Blog

  • पंजाबी सिंगर Jazzy B और Tarsem Jassar आए विवादों में, हो सकती हैं कार्रवाई, जाने मामला

    पंजाबी सिंगर Jazzy B और Tarsem Jassar आए विवादों में, हो सकती हैं कार्रवाई, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर जैजी बी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। गायक ने हाल ही में पंजाबी उद्योग में अपनी 30 साल का सफर पूरा किया है। इसके साथ ही उनके एल्बम ‘बॉर्न रेड्डी’ का एक और गाना ‘सूरमा 2’ भी रिलीज हो गया है। लेकिन लगता है कि जैजी बी इस गाने की वजह से विवादों में आने वाले हैं। दरअसल, जैजी बी का एल्बम सॉन्ग ‘सूरमा 2’ आज रिलीज हो गया है।

    इस गाने में जैजी बी के साथ तरसेम जस्सर भी नजर आ रहे हैं। इस गाने ने जज़ी बी के साथ-साथ तरसेम जस्सर को भी विवादों के घेरे में ला दिया है। दरअसल, गाने के बोल में जैजी बी को खुद को ‘दुनाली वाला गबरू’ कहते हुए सुना जा सकता है। गाने के बोल में दुनाली शब्द का इस्तेमाल हुआ है। इतना ही नहीं गाने के वीडियो में जैजी बी और तरसेम दोनों ही हथियार लिए और हथियार दिखाते नजर आ रहे हैं।

    क्यों उठ रहे सवाल?

    दरअसल, हाल ही में पंजाब सरकार ने पंजाबी कलाकारों के गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर बैन लगा दिया है। इसके चलते सिंगर हिम्मत संधू को भी चेतावनी दी गई थी। पंजाब सरकार की इस चेतावनी के बाद हिम्मत संधू को अपने गाने की रिलीज डेट टालनी पड़ी और गाने का पोस्टर भी हटाना पड़ा। अब जैजी बी और तरसेम ने भी यही गलती की है। अब देखना यह होगा कि जैजी बी के इस गाने पर पंजाब सरकार क्या एक्शन लेती है।

  • पंजाबः सुखबीर ने पार्टी की नियुक्तियों का किया ऐलान, चरणजीत बराड़ को और परमबंस रोमाना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    पंजाबः सुखबीर ने पार्टी की नियुक्तियों का किया ऐलान, चरणजीत बराड़ को और परमबंस रोमाना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में अहम नियुक्तियां करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी हैं। आज जारी सूची के अनुसार चरणजीत सिंह बराड़ को उनका राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। वह पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय कार्य के साथ-साथ प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक भी होंगे।

    इसी तरह परमबंस सिंह रोमाना को यूथ विंग शिरोमणि अकाली दल का महासचिव व पार्टी का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। गुरप्रीत सिंह रघुखनन को एसओआई का समन्वयक नियुक्त किया गया है। अर्शदीप सिंह क्लेयर एडवोकेट को पार्टी के लीगल विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह नछतर सिंह गिल को फिर से पार्टी का आई.टी. नियुक्त किया गया। विंग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी पर दर्ज हुई FIR, जाने मामला

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी पर दर्ज हुई FIR, जाने मामला

    मुबंईः फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरूनिसा सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी जैनब उर्फ आलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करावाई है। आरोप है कि जैनब जिस बंगले में गई थी, वहां नवाजुद्दीन की मां से उनकी बहस हुई। इस मामले में वर्सोवा पुलिस ने जैनब को पूछताछ के लिए बुलाया है। नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी की मां की शिकायत के आधार पर मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने आलिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि नवाजुद्दीन, नवाजुद्दीन की मां और आलिया के बीच सम्पत्ति विवाद है। नवाजुद्दीन और आलिया की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा यानी और बेटी शोरा।

    अंजलि से बनी थीं जैनब

    बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और जैनब उर्फ आलिया की शादी काफी जद्दोजहद के बाद हुई थी। शादी से पहले जैनब का नाम अंजलि थी। पहले दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और लिव इन में रहा करते थे। हालांकि रोज़ रोज़ के झगड़े की वजह से नवाजुद्दीन शादी करने से डर रहे थे। बाद में नवाजुद्दीन की शादी शीबा नाम की लड़की से कर दी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद फिर वो अंजलि से मिले और दोनों ने शादी की। शादी के वक्त ही अंजलि ने अपना नाम जैनब रखा था।

    नवाजुद्दीन और आलिया के बीच हुआ था विवाद

    साल 2020 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच काफी विवाद हुआ था। उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक के लिए लीगल नोटिस तक भेज दिया था। हालांकि कुछ महीने बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इस मामले को लेकर बाद में नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से बचता हूं, मैंने अभी तक इस बारे में किसी से बात नहीं की। मैं खुद में निगेटिविटी और नफरत नहीं भरना चाहता। वो अभी भी मेरे बच्चों की मां है।” तब उन्होंने कहा था कि कुछ भी हो वो अपनी पत्नी को सपोर्ट करते रहेंगे।

