जालंधर : इस इलाके में शव मिलने से मचा हड़कंप

जालंधर, वरुण : पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित अड्डा नूरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना मकसूदां के अधीन आते अड्डा नूरपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अड्डा नूरपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी।

मृतक की सूचना मिलते ही एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना की जानकारी देते हुए एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अड्डा नूरपुर के हाईवे के नजदीक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *