Blog

  • पंजाबः Mankirat Aulakh और Happy Raikoti की बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है FIR, देखें वीडियो

    पंजाबः Mankirat Aulakh और Happy Raikoti की बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है FIR, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी मशहूर गायक मनकिरत औलख और हैप्पी रायकोटी की मुश्किलें एक बार  फिर बढ़ने जा रही है और जल्द ही इनपर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।पंजाब के जालंधर से कमेस्ट्री गुरु मनदीप सिंह (एमपी सिंह) इन दोनो सिंगर के लिए मुसीबत बनने जा रहे है।कमेस्ट्री गुरु मनदीप सिंह ने पुलिस के थाना डिवीजन 2 में दोनो सिंगरो के खिलाफ अपने बयान दर्ज करवाए है।वही पुलिस अधिकारी ने दोनो सिंगर्स को जल्द इनके खिलाफ मिली शिकायत में तफ्तीश में बुलाने का बयान दिया है और इनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है।

    कमेस्ट्री गुरु मनदीप सिंह (एमपी सिंह) ने पहले हैप्पी रायकोटी का गाना फोटोशूट में गन कल्चर को परमोट करने के खिलाफ शिकायत जालंधर पुलिस कमिश्नर को दी थी तो वही अप्रैल महीने की 12 तारिक मनकीरत औलख के खिलाफ उनके गाने rise in shine में गन कल्चर को पूरी से दिखाने पर पंजाब के डीजीपी को शिकायत भेजी थी।उसी शिकायतों के आधार पर आज पुलिस कमेस्ट्री गुरु मनदीप सिंह को बुलाकर दोनो सिंगर्स के खिलाफ बयान कलमबद्ध करवाए है।कमेस्ट्री गुरु मनदीप सिंह का कहना है माननीय हाईकोर्ट और पंजाब सरकार के सख्त आदेश के बाद भी दोनो सिंगर्स ने हथियारों को अपने गानों में बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा डीजीपी पंजाब के आदेश पर पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए उनके बयान कलमबद्ध किए है।

    कमेस्ट्री गुरु मनदीप सिंह ने कहा सीडब्लूपी 62 13 हाईकोर्ट के आदेश पर अगर वॉयलेंस या हथियारों की नुमाइश करता है तो उसके उसी समय मामला दर्ज किया जाता है।हालांकि उन्होंने कहा वह हैरान है अभी तक गानों को सोशल साइट से क्यू नही हटाया गया।कमेस्ट्री गुरु मनदीप सिंह ने कहा पुलिस ने आश्वासन दिया है दोनो सिंगर्स को जल्द बुलाकर जांच में शामिल किया जाएगा और कानूनी कार्यवाही की जाएगी। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस थाना 2 के सब इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह ने कहा कमेस्ट्री गुरु मनदीप सिंह को आज बुलाकर मनकीरत औलख और हैप्पी रायकोटी के खिलाफ बयान कलमबद्ध किए है। मनकीरत और हैप्पी रायकोटी के नंबर लेकर उनको सूचित कर जांच में शामिल किया जाएगा।उच्च अधिकारियों और डीए लीगल से बातचीत कर जुर्म के हिसाब से मामला दर्ज किया जाएगा।

    बता दें कि मनकीरत औलख कई बार विवादों  में आ चुके है। उनके खिलाफ गानों में हथियारों को दिखाने पर पहले भी शिकायत हुई थी और पंजाबी गायकों ने उसका विरोध भी किया था।यहां तक शुभदीप सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी मनकीरत औलख का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि मनकीरत की लॉरेंस बिश्नोई से दोस्ती है और वहीं लॉरेंस ने ही सिद्धू मूसवाला की हत्या करवाई थी।

  • आज का राशिफल, 25 मई 2023

    आज का राशिफल, 25 मई 2023

    आज का राशिफल, 25मई 2023

    वृष: शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।
    मिथुन: धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।
    कर्क: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
    कन्या: व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।
    तुला: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
    मकर: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा।
    कुंभ: सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।
    मीन: शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
  • जालंधर : इस इलाके में शव मिलने से मचा हड़कंप

    जालंधर : इस इलाके में शव मिलने से मचा हड़कंप

    जालंधर, वरुण : पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित अड्डा नूरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना मकसूदां के अधीन आते अड्डा नूरपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अड्डा नूरपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी।

    मृतक की सूचना मिलते ही एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना की जानकारी देते हुए एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अड्डा नूरपुर के हाईवे के नजदीक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायल

    पंजाब : बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायल

    लुधियाना : खन्ना में जीटी रोड पर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब सामने पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के बाद बस बेकाबू हो गई थी, जिसे ड्राईवर ने बड़ी मशक्कत से कंट्रोल किया। इस हादसे दौरान धागा फैक्ट्री की बस में करीब 25 महिलाएं सवार थी, जिनमें से करीब 15 गंभीर घायल हो गई। गनीमत यह रही कि जब हादसा हुआ तो बस पुल के ऊपर थी।

    ड्राईवर ने मुश्किल से बस को कंट्रोल में किया, नहीं तो पुल से नीचे भी गिर सकती थी। फिलहाल घायलों को सरकारी अस्पताल खन्ना में दाखिल करवाया गया है। मौके पर मौजूद भीमा सिंह ने बताया कि उक्त बस लौंगोवाल धागा मिल की है, जिसमें अधिकतर महिलाएं थे। वहीं हादसे में ट्रक ड्राईवर फरार हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाब : बहन से दुष्कर्म के आरोप में भाई और उसके साथियों पर‌‌ मामला दर्ज

    पंजाब : बहन से दुष्कर्म के आरोप में भाई और उसके साथियों पर‌‌ मामला दर्ज

    फरीदकोट: सदर के गांव पक्का में चचेरे भाई ने 17 वर्षीय नाबालिग बहन से रेप किया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने ताया के आरोपी बेटे व उसके 2 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पिता व भाई के साथ रात में घर के अंदर सोई हुई थी। इसी दौरान उसके ताए का लड़का वहां आया।

    वह उसके मुंह को कपड़े से दबाकर उसे उठा कर नजदीक ही में सफेदा के पेड़ के पास ले गया। जहां आरोपी लखविंदर ने उसका रेप किया। इस दौरान उसके 2 अज्ञात साथी भी वहां मौजूद रहे। गोलेवाला चौकी की प्रभारी सुखचैन कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर लखविंदर सिंह व 2 अज्ञात आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • बदमाशों ने मोबाइल सेंटर संचालक को मारी गोली, हालत नाज़ुक, देखें वीडियो

    बदमाशों ने मोबाइल सेंटर संचालक को मारी गोली, हालत नाज़ुक, देखें वीडियो

    लखनऊ : राजधानी का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज इलाके में बुधवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से हंगामा मच गया। बेखौफ बदमाशों ने नरही में पीके मोबाइल सेंटर संचालक प्रमोद गुप्ता को गोली मार दी। बदमाशों द्वारा 3 से 4 गोली मारे जाने की सूचना है। एक गोली प्रमोद गुप्ता सिर में लगी है। उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

    हादसा हैरतअंगेज घटना उस वक्त हुई जब एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के आला अफसरों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। वहीं कुछ मीटर की दूरी पर ही हजरतगंज में एक मोबाइल सेंटर संचालक को बदमाशों ने गोली मार दी। मोबाइल सेंटर संचालक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। हजरतगंज इलाके में बुधवार की शाम चली गोलियों की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा।

    उन्होनें अपने में लिखा कि “फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाली सरकार बताए कि ‘तमंचे की आपूर्ति’ कहाँ से हो रही है, जो गोलीबारी की घटना के रूप में मुख्यमंत्री के आवास के पास तक पहुँच गयी है।” घटना स्थल पर पहुंची ACP मनीषा सिंह ने कहा कि हजरतगंज के नरही में मोबाइल रिपेयरिंग के दुकान पर प्रमोद कुमार गुप्ता को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया। यह घटना करीब 9 बजे की है। घायल का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है और पुलिस परिजनों से बात कर घटना की खुलासा करने में लगी है।

  • पंजाब : अमृतपाल सिंह के 12 सहयोगियों पर चलेगा केस, कोर्ट में चालान पेश

    पंजाब : अमृतपाल सिंह के 12 सहयोगियों पर चलेगा केस, कोर्ट में चालान पेश

    चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की खालसा वहीर (धार्मिक मार्च) में शामिल 12 सहयोगियों के खिलाफ खिलचियां थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने बाबा बकाला साहिब में बिक्रमजीत सिंह की अदालत में चालान पेश कर दिया है। इन पर धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 506 (जान से मारने की धमकी), 336 (जान को खतरे में डालना) और 186 (सरकारी ड्यूटी में बाधा) के तहत केस चलेगा। न्यायधीश ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 मई तय की है। अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च 2023 को केस दर्ज किया था। बाबा बकाला साहिब की अदालत में पेश चालान में अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह और पपलप्रीत सिंह के नाम शामिल नहीं हैं क्योंकि वे अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद हैं।

