवी स्कूल ऊना के पास पहुंची तो ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराई। इस हादसे में रमेश चंद उनकी धर्मपत्नी रीता वशिष्ठ और चालक चेतन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां रीता वशिष्ठ को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।पुलिस ने घटना के संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ श्री राम कथा का आगाज
क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य तरुण डोगरा ने की प्रवचनों की बौछार
ऊना/सुशील पंडित : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के ऊना उपमंडल के तहत पढ़ती ग्राम पंचायत झंबर में श्री राम कथा रामायण महायज्ञ का आगाज भव्य शोभायात्रा के साथ द्वितीय वर्ष में प्रवेश हुआ और इस विशाल शोभायात्रा का आगाज गांव लाम, झंबर स्थित अलौकिक संकट मोचन श्री हनुमान जी मंदिर परिसर से शुरू होकर सेंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं सहित बैंड बाजों, भगवान की झांकियों व हरे कृष्णा, हरे रामा एवं जय श्री राम के उद्घोष के साथ आरंभ होकर गांव सूरजेहडा से होता हुआ क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरियाला स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर की ओर रवाना हुआ, इस दौरान पूरा क्षेत्र अलौकिक सौंदर्य से भरपूर नजर आया। इस भव्य शोभायात्रा को देखकर ऐसे लग रहा था कि भगवान श्री श्रीराम ऊना की देवनगरी गांव लाम, झंबर व सूरजेहड़ा में विराजमान हो चुके हैं। वहीं श्रद्धालुओं का भक्ति में तृप्त होते ही नजारा देखने को बन रहा था।
श्री राम का चरित्र विश्व संस्कृति में एक उज्जवल एवं सर्वत्र परिव्याप्त संतत्व: तरुण डोगरा
वहीं, संपूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ तीनों गांवों के निवासियों द्वारा इस 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्री राम कथामृत का शुभारंभ जिला ऊना के चौकीमनियार से सुप्रसिद्ध एवं मधुरभाषी आचार्य तरुण डोगरा द्वारा किया गया। श्री राम कथामृत के प्रथम दिवस में आचार्य तरुण डोगरा जी ने अपने मुखारविंद से कहा कि श्री राम जी का चरित्र विश्व संस्कृति में एक उज्जवल एवं सर्वत्र परिव्याप्त वर्णातीत संतत्व है। भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में श्री राम कथा का वशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा कि श्री राम जी के बिना भारतीयता का अस्तित्व एवं उसकी पहचान भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का आधार प्रभु श्री राम है लेकिन उन्हें हम अपनी बुद्धि के द्वारा कभी समझ ही नहीं सकते और शास्त्र कहते हैं। राम अतर्कय बुद्धि मन वाणी— बुद्धि की एक सीमा होती है और सीमित बुद्धि से असीम को पाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जहां बुद्धि की सीमा समाप्त होती है वहीं से तो ज्ञान का प्रारम्भ होता है। उन्होंने माता सती के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि माता सती बुद्धि की इन्द्रियों से राम जी की लीला और उनके रहस्य को समझना चाहती थी पर वह नाकामयाब हुई। ठीक इसी प्रकार मन बुद्धि से हम अध्यात्म को समझ नहीं सकते, क्योंकि अध्यात्म का अर्थ होता है आत्मा का अध्ययन एवं आत्मानुभूति। जो केवल एक गुरु की कृपा से ही हम कर सकते है और मात्र एक पूर्ण गुरु ही हमें संशयों के भंवडर से निकाल कर अध्यात्म की डगर पर ले चलते हैं।
5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगी श्री राम अमृत कथा
आपको बता दें कि यह धार्मिक अनुष्ठान गांव लाम, झंबर व सूरजेहड़ा के सौजन्य से 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, और 6 अप्रैल को श्री महावीर जयंती के उपलक्ष पर संकट मोचन श्री हनुमान जी मंदिर में झंडा रस्म अदा की जाएगी। वही श्रीराम कथा का समय दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक रहेगा, तदोपरांत प्रतिदिन भंडारे का भी विशेष प्रावधान रहेगा। श्री राम कथा के के आयोजकों ने आम जनमानस से आह्वान किया है कि इस धार्मिक अनुष्ठान ज्ञान गंगा में पहुंचकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
-

बड़ा हादसाः मंदिर के टैंक में डूबने से 5 की मौत
चेन्नईः मंदिर से जुड़े एक अनुष्ठान के दौरान पांच युवक बुधवार को यहां एक तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब पुजारी तथा स्वयंसेवक तालाब में गए और अनुष्ठान के लिए एक घेरा बना लिया। इस दौरान एक व्यक्ति डूब गया और उसे बचाने की कोशिश में 4 अन्य युवक भी डूब गए। पुलिस ने बताया कि राजस्व तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और बचाव सेवा कर्मियों की मदद से शवों को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
हालांकि हादसा के कारण क्या थे। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बता दें कि दो दिन पहले राजस्थान के चूरू में भी एक दर्दनाक घटना घटी थी। यहां के सरदारशहर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने दो बच्चों को पानी से भरे कुंड में धक्का देकर मार डाला था। मृतक बच्चों में तीन साल की बच्ची और 7 महीने का बच्चा शामिल था. वहीं रामनवमी के दिन इंदौर के मंदिर में बावड़ी गिरने से बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
-

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡੀਸੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ/ਅਨਿਕੇਤ : ਅੱਜ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ‘ਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡੀਸੀ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਬਾਹਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਰ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਮੌਸਮੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਬਹੁਤ ਜਿ਼ਆਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਸਿਰਫ 15 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹਿ ਰਹੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਹੈ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਜਾਰੀ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਮਾਨ ਨੂੰ ਲੰਮੇ ਹੱਥੀਂ ਲੈਂਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਅੱਜ ਤੱਕ ਨਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਵਿਧਾਇਕ ਆਇਆ ਹੈ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕੋਈ ਮੰਤਰੀ, ਤਾਂ ਫਿਰ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਕਿਹੜੇ ਮੂੰਹ ਨਾਲ ਬਿਆਨ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ।
-

