Blog

  • जालंधरः इकहरी पुली के पास दुकान से 60 हजार रुपए ले गए चोर, दोनों काबू, देखें CCTV

    चोरी की वारदात में रामलीला में रावण का रोल निभाने वाले का भांजा भी शामिल

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं आज इकहरी पुली इकहरी पुली के पास से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां करियाना की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान लोगों ने मौके पर एक चोर को काबू कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पास के ही मोहल्ले में रहता है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, दुकान किसी काम से दुकान के कुछ दूरी पर गया हुआ था। इस दौरान 2 चोर दुकान में घुसे और गल्ले से 60 हजार रुपए चुरा लिए।

    इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर कुछ पैसे गल्ले में छोड़ गए ताकि चोरी की वारदात का दुकानदार को पता ना चल सके। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दीपक ने बताया कि वह रात 8 बजे दूध लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसकी दुकान पर उसके दादा बैठे हुए थे। जिसके बाद वह सामने दुकान के पास से पानी लेने के लिए चले। इस दौरान दुकान खाली देखकर 2 चोर आए और गल्ले से 60 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद देर रात उन्होंने एक चोर को काबू कर लिया था। जिसके अपने साथी व दूसरे चोर के बारे बताया।

    पीड़ित दीपक ने बताया कि दूसरा चोर काजी मंडी में स्थित रामलीला के प्रोग्राम में रावण का रोल निभाने वाले राजेश का भांजा है। दीपक ने कहाकि जब वह उनके पास देर रात को गए तो उन्होंने कहाकि वह ई-रिक्शा को गिरवी रखकर 2 माह तक पैसे दे देंगे। पीड़ित का आरोप है कि आज सुबह जब उनके भांजे को काबू किया गया तो उसकी जेब से 9600 बरामद हुए। दुकानदार का कहना है कि अब बाकी के पैसों को लेकर उक्त चोर के मामा और परिजन देने से मना कर रहे है और ना ही वह ई-रिक्शा बेचकर पैसे लौटाने की बात कर रह है। इस मामले को लेकर उन्होंने दोनों आरोपियों को थाना 3 की पुलिस के हवाले कर दिया है। 

  • फगवाड़ा : समूह शहीदों की याद को समर्पित करवाया गया सलाना समागम, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के आगमन पूर्व पर समूह शहीदों की याद को समर्पित शहीद बाबा हरदयाल जी सेवा सिमरन केंद्र तथा समूह संगत की तरफ से सालाना समागम शहीद बाबा हरदयाल की सेवा सिमरन केंद्र सुभाष नगर फगवाड़ा में करवाया जा रहा है। जिसमें भाई गुरप्रीत सिंह लुधियाना भाई अमनदीप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब बालो भाई गुरिंदर सिंह ने भी संगत ने गुरबाणी के साथ सभी संगत को जोड़ा इस मोके अटूट लंगर भी लगाया गया।

    इस मौके पर मुख्य सेवादार भाई भाई अमरीक सिंह, चनप्रीत सिंह, गुर सिमर सिंह, हरप्रीत कौर, पवनीत कौर, जसमीत कौर, जसप्रीत कौर, जसविंदर कौर, प्रदीप सिंह ,हरमंदीप सिंह, सतनाम सिंह, जगजोत सिंह, सुखविंदर सिंह, अरविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, विशु भाई, आदि और भी भारी संगत मौजूद थी।

  • गोलीबारी से मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : अमेरिका में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में एक ही परिवार के 8 लोगों पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि बाद में संदिग्ध हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिकागो में 8 लोगों की हत्या के संदिग्ध ने टेक्सास में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी।

    पुलिस ने फेसबुक पर जानकारी दी कि स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 8 बजे रोमियो नेंस को अमेरिकी मार्शलों ने नतालिया, टेक्सास के पास ढूंढ निकाला। इस दौरान वहीं नेंस ने खुद को गोली मार ली। टेक्सास में मेडिना काउंटी शेरिफ कार्यालय ने फेसबुक पर जानकारी दी कि एजेंसी को शिकागो में हुई 8 लोगों की हत्या के एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में एक फोन कॉल से पता चला। इसके बाद एक गैस स्टेशन पर नेंस और विभिन्न एजेंसियों के पुलिस कर्मियों के बीच गतिरोध हुआ और संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली।

  • जालंधरः माईं हीरा गेट दुकान में लगी आग, 2 दुकानदारों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    प्रधान पर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

    जालंधर, ENS: माईं हीरा गेट दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। यह आग खन्ना बिक डिपो में लगी है। मंगलवार सुबह रामा बुक डिपो और खन्ना बुक डिपो की दुकान के बीच दीवार में आग लग गई। वहीं इस मामले के दौरान 2 दुकानदारों में झड़प हो गई। जहां पर दोनों दुकानदारों में काफी बहसबाजी और झगड़ा हुआ। इसके बाद दमकल विभाग की तरफ से आग बुझा दी गई थी। लेकिन इसके बाद आग लगने से इकट्ठे हुए मलबे की सफाई के लिए दोनों दुकानदारों में बहस होने शुरू हो गई।

    इस घटना को लेकर रामा बुक डिपो के मालिक ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान पर आग लगी है। मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान रामा बुक डिपो के मालिक संचित कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के बाज जब उसने दुकान के बाहर सफाई करवानी चाहिए तो खन्ना बुक डिपो के बेटे ने आकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी।

    वहीं दूसरी और खन्ना बुक डिपो के मालिक एडवोकेट भारत भूषण खन्ना ने बताया कि उनकी रामा बुक डिपो वालों से पुरानी रंजिश चल रही है। एक दो बार उनसे झगड़ा भी हुआ था। इसकी शिकायत थाना 3 में दी गई थी। पीड़ित के आरोप है कि संचित कुमार दुकानदार ने उस दौरान उनकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश भी की थी। पीड़ित ने दुकानदार संचित को चोरी का आरोप भी लगाया। इस दौरान भारत भूषण ने मौजूदा प्रधान पर दूसरी पार्टी को शह देने के आरोप लगाए है। 

    पीड़ित ने कहाकि आज भी जो दुकान में आग लगी है। उन्हें शक है कि वह आग उक्त रामा बुक डिपो के दुकानदार ने ही लगाई है। भारत भूषण खन्ना ने आरोप लगाया कि मंगलवार को भी रामा बुक डिपो के मालिक संचित कुमार ने उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट की है। उन्हें कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस को दोबारा देने जा रहे है। 

  • वाह रे पंजाब पुलिस! गलत पार्किंग को लेकर लोगों के चालान, लेकिन अपने कर्मी पर हुई मेहरबान, देखें वीडियो

    लुधियाना : कोर्ट परिसर में गलत पार्किंग में खड़ी पुलिसकर्मी की कार को जब टो करने लगे तो पुलिसकर्मी कार लेने पहुंच गया। जब वह गाड़ी छोड़कर जा रहे थे तो पत्रकारों ने उसका वीडियो बना लिया। जब पुलिसकर्मी से गाड़ी छोड़ने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि जब उनसे कानून के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिया है। इस दौरान पहले तो पुलिसकर्मी अपने कर्मियों पर मेहरबान होती दिखाई दी, लेकिन मीडिया द्वारा मामले की वीडियो बनती देख पुलिस कर्मी ने अपने कर्मी को कहा कि चालान जरूर कटेगा।

    लेकिन जब आम जनता और पुलिसकर्मी ने देश के संबंध में कानून के बीच अंतर के बारे में पूछा, तो पुलिसकर्मी कार को टो करके ले गए। सवाल यह है कि अगर पुलिसकर्मी गलती करते हैं तो क्या उन पर मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए या सिफारिश के आधार पर उन्हें छोड़ दिया जाना चाहिए। लोगों का कहना है कि आम लोगों के लिए और पुलिस कर्मियों के लिए अलग-अलग कानून क्यों? इस घटना को लेकर लोग पुलिस पर सवालियां निशान खड़े कर रहे है।

  • पंजाबः कांग्रेस में बढ़ी रार! बिना नाम लिए नवजोत सिद्धू को दी राजा वड़िंग की सख्त चेतावनी

    चंडीगढ़ः पंजाब में कांग्रेस पार्टी में रार लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में मोगा में नवजोत सिद्धू ने रैली की। इस दौरान सोनू सूद की बहन मालविका ने इसका विरोध करते हुए हाईकमान से शिकायत की। जिसके बाद हाईकमान ने कुछ नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। वहीं अब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ऐसे मामलों को लेकर कांग्रेस नेताओं पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, मोगा रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू बाघापुराना में अगली रैली निकालने जा रहे हैं। इसके चलते राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू का बिना नाम लिए उन्हें चेतावनी दी है।

    अलग रैली पर भड़के हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जो गलती कर रहा है उसे पार्टी से निकालकर बाहर मारेगे। पार्टी में खराबी करने वालों को नोटिस नहीं दिया जाएगा बल्कि बाहर निकालेंगे। कांग्रेस पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी विचार रखने हैं तो पार्टी से अलग होकर रखें। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि इस बार कोई नोटिस नहीं सीधा बाहर निकाला जाएगा। 

    वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस ने आज पटियाला में तीन दिवसीय संसदीय स्तर की कार्यकर्ता बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर मंथन हो रहा है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा और कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु बैठक में आए हैं। वहीं नवजोत सिद्धू को इस बैठक में शामिल होने का बुलावा नहीं दिया गया है। नवजोत सिद्धू के करीबी मनसिमरत सिंह शैरी रियाड़ ने इसकी पुष्टि की है। पटियाला स्थित कम्युनिटी हॉल में पटियाला लोकसभा सीट को लेकर विचार विमर्श होगा। उसके बाद दोपहर एक बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद संगरूर में पटियाला रोड स्थित जेजी रिजार्ट में संगरूर लोकसभा सीट को लेकर बुलाई गई बैठक में विचार-विमर्श होगा।

  • दिन दहाड़े AXIS BANK में चली गोलियां, 90 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बिहारः अररिया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने एक्सिस बैंक में 90 लाख से ज्यादा की लूट को अंजाम दिया है। मामला एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक शाखा का है। बताया जा रहा है कि हथियार के साथ पहुंचे 6 बदमाशों ने बैंक से 90 लाख की लूट की है। बैंक में 6 की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने यहां हथियार के दम पर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर तीन राउंड फायरिंग भी की। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

    बताया जा रहा है कि लुटेरों ने बंदूक की नोक पर बैंक में कस्टमर्स को बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने डराने के लिए फायरिंग भी की। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां से भीड़ को हटाया। बदमाशों ने बैंक से 90 लाख की लूट की है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। नगर थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

  • पंजाब : भुक्की से भरे कंटेनर सहित 3 गिरफ्तार

    खन्ना : पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफ़ाश किया। इस गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं। ये भुक्की का कंटेनर भरकर पंजाब में सप्लाई करने आ रहे थे। इन्हें नाके पर काबू किया गया। समराला थाना में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि बरधालां के पास नाकाबंदी की हुई थी तो नाके को देख पीछे कंटेनर रोका गया। पुलिस को शक हुआ तो कंटेनर के पास पुलिस पार्टी पहुंची। कंटेनर की ड्राइवर सीट पर अमरजीत सिंह निवासी कस्सापुर जिला अंबाला, उसके साथ सतनाम सिंह निवासी अहमदपुर जिला अंबाला और हिम्मत सिंह निवासी गदोला जिला यमुनानगर बैठे थे।

