Home Punjab>Amritsar Summer Holidays के बीच स्कूलों को विशेष आदेश हुए जारी!

Summer Holidays के बीच स्कूलों को विशेष आदेश हुए जारी!

0
Summer Holidays के बीच स्कूलों को विशेष आदेश हुए जारी!

जालंधरः गर्मियों की छुट्टियों के बीच भारत सरकार द्वारा स्कूलों को विशेष आदेश जारी किए गए है। दरअसल, भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें पंजाब के स्कूलों के अध्यापक और विद्यार्थी भाग लेते है। लेकिन गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घरों में से योग दिवस पर भाग लिया जाना है।

13 जून, 2024 को जारी परिपत्र में इस दिवस के महत्व और राज्य भर के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। बता दें कि निर्देश में सरकारी और निजी स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को इस उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

स्कूलों से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित करें तथा योग के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाएं। निदेशालय इन कार्यक्रमों में छात्रों, शिक्षकों और समुदाय की भागीदारी पर जोर देता है, ताकि व्यापक पहुंच और प्रभावशाली उत्सव सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here