Blog

  • छात्रों को लेकर जा रही दो बसें पलटी, कई स्टूडेंट्स की मौत, देखें वीडियो

    छात्रों को लेकर जा रही दो बसें पलटी, कई स्टूडेंट्स की मौत, देखें वीडियो

    मणिपुरः नोनी जिले में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां छात्रों को ले जा रही दो बस अनियंत्रित होकर पटल गई। इस हादसे में 15 छात्रों की मौत की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मणिपुर के नोनी जिले के बिष्णुपुर-खौपुम रोड पर हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार मणिपुर के थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल यारिपोक के छात्रों को लेकर दो बसे एजुकेशन टूर पर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम, स्थानीय पुलिस के जवान और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच चुके हैं। हादसे में घायल हुए छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भेजा जा रहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हादसे के बाद घटनास्थल पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो ट्वीट करते हुए घटना की पुष्टि की है।

    शुरुआती जानकारी में 15 छात्रों की मौत की आशंका

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा बुधवार को मणिपुर के नोनी जिले में बिष्णुपुर-खौपुम रोड पर हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार 15 छात्रों की मौत की आशंका जताई गई है। इसके अलावा कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी भी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    हॉस्पिटल में लाए गए 22 घायल छात्र

    मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मणिपुर के नोनी जिले में लोंगसाई तुबुंग गांव के पास हुआ। घायल छात्रों को इलाज के लिए इंफाल मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया है। हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 22 छात्रों को इलाज के लिए लाया गया है।

    सीएम ने ट्वीट कर बताया- रेस्क्यू जारी

    दूसरी ओर घटना की पुष्टि करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो ट्वीट किया। अपने ट्वीट में पीएमओ को टैग करते हुए बीरेन सिंह ने लिखा कि स्कूली बच्चों की बस के हादसे की खबर मिली है। इस खबर को सुनकर शोक में हूं। एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और स्थानीय विधायक रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। भगवान से प्रार्थना है कि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हो।

  • 10,505 मर्डर के मामलों में दोषी पाई गई टाइपिस्ट महिला

    10,505 मर्डर के मामलों में दोषी पाई गई टाइपिस्ट महिला

    नई दिल्लीः पोलैंड के एक कंसंट्रेशन कैंप में काम करने वाली 97 वर्षीय पूर्व नाजी टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर को होलोकॉस्ट के दौरान 10,505 लोगों की हत्या में शामिल होने का दोषी ठहराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इरगार्ड फर्चनर को जर्मनी के इत्जेहो की एक अदालत ने मंगलवार को दो साल की निलंबित जेल की सजा सुनाई।

    नाबालिग उम्र में फर्चनर ने नाजी कब्जे वाले पोलैंड में ग्दान्स्क के पास स्टटथोफ कैंप में 1943 से 1945 में नाजी शासन के अंत तक काम किया था। चूंकि अपराध के समय महिला नाबालिग थी। इसलिए, फर्चनर को सजा के लिए किशोर अदालत में पेश किया गया और उसे जुवेलाइन प्रोवेशन में रखा जाएगा।

    स्टुट्थोफ में लगभग 65,000 लोग भयानक परिस्थितियों में मारे गए थे, जिनमें यहूदी कैदी, गैर-यहूदी ध्रुव और कैद किए गए सोवियत सैनिक शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, फर्चनर को 10,505 लोगों की हत्या में मदद करने और हत्या के लिए उकसाने और पांच अन्य की हत्या के प्रयास में मिलीभगत का दोषी पाया गया।

    स्टुट्थोफ में, जून 1944 से कैदियों की हत्या करने के लिए कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया गया और गैस चैंबरों में हजारों लोग मारे गए। सितंबर 2021 में जब ट्रायल शुरू हुआ, तो फर्चनर अपने रिटायरमेंट होम से भाग गई और अंतत: हैम्बर्ग की एक सड़क पर पाई गई।

    अदालत में अपने संबोधन में, फुर्चनर ने कहा: जो कुछ भी हुआ उसके लिए मुझे खेद है। मुझे खेद है कि मैं उस समय स्टुट्थोफ में थी। मैं बस इतना ही कह सकती हूं। 

    बताया गया है कि उसका मुकदमा जर्मनी में नाजी-युग के अपराधों में अंतिम हो सकता है, हालांकि कुछ मामलों की अभी भी जांच की जा रही है। स्टुट्थोफ में किए गए नाजी अपराधों के लिए हाल के वर्षों में दो अन्य मामले अदालत में गए हैं।

  • दून विधायक राम कुमार ने किया बददी निर्माणाधीन अस्पताल का औचक निरीक्षण

    दून विधायक राम कुमार ने किया बददी निर्माणाधीन अस्पताल का औचक निरीक्षण

    चार महीने में तैयार करने के दिये निर्देश

    बद्दी/सचिन बैंसल :  दून के विधायक चौधरी राम कुमार ने बुधवार को बद्दी के निर्माणाधीन अस्पताल भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ठेकेदार संबंधित लोनिवि के अधिकारियो ंको इसे चार माह के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस अस्पताल में सौ बैड का किया जाएगा। उन्होंने मौके पर अस्पताल के साथ पड़ी सरकारी जमीन को विभाग के नाम करने के लिए नायाब तहसीलदार को इसके ततीमे काटने को कहा जिससे वह इसे विभाग के नाम करा सकें। जल शक्ति विभाग को यहां पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। 

    विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने इस अस्पताल भवन का शिलान्यास किया था लेकिन पिछली सरकार की नाकामी के चलते यह पांच साल पूरे होने के बाद भी लोगों को समर्पित नहीं हो पाया है। और यहां के के लोगो ंको छोटी मोटी बीमारी के लिए पीजीआी जाना पड़ता है। उन्होंने निर्माण कंपनी के ठेकेदार और लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर को एक साथ बुला कर कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें अधिकारी कार्यलय में न बैठ कर फिल्ड में मिलने चाहिए जिससे विकास कार्य निश्चित समय अवधि में पूरे हो। वह जल्दी ही इसे सौ बैड करने की तैयारी में है। और भवन का निर्माण इस तरीके से हो कि अगर इसे दर्जा बढ़ाया जाए तो किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। यहां पर ट्रामा सेंटर और डायलिसिस सेंटर खोलने की भी बात कही।

    उन्होने स्पष्ट किया कि यहां से  वही रोगी रैफर होगा जिसे जरूरत होगी अन्यथा यहां के लोगों को यहीं पर उपचार की सुविधा हो। अस्पताल के एसएमओ डॉ अनिल ने सुझाव दिया कि यहां पर अगर ओपीडी भवन के बाहर बन जाए तो इसे सौ बैड का करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने हर वार्ड में हाथ धोने की सुविधा और हर बैड तक आक्सीन पाइप पहुचाने की लिए भी ठेकेदार और विभाग से कहा। इस मौके पर एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा, स्किन स्पेसलिस्ट डॉ. अंकुर गुलयानी, लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर,  नायब तहसीलदार गोपाल कृष्ण, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता चमन ठाकुर, संजीव कुंडलस, देव कुंडलस, सुशील कौशल, रमन कौशल, बेअंत ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • चीन में बढ़ते कोरोना केस को लेकर राज्य सरकार अलर्ट, किया ऐलान

    चीन में बढ़ते कोरोना केस को लेकर राज्य सरकार अलर्ट, किया ऐलान

    लखनऊः चीन में फिर से कोविड का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके मद्देनजर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था शुरू करे। साथ ही एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी जाए। संक्रमण प्रभावित देशों की यात्रा से लौटे लोगों की जांच कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए, ताकि वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

    विदेश से लौटे लोगों की बनाए सूची 

    बुधवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश के सभी सीएमओ और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण प्रभावित देश से आने वाले यात्रियों की जांच सुनिश्चित की जाए। जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए, जिससे नए वैरिएंट का सटीक पता लगाया जा सके। सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले यात्रियों को चिन्हित करें। कोविड संदिग्ध के नमूने लेकर जांच कराई जाए। साथ ही विदेश यात्रा से लौटे लोगों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विदेश की यात्रा से लौटे लोगों की सूची बनाये। 12 से 14 दिन तक उनकी सेहत का हाल लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जाए।

    अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच और उपचार के इंतजाम सुनिश्चित करें। कोविड संक्रमितों की भर्ती की व्यवस्था करें। ऑक्सीजन से लेकर आरटीपीसीआर, सीटी स्कैन, एक्सरे, पैथोलॉजी की जांच से जुड़े संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था कर लें। मास्क, पीपीई किट व ग्लब्स आदि भी पर्याप्त मात्रा में जुटा लें। उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की व्यवस्था करें और सर्तक रहें।