पंजाबः मेडिकल स्टोर में ड्रग इंस्पेक्टर का छापा!
अमृतसरः जिले में एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारा। मेडिकल स्टोर के अंदर पड़ी दवाइयों की चेकिंग कीं गई। इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि उन्हें डीसी कार्यालय से निर्देश मिला था, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ दुकानों की जांच की है। इस दौरान कमियां पाए जाने पर ड्रग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान दुकानों के सेल-परचेज बिलों की भी जांच की गई है। उन्होंने कहा कि यह जांच भविष्य में भी जारी रहेगी।
-

संतोषगढ़ श्री गुरु रविदास मंदिर में फतेहपुर व राजा तलाब के श्रद्धालुओं का जत्था हुआ नतमस्तक
ऊना/ सुशील पंडित : नगर परिषद संतोषगढ़ के एतिहासिक श्री गुरु रविदास मंदिर में मंगलवार देर शाम को बड़ी संख्या में जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर के गुरू रविदास मंदिर नकोदर राजा तलाब के श्रद्धालुओं का जत्था माथा टेकने पहुंचा। मंदिर कमेटी ने जत्थे का स्वागत किया और सिरोपा देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान मंदिर में सुशोभित गुरु रविदास महाराज की मूर्ति को माथा टेक श्रद्धालुओं ने मंदिर के प्रक्रिरण बारे भी जानकारियां हासिल की।
संगत की अगुआई कर रही मुख्य सेवादार साबो देवी, सुरिंद्र सिंह, राय सिंह, सुनीता, जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह इस मंदिर के इतिहास को सुनकर काफी समय से यहां आने के लिए योजना बना रहे थे। आखिरकार मंगलवार देर शाम को यहां मंदिर पहुंचे । अपने मन की खुशी के चलते यहां आकर सभी ने माथा टेक गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इससे पहले यहां से थोड़ी दूरी पर स्थित चरण छोह गंगा एवं तप अस्थान खुरालगढ़ साहिब जाकर भी माथा टेका । मौके पर संतोषगढ़ गुरु रविदास मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों में वरिष्ठ उप प्रधान कश्मीरी लाल सिंघा, अमरजीत सिंघा, महासचिव बलराम महे, प्रकाश चंद चारवाड़, मोहन लाल, इंदरप्रीत नारियाल, पुष्पा देवी, राकेश कुमार, देश राज, सुभाष चंद, शिवानी अनुदेवी, शामो देवी, राहुल सेहजल, अमन रूपा, नीरज, रवि सिंघा, आशु आदि मौजूद रहे।
-

ਪੰਜਾਬ: ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢਿਆ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਗਾਂਧੀ ਚੌਂਕ ਤੋਂ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਦਫਤਰ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਜੰਮਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਕਾਰਨ ਖਰਾਬ ਹੋਈ ਫਸਲ ਦੇ ਮੁਆਵਜੇ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਗਿਰਦਾਵਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦਿੱਤੇ ਹੋਏ ਹਨ ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਨੂੰ ਛਿੱਕੇ ਤੇ ਟੰਗ ਰੱਖਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜੇ ਤਕ ਪਿੰਡਾਂ ਅੰਦਰ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਤਕ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਿਆ, ਨਾਲ ਹੀ ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਨ.ਐਸ.ਏ. ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।
ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਬੀ.ਐਸ.ਐਫ. ਫ਼ੋਰਸਾਂ ਲਗਾ ਕੇ ਬਿਨਾ ਵਜ੍ਹਾ ਮਾਹੌਲ ਦਹਿਸ਼ਤ ਭਰਿਆ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਬੀ. ਐਸ. ਐਫ. ਫੋਰਸਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਿਸ ਬੁਲਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਹੋ ਸਕੇ ਨਾਲ ਹੀ ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।
-

मानसी राणा ने अपने जन्मदिन पर अपनी गुल्लक मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा पिछले कुछ वर्षों से अपने जन्मदिन के पर अपनी गुल्लक का पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करती चली आ रही है। मानसी राणा 2020से करोना काल के दौरान लाकडाउन लगने से जहां पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था।
बहीं पर मानसी राणा ने अपना जन्मदिन न मनाने का मन बना लिया ओर कहा कि मैं अपनी गुल्लक मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करूंगी।तब से लेकर आज तक हर वर्ष मानसी राणा अपनी गुल्लक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा देती है। इस बार भी मानसी राणा ने जिलाधीश महोदय ऊना के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान भेजा। मानसी राणा पिंगलबाडा होशियारपुर, इंडियन हैल्पिंग हैंड्स, हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्थाओं को भी अपनी ओर से सहायता राशि प्रदान कर चुकी हैं।
-

जालंधर से बड़ी ख़बरः कांग्रेस ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी से किया बाहर
जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। हाल ही में चर्चा चल रही थी कि आज शाम 5 बजे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल वेस्ट हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को आप पार्टी में शामिल कर लेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इससे पहले सुशील रिंकू को बड़ा झटका देते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी सीनियर लीडर हरीश चौधरी ने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर किया गया है।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज पटियाला पहुंचे हैं। जहां वह ‘सीएम की योगशाला’ परियोजना की शुरुआत कर रहे हैं। इसके बाद वह आज जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकते है। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे है कि सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को आप पार्टी उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

