जालंधर हाइवे पर हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

कपूरथला :  पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना ढिलवां पुलिस ने जालंधर-अमृतसर हाईवे पर नाकेबंदी दौरान 2 कार सवार नशा तस्करों को काबू किया। आरोपियों की पहचान बबनदीप सिंह और बॉबी वासी मुजफ्फरनगर यूपी तथा सिमरनजीत सिंह उर्फ़ सिम्मी वासी भादसों पटियाला के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिनके खिलाफ थाना ढिलवां में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  SHO बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।

जानकारी अनुसार थाना ढिलवां के ASI कुलदीप सिंह ने हाईटेक नाका पुलिस पार्टी सहित जालंधर – अमृतसर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक आई -20 कार (UP-37-A-3252) अमृतसर की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसमें 2 युवक सवार थे। आई -20 कार की तलाशी ली गई तो गियर बॉक्स के नजदीक एक लिफाफे में 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह दोनों अमृतसर से नशा खरीद कर प्रदेश के कई क्षेत्रों में सप्लाई करते है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *