Blog

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे ( इंडिया) रणेश राणा को बीबीएन उद्योग संघ ने किया सम्मानित

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे ( इंडिया) रणेश राणा को बीबीएन उद्योग संघ ने किया सम्मानित

    हिमाचली युवा द्वारा राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा

    हमारा कोई लडक़ा नेशनल लेवल तक पहुंचा यह हमारे लिए गर्व की बात: गुलेरिया

    बददी/सचिन बैंसल: बीबीएन उद्योग संघ की कार्यकारिणी बैठक ट्राईसिटी चंडीगढ़ में हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने की। इस बैठक में नेशनल यूूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा को भी सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया व महासचिव ठाकुर यशवंत सिंह ने रणेश राणा को हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश का कोई लडका राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि 1996 में रणेश राणा इंडस्ट्रियल एरिया बददी बरोटीवाला बसने के बाद बददी का पहला युवा था जो कि अपना व्यावसायिक कैरियर छोडकर पत्रकारिता के क्षेत्र में आए थे और उन्होने हमेशा औद्योगिक विकास व रोजगार पर सकारात्मक तरीके से काम किया। उन्होने हमेशा सब पक्षों को साथ लेकर ही अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाया और सामाजिक बुराईयों को दूर कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा की। गुलेरिया ने कहा कि उन्होने कभी भी आदर्शों और सिद्वांतो से समझौता नहीं किया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का मोह छोडकर स्वरोजगार अपनाया और अपने खर्च पर ही साथ साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री भी प्राप्त की और बाद में बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य बने। औद्योगिक विकास के लिए व यहां के उद्योग जगत को प्रोत्साहन देने के मुददे उन्होने हमेशा सरकारों के समक्ष उठाए और क्षेत्र के विकास में भी इन्होने अहम भूमिका निभाई। गोदरेज समूह के महाप्रबंधक अजय पसरीजा ने कहा कि हमें रणेश राणा ने हर जरुरी सूचनाएं व समाचार समय पर पहुंचाए तथा उद्योग जगत को अपडेट रखा है। वहीं नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनियुक्त रणेश राणा ने बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि वो अब और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के मुददे व केंद्र सरकार से जुडे मसलों को उठाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। इस अवसर पर उद्योग संघ के प्रधान राजेंद्र गुलेरिया, संरक्षक आईजेएम एस सिद्वू, महामंत्री वाई एस गुलेरिया,प्रदीप शर्मा, शाम लाल सिंगला, राजीव अग्रवाल, आर जी अग्रवाल, संरक्षक शैलेष अग्रवाल,  अशोक राणा, एसके ठाकुर, विजय अरोडा, राजीव सत्या, मुकेश श्रीवास्तव, इंडोफार्म ट्रैक्टर के निदेशक पुनीत रलहन, हरीश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, युवराज सिंह छौक्कर, पीसी मरवाह, अजय पसरीजा, अजय वर्मा सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।  

  • पंजाबः नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, 2 लड़कियों सहित 5 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, 2 लड़कियों सहित 5 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में भले ही नशे को खत्म करने के आप सरकार दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत में आज भी नशे की ओवरडोज से लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गांव नूरपूर हकीमा से सामने आया है। जहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। उसके शरीर के पास से नशीली सीरिंज भी बरामद हुई है। गांव की नशा छुड़ाओं कमेटी के अध्यक्ष के बयानों के आधार पर गांव के 5 नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

    मृतक की पहचान मनप्रीत (26) के रूप में हुई है। गांव वालों ने बताया कि वह कई सालों से नशा करता आ रहा था। इसके साथ ही वह खेती का काम भी करता था। उन्हें उसकी नशे की लत के बारे में 6 महीने पहले ही पता चला था। मनप्रीत सिंह रात को बाइक से घर से निकला था। रात भर परिजनों ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह मनप्रीत का शव गांव नूरपुर हकीमा लिंक रोड पर पड़ा मिला। शव के पास नशे की ओवरडोज वाली सीरिंज, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

  • उप मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

    उप मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

    विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं – मुकेश अग्निहोत्री

    प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है – उप मुख्यमंत्री 
    ऊना/सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर भदसाली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि देश एवं संविधान का होना बहुत जरूरी है, इसी उद्देश्य से आज हम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर यहां एकत्रित हुए हैं।
    उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने समरसता, सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए जीवन भर कार्य किया था। हम सभी को उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिन देश प्रदेश में ही नही अपितु पूरे विश्व में बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर को याद किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि लगातार 5 बार विधायक बना कर हरोली विधानसभा की जनता ने विधानसभा में पहुंचाया है और हर बार के चुनाव में जीत का आंकड़ा भी बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है ताकि यहां के लोगो को हर प्रकार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि फिजूलखर्ची पर रोक लगाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के लोगों से किए गए वायदों एवं दी जाने वाली गारंटियों के प्रति हम वचनबद्ध है समय रहते सभी वायदों को पूर्ण किया जाएगा जिसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब नौकरियों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएंगी ताकि आवेदनकर्ताओं का मेरिट के आधार पर चयन हो सके। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में इसी वित्तीय वर्ष में 5000 नौकरियां भरी जाएंगी, इसी तर्ज पर यह आंकड़ा 5 साल में 25000 पहुंचेगा।
    उन्होंने कहा कि आगमी 5 वर्षों के भीतर हरोली विधासभा निर्वाचन क्षेत्र को देश का प्रथम शत-प्रतिशत पानी उपलब्धता वाला विधानसभा क्षेत्र बनाया जायेगा, जिसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नल एवं हर खेत तक जल पहुंचने की दृष्टि से कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विधायक प्राथमिकता से 12 ट्यूबबेल का निर्माण कार्य लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत से आरंभ किया जा चुका है जिसको आगामी 4 महीने के भीतर पूर्ण किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि हम सब को पानी संरक्षण के लिए भी उचित कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में पानी की कमी न हो।
    उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकासात्मक कार्य सरकार बनने के कुछ ही दिनों में शुरू किए जा चुके है, जिस से यहां के लोगो को सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे लंबा हरोली रामपुर पुल में रंग-रोगन एवं लाइट्स लगाने के उपरांत अब पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए वहां पर दोनो तरफ प्याऊ, सेल्फी प्वाइंट, वर्षा शालिका एवं फूड जंक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध की जा रही है ताकि यहां पर आने वाले लोगो को इसका लाभ हो सके। इसी तर्ज पर अब संतोषगढ़  पुल पर भी लाइट्स लगाई गई है। उन्होंने बताया कि घालुवाल चैक पर सेना के शौर्य एवं पराक्रम का प्रतीक सेना टैंक को स्थापित किया गया है जिससे चैक की शोभा और अधिक बढ़ गई है।
    उन्होंने कहा कि लोगो को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हम वचनबद्ध है। हरोली महाविद्यालय का निर्माण कार्य लगभग साढ़े 8 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूर्ण किया जायेगा। आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर शिक्षण संस्थान मौजूद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर मंदिर के विकास एवं व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। माता वैष्णो देवी के तर्ज पर माता चिंतपूर्णी मंदिर का विकास किया जायेगा, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही माता चिंतपूर्णी मंदिर से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा भी आरंभ की जाएंगी जिस से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आने जाने की सुविधा उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में इसपुर क्षेत्र के शीतला माता मंदिर निर्माण का कार्य लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। जिस से यहां पर भव्य मंदिर तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दमामियाँ मंदिर का निर्माण कार्य लगभग 8 करोड़ रुपए से किया जा रहा है। मंदिर के लिए पर्याप्त बिजली, पानी व सड़क की व्यवस्था की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि हरोली को स्वच्छ एवं सुंदर विधानसभा बनाकर आगे बढ़ेंगे। वही हर धर्म एवं समुदाय का विकास सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर भदसाली स्कूल के 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान जन समस्याएं भी सुनी और उनका भी समाधान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, संतोष बिट्टू, मनमोहन कटोच, चैधरी धर्म सिंह, अशोक ठाकुर, एडवोकेट टोनी, सतीश बिट्टू, यशपाल जस्सा, सुनीता देवी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण व गुरू रविदास कमेटी भदसाली के प्रधान भगत राम, बलदेव सिंह व जसपाल जस्सा उपस्थित थे। 
  • पंजाबः 5 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    पंजाबः 5 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    होशियारपुरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम में एएसआई को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने एएसआई को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान होशियारपुर के रहने वाले राजिंदर के रूप में हुई है। उसने हरियाणा के रहने वाले संजय उर्फ आशु की शिकायत पर पकड़ा गया है।

    संजय ने विजिलेंस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी एएसआई राजिंदर सिंह उसके खिलाफ हरियाणा थाने में दर्ज केस का चालान कोर्ट में पेश करने की एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग रहा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेज की टीम ने ट्रैप लगाया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई राजिंदर को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ जालंधर रेंज के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • भाजपा जिला मुख्यालय में संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित 

    भाजपा जिला मुख्यालय में संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित 

    डॉक्टर बी आर अंबेडकर के दिखाए मार्ग का अनुसरण करें: सतपाल सिंह सत्ती 

    ऊना /सुशील पंडित : संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा और ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल गिल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के उन सभी वीर सपूतों के जन्मोत्सव सदैव धूमधाम से मनाते हैं जिन्होंने देश की स्वतंत्रता से लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ बी आर अंबेडकर के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सदियों तक गुलामी की बेड़ियों में जकड़े भारत के स्वाधीन होने पर समाज को समानता के एक सूत्र में पिरोने का काम डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने किया था। उन्होंने कहा कि बेहद निर्धन परिवार से होते हुए भी डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने खुद शिक्षित होकर समाज को शिक्षा के उजियारे से रोशन किया। जबकि देश को विश्व का सबसे बड़ा संविधान प्रदान करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने देशवासियों से डॉक्टर बी आर अंबेडकर के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि लगातार तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहे भारत में असमानता की तमाम दीवारों और जंजीरों को तोड़ कर देश के उत्थान के लिए सभी वर्ग अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ,सब्जी मंडी के पूर्व चेयरमैन बलवीर बग्गा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा ,एससी मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह संजू,, सागर दत्त भारद्वाज, राम चन्द्र,विनोद पूरी,,नवीन पूरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना वासुदेवा अनु ठाकुर, रितु असोत्रा,उर्मिला चौधरी, सीमा दत्ता, मीनाक्षी चौधरी, बलविंदर कौर,कमला प्रधान वरुण महन ,रुपिंदर ,मोनू, खामोश, सतीश वनगढ़, और सभी मोर्चों के पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।

  • सीएम केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने नोटिस जारी कर किया तलब

    सीएम केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने नोटिस जारी कर किया तलब

    नई दिल्ली: दिल्ली में नई शराब नीति के मामले की जाँच की आँच अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुँच गई है। इस मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने उन्हें शुक्रवार को नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया गया है। इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सलाखों के पीछे हैं। शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमारे देश में कई राष्ट्र-विरोधी ताकतें हैं जो देश की प्रगति नहीं चाहती हैं। देश के गरीबों और दलितों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौन नहीं चाहता है? … सभी जो नहीं चाहते थे, उन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। जिन्होंने जेल भेजा, वे देश के दुश्मन हैं…”

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर आज शाम 6 बजे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से बताया गया है कि सीबीआई की पूछताछ में अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद दबाव बनाना चाहती है। संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए इसे अत्याचार बताया। उन्होंने लिखा, “अत्याचार का अंत ज़रूर होगा. अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा समन किये जाने के मामले में शाम 6 बजे प्रेसवार्ता करूंगा।”

    बता दें कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं। सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। मनीष सिसोदिया से जेल में प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) ने भी पूछताछ की थी। ईडी ने पूछताछ के बाद जेल से ही मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने मनीष सिसोदिया को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की थी। मनीष सिसोदिया ने इसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने इसे मंजूर नहीं किया।

  • अनियंत्रित होकर विश्वकर्मा चौक पर चढ़ी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    अनियंत्रित होकर विश्वकर्मा चौक पर चढ़ी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    हरियाणाः कैथल में दोपहर को अंबाला रोड पर खरकां जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर विश्वकर्मा चौक पर जा चढ़ी। जिसमें बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। यात्रियों को मामूली चोटें आई। हादसे में घायल एक लड़की व चालक को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया है। जीएम अजय गर्ग सहित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंबाला रोड से खरकां की ओर जा रही बस अनियंत्रित होते हुए पहले तो अंबाला रोड के डिवाइडर को तोड़ते हुए आई और सीधा चौक पर चढ़ गई। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला टायर टूट गया। साथ ही बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, साथ ही बस के तेल का टैंक भी टूट गया। जिसके कारण घटनास्थल पर तेल बिखर गया।

  • भारत रत्न डॉ अंबेडकर ने भारत को एकता और अखंडता का पढ़ाया था पाठ: वीरेंद्र कंवर

    भारत रत्न डॉ अंबेडकर ने भारत को एकता और अखंडता का पढ़ाया था पाठ: वीरेंद्र कंवर

    ऊना/ सुशील पंडित :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थानाकलां में डॉ भीमराव अंबेडकर जंयती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरम सिंह ने की, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिकरत की। पूर्व मन्त्री कंवर ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके डॉ भीम राब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प देकर श्रद्धाजलि दी। कंवर ने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। कबीर पंथी पिता और धर्म परायण माता की गोद में बालक का आरंभिक काल अनुशासित रहा। डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर का मूल नाम भीमराव था। उनके पिताश्री रामजी वल्द मालोजी सकपाल महू में ही मेजर सूबेदार के पद पर एक सैनिक अधिकारी थे। अपनी सेवा के अंतिम वर्ष उन्‍होंने और उनकी धर्मपत्नी भीमाबाई ने काली पलटन स्थित जन्मस्थली स्मारक की जगह पर विद्यमान एक बैरेक में गुजारे। उन्होंने कहा कि भीमराव का प्राथमिक शिक्षण दापोली और सतारा में हुआ।    

    संविधान तथा राष्ट्र निर्माण उन्‍होंने समता, समानता, बन्धुता एवं मानवता आधारित भारतीय संविधान को 02 वर्ष 11 महीने और 17 दिन के कठिन परिश्रम से तैयार कर 26 नवंबर 1949 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सौंप कर देश के समस्त नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और व्यक्ति की गरिमा की जीवन पध्दति से भारतीय संस्कृति को अभिभूत किया। वर्ष 1951 में महिला सशक्तिकरण का हिन्दू संहिता विधेयक पारित करवाने में प्रयास किया और पारित न होने पर स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। 

    इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा , एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरम सिंह, निर्मला देवी,कैप्टन प्रीतम डडवाल, मास्टर रमेश शर्मा, एस सी मोर्चा के मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल, बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू ,चरण जीत शर्मा, विजय शर्मा, दुर्गा दास, कैप्टन सुभाष चंद, रणजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जगदीश चंद, प्रेम चंद, हेमराज,सुखदेव, राम सिंह , सरदार गुरदयाल सिंह, उपप्र धान सुखदेव, परस राम, प्रीतम चंद, साली राम,प्यार सिंह,, राकेश कुमार पूर्व प्रधान उर्मिला देवी के अलाबा सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • मुफ्त का आटा लेने के लिए उमड़ी भीड़ में मची भगदड़, दर्जनों घायल

    मुफ्त का आटा लेने के लिए उमड़ी भीड़ में मची भगदड़, दर्जनों घायल

    नई दिल्ली: पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली का आलम ये है कि रमजान के महीने के दौरान भी लोगों को रोजा खोलने के लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं मिल रही है। सरकार ने आटे के भीषण संकट का सामना कर रहे लोगों को राहत देने के लिए मुफ्त राशन की दुकानें खोली हैं जहां लोगों को आटा बांटा जाता है। ऐसे ही एक केंद्र पर मची भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। लोगों की भीड़ ने आटे की कई बोरियां भी लूट ली। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन के अनुसार, पाकिस्तान के मनसेहरा में ओघी तहसील के करोरी इलाके में एक वितरण स्थल पर आटा बांटा जा रहा था।  सरकारी योजना के तहत मुफ्त आटा प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग वितरण केंद्र पहुंच गए। यहां पर विवाद हुआ और लोग अन्यायपूर्ण वितरण का आरोप लगाकर भिड़ गए। 

    इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।  भीड़ ने आटा ले जा रहे एक ट्रक पर धावा बोल दिया और लोग आटे के सैकड़ों बोरे उड़ा ले गए। इस भगदड़ और हंगामे दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर भी है। लोगों का कहना है कि वितरक पक्षपात कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग आटे की बहुत सारी बोरियां थैलियां लेकर भाग गए, लेकिन कमजोर तबके के लोग उपवास के दौरान लंबे समय तक कतार में लगने के बावजूद खाली हाथ लौट आए।  इससे पहले 9 अप्रैल को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर क्षेत्र में मुफ्त आटे के वितरण में पक्षपात और विसंगतियों के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने बाजौर प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

    बता दें कि आर्थिक बदहाली के शिकार पाकिस्तान की मुद्रा की कीमत लगातार कम होती जा रही है। पाकिस्तान के पास जरूरी सामान आयात करने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा नहीं बची है और देश में हंगाई की दर 35 फीसदी तक पहुंच गई है। रमजान के महीने में फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान में रोजे रखने वाले लोगों को रोजा तोड़ने में परेशान होना पड़ रहा है, क्योंकि रोजा तोड़ने के लिए फलों की उपलब्धता आसानी से नहीं है। पाकिस्तान में केला 420 रुपए प्रति किलो और सेब के दाम भी 400 रुपए से हैं।  संतरा 180 रुपए किलो बिक रहा है। प्याज की कीमत 200 रुपए के करीब है। वहीं एक किलो टमाटर की कीमत विभिन्न शहरों में सवा सौ रुपए से लेकर 250 रुपए के बीच है। आलू 100 रुपए किलो तक भी बिक रहा है। वहीं दूध 154 रुपए, ब्रेड 108 रुपए, चावल 221 रुपए प्रति किलो, चिकन 559.83 रुपए प्रतिकिलो के भाव से बिक रहे हैं। 

  • ऊना में अग्निशमान जागरुकता सेवा सप्ताह शुरू 

    ऊना में अग्निशमान जागरुकता सेवा सप्ताह शुरू 

    आग लगे तो डायल करें टोल फ्री नंबर 101 

    ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन केंद्र ऊना में राष्ट्रीय अग्निशमन  सेवा सप्ताह के अंतर्गत आमजन को जागरुक करने  का अभियान शूरू  हो गया है । इस दौरान फायर कर्मियो ने  केंद्र में दो मिनट का मोन रख आग बुझाते समय शहीद हुए फायर फाइटरों को  श्रद्धांजली  दी  । 14 अप्रैल से शुरू हुए अभियान के अंतर्गत केंद्र क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डा, अस्पताल , शैक्षणिक संस्थानों मे  आमजन को आग को लेकर जागरूक करने का अभियान शूरू किया गया है। केंद्र में अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है  । इस अभियान दौरान  आग लगने के कारणों को विस्तार से बताया जा रहा है।  फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नम्बर 101 पर सेवाएं लेने की जानकारी दी जा रही है ।

    आग  बुझाने के तरीके बताए जा रहे है । आमजन को आग के प्रति होने बाले नुक्सान के बारे मे जागरूक किया जा रहा है  व पंपलेट बांटे जा रहे हैं । केंद्र के प्रभारी नितिन धीमान  ने वताया की 14 अप्रैल 1944 के दिन मुंबई की  बंदरगाह में फोर्ट  स्टीफेन नामक  जहाज को अचानक  भीषण आग लग गई थीं। इस  जहाज में युद्ध सामग्री, विस्फोटक पदार्थ रुई आदि सामान लोड था ।   आग बुझाते समय विस्फोटक पदार्थो के धमाका  होने से  66 फायर फाइटर शहीद हो गए थे। उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए  राष्ट्र स्तर पर  अग्निशमन सेवा सप्ताह मे आमजन को आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहने के लिए  जागरूक किया  जा रहा है। ताकि आग की घटनाओं को कम से कम किया जा सके।और आग से होने वाली  जान  माल की क्षति न हो सके।