Blog

  • जालंधर हाइवे पर हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    कपूरथला :  पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना ढिलवां पुलिस ने जालंधर-अमृतसर हाईवे पर नाकेबंदी दौरान 2 कार सवार नशा तस्करों को काबू किया। आरोपियों की पहचान बबनदीप सिंह और बॉबी वासी मुजफ्फरनगर यूपी तथा सिमरनजीत सिंह उर्फ़ सिम्मी वासी भादसों पटियाला के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिनके खिलाफ थाना ढिलवां में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  SHO बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।

    जानकारी अनुसार थाना ढिलवां के ASI कुलदीप सिंह ने हाईटेक नाका पुलिस पार्टी सहित जालंधर – अमृतसर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक आई -20 कार (UP-37-A-3252) अमृतसर की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसमें 2 युवक सवार थे। आई -20 कार की तलाशी ली गई तो गियर बॉक्स के नजदीक एक लिफाफे में 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह दोनों अमृतसर से नशा खरीद कर प्रदेश के कई क्षेत्रों में सप्लाई करते है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

  • पंजाबः आंदोलन को लेकर किसान मजदूर मोर्चा के 76 संगठन ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    अमृतसरः किसान मजदूरों से जुड़ी मांगों को लेकर 13 फरवरी से शुरू होने वाले दिल्ली आंदोलन को लेकर भारतीय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। वहीं किसान मजदूर मोर्चा के मंच के तौर पर भारत के 76 संघर्षशील संगठनों द्वारा बड़ी लामबंदी की जा रही है। यह जानकारी किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंधेर ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को नवरीत सिंह डिबडिबा समेत दिल्ली फ्रंट के सभी शहीदों को पूरे देश में शाम को कैंडल मार्च निकाला जायेगा। श्रदाजंलि और 29 जनवरी को किसान मजदूर सघर्ष समिति पंजाब के मंच पर भाजपा द्वारा किए गए हमले के खिलाफ किसान मजदूर सघर्ष समिति पंजाब के ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं ने अर्थी फूंकी।

    उन्होंने बताया कि अब तक पंजाब से 10, हरियाणा से 6, उत्तर प्रदेश से 5, राजस्थान से 3, पांडिचेरी से 5, बिहार से 5, तमिलनाडु से 22, केरल से 17, हिमाचल प्रदेश से 3 संगठन दिल्ली आंदोलन में पहुंचने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए है। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों की मांग है कि सभी फसलों की खरीद और फसलों के दामों पर एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। इस दौरान फसलों के भाव डाक्टर स्वामीनाथन कमिशन की सिफ़ारिश के अनुसार C2 +50% के साथ दिया जाए, किसानों और खेत मजदूरों का कर्ज माफ की जाए। 58 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों और खेत मजदूरों को 10,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए, भूमि अधिग्रहण संबंधी कानून को रद्द करके जमीन एक्वायर करन संबंधी कानून को 2013 के स्वरूप बहाल किया जाए।

    भारत विश्व व्यापार संगठन से बाहर आए, लखीमपुर खीरी हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई हो और न्याय मिले। बिजली संशोधन विधेयक 2020 को पूर्णतया निरस्त किया जाए। कृषि क्षेत्र को प्रदूषण अधिनियम से बाहर किया जाए, फसल बीमा योजना लागू की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे भारत के संगठन लगातार किसान मजदूर मोर्चा के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में सैकड़ों संगठन और लाखों किसान मजदूर और आम लोग दिल्ली आंदोलन के लिए संघर्ष के मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हम ट्रांसपोर्टर्स और एक्स सर्विसमैन को भी समर्थन देने की घोषणा करते हैं।

  • जालंधरः निगम के खिलाफ रिहायशी इलाके में बन रही फैक्ट्रियों को लेकर सोसायटी में रोष, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: पंजाब प्रेस क्लब में मंगलवार दोपहर प्रेम नगर वेल्फेयर सोसायटी की ओर से प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्रकारों से बात करते हुए सोसायटी के प्रेजिडेंट मान सिंह ठाकुर और वाइस प्रेजिडेंट संतोख सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके रिहायशी इलाके में अवैध तरीके कर्मिशयल फैक्ट्रियों का निर्माण जोरों से किया जा रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम के विभाग को दी। इस संबंधी उन्होंने आरटीए के जरिए रिहायशी इलाके में कर्मिशयल निर्माण किए जाने को लेकर जवाब मांगा।

    उनका आरोप है कि आरटीए जारी किए जाने के बावजूद निगम अधिकारियों ने उनकी एक ना सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर निगम अधिकारियों ने खानापूर्ति के जरिए कुछ जगह पर कार्रवाई की गई। जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले को लेकर कोई सार नहीं ली। उनका आरोप है कि इसी के चलते अवैध निर्माण फिर से शुरु हो गया। उनका आरोप है कि फैक्ट्री मालिक बेखौफ होकर इमारतों का निर्माण कर रहे है।

    सोसायटी के प्रेजिडेंट का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक शह से हो रही है। इसी के चलते उन्होंने प्रेस वार्ता के जरिए उच्च अधिकारियों से उक्त फैक्ट्री चालकों की इमारतों को लेकर कार्रवाई करने के अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके रिहायशी इलाके में फैक्ट्रियों का निर्माण होता है तो इलाका निवासियों को गंदगी और ध्वनी प्रदूषण में रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिससे उनके बच्चों और परिजनों की सेहत के साथ खिलवाड़ होगा। 

  • पंजाबः ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने किया देश व्यापारी हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्र के हिट एंड रन कानून के खिलाफ ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के नेतृत्व में 16 फरवरी को देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है। इस हड़ताल में सरकारी और निजी क्षेत्र की बसें, ट्रक, बस, टैक्सी समेत सभी तरह के वाहन शामिल होंगे। इस यूनियन द्वारा 16 फरवरी को की जा रही हड़ताल को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का भी समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है।

    भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के लुधियाना कार्यालय में सीटू द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। महासंघ के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा लाया गया हिट एंड रन कानून वाहन चालकों के खिलाफ है और इसके खिलाफ संघर्ष के तहत 16 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल और चक्का जाम कर सरकार को अल्टीमेटम दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि उनके संघर्ष को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों द्वारा पूरा समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह कानून लाते समय जमीनी स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि इस कानून को लेकर सरकार से बातचीत का रास्ता खुला है।

  • ED ने CM को समन किया जारी

    रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर से समन जारी किया है और उनसे धन शोधन मामले में 27 से 31 जनवरी के बीच अपना बयान दर्ज करवाने को कहा है।  आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने इस मामले में सोरेन का बयान पहली बार 20 जनवरी को यहां उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज किया था।

    इस दौरान जांचकर्ता उनके आवास पर करीब 7 घंटे तक रहे थे और उन्होंने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया।
    सूत्रों ने बताया कि सोरेन को 27 से 31 जनवरी के बीच फिर से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है और ईडी की एक टीम पिछली बार की तरह उनके आवास पर जाएगी। उन्होंने बताया कि कि उस दिन (20 जनवरी) बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए मुख्यमंत्री को फिर से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

  • 2 करोड़ के गहनों को लेकर दुकानदार पर मामला दर्ज

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में ग्राहक से ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में एक जौहरी से 1.9 करोड़ रुपये के सोने की धोखाधड़ी करने के आरोप में आभूषण दुकान के मालिक के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मुंबई के झावेरी बाजार में आभूषण की दुकान के मालिक रंजीत सिंह भवर सिंह सिसौदिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया है।  शिकायतकर्ता जौहरी ने आरोप लगाया है कि उसने पिछले साल अक्टूबर में आभूषण बनाने के लिए सिसोदिया को 1.9 करोड़ रुपये का 3.8 किलोग्राम सोना दिया था।

    उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में दावा किया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उसकी दुकान पर छापा मारा था और वो सब ले गए थे। अधिकारी ने कहा शिकायतकर्ता ने पूछताछ की तो उसे पता चला कि ऐसी कोई छापेमारी नहीं हुई थी। जब शिकायतकर्ता ने सिसौदिया से अपना सोना वापस करने के लिए कहा, तो उन्होंने उसे गोलमोल जवाब दिया। जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया, उन्होंने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਣਾ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਬਲਾਗਰ ਭਾਨਾ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਮੈਡੀਕਲ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਭਾਨਾ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਟਰੈਵਲ ਏਜੈਂਟਾਂ ਪਾਸੋਂ ਠੱਗੇ ਗਏ ਪੈਸੇ ਮੁੜਵਾਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ।

    ਉਹ ਬੇਕਸੂਰ ਹਨ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਭਾਣਾ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਟਰੈਵਲ ਏਜਟ ਪਾਸੋ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗਣ ਦੇ ਆਰੋਪ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती, 7.2 रही तीव्रता

    भूकंप के झटकों से हिली धरती, 7.2 रही तीव्रता

    नई दिल्ली : चीन में सोमवार देर रात तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास बताया जा रहा है।

    भूकंप के ये झटके इतने जबरदस्त थे कि कई इलाकों में लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि मंगलवार तड़के चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के एक दूरदराज के हिस्से में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है.

  • जालंधरः इकहरी पुली के पास दुकान से 60 हजार रुपए ले गए चोर, दोनों काबू, देखें CCTV

    चोरी की वारदात में रामलीला में रावण का रोल निभाने वाले का भांजा भी शामिल

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं आज इकहरी पुली इकहरी पुली के पास से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां करियाना की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान लोगों ने मौके पर एक चोर को काबू कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पास के ही मोहल्ले में रहता है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, दुकान किसी काम से दुकान के कुछ दूरी पर गया हुआ था। इस दौरान 2 चोर दुकान में घुसे और गल्ले से 60 हजार रुपए चुरा लिए।

    इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर कुछ पैसे गल्ले में छोड़ गए ताकि चोरी की वारदात का दुकानदार को पता ना चल सके। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दीपक ने बताया कि वह रात 8 बजे दूध लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसकी दुकान पर उसके दादा बैठे हुए थे। जिसके बाद वह सामने दुकान के पास से पानी लेने के लिए चले। इस दौरान दुकान खाली देखकर 2 चोर आए और गल्ले से 60 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद देर रात उन्होंने एक चोर को काबू कर लिया था। जिसके अपने साथी व दूसरे चोर के बारे बताया।

    पीड़ित दीपक ने बताया कि दूसरा चोर काजी मंडी में स्थित रामलीला के प्रोग्राम में रावण का रोल निभाने वाले राजेश का भांजा है। दीपक ने कहाकि जब वह उनके पास देर रात को गए तो उन्होंने कहाकि वह ई-रिक्शा को गिरवी रखकर 2 माह तक पैसे दे देंगे। पीड़ित का आरोप है कि आज सुबह जब उनके भांजे को काबू किया गया तो उसकी जेब से 9600 बरामद हुए। दुकानदार का कहना है कि अब बाकी के पैसों को लेकर उक्त चोर के मामा और परिजन देने से मना कर रहे है और ना ही वह ई-रिक्शा बेचकर पैसे लौटाने की बात कर रह है। इस मामले को लेकर उन्होंने दोनों आरोपियों को थाना 3 की पुलिस के हवाले कर दिया है। 

  • फगवाड़ा : समूह शहीदों की याद को समर्पित करवाया गया सलाना समागम, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के आगमन पूर्व पर समूह शहीदों की याद को समर्पित शहीद बाबा हरदयाल जी सेवा सिमरन केंद्र तथा समूह संगत की तरफ से सालाना समागम शहीद बाबा हरदयाल की सेवा सिमरन केंद्र सुभाष नगर फगवाड़ा में करवाया जा रहा है। जिसमें भाई गुरप्रीत सिंह लुधियाना भाई अमनदीप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब बालो भाई गुरिंदर सिंह ने भी संगत ने गुरबाणी के साथ सभी संगत को जोड़ा इस मोके अटूट लंगर भी लगाया गया।

    इस मौके पर मुख्य सेवादार भाई भाई अमरीक सिंह, चनप्रीत सिंह, गुर सिमर सिंह, हरप्रीत कौर, पवनीत कौर, जसमीत कौर, जसप्रीत कौर, जसविंदर कौर, प्रदीप सिंह ,हरमंदीप सिंह, सतनाम सिंह, जगजोत सिंह, सुखविंदर सिंह, अरविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, विशु भाई, आदि और भी भारी संगत मौजूद थी।