पंजाबः नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, 2 लड़कियों सहित 5 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में भले ही नशे को खत्म करने के आप सरकार दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत में आज भी नशे की ओवरडोज से लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गांव नूरपूर हकीमा से सामने आया है। जहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। उसके शरीर के पास से नशीली सीरिंज भी बरामद हुई है। गांव की नशा छुड़ाओं कमेटी के अध्यक्ष के बयानों के आधार पर गांव के 5 नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

मृतक की पहचान मनप्रीत (26) के रूप में हुई है। गांव वालों ने बताया कि वह कई सालों से नशा करता आ रहा था। इसके साथ ही वह खेती का काम भी करता था। उन्हें उसकी नशे की लत के बारे में 6 महीने पहले ही पता चला था। मनप्रीत सिंह रात को बाइक से घर से निकला था। रात भर परिजनों ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह मनप्रीत का शव गांव नूरपुर हकीमा लिंक रोड पर पड़ा मिला। शव के पास नशे की ओवरडोज वाली सीरिंज, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *