Blog

  • जालंधर-अमृतसर हाइवे पर चार वाहनों की भयानक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

    जालंधर-अमृतसर हाइवे पर चार वाहनों की भयानक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

    जालंधर/वरुणः पंजाब में कोहरे ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहींं आज जालंधर-अमृतसर हाइवे पर चार वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और जबकि कई घायल हो गए। हादसें में घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्यास कस्बे में घने कोहरे के कारण चार वाहन आपस में टकरा गए।

    हादसे में चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए ब्यास थाना प्रभारी ने बताया कि घने कोहरे और वाहनों की तेज गति के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर चालक मंगा सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव चीमा बाठ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि कई घंटों तक मृतक का शव सड़क पर पड़ा रहा। हैरानी की बात यह है कि पुलिस विभाग की एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस को भी के बारे में सूचित कर दिया गया लेकिन सूचित करने के बावजूद वह मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते मृतका के शव को उसकी ही ट्रॉली में सिविल अस्पताल बाबा बकाला ले जाया गया।

  • पंजाबः PRTC के बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, व्यक्ति को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    पंजाबः PRTC के बस कंडक्टर की गुंडागर्दी, व्यक्ति को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के बस स्टैंड पर एक बस कंडक्टर की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कंडक्टर का महिला को बस में चढ़ाने को लेकर व्यक्ति के साथ विवाद हुआ है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें देखा जा सकता है कि हंगामे के दौरान बस कंडक्टर ने महिलाओं को बस में चढ़ाने आए एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने के बाद कंडक्टर बस में बैठकर निकल गया। दरअसल, महिलाएं अपने साथ ज्यादा सामान लाई थी। जिस पर कंडक्टर ने उन्हें सामान नहीं रखने दिया और विवाद शुरू हो गया।

    कंडक्टर और उसके साथियों की महिला से भी बहसबाजी हुई। कंडक्टर और उसके साथियों का कहना था कि वह बस में मुफ्त सफर कर सकती हैं, लेकिन सामान नहीं ले जा सकती। इसी बात को लेकर उनकी कई देर तक बहसबाजी होती रही। बस फरीदकोट के डिपो की है। कंडक्टर द्वारा व्यक्ति और महिलाओं के साथ किए व्यवहार की शिकायत पीड़ितों द्वारा दर्ज करवाई गई है। वहीं बस स्टैंड के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। जिन्होंने बताया कि फरीदकोट के पीआरटीसी के जीएम को शिकायत पत्र भेज दिया जाएगा ताकि कंडक्टर पर कार्रवाई हो सके। इस मामले में लुधियाना पीआरटीसी के अधिकारी ने कहा कि वीडियो देख ली है।

    फरीदकोट के जीएम को कार्रवाई के लिए भेज दी है। कंडक्टर ने जो गलत व्यवहार किया है उसकी सजा उसने मिलनी चाहिए।परमजीत सिंह राजू ने बताया कि वह अपनी बहू और भाभी को बस स्टैंड पर बस में चढ़ाने गया था। उसने उन्हें बस में बैठा भी दिया। इतने में बस का एक कर्मचारी उनके पास आया और कहने लगा कि ये सामान महिलाएं साथ नहीं ले जा सकतीं। जिस पर उसने कहा कि वह सामान का आधा टिकट काट दे। वह अकेली कैसे जाएंगी।

    सामान तो साथ लेकर जाना पड़ेगा। परमजीत ने कहा कि जिसके बाद कंडक्टर ने बैग उठाकर बस से बाहर फेंक दिया और महिलाओं से गलत व्यवहार किया। इतने में जब उसने कंडक्टर की गलत हरकतों की वीडियो बनानी शुरू की तो उस कंडक्टर कर्मचारी ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। वहीं उस कर्मचारी ने थप्पड़ तक मार दिया।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े सब्जी विक्रेता पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

    पंजाबः दिन-दिहाड़े सब्जी विक्रेता पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

    अमृतसरः पंजाब में गोली चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं आज फतेहपुर इलाके में गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक सब्जी विक्रेता पर 12 अज्ञात हमलावरों ने हवाई फायर कर दिए। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुक्सानी नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

    घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची थाना इस्लामाबाद के अधीन आती चोंकी फताहपुर कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः सरकार के आदेशों को स्कूल प्रशासकों ने किया दरकिनार

    पंजाबः सरकार के आदेशों को स्कूल प्रशासकों ने किया दरकिनार

    पहले के समय अनुसार लगाए स्कूल

    अजनालाः पंजाब में बढ़ रहे कोहरे के कारण सड़क हादसे भी बढ़ने लगे है। बीते दिन ही पंजाब में कोहरे के कारण स्कूल बस की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का समय 10 बजे से लगाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ स्कूल सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए पहले के समय के अनुसार स्कूल खोल रहे है। ऐसा ही मामला सरहद क्षेत्र अजनाला से सामने आया है।

    सरहद क्षेत्र में कई स्कूलों की ओर से सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए अपनी मनमर्जी के अनुसार आज पहले से निर्धारित समय के अनुसार स्कूल खोले है। घने कोहरे और शीतलहर के बीच छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जा रहे थे। उधर, तीसरे दिन आज भी कोहरे का प्रकोप पहले की तरह ही जारी रहा, जिससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • जालंधरः AAR KAY वैष्णों ढाबे के बाहर खड़ी बाइक ले फरार लुटेरा, देखें CCTV

    जालंधरः AAR KAY वैष्णों ढाबे के बाहर खड़ी बाइक ले फरार लुटेरा, देखें CCTV

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। शहर में लुटेरे सरेआम वारदातोंं को अंजाम दे रहे है। वहीं अब नकोदर रोड स्थित आरके वैष्णों ढाबा के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरा फोन के बहाने पहले बाइक के पास जाकर खड़ा हो जाता है, फिर मौका देखकर वहां से बाइक लेकर फरार हो जाता है। हालांकि यह घटना दो दिन पहले की है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बाइक चोरी की शिकायत 19 दिसंबर को थाने में दे दी गई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस के द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। 

  • राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा पत्र, जानिए पत्र में क्या लिखा 

    राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा पत्र, जानिए पत्र में क्या लिखा 

    नई दिल्ली: चीन में कोरोना कहर को देखते हुए भारत में भी सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। कोरोना को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र सरकार ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्र लिखकर राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने और भारत जोड़ो यात्रा स्थगति करने को कहा है। साथ ही इस यात्रा में शामिल लोगों को यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में आइसोलेट किया जाए। बता दें कि अभी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है।

    हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की इस चिट्ठी पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?. बता दें कि चीन में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से हाहाकार मचा दिया है और यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है।

  • खुली हवा में सांस लेना भी खतरनाक! इन शहरों की हवा बेहद खराब

    खुली हवा में सांस लेना भी खतरनाक! इन शहरों की हवा बेहद खराब

    पटना: प्रदूषण की समस्या हर राज्य के लिए एक एक गंभीर समस्या है। बिहार में सरकार और निगम के लाख प्रयास के बावजूद वायु प्रदूषण में जरा भी कमी नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि खुली हवा में भी सांस लेना काफी खतरनाक हो गया है। पिछले 15 दिनों में राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर और कई जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य से डेढ़ गुना से लेकर 3 गुना तक ज्यादा रह रहा है। सबसे खराब हालत राजधानी पटना की है जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स लगभग सभी इलाकों में 400 के पार पहुंचा हुआ है।

    पटना के समनपुरा में एक यूआई 478 तक पहुंच गया है, जबकि तारामंडल 419, पटना सिटी 401, राजवंशी नगर 364, गांधी मैदान 414, बीआईटी मेसरा के पास भी 400 के पार तक एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब बेगूसराय में भी लोग खुले में सांस नहीं ले पा रहे हैं। इसके साथ ही फिर से बिहार देश के सबसे प्रदूषित राज्यों में शुमार हो गया है जहां लोग शुद्ध हवा नहीं ले पा रहे हैं। अगर प्रदूषण का यही स्तर रहा तो स्वस्थ मनुष्य भी बीमारियों की चपेट में आएंगे और असमय फेफड़े भी खराब होंगे।

  • पंजाबः कांग्रेस प्रधान ने अपनी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

    पंजाबः कांग्रेस प्रधान ने अपनी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

    चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस में एक बार फिर से कलह शुरू होने के आसार शुरू हो गए है। दरअसल, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। राजा वड़िंग ने बिना नाम लिए अपनी पार्टी के बड़े लीडरों को घेराव किया है। वड़िंग ने कहा कि पार्टी में हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता था।

    हर कोई अपने आपको कांग्रेस से ऊंचा समझता था। कांग्रेस को किसी अन्य ने नहीं उनकी खुद की पार्टी के मेंबरों ने मारा है। उस समय कहीं न कहीं अनुशासन की कमी थी। बता देंकि कुछ पहले ही पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी वापिस वतन लौटे है और उनके वापसी के दौरान राजा वड़िंग द्वारा यह तीखा बयान दिया गया है।

  • जालंधर जम्मू नेशनल हाइवे पर ट्रक और महिंद्रा पिकअप की भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर जम्मू नेशनल हाइवे पर ट्रक और महिंद्रा पिकअप की भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    महिंद्रा गाड़ी को काटकर निकाला ड्राइवर और साथी को निकाला बाहर

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब में बढ़ रहे कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं अब घने कोहरे के कारण ट्रक और महिंद्रा पिकअप गाड़ी के भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर और उसके साथी को बाहर निकाला गया।

    इस हादसे में महिंद्रा पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। पेट्रोलियम मुलाजिमों ने जेसीबी के मदद से महिंद्रा गाड़ी को काटकर करीब 2 घंटे मशक्कत कर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला।

  • मूसेवाला के माता-पिता से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को समन जारी 

    मूसेवाला के माता-पिता से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को समन जारी 

    मानसा: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने विदेश दौरे से लौटने के बाद दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मिलने उनके गांव मूसेवाला पहुंचे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मूसेवाला की हत्या के वक्त वह भारत में नहीं थे। उन्होंने कहा कि मानसा पुलिस का फोन आया कि वह मानसा न आए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि मानसा आना है तो मूसेवाला के घर रात नहीं रुकनी। चन्नी ने कहा कि वह रात मूसेवाला के परिजनों के पास ही रूके हैं। चन्नी मुताबिक विधान सभा चुनाव में जब वह शुभदीप के साथ आखरी दिन मानसा में मौजूद थे तो विरोधी पार्टी (आप) ने झूठी शिकायत देकर चुनाव आयोग से एक पर्चा दर्ज करवाया था जो बेलेबल है। जो मामले दर्ज किया गया था वह झूठा था।

    पुलिस की चेतावनी की परवाह न करते हुए चरणजीत चन्नी ने साफ कर दिया कि वह हर हाल में मूसा गांव जाएंगे, इसलिए पुलिस ने उन्हें रात रुकने से मना किया, लेकिन पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि वह हर हाल में मुसेवाला  के परिवार के साथ रात गुजारेंगे। इसलिए पुलिस ने उन्हें अदालती सम्मन जारी किया। चन्नी को 12 जनवरी को अदालत में पेश होना है। यह मामला उनके और मूसेवाला के खिलाफ चुनाव के दौरान दर्ज किया गया था। चन्नी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद अब पुलिस चालान पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि ये चालान उनपर और शुभदीप दोनों पर दिया गया है। चन्नी ने कहा कि जब व्यक्ति की मौत हो जाती है तो चालान नहीं भरा जाता कैसलेंशन भरी जाती है लेकिन इन्होंने चालान दे दिया। मुझ से मेरा पक्ष तक नहीं पूछा गया।

    चन्नी ने कहा कि एक अन्य पर्चा मूसेवाला पर था उसे पहले कैंसल कर दिया गया था लेकिन अब उसका भी फिर से चालान बनाया जा रहा है। मूसेवाला की मौत का अफसोस पूरी दुनिया को है लेकिन सरकार नहीं समझ रही। चन्नी ने कहा कि पंजाब की हालत दयनीय आप सरकार ने बना दी है। मूसेवाला के कत्ल का जो मामला दर्ज किया गया है इसकी सही से जांच होने चाहिए। पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जाए ना कि आपराधिक। उन्होंने कहा कि सिद्धू के माता-पिता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सिद्धू की हत्या को गंभीरता से लेने और सिद्धू के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान न करने की अपील की है।