    उल्लेखनीय है कि 18 मार्च को जब खिलचियां थाने की पुलिस ने खालसा वहीर के दौरान अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाड़ी भगा दी और पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया था। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे। पुलिस का सहयोग करने के बजाय वे फरार हो गए। इसमें कहा गया है कि दर्शन सिंह, जगमोहन सिंह जग्गी, संधू ड्राइवर व पम्मा बाजखाना के एड्रेस पूरे नहीं हैं। रिपोर्ट में जांच किए जाने का हवाला दिया गया है।

    पुलिस ने इसके साथ ही हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने का हवाला दिया। चालान में अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह, पपलप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, जग्गी जगमोहन सिंह, संधू ड्राइवर, पम्मा बाजखाना, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह के नाम रखे हैं लेकिन इनके खिलाफ चालान पेश नहीं किया गया है। एनएसए के तहत गठित बोर्ड की टीम अमृतपाल सिंह और उसके साथियों से मिलने असम की डिब्रूगढ जेल पहुंची। टीम ने अमृतपाल सिंह, पपलप्रीत सिंह और उनके साथियों से अलग-अलग सवाल पूछे और उनके बयान को भी दर्ज किया। अमृतपाल व उसके साथियों ने आरोप लगाया था कि उन पर एनएसए लगाना गलत है।

    इसे लेकर उन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी। इसकी जांच करने के लिए रिटायर्ड जस्टिस शाबिहुल हसनैन की अध्यक्षता में एक बोर्ड गठित किया गया था। इसमें पंजाब पुलिस के आईजी राकेश अग्रवाल, सुवीर सिओकंद, दिव्यांशु जैन शामिल हैं। पुलिस ने अमृतपाल और उसके नौ लोगों साथियों पर एनएसए लगाया गया था। बोर्ड जांच कर रहा है कि इन पर एनएसए लगाना सही है या नहीं। पुलिस ने पपलप्रीत को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया था जबकि अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल को जरनैल सिंह भिंडरावाला के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से गिरफ्तार किया था।

  • जालंधर : तेज़ रफ़्तार गाड़ी चला रहे स्कूल के छात्र ने स्कार्पियो को मारी टक्कर

    जालंधर : तेज़ रफ़्तार गाड़ी चला रहे स्कूल के छात्र ने स्कार्पियो को मारी टक्कर

    जालंधर, वरुण : कूल रोड पर आज सुबह तेज रफ्तार गाड़ी चला रहे स्कूल के छात्र ने स्कोर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। स्कूल छात्र गाड़ी इतनी तेज गति से चला रहा था कि स्कॉर्पियो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद भी युवक से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और बिजली के खंभे से जाकर टकरा गई।

    लोगों का कहना है कि अगर उक्त युवक की गाड़ी स्कोर्पियो से न टकराती तो वहीं सड़क पर से पैदल गुजर रहे 2 राहगीरों की मौत हो सकती थी। इस दौरान लोगों ने स्कूल के छात्र को काबू कर लिया और गाड़ी के कागजात को लेकर उससे पूछताछ करनी शुरू की।

    तो पता चला कि न तो उसके पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही गाड़ी के कोई कागज। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस गाड़ी में स्कूल छात्र से सवार था उस पर एडवोकेट का स्टिकर लगा हुआ है और पूछताछ दौरान गाड़ी लड़के के मामा की बताई जा रही है जो कि वकील हैं। जबकि उक्त छात्र के पिता बिज़नेसमैन बताए जा रहे हैं। 

  • लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में छिपाया शव

    लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में छिपाया शव

    बदबू ना आने पर शव पर लगाता रहा परफ्यूम

    हैदराबाद. जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शरीर को पत्थर काटने वाली मशीन से टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा, उसके बाद अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। आरोपी ने पीड़िता के पैर और हाथ अपने घर के एक रेफ्रिजरेटर (फ्रीज) में रख दिए थे और दरुगध से बचने के लिए उस पर इत्र का छिड़काव किया था। हैदराबाद पुलिस को 17 मई को शहर में मुसी नदी के पास एक कटा हुआ सिर मिला था। इस रहस्य को सुलझाने के बाद गुरुवार को यह चौंकाने वाला अपराध सामने आया।

    ज्ञात हो कि यह मामला दिल्ली के श्रद्धा वाकर और निक्की यादव हत्याकांड से मिलता-जुलता है, जिसमें आरोपियों ने पीड़िताओं के शरीर के अंगों को काटकर फ्रीज में रखने के बाद अलग-अलग जगहों पर फेंका था। दक्षिण-पूर्व जोन के डीसीपी रूपेश चेन्नुरी ने कहा कि पुलिस ने शेयर बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले अविवाहित बी. चंद्र मोहन को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 55 वर्षीय आरोपी के 48 साल की यारम अनुराधा रेड्डी के साथ पिछले 15 साल से अवैध संबंध थे। काफी समय पहले अपने पति से अलग रहने वाली महिला चंद्र मोहन के साथ दिलसुखनगर स्थित चैतन्यपुरी कॉलोनी स्थित उसके घर में रह रही थी। महिला 2018 से ब्याज पर जरूरतमंदों को पैसा उधार देती थी। उनके बीच मतभेद तब पैदा हुए, जब मोहन ने उससे ऑनलाइन व्यापार करने के लिए लगभग 7 लाख रुपये लिए थे। उसके बार-बार अनुरोध के बावजूद वह चुकाने में विफल रहा।

    जब महिला ने उस पर पैसों के लिए दवाब बनाया तो वह उससे रंजिश रखने लगा और उसे जान से मारने की योजना बना ली। 12 मई को आरोपी ने अनुराधा के साथ झगड़ा किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने सीने और पेट पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने के लिए पत्थर काटने की दो छोटी मशीनें खरीदीं। उसने धड़ से सिर काटकर काले पॉलीथिन के कवर में रख दिया। फिर उसने टांगों और हाथों को धड़ से अलग किया, टांगों और हाथों को रेफ्रिजरेटर में रख दिया और डिस्पोजल के लिए धड़ को एक सूटकेस में रख दिया।

    15 मई को आरोपी ऑटोरिक्शा से मुसी नदी के पास पहुंचा और अनुराधा का कटा सिर वहीं फेंककर चला गया। इसके बाद आरोपी ने फिनाइल, डेटॉल, परफ्यूम अगरबत्ती और कपूर खरीदा और उन्हें नियमित रूप से अनुराधा के कटे शरीर के अंगों पर छिड़कता रहा, ताकि आसपास के क्षेत्र में दरुगध न फैले। उसने सोशल मीडिया पर शरीर के अंगों को कैसे डिस्पोज किया जाए, इस पर वीडियो भी देखे। पुलिस के मुताबिक, वह मृतका के मोबाइल फोन से उसके जानने वाले लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए संदेश भेजता रहा कि वह जीवित है और कहीं और रह रही है।

    17 मई को मुसी नदी के पास अफजल नगर कम्युनिटी हॉल के सामने कूड़ा फेंकने की जगह पर सफाई कर्मचारियों को महिला का कटा हुआ सिर मिला था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी गई। मलकपेट पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले को सुलझाने के लिए आठ टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग और अन्य तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल से जुड़ी गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के शरीर के अंगों को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • जालंधरः 2100 रुपए ऑनलाइन रिश्वत लेने के मामले में थाने का हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

    जालंधरः 2100 रुपए ऑनलाइन रिश्वत लेने के मामले में थाने का हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

    जालंधर,वरुण/हर्षः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को शहर के थाना भार्गव कैंप में तैनात हवलदार (हेड कांस्टेबल) रघुनाथ सिंह (2824/जालंधर) को दो किस्तों में 2100 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार को उत्तराखंड के देहरादून जिले के रायवाला गांव निवासी मोहित सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। विजीलैंस को मोहित ने रिश्वत लेने के संबंध में हैंड कांस्टेबल के खिलाफ सीएम मान के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन ऑनलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पुलिसकर्मी ने अपनी मृतक बहन की रिपोर्ट विसरा स्टेट कैमिकल एग्जामिनेशन लैबोटरी, खरड़ भेजकर रिपोर्ट लेने के एवज में उससे दो किस्तों में 2100 रुपये में लिए हैं। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मी ने उसे रिश्वत की राशि ऑनलाइन भेजने के लिए कहा और उसने फोनपे ऐप के माध्यम से दो किश्तों में 100 और 2000 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। प्रवक्ता ने बताया कि सतर्कता ब्यूरो की जालंधर रेंज ने उक्त शिकायत की जांच की और शिकायतकर्ता से 2,100 रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच जारी है।