  • बागेश्वर बाबा को चुनौती देने वाले श्याम मानव की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली धमकी

    बागेश्वर बाबा को चुनौती देने वाले श्याम मानव की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली धमकी

    नई दिल्ली: बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। श्याम मानव को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बाबा के पास कोई सिद्धी नहीं है। बाबा ढोंग रच रहे हैं । श्याम मानव ने बाबा को चुनौती दी थी कि वो नागपुर में उनके मंच पर आएं और अपना चमत्कार दिखाएं। अगर वो ऐसा करेंगे तो उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

    नागपुर में रामकथा 5 से 11 जनवरी तक आयोजित थी। इस कथा में धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री भी आए थे। श्याम मानव और उनकी संस्था का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा अधूरी छोड़कर भाग गए। वहीं, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आ गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने आरोप लगाया कि जब तक धीरेंद्र नागपुर में थे, तब तक श्याम मानव और उनकी संस्था ने महाराज जी से संपर्क कर चुनौती देने का कोई प्रयास नहीं किया। श्याम मानव बागेश्वर बाबा के बहाने सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार श्याम मानव के पिता किसान और सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। मां एक शिक्षक रही हैं। परिवार में एक भाई और दो बहने हैं। देश में अंधविश्वास विरोधी आंदोलन को चलाने वाली अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक श्याम मानव हैं। श्याम मानव को हिप्नोथेरेपी का विशेषज्ञ माना जाता है। वह मेमोरी को बढ़ाने वाली तकनीक पर वर्कशॉप करते रहते हैं। श्याम मानव ने वर्धा से बीएम किया है और नागपुर यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिट्रेचर से एमए किया।

  • पंजाबः गणतंत्र दिवस पर 15 पुलिस अधिकारियों होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट

    पंजाबः गणतंत्र दिवस पर 15 पुलिस अधिकारियों होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब पुलिस के 11 कर्मचारियों और अधिकारियों को मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया है। चार पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 11 अन्य को ‘कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए मुख्यमंत्री पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।

  • मंदिर में दर्दनाक हादसे से कई लोगों की मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    मंदिर में दर्दनाक हादसे से कई लोगों की मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    चेन्नईः रानीपेट जिले के अरक्कोणम में देर रात एक मंदिर के उत्सव के दौरान अचानक क्रेन गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि मंडियाम्मन मंदिर माइलर उत्सव एक पारंपरिक त्योहार है जो हर साल पोंगल के बाद मनाया जाता है। इस उत्सव में श्रद्धालु मंदिर के देवताओं के प्रति अपनी भक्ति प्रकट करते है और क्रेन पर लटक कर देवताओं को माला पहनाते हैं।

    माला पहनाते समय हुआ हादसा

    नेमेली पुलिस ने सोमवार को बताया कि, मंदिर के चारों ओर चक्कर लगा रहे ग्रामीण मालाएं लेकर प्रार्थना कर रहे थे तभी देवताओं की मूर्ति लिए क्रेन अचानक अनियंत्रित हो गया और श्रद्धालुओं पर जा गिरा। क्रेन के अचानक गिर जाने से कई लोग दब गए। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसी में से एक व्यक्ति की सोमवार सुबह मौत हो गई। मृतकों की पहचान एस भूपालन (40), बी जोतिबाबू (17), के मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) के रूप में हुई है।

    क्रेन संचालक को किया काबू

    बता दें कि हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन के जमीन पर गिरने से लोग चीखते-चिल्लाते और इधर-उधर भाग रहे है। पुलिस ने इस मामले में क्रेन संचालक को हिरासत में ले लिया है। घायलों को इलाज के लिए पुन्नई सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरकोनम सरकारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल भेजा गया है।

  • पंजाबः लुटेरों को पकड़ने पुलिस पर हमला, चौंकी इंचार्ज घायल

    पंजाबः लुटेरों को पकड़ने पुलिस पर हमला, चौंकी इंचार्ज घायल

    खन्ना : शहर में चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को चोरों के बारे में सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस की एक टीम चोरों को पकड़ने गई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया गया। घटना में पुलिस चौकी इंचार्ज खन्ना को चोटें लगी हैं।

    सूचना मिली है कि पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई और पगड़ी उतार दी गई। जानकारी के अनुसार किसी चोरी की घटना को ट्रेस करने के दौरान जब पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए गई तो पुलिस पर हमला कर दिया गया तथा पुलिस स्टाफ से मारपीट की गई। मामले की जांच की जा रही है। घायल एएसआई ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस चौकी कोट में मामला दर्ज कराया है। हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