    सावधानी बरतने की सलाह

    उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चीन में संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ गया है। सावधानी बरतकर कोविड के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। भीड़-भाड़ में बिना जरूरत जाने से बचें। मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि जागरूकता से कोरोना को मात दी सकती है। दिशा-निर्देशों का पालन करें, इससे आसानी से संक्रमण से मुकाबला किया जा सकता है।

  • Covid 19: चीन के हालात को लेकर बोली केंद्र सरकार, ‘भीड़ में पहनें मास्क’

    Covid 19: चीन के हालात को लेकर बोली केंद्र सरकार, ‘भीड़ में पहनें मास्क’

    नई दिल्लीः देश में कोरोना के नए खतरे को देखते हुए बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है, लेकिन देश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि पैनिक की जरूरत नहीं है।

    डॉ. वीके पॉल ने बताया कि मीटिंग में तय किया गया है कि कोरोना को लेकर हर हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय में समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान डॉ. पॉल ने भीड़भाड़ में लोगों को मास्क लगाने की भी सलाह दी है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना टेस्टिंग पर्याप्त मात्रा में हो रही है। बीच-बीच मे स्वास्थ्य मंत्रालय निर्णय लेगा कि क्या और कदम उठाए जाने हैं।

    डॉ. पॉल ने बताया कि जोनोमिक सर्विलांस के बाद सितंबर में BF.7 वेरिएंट तीन बार भारत में पाया गया था। अभी देश में 18 वर्ष से ऊपर के केवल 28 फीसदी लोगों को ही बूस्टर डोज लगाया गया है। सभी लोगों को बूस्टर डोज लगवा लेना चाहिए। इसके साथ ही सभी राज्यों को केंद्र सरकार के आदेश का पालन करना होगा। वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की ओर से राहुल गांधी को जो चिट्ठी लिखी गई थी, उसको लेकर उन्होंने कहा कि इस पर स्वास्थ्य मंत्री अपनी बात रख चुके हैं।

    वहीं इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा था, ”कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित पक्षों को सर्तक रहने और कड़ी निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए हैं। हम किसी भी स्थिति को संभालने के लिए तैयार हैं।”

  • पंजाबः दो गुटों में चली गोलियां, एक की मौत

    पंजाबः दो गुटों में चली गोलियां, एक की मौत

    4 महीने पहले हुआ था मृतक का विवाह

    ममदोटः पुलिस थाना ममदोट अधीन आते गांव गामे में पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों के बीच चली गोली दौरान 1 की मौत जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलते ही थाना ममदोट की पुलिस मौके पर पहुंची।  जानकारी के अनुसार उक्त दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर तकरार हो गई।

    बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच चली गोली के दौरान सुखविंदर सिंह उर्फ छिंदर पुत्र गुरदेव सिंह की मौत जबकि दूसरे गुट का यूसफ नामक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे फिरोजपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि सुखविंदर सिंह का करीब 4 महीने पहले ही विवाह हुआ था और फरवरी में उसके विदेश जाने की तैयारी थी।

  • चीन में भेड़-बकरियों की तरह मर रहे हैं इंसान, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    चीन में भेड़-बकरियों की तरह मर रहे हैं इंसान, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    हेवेईः चीन में कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड तेजी आई है। व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गईं हैं, भेड़-बकरियों की तरह इंसान मर रहे हैं। दिल दहलाने वाली चीखों के बीच लोग चीन की सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। दवाएं खत्म हो चुकी हैं, शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए लोगों की लाइन लगी है, लेकिन चीनी सरकार मौत के आंकड़ों को छिपाने में जुटी है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में 19 दिसम्बर तक कोविड से 2 मौत होने की बात कही गई, जबकि अंतिम संस्कार गृह में लाशों की लाइन लगी हुई है।

    हेवेई प्रांत में रहने वाले इस परिवार का वीडियो चीनी ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने ट्वीट किया है, इस वीडियो में दिख रहे ये दोनों नवजात ने 42 दिन पहले जन्म दिया है जो कोरोना संक्रमण का शिकार हैं। इन्हें तेज बुखार है, परिवार ने कई बार एंबुलेंस की मांग की, लेकिन इन तक न एंबुलेंस पहुंची और न ही दवाइयां। बच्चों की मां आलू के चिप्स से बुखार कम करने की कोशिश करती दिख रही है।

    एक वीडियो चाइना-जापान फ्रेंडशिप हास्पिटल बीजिंग का बताया जा रहा है, चीनी ब्लॉगर जेनिफर जेंग के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट इस वीडियो में एक व्यक्ति कोरोना से मारे लोगों की गितनी करता दिख रहा है। इसमें एक वीडियो बीजिंग के ही एक अस्पताल का बताया जा रहा है, इसमें एक व्यक्ति अपनी मां को अस्पताल लेकर पहुंचता है, लेकिन डॉक्टर उसका इलाज करने से मना करते दिख रहे हैं। जब व्यक्ति उन्हें बताता है कि मरीज का ब्लड प्रेशर 125 है, तब डॉक्टर कहते हैं कि न तो हमारे पास ऑक्सीजन है और न ही वेंटिलेटर।

    जेनिफर जेंग के ट्विटर अकाउंट में पोस्ट एक और वीडियो वहां के भयावह हालात को दर्शा रहा है, जिसमें कोरोना संक्रमण का इलाज कराने पहुंची महिला अस्पताल के अंदर तड़प रही है, लेकिन उसकी जांच करने तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचता। चीन के एक अस्पताल में लगा लाशों का ढेर, वीडियो पोस्ट करने वाली जेनिफर जंग ने अंदेशा जताया है कि यह अस्पताल हार्बिन सिटी का है, क्योंकि वीडियो शूट करने वाले व्यक्त की भाषा नॉर्थईस्ट चीन की लग रही है।

    यह वीडियो विशेषज्ञ एरिक डिंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें चीन का ये अस्पताल कोरोना संक्रमितों से खचाखच भरा नजर आ रहा है। विशेषज्ञ अनुमान जता रहे हैं कि अगले तीन महीनों में चीन की 60% आबादी कोरोना संक्रमित हो जाएगी। लाखों लोगों की मौत होगी।

  • पंजाबः 2 किलो हेरोइन और हथियारों सहित तस्करों का बड़ा गिरोह गिरफ्तार

    पंजाबः 2 किलो हेरोइन और हथियारों सहित तस्करों का बड़ा गिरोह गिरफ्तार

    फिरोजपुराः पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब की गाइडलाइन के मुताबिक फिरोजपुर में तस्करों के एक बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। सीआईए फिरोजपुर पुलिस की टीम ने 3 तस्कर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 किलो हेरोइन, 25 लाख 5 हजार रुपये की ड्रग मनी और हथियार भी बरामद किया है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर कंवरदीप कौर ने बताया के एसपी डिटेक्टिव गुरमीत सिंह चीमा, डीएसपी डिटेक्टिव फतेह सिंह तथा सीआईए इंचार्ज इंस्पैक्टर हरप्रीत सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह और उनकी टीम गशत और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए जब बजीदपुर में श्री गुरुद्वारा साहिब के गेट के सामने पहुंचे तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली के गुरुमनप्रीत सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र जसवंत सिंह वासी महात्मा नगर ढोला भेनी जिला फाजिल्का, लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र दविंदर सिंह वासी गांव भिंडर कलां जिला मोगा और वंश पुत्र सतपाल वासी गांधीनगर फिरोजपुर बड़े स्तर पर हेरोइन की स्मगलिंग करते हैं और इन्होंने अपने पास अवैध हथियार भी रखे हुए हैं।

    एसएसपी ने बताया कि पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार हेरोइन और हथियारों की खेप इन कथित नशा तस्करों ने आगे बेचने के लिए स्मार्ट सिटी थ्री कॉलोनी में लवप्रीत सिंह उर्फ लव के घर में रखी हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह और उनकी सीआईए पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर रेड की। जहां पर तलाशी के दौरान 2 किलो हेरोइन, 25 लाख 5 हजार की ड्रग मनी, एक पिस्टल ब्लॉक ब्लॉक पिस्टल ग्लोक मैगजीन के साथ, 12 जिंदा कारतूस, मैगजीन के साथ एक पिस्टल 30 बोर और 7 जिंदा कारतूस तथा एक i20 कार नंबर पीबी05डीएफ/5300 बरामद हुई।

    उन्होंने बताया कि हेरोइन और हथियारों की खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई है। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया के पकड़े गए कथित तस्करों को आज अदालत में पेश कर इनका पुलिस रिमांड लिया जाएगा और इनसे पूछताछ की जाएगी के हेरोइन की खेप उन्होंने पाकिस्तान से कैसे मंगवाई और आगे हेरोइन और हथियारों की सप्लाई कहां की जानी थी। वहीं पकड़ी गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रूपए बताई जाती है ।

  • पंजाबः शिवपुरी में दुकानें तोड़ने पहुंची निगम टीम से भिड़े दुकानदार, एक को आया हार्टअटैक 

    पंजाबः शिवपुरी में दुकानें तोड़ने पहुंची निगम टीम से भिड़े दुकानदार, एक को आया हार्टअटैक 

    लुधियानाः शहर के शिवपुरी स्थित अवैध रूप से बनी 10 दुकानों पर नगर निगम टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची। इस दौरान निगम टीम का दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। दरअसल, दुकानदारों का आरोप है कि उनके पास दुकान की रजिस्ट्री भी मौजूद है, लेकिन फिर भी निगम टीम उनके साथ धक्का कर रही है। इस दौरान एक दुकानदार कमल को हार्ट अटैक आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है। दुकानदारों का कहना है कि वे यह 40 साल से बैठे हुए हैं।

    उनकी ओर से समय पर टैक्स भी भरा जा रहा है। निगम ने अचानक 7 दिन पहले उन्हें नोटिस भेज दिया। इस दौरान दुकानदारों और निगम टीम के कर्मचारियों की काफी बहस हुई। टीम को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। दुकानदारों के विरोध के बीच करीब 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उच्चाधिकारियों में एसीपी रमनदीप भुल्लर,एसएचओ दरेसी, एसएचओ बस्ती जोधेवाल मौजूद हैं। करीब 50 से 70 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा प्रबंधों को लेकर तैनात है।

    निगम अधिकारियों का कहना है कि वे दुकानदारों को कई बार दुकान खाली करने की बात कह चुके हैं, लेकिन वह हर बार बात को अनसुना कर देते हैं। इस बीच निगम अधिकारियों के साथ बहसहाजी करते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों के नक्शे तक दिखा दिए। वहीं निगम अधिकारी दुकानदारों के सवालों से भागते नजर आए। दुकानदारों मुताबिक उनके पास पूरे कागजात है, फिर भी निगम की टीम उन्हें परेशान कर रही है।

  • पंजाबः BSF ने नाकाम की तस्करों की साजिश, भारी मात्रा में किए पैकेट बरामद

    पंजाबः BSF ने नाकाम की तस्करों की साजिश, भारी मात्रा में किए पैकेट बरामद

    फाजिल्काः जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात मादक पदार्थों की तस्करी की  एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी। दरअसल पाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को देर रात दोनों तरफ कुछ संदेहास्पद गतिविधियां नजर आईं। वहां तस्करों की गतिविधियां हो रही थीं। यह देखकर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। यह देखकर तस्कर घने कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। बीएसएफ के जवानों ने जब वहां तलाशी अभियान चलाया तो कुल 25 पैकेट बरामद हुए। पीले रंग के इन पैकटों में मादक पदार्थ होने का संदेह है। बीएसएफ ने इस गितिविधि की सूचना अन्य संबंधित एजेंसियों को दे दी है। 

    फज्जलिका के गट्टी अजीब सिंह गांव में तैनात बीएसएफ के जवानों ने सीमा के दोनों तरफ कुछ तस्करों की गतिविधियां देखीं। यह देखकर बीएसएफ के जवानों ने तत्काल पाकिस्तान के तरफ के तस्करों पर फायरिंग की। इस बीच घने कोहरे का लाभ उठाकर दोनों तरफ के तस्कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर बीएसएफ ने इसकी सूचना पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को दी।

    शुरूआती जांच पड़ताल में बीएसएफ ने गट्टी अजीब सिंह गांव के पास भारतीय सीमा में चार संदेहास्पद पैकेट बरामद किए। वहीं जब विस्तृत जांच-पड़ताल की गई तो बॉर्डर पर की गई तारबंदी के पास से पीले रंग के टेप से पैक 21 पैकेट, 12 फिट लंबा एक पीवीसी पाइप और एक शाल बरामद हुई। बीएसएफ के मुताबिक कुल 25 पैकेट बरामद किए गए हैं। इन पैकेटों का वजन करीब 25 किलो है। आशंका जताई जा रही है कि इन पैकेटों में हेरोइन पैक है। इनका वजह करीब 25 किलो है।

    वहीं अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में आज सुबह थाना घरिंडा के राजाताल इलाके से 4 किलो हेरोइन बरामद की है। कल रात संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद आज सुबह तड़के सर्च अभियान चलाया गया, जिस दौरान यह हेरोइन बरामद हुई।