    कंटेनर की तलाशी ली तो इसमें से 5 क्विंटल भुक्की बरामद हुई। यह भुक्की पंजाब में सप्लाई की जानी थी। एसएसपी कौंडल ने बताया कि अमरजीत सिंह के खिलाफ थाना पिंजौर (हरियाणा) में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। उससे 14 किलो भुक्की बरामद हुई थी। वहीं हिम्मत सिंह बड़ा नशा तस्कर है। साल 2014 में मध्य प्रदेश में उससे 50 किलो अफीम बरामद हुई थी। सतनाम सिंह के खिलाफ यह पहला केस दर्ज हुआ है। तीनों का रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त

     अबोहर : सड़क हादसों में आए दिन मौत के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है। जहां कल देर रात गांव कलरखेड़ा पुल के पास एक कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके शव को कलरखेड़ा चौकी पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। बताया जाता है कि मौके से फरार हुए कार चालक को पुलिस ने काबू कर लिया है। जानकारी के अनुसार कल देर रात एक व्यक्ति कलरखेड़ा पुल के निकट पैदल जा रहा था।

    जिसे एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सड़क पर मृत युवक पड़ा देख, इसकी सूचना कलरखेडा चौकी और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को दी। सूचना मिलते ही समिति सदस्य सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और चौकी इंचार्ज प्रगट सिंह की मौजूदगी में शव को अस्पताल की शवगृह में रखवाया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गौरा सिंह निवासी गोबिंदगढ के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • रनवे से फिसला सेना का विमान, कई सैनिक घायल, फ्यूसलेज के हुए 2 टुकड़े, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः म्यांमार का एक सैन्य विमान मंगलवार को मिजोरम के लेंगपुई हवाईअड्डे पर रनवे से फिसल गया। इसमें क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। 6 लोग सुरक्षित हैं। दरअसल, यह सैन्य विमान म्यांमार के उन सैन्य कर्मियों को एयरलिफ्ट करने आया था, जो अपने मुल्क में विद्रोही गुटों के साथ गंभीर झड़पों के बाद पूर्वोत्तर भारतीय राज्य में शरण मांग रहे थे। लेंगपुई में मौजूद टेबलटॉप रनवे को चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

    म्यांमार का विमान शान्क्सी वाई-8 लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला, और उसका फ़्यूसलेज दो टुकड़े हो गया। भारत ने सोमवार को कम से कम 184 म्यांमार सैनिकों को घर भेजा था। असम राइफल्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में पुष्टि की गई है कि पिछले हफ़्ते कुल 276 म्यांमार सैनिक मिज़ोरम में दाखिल हुए थे और सोमवार को उनमें से 184 को वापस म्यांमार भेज दिया गया। आज़ाद रखाइन राज्य की खातिर लड़ने वाले म्यांमार के विद्रोही गुट ‘अराकान आर्मी’ के लड़ाकों ने इन सैनिकों के शिविर पर कब्ज़ा कर लिया था और उन्हें मिज़ोरम की ओर भागने के लिए मजबूर कर दिया था।

    म्यांमार के सैनिकों को असम राइफल्स के पर्वा स्थित शिविर में ले जाया गया, और बाद में निगरानी के लिए लुंगलेई भेज दिया गया। आइज़ॉल के निकट लेंगपुई हवाईअड्डे से म्यांमार वायुसेना के विमानों के ज़रिये इस सैनिकों के ग्रुप को म्यांमार के रखाइन राज्य में मौजूद सितवे तक रवाना किए जाने के साथ ही म्यांमार के सैनिकों को वापस भेजा जाना शुरू हो गया है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा कि शेष 92 सैनिकों को मंगलवार को ही वापस भेजा जाएगा। सैनिकों के इस समूह का नेतृत्व एक कर्नल रैंक का अधिकारी कर रहा है, और इसमें 36 अधिकारी और 240 निचले स्तर के कर्मी शामिल हैं।