    घायल एएसआई की पहचान जगदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उसने अपने साथी पुलिसकर्मियों को सूचित किया। जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी घायल जगदीप सिंह को सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां उनका मेडिकल करवाया गया। सिविल अस्पताल खन्ना में तैनात डॉ. फ्रेंकी ने बताया कि उनके पास एएसआई जगदीप सिंह आए थे। उन्होंने बताया कि वह किसी मामले में चोर पकड़ने गए थे। इस दौरान चोरों ने उन पर हमला कर दिया। जगदीप सिंह को चोटें लगी हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।

  • 20 माह की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    20 माह की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    महाराष्ट्रः मुंबई शहर में एक 35 साल के शख्स ने 20 महीने की बच्ची के साथ रेप किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुतबाकि, बच्ची की मां की गैर-मौजूदगी में आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। 

    सूत्रों ने बताया, वर्ली पुलिस ने पीड़ित बच्ची के मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया, बेटी केवल 1 साल 8 महीने की है। वहीं, मामले पर बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया, 35 वर्षीय आरोपी को बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    पुलिस ने बताया, आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं। बच्ची की मां कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी कि उसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। घर पर आने के बाद बच्ची बहुत रो रही थी जिसकी वजह से मां को कुछ शक हुआ। पुलिस ने बताया कि, बच्ची की मां उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। बच्ची की मां ने बिना देरी किए पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Instagram लेकर आया Quiet Mode का फीचर, जानें क्या हैं फायदे

    Instagram लेकर आया Quiet Mode का फीचर, जानें क्या हैं फायदे

    टेक न्यूज़: इंस्टाग्राम ने अपने युजर्स को थोड़ा सोशल रेस्ट देने के लिए इंस्टाग्राम एक न्या फीचर ले कर आया है। अब आप जब चाहें तब इंस्टाग्राम को Quiet Mode पर डाल सकते हैं। इससे यूजर्स अपने काम पर फोकस कर सकेंगे और साथ ही जब चाहें तब अपने फ्रेंड्स और फॉलोअर्स के मैसेज से ब्रेक ले सकते हैं। एक बार इस मोड को ऑन करने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स बार बार नोटिफिकेशन रिसीव करने के झंझट से बच जाएंगे। साथ ही उनकी प्रोफाइल पर लगा एक्टिव स्टेट्स भी Quiet Mode में बदला हुआ नजर आएगा।

    इस मो़ड की एक और खास बात यह है कि जब कोई Quiet Mode में आपको  मैसेज करेगा तो उसे एप के ज़रिए ऑटो रिप्लाई भी पहुंच जाएगा। यूज़र्स अपनी सहूलियत के अनुसार Quiet Mode को ऑन या ऑफ कर सकेंगे। इंस्टाग्राम ने इसे कस्टमाइज करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। इंस्टाग्राम के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार यूजर अपने शेड्यूल के अनुसार तय कर सकते हैं कि ये फीचर कब ऑन हो और कब ऑफ हो।

    Quiet Mode 19 जनवरी से अमेरिका, यूके, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू हो चुका है। जल्द ही दूसरे देशों में ये फीचर दिखाई देने लगेगा। इसके अलावा भी इंस्टाग्राम पर कुछ और फीचर्स देखे जा सकते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम ने पैरेंट्स को भी अपने टीनएजर बच्चों की सेटिंग के बारे में जानने का फीचर एड किया है। जब भी टीनएज बच्चे इंस्टाग्राम पर नई सैटिंग करेंगे उनके पैरेंट्स के पास नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा।

  • स्कूल के प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    स्कूल के प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    नागपाड़ाः मुंबई से एक बड़ा शर्मसार मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया गया। मामला नागपाड़ा इलाके का है जहां एक प्रिंसिपल ने नाबालिग विद्यार्थी के साथ किया दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता लड़की की उम्र 14 साल है।

    पुलिस ने बताया कि पीड़िता से बातचीत में पता चला कि प्रिंसिपल उसे कई दिनों से अपने केबिन में बुलाता था और अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल उसे धमकी देते था। प्रिंसिपल उससे कहता था कि अगर उसने किसी से कुछ बताया कि वो उसके साथ यह सब हरकतें करता है तो वो उसके घर वालों को यह बता देगा कि वो अपने दोस्तों के साथ घूमती है।

    जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने रोज रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर इस बात की जानकारी अपने घर वालों को दे दी। जिसके बाद यह मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)एफ, 376(3), 354,506 और पॉक्सो की धारा 4,8,12 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। प्रिंसिपल फरार है, जांच चल रही है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता से पूछताछ की जा रही है।